Back
उज्जैन में 663 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और विक्रम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह
ASANIMESH SINGH
Mar 17, 2026 12:01:10
Ujjain, Madhya Pradesh
गीता भवन, विक्रम नगर ROB सहित 663 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, 11 नई सड़कों की सौगात
विक्रम विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न, विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश
गुड़ी पड़वा और विक्रम संवत 2083 के आगमन पर सीएम डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दी अग्रिम बधाई
उज्जैन।
धार्मिक नगरी उज्जैन में आज विकास और शिक्षा के दो बड़े आयोजन एक साथ आयोजित हुए। एक ओर सिंहस्थ 2028 की भव्य तैयारियों को लेकर 663 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ, वहीं दूसरी ओर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित दोनों कार्यक्रम हुए..
गीता भवन की आधारशिला रखी गई, जिस पर 77 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके साथ ही 30 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से विक्रम नगर रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) का भूमिपूजन किया गया। उज्जैन शहर और आसपास के क्षेत्रों में 11 नई सड़कों के निर्माण कार्यों की भी शुरुआत की गई, जो आने वाले वर्षों में शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा देंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 में आने वाला हर श्रद्धालु प्रदेश का अतिथि होगा और उसकी सुविधा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस बार सिंहस्थ का वैभव “भूतो न भविष्यति” होगा। राज्य सरकार ने सिंहस्थ के लिए 13 हजार 851 करोड़ रुपये के कार्यों को स्वीकृति दी है, जबकि वर्ष 2026-27 के लिए 3 हजार 60 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से एनएच-752D के बदनावर–पेटलावद–थांदला खंड को फोरलेन किया जा रहा है, जिससे उज्जैन की कनेक्टिविटी दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से मजबूत होगी। सरकार उज्जैन को आधुनिक सुविधाओं और स्वच्छता के साथ एक आदर्श आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मुद्रा योजना और फूड प्रोसेसिंग से जुड़े हितग्राहियों को लाभ वितरित किए। साथ ही कन्या पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। किसान कल्याण वर्ष 2026 के तहत किसानों की आय बढ़ाने, पशुपालन को बढ़ावा देने और दूध उत्पादन में वृद्धि के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया। प्रदेश में स्कूली बच्चों को साइकिल, ड्रेस, किताबें, टॉपर्स को स्कूटी और मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की योजनाओं के साथ अब नि:शुल्क दूध वितरण के लिए “माता यशोदा योजना” शुरू करने की घोषणा भी की गई।
वहीं दूसरी ओर सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज और देश के विकास में योगदान देना है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने, माता-पिता और गुरुजनों के प्रति कृतज्ञ रहने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीक्षांत समारोह में कहा कि यह केवल उपाधि वितरण नहीं, बल्कि जीवन की नई शुरुआत है। उज्जैन को उन्होंने ज्ञान, विज्ञान और आध्यात्म का वैश्विक केंद्र बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने यहां शिक्षा ग्रहण की और सम्राट विक्रमादित्य की कर्मस्थली होने से इस विश्वविद्यालय का गौरव और बढ़ जाता है।
दीक्षांत समारोह में 74 विद्यार्थियों को उपाधि, 107 को गोल्ड मेडल और एक शोधार्थी को डी-लिट की उपाधि प्रदान की गई। साथ ही 17 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कृषि अध्ययनशाला भवन और एमईआरयू परियोजना के तहत भर्तृहरि छात्रावास का लोकार्पण किया गया। विश्वविद्यालय को 51 लाख रुपये के उपकरण, कृषि अध्ययनशाला के लिए 5 ड्रोन और विद्यार्थियों के शैक्षणिक भ्रमण के लिए बस देने की घोषणा भी की गई।
इस प्रकार उज्जैन में एक ही दिन विकास, शिक्षा और सांस्कृतिक विरासत के संगम ने यह स्पष्ट कर दिया कि सिंहस्थ 2028 को लेकर सरकार व्यापक स्तर पर तैयारी कर रही है और उज्जैन को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
बाइट - मुख्य्मंत्री डॉ मोहन यादव..
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 17, 2026 14:06:110
Report
OBOrin Basu
FollowMar 17, 2026 14:06:00Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी में गंगा की बीच धारा में इफ्तार पार्टी का वीडियो वायरल भेलपुर थाने में केस दर्ज
0
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 17, 2026 14:05:430
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowMar 17, 2026 14:05:290
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 17, 2026 14:05:140
Report
UJUmesh Jadhav
FollowMar 17, 2026 14:05:010
Report
OBOrin Basu
FollowMar 17, 2026 14:04:51Noida, Uttar Pradesh:नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए यूपी सरकार के RO पर ताजा चर्चा
0
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 17, 2026 14:04:330
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowMar 17, 2026 14:04:230
Report
AAafssar alaam
FollowMar 17, 2026 14:04:060
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 17, 2026 14:04:010
Report
0
Report
KCKumar Chandan
FollowMar 17, 2026 14:02:120
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 17, 2026 14:01:590
Report