icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बलिया के बैरिया विधानसभा से भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी सिंह की 25 अक्टूबर से पदयात्रा

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया-बैरिया विधानसभा से भाजपा नेत्री विजयलक्ष्मी सिंह 25 अक्टूबर से आपकी बेटी आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जन आशीर्वाद पदयात्रा की शुरुआत करेंगी। 7 दिनों तक चलने वाली पदयात्रा यात्रा की शुरुआत लोकनायक जयप्रकाश की जन्मस्थली से होगी। विधानसभा के अलग-अलग इलाकों से गुजरने वाली पदयात्रा के दौरान लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं और समाधान पर भी चर्चा होगी। 1 नवंबर को बैरिया कंपोजिट विद्यालय पर पदयात्रा समाप्त होगी। मोदी सरकार की योजनाओं का जो लाभ महिलाओं को मिल रहा है इस पदयात्रा के जरिए महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ना और महिलाओं के लिए बेहतर समाज के निर्माण का प्रयास पदयात्रा के जरिए होगा।
0
0
Report

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाने वालों से सावधान! अलीगढ़ पुलिस की साइबर ठगों पर सख्ती

Aligarh, Uttar Pradesh:एडीजी एसके भगत और एसएसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जागरूकता अभियान, पुलिस ने जारी की 12 हिदायतें; शहर के 572 कैमरों से निगरानी अलीगढ़। वीडियो कॉल पर खुद को पुलिस, सीबीआई या सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी का डर दिखाना और जांच के नाम पर खाते से रुपये उड़ाना साइबर ठगों का नया हथकंडा बन गया है। ऐसे अपराधों पर लोगों को सतर्क करने के लिए अलीगढ़ पुलिस ने साइबर सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने साफ किया है कि ‘डिजिटल अरेस्ट’ नाम की कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। कोई व्यक्ति वीडियो कॉल पर गिरफ्तारी की धमकी देकर पैसे मांगे तो घबराएं नहीं और रकम ट्रांसफर न करें। एडीजी आगरा जोन एसके भगत और एसएसपी अलीगढ़ नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत लोगों से ऑनलाइन सतर्कता बरतने की अपील की गई है। पुलिस ने चेताया है कि साइबर अपराधी कभी भारी मुनाफे का लालच देते हैं, तो कभी परिचित की आवाज में मदद मांगकर भरोसे का फायदा उठाते हैं। सरकारी अधिकारी की वर्दी, फर्जी पहचान पत्र या वीडियो कॉल पर दिखाया गया कार्यालय किसी की असली पहचान का प्रमाण नहीं है। साइबर ठगी से बचने के 12 तरीके डिजिटल अरेस्ट से न डरें: गिरफ्तारी से बचाने या जांच खत्म कराने के नाम पर पैसे मांगने वालों के झांसे में न आएं। फर्जी ट्रेडिंग ऐप से बचें: कम समय में भारी मुनाफे के दावों की जांच किए बिना निवेश न करें। संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड न करें: शादी के कार्ड या दस्तावेज के नाम पर आई अनजान फाइल मोबाइल और निजी डेटा को खतरे में डाल सकती है। यूपीआई पिन गोपनीय रखें: पैसे प्राप्त करने के नाम पर पिन डालने या स्क्रीन साझा करने को कहने वालों से सतर्क रहें। ओटीपी और बैंक विवरण साझा न करें: कार्ड नंबर, सीवीवी और ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति को न बताएं। लोन, बीमा और सब्सिडी के लिंक जांचें: बिना पुष्टि किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। आवाज सुनकर पैसे न भेजें: परिचित की आवाज में मदद मांगे जाने पर दूसरे माध्यम से पुष्टि करें। एआई से आवाज की नकल कर ठगी की जा सकती है। सस्ते सामान के लालच में न आएं: सरकारी कर्मचारी बनकर सामान बेचने वालों की पहचान जांचें। विदेशी नौकरी के ऑफर पर भरोसा करने से पहले जांचें: कंपनी और भर्ती एजेंसी की पुष्टि किए बिना भुगतान न करें। बैंक खाता किसी को इस्तेमाल न करने दें: कमीशन के लालच में खाता देना कानूनी परेशानी में डाल सकता है। फोटो और वीडियो की सत्यता जांचें: सोशल मीडिया पर किसी सामग्री को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि करें। अनजान कॉल और ऐप से सावधान रहें: जल्द भुगतान या गोपनीयता बनाए रखने का दबाव हो तो सतर्क हो जाएं। 572 कैमरों से शहर की निगरानी अलीगढ़ पुलिस के मुताबिक, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) के तहत शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे 572 कैमरों से निगरानी की जाती है। इनसे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और घटनाओं की जांच में मदद मिलती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे साइबर अपराधियों के झांसे में न आएं और अपनी निजी व बैंकिंग जानकारी सुरक्षित रखें। ठगी हो तो तुरंत 1930 पर करें शिकायत ऑनलाइन ठगी का शिकार होने पर तुरंत बैंक को सूचना दें। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 1930 पर कॉल करें ।
0
0
Report
Advertisement

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ की बैठक संपन्न, राकेश साहू बनाए गए कार्यकारी कोषाध्यक्ष

Avinash Babu PatelAvinash Babu PatelFollow24m ago
Patelpali, Chhattisgarh:इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ सक्ति की संगठनात्मक बैठक आज जैजैपुर मे संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं आगामी गतिविधियों को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान राकेश साहू को संगठन का कार्यकारी कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संगठन के लिए भवन की व्यवस्था करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही संगठन के सदस्यों के बीच आपसी सहयोग, समन्वय और एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक में आगामी नवंबर माह में संभावित विधिक कार्यशाला आयोजित करने के संबंध में भी चर्चा हुई। कार्यशाला के आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों एवं रूपरेखा पर विचार किया गया। वहीं, संगठन की ओर से जल्द ही एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के विषय पर भी चर्चा की गई। बैठक में संगठन की भावी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा मीडिया से जुड़े सदस्यों के हितों के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की गई। संगठन की कार्यप्रणाली को और व्यवस्थित करने की सही दिशा में ले जाने हेतु राकेश साहू को सर्वसम्मति से कार्यकारी कोषाध्यक्ष बनाया गया । बैठक में संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर सकारात्मक माहौल रहा इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष अविनाश पटेल,महासचिव शेख मुबारक, संरक्षक शकील अहमद,उपाध्यक्ष अमृत सेवक, राकेश साहू, मीडिया प्रभारी मुस्ताक कुरैशी सह सचिव राजू लोचन साहू, लाला उपाध्याय, नीलमणि बरेठ, करन अजगल्ले, महेंद्र खांडे, देवेंद्र रात्रे, विकास साहू, जीआर कुर्रे, प्रकाश साहू, जीवन पटेल, उपस्थित रहे।
0
0
Report

बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शानदार प्रदर्शन से जीता दिल,

Dipu RawatDipu RawatFollow25m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। श्यामदेउरवा स्थित महंत अवेद्यनाथ मिनी स्टेडियम में शनिवार को क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। प्रतियोगिता में नन्हे खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखने लायक रहा। बच्चों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल भावना की छाप छोड़ी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा,चेयर मैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया की उपस्थिति रही। अतिथियों ने नन्हे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर बच्चों में खेल के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के दौरान मैदान में खिलाड़ियों का जोश देखते ही बन रहा था। उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में अंगद गुप्ता, अजय द्विवेदी, इंद्रजीत तिवारी, कमालुद्दीन खान, निशांत अहमद सहित अन्य गणमान्य लोग, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान स्टेडियम का माहौल खेल भावना और उत्साह से सराबोर रहा।
0
0
Report

चंदापुर:-मेले से लौट रहे युवक को रास्ते में रोककर पीटा,दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

AKAnand Kumar SinghFollow42m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज, रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के दसवंतपुर मोड़ पर मेले से घर लौट रहे युवक के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। मामले में भुक्तभोगी युवक की तहरीर के आधार पर चंदापुर पुलिस ने दो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। चंदापुर थाना क्षेत्र के डेपारमऊ गांव निवासी भानू सिंह पुत्र हुकुम सिंह ने चंदापुर थाना प्रभारी को लिखित तहरीर देकर बताया कि बीते बुधवार की शाम करीब 6 बजे वह मऊगर्वी से मेला देखने के बाद वापस अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में दसवंतपुर मोड़, के पास थाना क्षेत्र के अनुज सिंह पुत्र रामबख्श निवासी डेपरामऊ मजरे मुरैनी व अजय सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र स्व. देवबख्श सिंह निवासी ग्राम दसवंतपुर ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से खूब मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी । आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने भुक्तभोगी युवक के पिता हुकुम सिंह को भी फोन कर धमकाया। मामले में थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, उचित कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

धनतेरस से पहले सोना-चांदी में फिर चमक लौट आई

Jaipur, Rajasthan:सोने चांदी की कीमतों में गिरावट, धनतेरस-दीपावली से पहले बाजार में धनवर्षा जयपुर - सोने चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद दीपावली से पहले ही बाजार में धन वर्षा हो रही। धनतेरस से पहले ही मार्केट में सोने चांदी की चमक बढ़ गई है। एक साल पहले जहां चांदी 4 लाख किलो तक पहुंच गई थी, वहीं अब चांदी टूटकर 2,00,1000 तक रह गई। सोना भी लगभग 36 हजार रुपए टूटा। सोने का भाव 1,45,100 रुपए तक पहुंच गया है। शादी और त्यौहार के कारण बाजारों में सोने चांदी की गिरावट के बाद कारोबार में तेजी आने लगी है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी के उपाध्यक्ष मनीष खुटेटा का कहना है कि धनतेरस, दीपावली आते आते मार्केट में सोने चांदी की चमक और बढ़ने की संभावना है। आखिरकार बाजार में अभी से कैसे बढ़ रही सोने चांदी की चमक..देखे जी मीडिया ग्राउंड रिपोर्ट! वन टू वन-शो रूम से खरीददारी करती महिलाएं बाइट-मनीष खुटेटा, उपाध्यक्ष, जयपुर सर्राफा बाजार बाइट-व्यापारी
0
0
Report

वोट बनवाने गई महिलाओं के फोटो खींचकर सपा ग्रुप में वायरल करने का आरोप, पति ने थाने में दी तहरीर।

FKFirasat KhanFollow45m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:माधोटांडा (पीलीभीत)। थाना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव से महिलाओं की निजता से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर प्रधान पद की प्रत्याशी पर फोटो खींचकर समाजवादी पार्टी के व्हाट्सएप ग्रुप में डालकर बदनाम करने का आरोप लगाया है।पीड़ित सुलेमान खां पुत्र जुन्दन खां निवासी थाना माधोटांडा ने शिकायती पत्र में बताया कि वह आज अपनी पत्नी नीहा बेगम और भाभी रीनम बेगम को झांसी स्कूल में वोट बनवाने के लिए लेकर गया था।आरोप है कि वहां मौजूद प्रधान पद की प्रत्याशी रीना ने उससे कहा कि मेरे मोबाइल से फोटो खींच लो, फोटो दिखाना पड़ता है। इसी दौरान गांव के ही सदाकत जो प्रधान पद का प्रत्याशी है, उसने रीना के मोबाइल पर उसकी पत्नी और भाभी की फोटो खींच ली,सुलेमान का आरोप है कि वह अपनी पत्नी और भाभी को लेकर घर चला गया, लेकिन बाद में सदाकत ने उसकी पत्नी और भाभी की फोटो लेकर समाजवादी पार्टी के ग्रुप में डाल दी और उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।पीड़ित ने थाना प्रभारी माधोटांडा से मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

जुगुनभरिया के इंचार्ज प्रभारी शहाबुद्दीन अहमद को सर्वसम्मति से बनाया गया शिक्षण संकुल नोडल प्रभारी

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow47m ago
Gainsari, Uttar Pradesh:प्राथमिक विद्यालय जुगुनभरिया के इंचार्ज प्रभारी शहाबुद्दीन अहमद को सर्वसम्मति से बनाया गया शिक्षण संकुल नोडल प्रभारी, न्याय पंचायत जारवा बनगाई में खुशी की लहर विकास खंड गैसड़ी के प्राथमिक विद्यालय जुगुनभरिया के इंचार्ज प्रभारी को आज सर्वसम्मति से शिक्षण संकुल नोडल प्रभारी बनाया गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद हाईकोर्ट में 5 वर्ष तक प्रैक्टिस करने वाले सहायक अध्यापक शहाबुद्दीन अहमद की नियुक्ति 12460 शिक्षक भर्ती के तहत प्राथमिक विद्यालय जुगुनभरिया में हुई थी। विद्यालय में नियुक्ति के बाद उन्होंने इंचार्ज प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला। अपने कार्यकाल में उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय की व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार किया, जिसके बाद उन्हें शिक्षण संकुल की जिम्मेदारी दी गई। आज सर्व समिति से उन्हें शिक्षक संकुल नोडल प्रभारी (न्याय पंचायत जारवा बनगाई) बनाया गया। उनके नोडल प्रभारी बनने पर क्षेत्र के शिक्षकों, ग्रामवासियों और शिक्षा विभाग में खुशी की लहर है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर के इंटरनेशनल त्वचा रोग सम्मेलन: स्टेरॉयड कम, सुरक्षित विकल्प पर जोर

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर में इंटरनेशनल सेमिनार, देश-विदेश के त्वचा रोग विशेषज्ञ जुटे बीकानेर में भारतीय चर्म, रति एवं कुष्ठ रोग विशेषज्ञ संगठन की राजस्थान शाखा का 47वां सम्मेलन दो दिवसीय कॉन्क्लेव में देश-विदेश के विशेषज्ञ त्वचा रोगों के आधुनिक उपचार और नई तकनीकों पर कर रहे विचार-विमर्श त्वचा रोगों के उपचार में स्टेरॉयड्स का इस्तेमाल कम करने और वैकल्पिक उपचार पद्धतियां तलाशने पर विशेष जोर पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रसून सोनी सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद कम लागत में बेहतर उपचार और मरीजों के लिए सुरक्षित विकल्प विकसित करने पर मंथन सम्मेलन में स्टेरॉयड्स के इस्तेमाल को कम करने और उनके विकल्प के रूप में दूसरी उपचार पद्धतियों की संभावनाएं तलाशने पर विशेष चर्चा हो रही है विशेषज्ञों का जोर ऐसे उपचार विकल्प विकसित करने पर है, जो मरीजों के लिए सुरक्षित होने के साथ किफायती भी हों डॉ. बी.सी. घीया और डॉ. प्रसून सोनी का कहना है कि इस तरह के सेमिनार के जरिए विशेषज्ञ अपने अनुभव साझा करते हैं और बेहतर उपचार पद्धतियों पर विचार-विमर्श करते हैं। इसका उद्देश्य आमजन और मरीजों को राहत पहुंचाना तथा कम लागत में प्रभावी और सुरक्षित उपचार के विकल्प तलाशना है
0
0
Report

जादू-टोने के शक में जीजा-साले पर चाकू से हमला

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow1h ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में जादू-टोने के शक को लेकर जीजा और साले के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामला कोतवाली क्षेत्र के नौरंगाबाद का है, जहां कटरा साहब खां निवासी गयासुद्दीन उर्फ खलीफा अपनी ससुराल में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान शनिवार सुबह करीब 10 बजे किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। घायल गयासुद्दीन का आरोप है कि उनकी पत्नी पर जादू-टोना कराया जाता है और इसका विरोध करने पर हसन समेत परिवार के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि शादी में इस्तेमाल होने वाले चाकू से उन पर वार किया गया। वहीं हसन ने गयासुद्दीन के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे थे, इसी दौरान उन्हें भी चाकू लग गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और दोनों पक्षों से जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement

कार्डियोप्रिवेंट

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर। कानपुर में हृदय रोगों की रोकथाम और उनके बेहतर उपचार को लेकर प्रदेश भर के विशेषज्ञों ने नवीनतम वैज्ञानिक शोध और चिकित्सा पद्धतियों पर मंथन किया। कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया (उत्तर प्रदेश चैप्टर) के तत्वावधान में एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी, कानपुर के हृदय रोग विभाग द्वारा होटल इटर्निटी (आईएचसीएल सेलेक्शंस), मंधना-बैराज रोड पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन ‘कार्डियोप्रिवेंट 2026’ आयोजित किया गया। सम्मेलन की थीम ‘विज्ञान से कार्य तक: हृदय रोग रोकथाम का भविष्य’ रही। सम्मेलन में नौ वैज्ञानिक सत्रों के अंतर्गत 34 व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। इसमें लखनऊ, वाराणसी, अलीगढ़, मेरठ, नई दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और रांची सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रमुख हृदय रोग विशेषज्ञों ने हिस्सा लेकर हृदय रोगों के बढ़ते मामलों, उनकी रोकथाम और आधुनिक उपचार तकनीकों पर अपने विचार साझा किए। बीपी और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण पर विशेष जोर सम्मेलन में एसजीपीजीआईएमएस, लखनऊ के डॉ. सत्येन्द्र तिवारी ने एपोलिपोप्रोटीन और लिपोप्रोटीन (ए) जैसे कम चर्चित, लेकिन हृदय रोगों के महत्वपूर्ण जोखिम कारकों की जानकारी दी। वहीं, डॉ. रूपाली खन्ना ने घर पर रक्तचाप की नियमित जांच और 24 घंटे की एम्बुलेटरी बीपी मॉनिटरिंग के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि केवल अस्पताल या क्लिनिक में बढ़े हुए रक्तचाप के आधार पर उपचार तय करने से बचना चाहिए, क्योंकि कुछ लोगों में डॉक्टर के सामने बीपी बढ़ने की स्थिति यानी ‘व्हाइट कोट हाइपरटेंशन’ हो सकती है।डॉ. नकुल सिन्हा ने अनियंत्रित उच्च रक्तचाप के प्रबंधन में नए उपचार दृष्टिकोण पर चर्चा की, जबकि केजीएमसी, लखनऊ के डॉ. अक्षय प्रधान ने खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को 55 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से नीचे लाने के लक्ष्य और इसके व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। सीएसआई उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी से जुड़े डॉ. उमेश्वर पाण्डेय ने ‘140/90 सामान्य नहीं है’ विषय के माध्यम से उच्च रक्तचाप को गंभीरता से लेने का संदेश दिया। बाइट- डॉ एस सिन्हा, विशेषज्ञ
0
0
Report

महराजगंज के सभी बूथों पर नवीनतम मतदाता सूची में नए और पात्र मतदाताओं को विशेष कैंप दिवस का आयोजन

Mahuwa, Uttar Pradesh:एंकर :भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज उत्तर प्रदेश के सभी बूथों पर विशेष कैंप दिवस का आयोजन किया गया है जिसमें विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत जारी नवीनतम मतदाता सूची के साथ अपने-अपने बूथों पर फार्म 6 और फॉर्म 8 के साथ 18 वर्ष से ऊपर के नए और पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची के साथ जोड़ने के कार्य में जुटे हुए हैं । जिसको देखते हुए जिला प्रशासन के अधिकारी बूथों पर निरीक्षण कर रहे हैं । नौतनवा तहसील क्षेत्र के एक बूथ पर एसडीएम कुणाल ने पहुंचकर विशेष कैंप में के तहत चल रहे अभियान का जायजा लिया है एसडीएम कुणाल ने ज़ी मीडिया से बातचीत में बताया कि आज विशेष बुथ दिवस है जिसमें जो 18 वर्ष से अधिक पात्र मतदाता जो छूटे हुए है उनको जोड़ने का कार्य किया जा रहा है जो नए मतदाता है वह काफी उत्साहित है और बूथों पर पहुंचकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कर रहे हैं । जिसके बाद बीएलओ के द्वारा ऑनलाइन करने के बाद उन्हें रिसीविंग दिया जा रहा है । सरकार की मंशा साफ है कि कोई भी पत्र मतदाता मतदाता सूची से छूटने न पाए इसको लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया है। वन टू वन विथ एसडीएम ऑन SIR
0
0
Report

DAV नेशनल स्पोर्ट्स-2026: खिलाड़ियों का जश्न, स्टेडियम में फिटनेस का नया रुझान

New Delhi, Delhi:एंकर दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में DAV नेशनल स्पोर्ट्स-2026 का भव्य आगाज हुआ। इस आयोजन में देशभर से DAV के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ DAV कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. पूनम सूरी ने किया। खास बात यह रही कि इस मौके पर कई दिग्गज खिलाड़ी भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपनी उपलब्धियों से देश का नाम रोशन किया है। वीओ-1 दिल्ली का मेजर ध्यानचंद स्टेडियम… खेलों का जोश, खिलाड़ियों का उत्साह और मैदान पर कुछ कर दिखाने का जुनून। मौका था DAV नेशनल स्पोर्ट्स-2026 का, जहां DAV के अलग-अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मैदान संभाला। इस आयोजन में रेसलर साक्षी मलिक, हॉकी खिलाड़ी जफर इकबाल और जूडो खिलाड़ी गरिमा चौधरी समेत कई खेल हस्तियां शामिल हुईं। बाइट _ डॉ. पूनम सूरी DAV प्रेसिडेंट DAV प्रबंधन के मुताबिक, करीब पांच साल पहले इस आयोजन को बड़े और व्यवस्थित स्तर पर आयोजित करने की पहल की गई थी। DAV के स्कूलों में पहले भी खेल गतिविधियां होती थीं, लेकिन अब देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। DAV का नेटवर्क 23 राज्यों में फैला हुआ है और इस बार 18 जोन की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। स्कूल स्तर पर खेलने वाले लाखों बच्चों में से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी यहां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार राशि भी दी जाती है, जबकि चयनित खिलाड़ियों में से DAV के 11 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुनने की योजना है। बाइट _ डॉ. पूनम सूरी DAV प्रेसिडेंट DAV प्रबंधन का मानना है कि पढ़ाई बच्चों के जीवन का अहम हिस्सा है, लेकिन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल भी उतने ही जरूरी हैं। लगातार पढ़ाई के दबाव के बीच खेल बच्चों को शारीरिक रूप से फिट रखने के साथ-साथ अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। खासकर आज के समय में, जब युवाओं के नशे की ओर बढ़ने की चिंता बढ़ रही है, ऐसे में खेल और फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। DAV का संदेश साफ है—युवाओं को नशे से दूर रखना है, तो उन्हें खेलों से जोड़ना होगा। बाइट _ डॉक्टर वी. सिंह स्पोर्ट कन्वीनर DAV DAV नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के जरिए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, प्रतिस्पर्धा का अनुभव हासिल करने और आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से खेल, फिटनेस और बेहतर भविष्य का यही संदेश दिया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top