Back
देवास गेट थाना: चाकूबाजी के तीन गिरफ्तार, आरोपियों ने जुलूस में माफी मांगी
ASANIMESH SINGH
Oct 07, 2025 05:49:13
Ujjain, Madhya Pradesh
देवास गेट थाना प्रभारी अनिल पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि, थाना देवासगेट पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर चाकूबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटनाएं चामुण्डा चौराहा और दौलत गंज चौराहे पर हुईं थीं, जिनमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
चामुण्डा चौराहे पर घायल व्यक्ति की पहचान सॉफ्टवेयर इंजीनियर रवि (24) के रूप में हुई, जो महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। इसके साथ दौलतगंज क्षेत्र में एक माया ड्राइवर को भी चाकू से हमला कर घायल किया था..
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी शाहरुख उर्फ बच्चा निवासी बेगमबाग कॉलोनी, और उसके दो अन्य साथी सोयब अख्तर उर्फ इला और इमरान उर्फ टेडी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने निकाला जुलूस, आरोपियों ने मांगी माफी
गिरफ्तारी के बाद देवासगेट थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों का जुलूस भी निकाला। इस दौरान पुलिस ने उन्हें अपराध न करने की सलाह दी। आरोपियों ने सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर माफी मांगी और यह कहा कि "अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है"।
इन तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और उन पर जिले के कई थानों में पहले से ही अपराध दर्ज हैं। इस गिरोह का एक अन्य साथी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार जारी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
JPJai Pal
FollowOct 07, 2025 07:48:420
Report
VPVinay Pant
FollowOct 07, 2025 07:48:250
Report
SKSantosh Kumar
FollowOct 07, 2025 07:48:120
Report
AAABHISHEK ADEPPA
FollowOct 07, 2025 07:47:540
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowOct 07, 2025 07:47:350
Report
MDMahendra Dubey
FollowOct 07, 2025 07:47:240
Report
RRRaju Raj
FollowOct 07, 2025 07:47:070
Report
RSRajendra sharma
FollowOct 07, 2025 07:46:540
Report
RRRaju Raj
FollowOct 07, 2025 07:46:370
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowOct 07, 2025 07:46:170
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowOct 07, 2025 07:46:050
Report
BSBhanu Sharma
FollowOct 07, 2025 07:45:560
Report
SDSurendra Dasila
FollowOct 07, 2025 07:45:450
Report
VBVIJAY BHARDWAJ
FollowOct 07, 2025 07:45:370
Report
SBShowket Beigh
FollowOct 07, 2025 07:34:300
Report