Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Ujjain456010

उज्जैन दशहरा: 101 फीट रावण पुतला आतंकवाद के विरोध का संदेश दे रहा है

ASANIMESH SINGH
Oct 02, 2025 09:03:12
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन: धर्म नगरी उज्जैन में इस वर्ष का दशहरा महोत्सव एक विशेष संदेश के साथ मनाया जा रहा है। दशहरे मैदान पर तैयार किए गए 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले को आतंकवाद के प्रतीक के रूप में दर्शाया गया है। पुतले के हाथ में AK-47 राइफल है, जिसके माध्यम से आयोजक देश और दुनिया से आतंकवाद के समूल नाश का संदेश दे रहे हैं। दशहरा महोत्सव समिति के मनीष शर्मा ने बताया कि रावण दहन का यह अनूठा कार्यक्रम आज, विजयादशमी के पावन पर्व पर, दशहरा मैदान प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि रावण दहन के दौरान भव्य और आकर्षक आतिशबाजी की जाएगी। इस आयोजन में देवास के रशीद खान और ग्वालियर के सीताराम सहित अन्य कलाकार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। रावण के इस विशेष पुतले का निर्माण उज्जैन के कलाकार रामलखन कहार ने किया है। रावण को दशहरा मैदान पर खड़ा करने की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग उसे देखने और उसके साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंच रहे हैं। यह प्रतीकात्मक पुतला न केवल बुराई पर अच्छाई की पारंपरिक जीत का जश्न मनाएगा, बल्कि वर्तमान वैश्विक चुनौती, आतंकवाद, के खिलाफ भी एक मजबूत संकल्प व्यक्त करेगा。
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AJAvinash Jagnawat
Oct 02, 2025 10:55:19
Udaipur, Rajasthan:टीएडी मंत्री बाबुलाल खराड़ी आज उदयपुर के भाजपा कार्यालय में मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान मंत्री खराड़ी ने आत्मनिर्भर भारत और GST स्लैब में हुए बदलाव पर केन्द्र सरकार का पक्ष रखते हुए बदलाव के लाभ को बताया। उन्होंने कहा इस परिवर्तन से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। मंत्री ने कहा कि गांधी जयंती के दिन पीएम मोदी के आह्वान पर वोकल फॉर लोकल के माध्यम से खादी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने का काम किया। वही हाल ही में डूंगरपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले पर कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि लोगों में पुलिस का भय होना चाहिए। पुलिस कभी निर्दोष व्यक्ति को थाने नहीं लाती। मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। कुछ लोगों ने जनता को भड़काने का काम किया जो, उनकी आदत है। घटनाओं के बाद उसकी प्रवृति देखी जानी चाहिए। हर बार आदिवासी बताकर भड़काया गया है। अब वहा मामला शांत हो गया है और सहमति बन गई है。
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 02, 2025 10:55:06
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। विजयादशमी का पर्व परंपरागत और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। पुलिस लाइन में एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में पूर्ण विधि-विधान से शस्त्र पूजा की गई। इस दौरान मंत्रोच्चारण और दीप प्रज्वलन के साथ समस्त शस्त्रों का पूजन किया गया। एसएसपी ने जवानों को कर्तव्यनिष्ठा, सजगता और समर्पण का संदेश देते हुए विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। पुलिस लाइन, बिलासपुर में दशहरे के मौके पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन किया गया। एसएसपी रजनेश सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना कर विजयादशमी मनाई। इस दौरान समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा और पूरे धार्मिक वातावरण में मंत्रोच्चारण व दीप प्रज्वलन के साथ शस्त्रों का पूजन किया गया। जवानों को यह संदेश दिया गया कि वे अपने कर्तव्यों का पालन निष्ठा और समर्पण से करें। शस्त्र पूजन न केवल एक धार्मिक परंपरा है, बल्कि यह सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए पुलिस बल के समर्पण और अनुशासन का प्रतीक भी है। मीडिया से बात करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि दशहरा का पर्व केवल रावण वध का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त बुराइयों के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि शस्त्रों की पूजा प्रतीकात्मक रूप से की जाती है, ताकि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके और समाज में शांति बनी रहे। उन्होंने खासतौर पर युवाओं को बुराइयों से दूर रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया। एसएसपी का कहना था कि यह पर्व हमें यह सिखाता है कि सजगता और अनुशासन से ही समाज में बुराइयों पर विजय संभव है।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Oct 02, 2025 10:54:51
Damoh, Madhya Pradesh:जालियोंं से ढांक दिए गए बापू.. एंकर/ आज न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है और लोग बापू के योगदाना को याद कर रहे है, देश आजादी के इस परवाने को शिद्दत के साथ नमन कर रहा है लेकिन एमपी के दमोह में आज ही के दिन बापू को जालियों से ढांक दिया गया है, जिसे बेतरतीब तरीके से गांधी को जालियों के अंदर किया गया वो देखकर सभी अचंभित है। दरअसल सालों से दमोह के हृदय स्थल घंटाघर पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा स्थापित है। ब्रिटिश काल में बनाए गए घंटाघर के अंदर आजादी के बाद गांधी प्रतिमा को विराजमान कराया गया। हर मौके पर लोग इस स्थल पर आकर गांधी को माल्यार्पण करने के साथ अपने श्रद्धा सुमन भी अर्पित करते है लेकिन आज सुबह जब गांधी जयंती के दिन शहर के लोग यहां पहुंचे तो देखा कि घंटाघर पर स्थापित गांधी प्रतिमा को जालियों से ढांक दिया गया है, जिस तरह से ठीक प्रतिमा की सामने जाली लगाई गई उससे बापू की मूर्ति भी ठीक से दिखाई नहीं दे रही और देखकर गांधीवादी लोग खासे चिंतित है। दरअसल ये सब गांधी प्रतिमा की सुरक्षा को लेकर किया जाना बताया जा रहा है। नगर पालिका की देखरेख के जिम्मे वाले घंटाघर की हालत दयनीय होती जा रही है और ब्रिटिश कालीन ये इमारत जर्जर हो चुकी है, इतना ही नहीं प्रशासन का दावा है कि बीच शहर में होने के बाद भी गांधी प्रतिमा की सुरक्षा को खतरा है लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि से ये रेलिंग और जालियां यहां लगाई गई है। नगर पालिका के सीएमओ राजेंद्र सिंह के अनुसार कलेक्टर के निर्देश पर ये काम हुआ है और जल्दी ही घंटाघर के जीर्णोद्धार का काम भी शुरू होगा। बहरहाल प्रतिमा की सुरक्षा जरूरी है और इसकी जवाबदारी भी प्रशासन और पुलिस की है लेकिन बीच शहर यदि जालियां लगाकर प्रतिमा की सुरक्षा की जाए तो कहीं न कहीं इसमें प्रशासन जरूर कटघरे ने खड़ा होता है, सवाल यही हे कि क्या शहर में हृदय स्थल भी सुरक्षित नहीं है? क्या इस तरह से जालियां लगाने से स्थल की खूबसूरती खत्म नहीं होगी? और क्या ये माना जाए कि प्रशासन इस प्रतिमा की सुरक्षा करने में अक्षम है? बाइट/ राजेंद्र सिंह ( सीएमओ नगर पालिका दमोह)
0
comment0
Report
AKAlok Kumar
Oct 02, 2025 10:54:24
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Oct 02, 2025 10:53:37
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार 4 अक्टूबर को जगदलपुर के दौरे पर रहेंगे, देश भर से माओवाद खत्म करने की डेडलाइन 31 मार्च 2026 से ठीक 6 महीने पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बस्तर दौरा बेहद अहम माना जा रहा है, जगदलपुर में केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है, अमित शाह शुक्रवार को ही रायपुर पहुंच जायेंगे, अगले दिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं अन्य मंत्रियों के साथ अमित शाह शनिवार को जगदलपुर पहुंचेंगे, यहां केंद्रीय गृह मंत्री सबसे पहले जगदलपुर के मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचेंगे इसके बाद सिरहासार भवन में आयोजित विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की मुरिया दरबार रस्म में शामिल होकर मांझी चालाकियों की समस्याएं सुनेंगे इसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ऐतिहासिक लाल बाग मैदान पहुंचेंगे यहां स्वदेशी मेले के साथ ही मंचीय कार्यक्रम में भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे।
0
comment0
Report
BBBhupendra Bishnoi
Oct 02, 2025 10:52:45
Jodhpur, Rajasthan:सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग को लेकर जोधपुर में धरना आयोजित हुआ। जोधपुर महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के मुद्दे पर आवाज उठाते हुए Friends of Ladakh, Friends of Nature (Folfon) संस्था ने जोधपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लद्दाख की नाजुक पारिस्थितिकी एवं सांस्कृतिक धरोहर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई और लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल कर वहाँ की जनजातीय संस्कृति तथा पर्यावरणीय संतुलन को संवैधानिक सुरक्षा देने की मांग की गई। साथ ही सोनम वांगचुक की रिहाई की भी मांग उठाई गई। ज्ञापन में जलवायु परिवर्तन, हिमनदों के पिघलने और अनियंत्रित पर्यटन से उत्पन्न संकट पर रोकथाम हेतु ठोस नीतियाँ बनाने की सिफारिश भी की गईं। युवाओं को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित करने और व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने की सिफारिश भी की गई। ज्ञापन में पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग दोहराई गई, क्योंकि गांधीजी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर वे पर्यावरण संरक्षण की लड़ाई लड़ रहे हैं। शहर में सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि के जोधपुर आने की चर्चा भी सुबह से थी, जिसके चलते सेंट्रल जेल के बाहर पुलिस बल तैनात रहा, हालांकि गीतांजलि के आने की पुष्टि नहीं हो सकी। जानकारी के अनुसार 24 सितंबर को Ladakh को राज्य का दर्जा मिलने की मांग के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन में चार लोगों की मौत और लगभग 90 लोग घायल हुए थे; वांगचुक पर प्रदर्शनकारियों को उकसाने का आरोप लगा और उन्हें NSA के तहत गिरफ्तार कर जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा गया। इस घटना के बाद Leh में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वांगचुक को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया, जबकि उन्होंने अपने खिलाफ लगे आरोपों को खारिज किया था।
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Oct 02, 2025 10:52:24
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़ के संयुक्त व्यापार मंडल एवं विभिन्न संस्थाओं ने किया कोतवाली पुलिस का स्वागत एवं अभिनन्दन सीआई बेगाराम मीणा सहित कोतवाली थाने के स्टाफ का किया अभिनंदन शहर में चोरी की वारदातों का खुलासा करने और अपराधियों को गिरफ्तार करने पर किया अभिनन्दन सुजानगढ़। शहर में गत दिनों हुई चैन स्नेचिंग, चोरी एवं नकबजनी की वारदातों का खुलासा करने पर सुजानगढ़ के नेता प्रतिपक्ष जयश्री दाधीच के नेतृत्व में संयुक्त व्यापार मंडल सहित विभिन्न संस्थाओं ने कोतवाली सीआई बेगाराम मीणा को अभिनन्दन पत्र सौंपे गए। इस मौके पर अनेक व्यापारी एवं विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे。 बाइट_ जयश्री दाधीच, नेता प्रतिपक्ष। बाइट बेगाराम मीणा, सीआई कोतवाली थाना。
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Oct 02, 2025 10:51:54
Ajmer, Rajasthan:नसीराबाद में विजयदशमी पर्व पर 51 फीट रावण का होगा दहन नसीराबाद में दशहरा आज पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। नसीराबाद शहर में 51 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान के झांकियों के साथ गाजे-बाजे और लावाजमे की भव्य प्रस्तुति देखने को मिलेगी। यह शोभायात्रा रावण मैदान तक पहुंचेगी, जहां श्रीराम द्वारा रावण का वध और प्रतीकात्मक दहन किया जाएगा। दशहरे का यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। नगरवासी उत्साह और उमंग के साथ जुटेंगे और रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देंगे। पुलिस, प्रशासन और आयोजन समिति सुरक्षा और व्यवस्थाओं की पुख्ता तैयारियाँ कर रहे हैं।
0
comment0
Report
DRDamodar Raigar
Oct 02, 2025 10:51:43
Jaipur, Rajasthan:दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वदेशी प्रोडक्ट पर जोर देते हुए खादी ग्रामोद्योग भवन से खरीदारी की. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बजाज नगर स्थित खादी ग्रामोद्योग भवन में पहुँचकर खादी उत्पादों की खरीदारी की और आमजन को स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया. उन्होंने खादी वस्त्रों का अवलोकन करते हुए कहा कि 'हमें विदेशी उत्पादों की बजाय देश में बने हुए स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देनी चाहिए.' दिया कुमारी ने कहा कि 'खादी न सिर्फ आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, बल्कि यह महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन की आत्मा भी है.' उन्होंने सभी से अपील की कि भारतीय हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए खादी व ग्रामोद्योग से जुड़ी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top