Back
चाइना डोर गले में फंसी, सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक की जान बचाई
ASANIMESH SINGH
Jan 05, 2026 11:25:37
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन।
चाइना डोर से हुए एक गंभीर हादसे में सरकारी चरक हॉस्पिटल के डॉक्टरों की तत्परता से एक युवक की जान बच गई। जीरापुर निवासी विनय पिता धनश्याम तिवारी (20 वर्ष), जो वर्तमान में जयसिंहपुरा में किराए के मकान में रहकर पंडिताई का कार्य करता है, बाइक से सामान लेने जा रहा था。
इसी दौरान अचानक चाइना डोर युवक के गले में फंस गई, जिससे उसका गला गंभीर रूप से कट गया और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। हालत नाजुक होने पर परिजन उसे तत्काल सरकारी चरक हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉ. अंशु वर्मा (ईएनटी स्पेशलिस्ट) ने बिना समय गंवाए युवक को ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट कराया。
करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन में कट चुकी नस की मरम्मत की गई। इस दौरान युवक के गले से चाइना डोर का टुकड़ा निकाला गया और 10 से 12 टांके लगाए गए। समय रहते ब्लीडिंग कंट्रोल कर युवक की जान बचा ली गई।
डॉक्टरों के अनुसार यदि इलाज में कुछ मिनट की भी देरी होती, तो युवक की जान जा सकती थी। ऑपरेशन के बाद युवक की हालत स्थिर होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल में आगे के उपचार के लिए ले गए。
इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि सरकारी अस्पतालों में भी गंभीर से गंभीर मामलों का सफल इलाज संभव है, बशर्ते समय पर चिकित्सा मिले। वहीं, चाइना डोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी तेज हो गई है।
बाइट -डॉ अंशु वर्मा ई एन टी स्पेशलिस्ट
चरक हॉस्पिटल
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 07, 2026 02:37:010
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 07, 2026 02:36:300
Report
RNRajesh Nilshad
FollowJan 07, 2026 02:35:440
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 07, 2026 02:35:340
Report
SKSantosh Kumar
FollowJan 07, 2026 02:35:150
Report
MDMahendra Dubey
FollowJan 07, 2026 02:34:560
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 07, 2026 02:33:330
Report
VKVishal Kumar
FollowJan 07, 2026 02:33:170
Report
PTPawan Tiwari
FollowJan 07, 2026 02:32:320
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 07, 2026 02:32:210
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowJan 07, 2026 02:31:560
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 07, 2026 02:31:300
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 07, 2026 02:31:140
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowJan 07, 2026 02:30:590
Report