Back
मुख्यमंत्री दीपक मोहन यादव का संकल्प: 42 परिवारों के लिए सामूहिक विवाह समारोह
ASANIMESH SINGH
Nov 26, 2025 05:46:51
Ujjain, Madhya Pradesh
उज्जैन। सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति को प्रबल करने वाली अद्व्वितीय पहल के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने सुपुत्र चि. डॉ. अभिमन्यु (एमबीबीएस, एमएस) का विवाह एक सामूहिक विवाह समारोह के रूप में करने जा रहे हैं। यह विवाह 30 नवंबर 2025 को पवित्र शिप्रा तट पर सम्पन्न होगा। मुख्यमंत्री ने अपने बेटे के विवाह के साथ ही 21 अन्य बेटियों के भी परिणय संस्कार कराने का निर्णय लिया है, जिससे कुल 42 परिवार सीधे रूप से इस आयोजन से लाभान्वित होंगे। यादव परिवार के नंदलाल यादव, नारायण यादव और श्रीमती कलावती यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता तो सर्वविदित है, परंतु इस आयोजन से उनके सामाजिक सरोकार की गहराई भी उजागर होती है। उन्होंने अपने पारिवारिक उत्सव को समाजहित में परिवर्तित कर एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।
सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने वाले जोड़ों की सामाजिक संरचना भी समभाव का संदेश देती है। 21 वरों में 12 अन्य पिछड़ा वर्ग, 6 सामान्य वर्ग और 3 अनुसूचित जाति से हैं, जबकि 21 वधुओं में 14 अन्य पिछड़ा वर्ग, 4 सामान्य, 5 अनुसूचित जाति और 1 अनुसूचित जनजाति से है। विशेष बात यह है कि सभी 42 परिवारों से किसी भी प्रकार की राशि नहीं ली जाएगी और विवाह संबंधी संपूर्ण खर्च यादव परिवार की ओर से वहन किया जाएगा। विवाह पूर्व की रस्में संबंधित परिवार अपनी-अपनी परंपरा और रीतिरिवाजों के अनुसार स्वयं सम्पन्न कर विवाह स्थल पर पहुंचेंगे।
समारोह की भव्य तैयारियां चल रही हैं, जिसके लिए 1 लाख से अधिक लोगों की क्षमता वाले 5 से अधिक डोम बनाए गए हैं। अभिमन्यु यादव का विवाह डॉ. इशिता यादव से हो रहा है, जो पूर्व मंत्री अरुण यादव के परिवार से संबंध रखती हैं। 26 नवंबर से गणेश पूजन, हल्दी, मेहंदी, और 30 नवंबर को सामूहिक फेरों का कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री की यह पहल, बड़े नामों द्वारा सादगी अपनाने और समाज को साथ लेकर चलने का एक सशक्त संदेश देती है।
30 नवंबर को सुबह 8 बजे सामूहिक बारात होटल इम्पीरियल चौराहे से रवाना होगी। विवाह स्थल पर माननीय मुख्यमंत्री सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में बड़े मंच पर वरमाला की रस्म सम्पन्न होगी। दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच पाणिग्रहण और सप्तपदी के साथ विवाह 22 अलग-अलग मण्डपों में एक साथ सम्पन्न किए जाएंगे। यादव परिवार की ओर से प्रत्येक नवविवाहित दंपति को स्वर्ण मंगलसूत्र, रजत पायजेब और बिछिया, पलंग, सोफा, गद्दे, अलमारी, सेंट्रल टेबल, बेडशीट, वर-वधु के कपड़े, 21 बर्तन, डिनर सेट और मोटर साइकिल देकर नई ग्रहस्थी शुरू करने हेतु उपहारस्वरूप प्रदान किया जाएगा।
आयोजक परिवार की ओर से सभी आगन्तुकों से अनुरोध किया गया है कि उनका आशीर्वाद ही नवविवाहित जोड़ों के लिए अमूल्य उपहार होगा, अतः कृपया किसी भी प्रकार का भौतिक उपहार लेकर न आएं। सामूहिक विवाह स्थल डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ब्रिज के पास पवित्र मां शिप्रा के तट पर रहेगा। यादव परिवार की यह पहल सामाजिक सौहार्द और समरसता को नई दिशा प्रदान करने वाली मानी जा रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NTNagendra Tripathi
FollowNov 26, 2025 05:50:030
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowNov 26, 2025 05:49:4491
Report
AKAjay Kashyap
FollowNov 26, 2025 05:49:29104
Report
ANAbhishek Nirla
FollowNov 26, 2025 05:49:1251
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 26, 2025 05:48:5862
Report
OTOP TIWARI
FollowNov 26, 2025 05:48:4363
Report
DBDURGESH BISEN
FollowNov 26, 2025 05:48:0227
Report
OTOP TIWARI
FollowNov 26, 2025 05:47:0651
Report
AGAdarsh Gautam
FollowNov 26, 2025 05:46:2747
Report
RKRupesh Kumar
FollowNov 26, 2025 05:46:0886
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowNov 26, 2025 05:45:5495
Report
43
Report
AKAtul Kumar
FollowNov 26, 2025 05:38:0166
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowNov 26, 2025 05:37:49100
Report