456001
MP में नगरपालिका अध्यक्षों के खिलाफ 3 साल बाद ही अविश्वास प्रस्ताव
Ujjain, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश सरकार ने नगर पालिका अधिनियम में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। अब नगर पालिका और नगर परिषदों में निर्वाचित अध्यक्षों के विरुद्ध उनके कार्यकाल के पहले तीन वर्षों में अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकेगा। यह निर्णय राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया। इस संशोधन से स्थानीय निकायों में राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोहन लाल बड़ौली हरियाणा एंटरप्राइज़ेज़ ब्यूरो के नए चेयरमैन; मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़ - मोहन लाल बड़ौली ने हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के नए चेयरमैन के तौर पर पदभार संभाला। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहे।0
0
Report
JK विधानसभा: सुनील शर्मा के बयानों से PDP को BJP मदद मिलने का आरोप
Aram Pora, Ganderbal, in a Post on X Peoples Conference president Sajad Lone Said " Now Leader of Opposition in Jammu and Kashmir Legislative Assembly, Sunil Sharma has come to the rescue of PDP. Old game. \n\nAt a time when Mehbooba Ji is under fire for towing what is essentially a BJP line by justifying use of force in Kashmir, Sunil Ji suddenly remembers that PDP is separatist, which it never was. \n\nSunil Sharma is intelligent enough to understand that such statements from BJP will help PDP in Kashmir. What a shame. Open collaboration.0
0
Report
खूँटी में सर्पदंश के मामलों में बढ़ोतरी, डॉक्टरों ने समय पर उपचार पर जोर
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सर्प दंश सेहताहत लोगों की संख्या दिन ब दिन बढ़ते जा रहा है। जहाँ किसी को घर में या खेतों या सड़कों में भी सांप काटने से मौत होने के आसार बढ़ रहा है। प्रतिदिन सदर अस्पताल खूँटी में सर्प दंश से घायल पीड़ित लोग पहुंच रहे हैं। जिससे लोग हताहत न हो इसके लिए एंटीवेनम इंजेक्शन ससमय दिये जाने से लोग बच जा रहे हैं लेकिन झाड़-फूंक के विश्वासी कभी कभी हताहत हो जाते हैं। जिला के सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक ने बताया कि खूंटी में साँप काटने से पीड़ीत व्यक्ति हमेशा सदर अस्पताल खूंटी आते हैं। लेकिन लोग साँप के काटने से कम और घबराने से ज्यादा मौत हो रही है। विषैले साँप काटने के बाद लोग घबरा जाते हैं। जिससे रक्त प्रवाह की गति तीव्र हो जाती है। जिससे विष फैलने आसार बढ़ जाता है। इसलिए घबराएं नहीं और जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचें । खूँटी के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटीवेनम इंजेक्शन है । मरीज को सोने नहीं देना चाहिए। उन्होंने बताया कि हालांकि ज्यादातर सांप विषैले नहीं होते हैं। लेकिन डर और संदेह से शरीर में विपरीत मानसिक प्रभाव बढ़ जाता है। इससे भी समस्या बढ़ जाती है । इससे बचना चाहिए。0
0
Report
Advertisement
जयपुर में दो हत्याकांड: तीन गिरफ्तार, हत्या के बाद वीडियो देखकर बचने की कोशिश
Jaipur, Rajasthan:जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के वेस्ट जिले में हुई दो अलग-अलग सनसनीखेज हत्याओं का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों का खुलासा डीसीपी पश्चिम प्रशांत किरण ने किया। एक मामले में आरोपियों ने होटल के कमरे में अपने दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी, जबकि दूसरे मामले में भेड़ों की रखवाली को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की पत्थर और लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पहला मामला थाना बिंदायका क्षेत्र का है, जहां 25 जुलाई को श्री होटल सिवार मोड़ स्थित एक कमरे में युवक का संदिग्ध शव मिला था। जांच में सामने आया कि मृतक दिनेश उर्फ दंती गवारिया अपने दो साथियों संजय कुमार कासोटिया और नितेश गवारिया के साथ होटल में रुका था। तीनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। शराब पार्टी के खर्च को लेकर विवाद बढ़ गया और दोनों आरोपियों ने मृतक के गले में पड़े स्टॉल (दुपट्टे) से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी।वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार होकर दौसा पहुंच गए। पुलिस ने करीब 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर की सूचना पर दोनों को गोविंद देवजी मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हत्या के बाद उन्होंने अपने मोबाइल फोन फ्लाइट मोड पर कर दिए, मृतक के मोबाइल की सिम तोड़ दी और फरारी के दौरान YouTube पर "हत्या के बाद पुलिस से कैसे बचें", "पुलिस कैसे पकड़ती है" और "हत्या पर कितनी सजा होती है" जैसे वीडियो और जानकारी भी खोजी। दोनों आरोपी बाद में खाटूश्यामजी मंदिर जाकर माफी मांगने पहुंचे और फिर गुजरात भागने की योजना बना रहे थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं।0
0
Report
राजस्थान में मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग तेज, शिक्षा मंत्री पर घोटाले के आरोप
Jaipur, Rajasthan:केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को हटाने की मांग भी तेज हो गई है। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक को पत्र लिखकर शिक्षा मंत्री को हटाने के लिए आंदोलन का आह्वान किया है। वहीं, कांग्रेस भी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर लगातार राजनीतिक हमले कर रही है। कांग्रेस ने शिक्षा विभाग में हुए तबादलों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ने अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक को लिखा पत्र कांग्रेस ने शिक्षा विभाग में तबादलों में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप डोटासरा बोले- शिक्षक खुद मदन दिलावर का इस्तीफा मांग रहे हैं प्रदेश में शिक्षा की स्थिति खराब, इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद हो रहे- डोटासरा जितने दिन इस्तीफा नहीं देंगे, उतने दिन बीजेपी पर ही भारी हैं- डोटासरा शिक्षा का ठेका RSS के पास है- डोटासरा RSS को ऐसे ही लोग पसंद हैं- डोटासरा मदन दिलावर जाएंगे तो RSS के लोग ही आएंगे- डोटासरा पीएम बच्चों को फ्रेंड्स बता रहे, बीजेपी नेता उन्हें आतंकी बता रहे- टीकाराम जूली बीजेपी बताए इन बयानों से सहमत है या नहीं- टीकाराम जूली शिक्षा मंत्री बनने के बाद स्कूलों की हालत खराब हुई- टीकाराम जूली प्रदेश में नामांकन घट रहे, तबादला उद्योग चल रहा- टीकाराम जूली धर्मेंद्र प्रधान के साथ ही मदन दिलावर का भी इस्तीफा होना चाहिए था- टीकाराम जूली आज नहीं तो कल मदन दिलावर को इस्तीफा देना पड़ेगा- टीकाराम जूली PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि शिक्षक खुद मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की स्थिति खराब है और इंग्लिश मीडियम स्कूल बंद किए जा रहे हैं। डोटासरा ने कहा, "जितने दिन मदन दिलावर इस्तीफा नहीं देंगे, उतने दिन वे बीजेपी पर ही भारी हैं।" शिक्षा मंत्री बनने के बाद स्कूलों की हालत खराब हुई- टीकाराम जूली प्रदेश में नामांकन घट रहे हैं और शिक्षा विभाग में तबादला उद्योग चल रहा- टीकाराम जूली धर्मेंद्र प्रधान के साथ ही मदन दिलावर का भी इस्तीफा हो जाना चाहिए था। आज नहीं तो कल मदन दिलावर को इस्तीफा देना ही पड़ेगा।0
0
Report
100 प्रतिशत मूंग खरीदी के लिए किसानों ने आंदोलन तेज किया
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नर्मदापुरम में 100 प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर किसानों ने आंदोलन तेज कर दिया है। बड़ी संख्या में किसान सेठानी घाट से रैली के रूप में रवाना हुए और शहर की सड़कों पर किसानों का हुजूम नजर आया। किसानों ने इंदिरा चौक पहुंचकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी किसान भारतीय मजदूर किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर सिंह राजपूत सहित अन्य किसान नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही किसान नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो वे भोपाल तिराहे पर चक्काजाम करेंगे। प्रशासन से अपनी मांगों के समाधान की मांग करते हुए किसानों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है.0
0
Report
Advertisement
शासकीय तालाब पाटने पर तहसीलदार ने RKM प्लांट को लगाया जुर्माना/बेदखली आदेश,खबर का हुआ असर,,,
Dabhara, Chhattisgarh:सक्ती जिले के डभरा तहसील क्षेत्र से बडी खबर सामने आई है,, RKM पावर प्लांट को सरकारी तालाब पाटना महंगा पड़ गया है। बिना अनुमति तालाब का पानी खाली कर मिट्टी डालने के मामले में तहसील प्रशासन ने पावर प्लांट पर 10 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है, एक सप्ताह के भीतर तालाब से मिट्टी हटाने के आदेश दिया है। डभरा ब्लॉक के निमोही गांव का है,,जहां RKM पावर प्लांट रेलवे लाइन बिछाने का कार्य कर रहा था,लाइन के रास्ते में आए शासकीय तालाब का पानी मोटर पंप से निकालकर मिट्टी से पाट दिया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए एसडीएम डभरा को जांच के निर्देश दिए। तहसीलदार मनमोहन सिंह की जांच टीम ने आरोप सही पाए, जिसमें खसरा नम्बर 211,212,123 के 45 डिसमिल तालाब को पाट दिया गया था,,जिसके बाद प्लांट प्रबंधन पर 10 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया और एक सप्ताह के भीतर तालाब को पूर्व स्थिति में बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। जमीन और शासकीय संपत्ति से जुड़े मामलों में जिले में किसी पावर प्लांट के खिलाफ यह पहली बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई है।0
0
Report
राम मंदिर अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विश्व हिंदू परिषद ने स्वागत किया
Noida, Uttar Pradesh:श्री राम मंदिर अयोध्या के संदर्भ में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार का बयान0
0
Report
युवती के अपहरण-धर्म परिवर्तन के आरोपी को चिलकाना पुलिस ने गिरफ्तार किया
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना चिलकाना पुलिस ने युवती के अपहरण, दुष्कर्म और कथित जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई को पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया, उसका ब्रेनवॉश किया और मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए झूठे प्रलोभन दिए। आरोप है कि आरोपी ने आर्थिक सहायता, नौकरी और बेहतर जीवन का लालच देकर युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कराया तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। मामलो की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शौकीन पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम फिरोजाबाद, थाना चिलकाना को दुमझेड़ा से पठेड़ जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़िता का मूल आधार कार्ड, पैन कार्ड, धर्म परिवर्तन से संबंधित शपथ-पत्र तथा धर्म परिवर्तन के बाद बनाया गया नया आधार कार्ड बरामद किया। पुलिस का कहना है कि बरामद दस्तावेज मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकते हैं। इस संबंध में थाना चिलकाना पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है0
0
Report
Advertisement
झांसी के मऊरानीपुर में ओवरब्रिज से गिरकर अज्ञात व्यक्ति मौत, आत्महत्या की आशंका
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में रेलवे के ओवरब्रिज से गिर कर एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेलवे लाइन पर पड़े शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा हैं। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जब जाकर देखा तो एक व्यक्ति रेलवे ओवरब्रिज से नीचे गिरकर रेलवे लाइन पर पड़ा था। गिरने के बाद उसकी मौत हो गई। वहीं आशंका जताई जा रही है मृतक ने रेलवे के ओवरब्रिज से कूदकर आत्महत्या की है, फिलहाल पुलिस घटना जांच में जुटी है।0
0
Report
भपसा नहर में मगरमच्छ हमलों के बाद ग्रामीणों ने रातों-रात चचरी पुल बना दिया
Bagaha, Bihar:LOCATION- बगहा REPORT- इमरान अजीज FORMAT- AVBB VISUAL BYTE PIC EXCLUSIVE भपसा नहर में मगरमच्छों के लगातार हमलों के कारण ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर रातों रात चचरी पुल बनाकर आवा-गमन सुगम बना दिया है। इलाके की बरसात के कारण जलभराव और गंडक नदी से पानी के रास्ते मगरमच्छ सहायक नहरों, नालों और छोटी नदियों में पहुंच रहे थे, जिससे ग्रामीणों को जान माल के नुकसान का खतरा था। वन विभाग और प्रशासन से गुहार के बाद ग्रामीणों ने एकदिन में पुल बनाने का निर्णय लिया और लोकल विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा व ठेकेदार गुड्डू के सहयोग से आर्थिक मदद भी दी गई। धान के रोपाई और निराई के दौरान नहर पार करना कठिन था, इसी कारण ग्रामीणों ने रातों रात चचरी पुल बना कर आवाजाही को आसान किया। 20 जुलाई को एक किसान केदार बैठा को मगरमच्छ ने निवाला बना लिया था और एक महिला भी घायल हुई थी। इसके बाद विधायक से मुलाकात कर पुल बनाने की मांग उठी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। बरसात के दौरान भपसा नहर में पानी भरा रहता है और पानी के पार जो खेती है उसे भी नुकसान उठाना पड़ता था। भविष्य में स्थाई पुल बनवाने के लिए तत्काल संभव नहीं था, इसलिए चचरी पुल बनाने की आर्थिक मदद दी गई। वाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि दो हफ्ते में मगरमच्छ के हमलों से एक किसान की मौत और एक महिला घायल हो चुकी है; ऐसे में अभी स्थाई पुल संभव नहीं था। रेंजर नसीम अहमद अंसारी ने बताया कि भपसा नाला टीरहा कैनाल से जुड़ा है और गहरा पानी होने के कारण मगरमच्छ आ जाते हैं। 20 जुलाई से वन विभाग ने रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली; फिर रविवार को महिला के घायल होने के बाद ग्रामीणों ने चचरी पुल बना लिया। वन विभाग ने कहा कि वे जल्द ही मुआवजे की पूरी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए और घायल के इलाज के लिए मुआवजा देंगे। बाइट्स- राजेंद्र यादव, स्थानीय ग्रामीण; गोपाल चौधरी, किसान0
0
Report
देहरादून में मुख्यमंत्री धामी ने छोटी बच्ची से भावपूर्ण मुलाकात, आशीर्वाद दिया
Dehradun, Uttarakhand:स्पेशल एंकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी युवाओं के बीच में खासे पॉपुलर हैं तो वही बच्चे भी मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को काफी पसंद करते हैं। सोमवार को देहरादून पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को देखकर एक बच्ची उनके पास पहुंची इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बच्ची को आशीर्वाद दिया और प्यार से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने बच्ची के साथ इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया में लिखा है आज एक प्यारी बिटिया से उसके सपनों, पढ़ाई और भविष्य को लेकर स्नेहपूर्वक बातचीत की, हमारे नौनिहालों की मुस्कान में उत्तराखंड के सुनहरे कल की झलक दिखती है। हमारी बेटियां ही प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति हैं, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त उत्तराखंड का निर्माण हमारा संकल्प है।0
0
Report
Advertisement
अजय राय ने मोदी को पत्र: ईथेनॉल नीति भ्रष्टाचार, बोझ और सुरक्षा पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र एथेनॉल मिश्रित ईंधन नीति को बताया विफল और भ्रष्टाचारग्रस्त नितिन गडकरी और हरदीप सिंह पुरी को बर्खास्त करने की मांग। नीति की निष्पक्ष जांच कराने की प्रधानमंत्री से अपील उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ और इंजन नुकसान का मुद्दा उठाया माइलेज में कमी और वारंटी विवाद पर सरकार को घेरा। ई20 के बाद ई85 और ई100 नीति पर भी जताई आपत्ति जनहित में पारदर्शिता और स्वतंत्र वैज्ञानिक जांच की मांग0
0
Report
दतिया में मुख्यमंत्री मोहन यादव का रोड शो, उपचुनाव के माहौल में जनसभा
Noida, Uttar Pradesh:दतिया में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव का रोड शो है और वह कुशवाहा समाज की आमसभा में शामिल होंगे आज कांग्रेस नेता राजू दांगी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे उनके बैनर पोस्टर लग चुके हैं और मुख्यमंत्री के लिए अलग से स्टेज सजाई गई है। जय मां पीतांबरा देवी के द्वारा के पास सजाई गई है लेकिन जब वहां मौजूद फूल बेचने वाले दुकानदारों से चर्चा की गई तो उनका कहना है इस समय मां के दरबार में काम ही माल जा रही है लेकिन नेताओं के गले में यह माल ज्यादा डाली जा रही है क्योंकि उपचुनाव का माहौल है अब देखना होगा 30 तारीख को मतदान है और 3 अगस्त को किसके गले में फिर से यह माल जाती है0
0
Report
राम मंदिर चोरी केस: सुप्रीम कोर्ट ने नई SIT गठन से जांच की अनुमति दी
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ADVOCATE VARUN SINHA / ADVOCATE SATYAM SINGH RAJPUT/ ADVOCATE AJAY RAI ON SUPREME COURT ON AYODHYA RAM MANDIR THEFT CASE कोर्ट के निर्देश के मुताबिक नई SIT जा गठन कर दिया है चीफ जस्टिस ने कहा की हम चाहते है कि इस पूरे मामले की स्वतंत्र, निष्पक्ष जांच होकोर्ट ने नई SIT से कहा है कि वो जांच की प्रगति को लेकर दो हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि वो सुनिश्चित करेंगे कि जांच में पारदर्शिता रहे SIT को अपनी रिपोर्ट देने दीजिए। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जो भी ज़रूरी कदम होंगे, वे उठाए जाएंगे。0
0
Report
Advertisement
