Back
5 लाख की नकली सोने की ईंट देकर ठगी: दंपत्ति गिरफ्तार
ASANIMESH SINGH
Mar 25, 2026 11:35:21
Ujjain, Madhya Pradesh
सस्ते सोने की ईंट का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार
उज्जैन। शहर के माधवनगर थाना क्षेत्र में सस्ते दाम में “सोने की ईंट” देने का लालच देकर 5 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी दंपत्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह रही कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी 5 लाख रुपए की नगद राशि भी बरामद कर ली है。
मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की है。
फरियादिया के अनुसार आरोपी कालू भाबोर और उसकी पत्नी साबर बाई उससे परिचय बढ़ाकर उसकी होटल पर नियमित रूप से खाना खाने आते थे। इसी दौरान उन्होंने विश्वास में लेकर सस्ते दाम में “सोने की ईंट” देने का झांसा दिया और उसकी कीमत करीब 50-60 लाख रुपए बताई。
लालच में आकर फरियादिया और उसके पति ने 5 लाख रुपए देकर ईंट खरीद ली, लेकिन जब उसे सुनार के पास जांच के लिए ले जाया गया तो वह नकली निकली। इसके बाद आरोपी फरार हो गए。
मामले की गंभीरता को देखते हुए माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश भारती के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र के आधार पर झाबुआ जिले में दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया。
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उनके कब्जे से 5 लाख रुपए नगद बरामद किए गए।
नगर पुलिस अधीक्षक माधवनगर दीपिका शिंदे ने बताया कि फरियादिया की शिकायत पर तत्काल प्रकरण दर्ज कर टीम गठित की गई थी। आरोपियों की तलाश के लिए तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद ली गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और ठगी गई पूरी राशि भी बरामद कर ली गई है। मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है。
पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों और ठगी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 25, 2026 12:37:37Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर के रामपुर गांव के रकबे के खसरा नम्बर 864 पर पूर्व से ही कब्जा व निर्माण है अब मौजूदा स्थिति मे इस प्रॉपर्टी पर बजाज बाइक की एजेंसी है और पिछली तरफ मकान बने हुए है. इस जमीन का मौजूदा रेट =50 हजार रूपये गज है
0
Report
ADASHISH DWIVEDI
FollowMar 25, 2026 12:37:270
Report
JPJitendra Panwar
FollowMar 25, 2026 12:37:060
Report
DKDeepesh Kumar
FollowMar 25, 2026 12:36:540
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowMar 25, 2026 12:36:210
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 25, 2026 12:35:550
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 25, 2026 12:35:420
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 25, 2026 12:35:210
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 25, 2026 12:34:550
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 25, 2026 12:34:300
Report
DRDamodar Raigar
FollowMar 25, 2026 12:34:110
Report
PCPranay Chakraborty
FollowMar 25, 2026 12:31:450
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 25, 2026 12:31:210
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 25, 2026 12:31:070
Report