456006
आदिवासी युवक की जान लिए जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा
Ujjain, Madhya Pradesh:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आदिवासी युवक की जान लिए जाने पर भाजपा को आड़े हाथों लिया। जीतू पटवारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए हत्याकांड में सख्त कार्रवाई की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देहरादून की अकादमी में 158वीं पासिंग आउट परेड, मुर्मू ने मुख्य अतिथि भूमिका निभाई
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून की भारतीय सैन्य अकादमी में 158वीं पासिंग आउट परेड का आयोजन हुआ...जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने वाले कैड्स अब भारतीय सेना का हिस्सा बनकर देश की सुरक्षा की कमान संभालेंगे0
0
Report
तेज रफ्तार TUV 300 कार ने खेत में घुसकर दो की मौत, दो घायल
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम क्षेत्र में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि two अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा तिवारीटोला के पास स्थित खतरनाक मोड़ पर हुआ है जहां तेज रफ्तार TUV 300 कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 मीटर दूर खेत में जा घुसी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल रंग की TUV 300 कार तेज गति से राजेंद्रग्राम क्षेत्र से गुजर रही थी। चालक मोड़ पर वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद कार सड़क छोड़कर खेत में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल बताए गए थे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुष्पराजगढ़ पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया है। वर्तमान में दो घायलों का इलाज जारी है.0
0
Report
कलेक्टर के नामांकन रद्दी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन: कचहरी चौराहे पर मामूली झड़प और पानी की बौछार
Katni, Madhya Pradesh:स्लग कांग्रेस मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर आक्रोश,युवक कांग्रेस ने फूंका चुनाव आयोग ka पुतला कचहरी चौराहे पर भारी तनाव; प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, तीखी झड़प। कटनी शहर का কचहरी चौराहा उस वक्त सियासी अखाड़े में तब्दील हो गया, जब पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे कांग्रेस के सैकड़ों युवाओं कार्यकर्ताओं चुनाव आयोग और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हल्की फुल्की झड़प हुई, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।0
0
Report
Advertisement
हरदा में डीजल संकट से किसान फसल तैयारी पर अंकुश, पंपों पर कतार
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में डीजल संकट से किसान फसल तैयारी पर अंकुश, पंपों पर कतार जिले के कई पेट्रोल पंपों पर किसानों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां घंटों इंतजार के बाद भी पर्याप्त मात्रा में डीजल नहीं मिल पा रहा है। किसानन का कहना है कि खेती के इस महत्वपूर्ण समय में ट्रैक्टर, पंप और अन्य कृषि कार्यों के लिए डीजल की अत्यधिक आवश्यकता होती है, लेकिन समय पर डीजल उपलब्ध नहीं होने से खेतों की तैयारी प्रभावित हो रही है। इससे किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। केदार सिरोही, किसान नेता, किसान नेता केदार सिरोही ने बताया कि इस समय किसानों को डीजल की अति आवश्यकता है, लेकिन समय पर डीजल उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई किसानों के कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं और फसल की तैयारी में देरी हो रही है। दुर्गादास उइके, केंद्रीय राज्यसभा, वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि विदेशों में युद्ध जैसे हालातों के कारण डीजल की आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही स्थिति सामान्य होगी और किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जाएगा।0
0
Report
ग्वालियर में महिला ने कहा अपने चयन से पति के साथ गई, अपहरण मामला खत्म
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में पति पर पत्नी के अपहरण का आरोप लगाने वाले मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने जब महिला को बरामद कर बयान लिए तो उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से पति के साथ गई थी। महिला अब पति और बच्चों के साथ रहना चाहती है। जबकि महिला ने कोर्ट में प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताई थी। महिला के चले जाने पर प्रेमी ने झांसी रोड थाने में अपहरण की शिकायत की थी। पुलिस ने मामला सुलझा लिया है। वीओ- दअरसल मामला भिंड जिले से जुड़ा है। महिला लंबे समय से पति रामू तोमर को छोड़कर कानपुर में प्रेमी रामेंद्र सिंह भदोरिया के साथ रह रही थी। पत्नी के गायब होने पर पति ने पहले गुमशुदगी दर्ज कराई फिर हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने शुक्रवार को महिला को ग्वालियर हाईकोर्ट में पेश किया। कोर्ट में महिला ने बयान दिया कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहती और प्रेमी के साथ जाना चाहती है। कोर्ट ने महिला को स्वतंत्र कर दिया। कोर्ट से बाहर निकलते ही महिला प्रेमी रामेंद्र के साथ गाड़ी से जा रही थी। तभी रास्ते में पति रामू तोमर भाई सुमित, पिता और बहन के साथ कार से पहुंचा और गाड़ी रोक ली। आरोप लगा कि रामू ने प्रेमी रामेंद्र से मारपीट की और महिला को बाल पकड़कर जबरन अपनी कार में बैठाकर ले गया। घटना के बाद प्रेमी रामेंद्र ने झांसी रोड थाने पहुंचकर प्रेमिका के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। शनिवार सुबह पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। झांसी रोड थाने लाकर जब पुलिस ने बयान दर्ज किए तो मामला पलट गया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से पति के साथ गई थी। महिला वयस्क है और उसने स्वतंत्र रूप से अपने बयान दिए हैं। पुलिस का कहना है कि महिला के बयान के बाद अपहरण का मामला नहीं बनता। दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कर दिया गया है। महिला फिलहाल अपने पति के साथ है。 बाइट- जयराज कुबेर- ASP ग्वालियर0
0
Report
चिकित्सा मंत्री के बयान पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, पोस्टर की जुबान तेजाब से साफ
Bikaner, Rajasthan:चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के बयान पर कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, पीबीएम अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को लेकर दिए गए बयान से नाराज दिखे कांग्रेस कार्यकर्ता, मंत्री के पोस्टर की 10 मीटर लंबी प्रतीकात्मक जुबान को तेजाब से किया साफ, कांग्रेस नेताओं ने कहा-मंत्री की भाषा से माताओं और बहनों की भावनाएं हुईं आहत, आरोप लगाया कि माफी मांगने की बजाय मंत्री ने दिखाई संवेदनहीनता, प्रदर्शनकारियों ने कहा-जुबान साफ करने के बाद भी नहीं बदली भाषा तो पोस्टर को लगाई जाएगी आग, मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की गई, विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई नाराबाजी, कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर भी साधा निशाना0
0
Report
Advertisement
झांसी के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने बिजली-पानी के समाधान के निर्देश दिए; पर्यटन नीति का बड़ा ऐलान
Jhansi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह झांसी के प्रभारी मंत्री के रूप में पहली बार झांसी दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में अफसरो और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस मौके पर मंत्री ने झांसी जनपद में बिजली और पानी से जुड़ी समस्याओं के निराकरण को लेकर अफसर को निर्देश दिए जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर जांच और कार्रवाई के भी निर्देश दिए। मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने पर्यटन विकास की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यटन नीति पहली बार उनकी सरकार लाई और पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया। पांच कमरे के होम स्टे से लेकर फाइव स्टार तक जो भी इन्वेस्टर निवेश करेगा, उसे 25 परसेंट सब्सिडी दे रहे हैं। इस नीति के अंतर्गत 17 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुआ है और 36 हजार करोड़ से अधिक का निवेश पर्यटन में हुआ है।0
0
Report
दुर्ग कलेक्टर परिसर से नकदी चोरी, सुरक्षा में खामियां उजागर
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग जिले के कलेक्टर परिसर में चोरी की वारदात सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. कलेक्टर और एसपी कार्यालय के ठीक पीछे स्थित लोक सेवा केंद्र में देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब 6 से 7 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली. खास बात यह है कि परिसर में महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय होने के बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए लेकिन चोर लोक सेवा केंद्र का मुख्य ताला नहीं तोड़ पाए. इसके बाद उन्होंने दरवाजे की कुंडी उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और सीधे कैश काउंटर को निशाना बनाया वहां रखी चिल्लर और नकदी लेकर फरार हो गए. वहीं कार्यालय में मौजूद अन्य सामान लगभग सुरक्षित मिला जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों का मकसद केवल नकदी चोरी करना था. वारदात के बाद चोरों ने पास स्थित पेंशन शाखा में भी घुसने का प्रयास किया. ज्वाइंट डायरेक्टर के केबिन में सामान बिखरा मिला हालांकि वहां से किसी नकदी या अन्य सामग्री की चोरी की पुष्टि नहीं हुई है. आज दोपहर जब कार्यालय पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला और घटना का पता चला. कर्मचारी अमन अग्रवाल ने बताया कि आधार एवं लोक सेवा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं; उन्होंने परिसर में सीसीटीवी और सुरक्षा गार्ड की मांग की है.0
0
Report
फ्रांस में जी7 सम्मेलन स्थल के पास स्टैंडअप शो का वायरल दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:Stand up from near the site of G7 summit in France for zee0
0
Report
Advertisement
ओडिशा से यूपी लाई 21 लाख रुपये मूल्य का गांजा: दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Farrukhabad, Uttar Pradesh:ओडिशा से उत्तर प्रदेश लाई जा रही 21 लाख रुपये की गांजा खेप बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार कायमगंज/मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) मेरठ और कायमगंज कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 21 लाख रुपये कीमत का 42.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि गांजे की खेप लेने आने वाले मुख्य खरीदार की तलाश में दबिश दी जा रही है。 पुलिस के अनुसार एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में गांजा लेकर दो तस्कर कायमगंज क्षेत्र में पहुंचने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त टीम ने कायमगंज बाईपास स्थित बेरिया तिराहे के पास घेराबंदी कर दी। इसी दौरान बस से उतरे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनके सामान की तलाशी ली गई。 तलाशी के दौरान एक सूटकेस और दो बैगों से कुल 42.5 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 21 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद नायब तहसीलदार अनवर हुसैन मौके पर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में बरामद गांजे का वजन कराया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माल को सील किया गया。 पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस के सामने कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। आरोपियों ने बताया कि गांजे की यह खेप ओडिशा के कोरापुट क्षेत्र से लाई जा रही थी। वहां से वे ट्रेन के जरिए पहले रायपुर (छत्तीसगढ़) पहुंचे और फिर कानपुर तथा फर्रुखाबाद होते हुए बस से कायमगंज आए थे। पुलिस का मानना है कि यह एक संगठित अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का हिस्सा है, जिसकी अन्य कड़ियों की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सिवान निवासी सतेंद्र चौधरी उर्फ मुन्ना तथा ओडिशा के कोरापुट निवासी मिन्ना के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बरामद गांजे की खेप एटा जनपद के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव गोहटिया निवासी कैसर खां को सौंपी जानी थी। पुलिस ने मुख्य खरीदार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। इस सफल अभियान में एएनटीएफ मेरठ की टीम से उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल पंकज, रोहित एवं कपिल रावत शामिल रहे। वहीं कायमगंज कोतवाली से उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव, जावेंद्र सिंह तथा प्रवीण यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोतवाली पुलिस ने एएनटीएफ की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब बरामद गांजे के स्रोत, सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
रामकृपाल यादव का राहुल-तेजस्वी पर हमला: मोदी के 12 सालों में विकास का दावा
Darbhanga, Bihar:मंत्री रामकृपाल यादव का राहुल-तेजस्वी पर हमला, बोले मोदी सरकार के 12 साल में हुआ अभूतपूर्व विकास दरभंगा में आयोजित प्रेस वार्ता में बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश में हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है, जिससे विपक्ष परेशान है। रामकृपाल यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का माहौल था, जबकि आज देश में सुशासन और स्थिरता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर काम कर रही है और हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव के आरोपों पर उन्होंने सीधा जवाब देने से परहेज किया और कहा कि वे केवल विकास के मुद्दों पर ही बात करना चाहते हैं। महिला आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार इसे लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बाइट 1,राम कृपाल यादव,बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री0
0
Report
जयपुर पोलो ग्राउंड पर सरकार का कब्जा: कोर्ट ने रोक नहीं लगाई
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के रेस कोर्स इलाके में स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड को सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया है। सरकार ने यह कदम पटियाला हाउस कोर्ट के उस आदेश के बाद दिया है, जिसमें कोर्ट ने सरकार की बेदखली के नोटिस के खिलाफ इंडियन पॉलो एसोसिएशन की याचिका पर कोई अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया था। एडिशनल सेशन जज धीरेन्द्र राणा ने अपने आदेश में कहा कि पॉलो क्लब एसोसिएशन की ओर पहले भी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट और दिल्ली हाई कोर्ट के सामने नोटिस पर रोक लगाने की मांग की गई थी, लेकिन कहीं से भी उन्हें राहत नहीं मिली। इसलिए वे भी न्यायिक अनुशासन को देखते हुए बेदखली आदेश पर रोक लगाने के लिए पक्ष में नहीं है। कोर्ट ने हालांकि पॉलो क्लब की याचिका पर केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने को कहा। यह विवाद लुटियंस दिल्ली में स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड को लेकर है। केंद्र सरकार का कहना है कि इस जमीन और आसपास की कुछ अन्य संपत्तियों, जिनमें दिल्ली जिम खाना भी शामिल है, को सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए कब्जे में लेना जरूरी है। सरकार के मुताबिक जनकल्याण के लिए वो यह जमीन खाली कर रही है। सरकार के पास जमीन सीमित है और देश की बढ़ती आबादी की जरूरतों के मद्देनजर इन्हीं जमीन से काम चलाना है। पोलो क्लब में सिर्फ चुनिंदा 300 लोग ही सुविधा का फायदा उठा रहे हैं! सरकार की ओर से वकील आशीष ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से और वक्त दिए जाने की मांग की। वहीं इंडियन पॉलो एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ वकील अक्षय मखीजा ने इसका विरोध किया। उन्होंने दलील दी कि यदि अगली सुनवाई तक बेदखली पर रोक नहीं लगाई गई, तो उनकी अपील का कोई मतलब नहीं रह जाएगा क्योंकि सरकार तब तक जमीन का कब्जा ले लेगी। कोर्ट ने अपनी ओर से अभी रोक का आदेश देने से इंकार करते हुए कहा कि इस याचिका पर सरकार का जवाब आने के बाद ही इस पर फैसला लिया जा सकता है। चूंकि कोर्ट की ओर से कोई रोक नहीं लगाई गई, लिहाज़ा सरकार के लिए पॉलो ग्राउंड को कब्जे में लेने का रास्ता साफ हो गया।0
0
Report
Advertisement
रामनगर में वन्यजीव संरक्षण पर पांच राज्यों का मंथन: साझा रणनीति से मानव-वन्यजीव संघर्ष घटेगा
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में वन्यजीव संरक्षण पर पांच राज्यों का मंथन, मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने को बनेगी साझा रणनीति रामनगर के ढिकुली स्थित एक रिसॉर्ट में WWF के तत्वावधान में एक दिवसीय कंजर्विंग शेयर्ड लैंडस्केप इंटर-स्टेट कोऑर्डिनेशन मीटिंग आयोजित की गई। प्रमुख विषयों में वन्यजीव संरक्षण, साझा लैंडस्केप प्रबंधन, वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन, जैव विविधता संरक्षण तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसे मुद्दे शामिल रहे। विभिन्न राज्यों से आए अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में अपनाए गए सफल संरक्षण मॉडल और अनुभव साझा किए ताकि एक प्रभावी और समन्वित रणनीति तैयार हो सके। उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण के लिए तेज समन्वय और साझा प्रयास जरूरी हैं, बाघ, गुलदार, हाथी आदि की सुरक्षा के लिए सभी राज्यों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने बताया कि बढ़ती आबादी और जंगलों पर दबाव के कारण मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिनका समाधान आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक अध्ययन और अंतरराज्यीय सहयोग से खोजना होगा। जनसहभागिता से संरक्षण अभियानों में लोगों को जोड़े जाने और जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। डीजी अवस्थी ने कहा कि वन्यजीव आवागमन कई राज्यों के जंगलों और कॉरिडोर से होकर होता है, इसलिए अंतरराज्यीय सहयोग आवश्यक है। कॉर्बेट लैंडस्केप देश के सबसे समृद्ध टाइगर आवासों में से एक है, जहां बाघों की घनत्व उच्च है, फिर भी मानव-वन्यजीव संघर्ष एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। विशेषज्ञों ने बढ़ती मृत्यु दर को लेकर चिंता व्यक्त की और संघर्ष को कम करने हेतु कई सुझाव दिए। उम्मीद है कि बढ़ता सहकार्य, साझा रणनीति और वैज्ञानिक दृष्टिकोण संरक्षण को मजबूती देंगे और संघर्ष को प्रभावी ढंग से घटाने में मदद करेंगे।0
0
Report
अरांई थाना पुलिस ने 25 हजार इनामी अपराधी ललित वैष्णव को गिरफ्तार किया
Ajmer, Rajasthan:एंकर अजमेर के अरांई में थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.. तीन जिलों में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी को पुलिस ने धर दबोचा.. अरांई थाना प्रभारी रोशन सामरिया के नेतृत्व में हुई इस कार्यवाही में दूदू क्षेत्र के रहने वाले हाल सिरोंज निवासी ललित वैष्णव को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया ..थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अरांई थाना क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत पैदा करते हुए बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलो में तोड़फोड़ की थी.. और वादरात करने के बाद फरार हो गया था.. आरोपी पर टोंक, भीलवाड़ा, अजमेर जिले के अन्य थानों में भी आपराधिक मुकदमे दर्ज पाए गए हैं...पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर अन्य वारदातों की भी जानकारी जुटा रही है...0
0
Report
सुपर एल-नीनो के कारण देश में बारिश घटेगी, सूखे की संभावना बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:सुपर एल-नीनो के कारण देश में बारिश घटेगी, सूखे के हालात बन जाएंगे... अलनीनों की वजह से और क्या परेशानी होगी, देश के लिए क्या चुनौती होगी इस पर एक्सपर्ट की बाइट चाहिए0
0
Report
Advertisement
