Back
नुसरत भरूचा उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के साथ आस्था का संदेश
ASANIMESH SINGH
Dec 30, 2025 03:22:29
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन: प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने आज पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। नुसरत ने अलसुबह होने वाली दिव्य भस्म आरती में सम्मिलित होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह अभिनेत्री की बाबा महाकाल के दरबार में दूसरी यात्रा थी। आरती के दौरान वह नंदी हॉल में बैठकर शिव भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आईं। दर्शन के उपरांत उन्होंने मंदिर प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि भारी भीड़ के बावजूद व्यवस्थाएं अत्यंत सुगम थीं। उन्होंने विशेष रूप से जल पात्र व्यवस्था की प्रशंसा की, जिसके माध्यम से पाइप द्वारा सीधे ज्योतिर्लिंग पर जल अर्पित होता है। नुसरत ने अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि सब लोग नए साल के जश्न में लगे हे जल्द ही नए साल का आगाज होगा और इसे में बाबा के दर्शन करना सौभाग्य बताया। दर्शन के पश्चात महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया गया。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowDec 30, 2025 05:07:090
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 30, 2025 05:05:530
Report
DIDamodar Inaniya
FollowDec 30, 2025 05:05:380
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowDec 30, 2025 05:05:050
Report
PGPARAS GOYAL
FollowDec 30, 2025 05:04:420
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 30, 2025 05:04:290
Report
DTDinesh Tiwari
FollowDec 30, 2025 05:04:130
Report
NZNaveen Zee
FollowDec 30, 2025 05:03:490
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 30, 2025 05:03:350
Report
PSPradeep Soni
FollowDec 30, 2025 05:03:240
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 30, 2025 05:02:420
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 30, 2025 05:02:020
Report
HBHeeralal Bhati
FollowDec 30, 2025 05:01:440
Report
RVRaunak Vyas
FollowDec 30, 2025 05:01:320
Report