Back
कलेक्टर ने उज्जैन के सीवरेज, ब्रिज और सड़क निर्माण की प्रगति का निरीक्षण किया
ASANIMESH SINGH
Dec 25, 2025 06:04:54
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन, सिंहस्थ-2028 महापर्व की तैयारियों के तहत जिले में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उज्जैन–इंदौर रोड स्थित शनि मंदिर के पास त्रिवेणी ब्रिज क्षेत्र में अमृत 2.0 फेस–1 एवं फेस–3 अंतर्गत उज्जैन सीवरेज परियोजना के प्रगतिरत कार्यों का अवलोकन किया।
कलेक्टर ने पाइप लेयिंग, मैनहोल, आईसी चेंबर, एचएससी कार्य, रोड रेस्टोरेशन एवं पाइप नेटवर्क की स्थिति की जांच की। उन्होंने पाइप की मोटाई एवं गहराई का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। कार्यों को चरणबद्ध तरीके से करते हुए हर स्तर पर गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हाउस कनेक्शन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मैनहोल एवं चेंबर के अंदर जोड़ों की फिनिशिंग उच्च गुणवत्ता की हो, ताकि भविष्य में लीकेज या चोकिंग जैसी समस्याएं न हों। इसके लिए संबंधित सहायक अभियंता को सतत निगरानी के निर्देश दिए गए।
इसके बाद कलेक्टर ने इंदौर–उज्जैन रोड के लिंकिंग रोड, डीमार्ट से एमआर–21 तक लगभग 1500 मीटर लंबे नवीन मार्ग निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मार्ग की गुणवत्ता, स्लोप और निर्माण मानकों का अवलोकन करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। पीक्यूसी सड़क निर्माण में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर ने जीवनखेड़ी क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सर्विस रोड को बेहतर गुणवत्ता के साथ तैयार करने एवं सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा से पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VKVijay1 Kumar
FollowDec 25, 2025 07:32:020
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 25, 2025 07:31:500
Report
KRKishore Roy
FollowDec 25, 2025 07:31:140
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowDec 25, 2025 07:30:590
Report
0
Report
PSPrabhanjan Singh
FollowDec 25, 2025 07:30:340
Report
SKSunny Kumar
FollowDec 25, 2025 07:30:110
Report
SKSantosh Kumar
FollowDec 25, 2025 07:26:43Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में सांसद खेल महोत्सव-2025 का समापन समारोह कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी
0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowDec 25, 2025 07:26:350
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 25, 2025 07:26:260
Report
RSRajkumar Singh
FollowDec 25, 2025 07:26:140
Report
SGSANJEEV GIRI
FollowDec 25, 2025 07:25:500
Report
VSVishnu Sharma1
FollowDec 25, 2025 07:25:330
Report
1
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 25, 2025 07:25:180
Report
