Back
झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चा गंभीर, जांच के निर्देश
ADAjay Dubey
Dec 05, 2025 06:00:34
Singrauli, Madhya Pradesh
सिंगरौली। झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने 6 वर्षीय बच्चे को गंभीर हालत में पहुँचा दिया। सरई थाना क्षेत्र के झारा गांव की विमलावती साहू ने आरोप लगाया कि उनके बच्चे के घायल होने पर झांझोपानी में इलाज कर रहे डॉक्टर रामनेश साहू ने बिना एक्स-रे किए ही पक्का प्लास्टर बांध दिया, जिसके बाद बच्चे की स्थिति बिगड़ती चली गई।
4 नवंबर को बच्चा खेलते समय गिरा था, जिससे उसके हाथ में सूजन और दर्द था। परिजनों के अनुसार डॉक्टर ने बिना जांच किए प्लास्टर बांध दिया। इसके बाद बच्चे की सूजन बढ़ती गई और दर्द असहनीय हो गया। दोबारा जाने पर डॉक्टर ने प्लास्टर न खोलने की सलाह दी, जबकि तीसरी बार उन्होंने प्लास्टर किसी अन्य अस्पताल में कटवाने के लिए कह दिया। गंभीर हालत होने पर बच्चे को तुरंत ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले को लेकर विमलावती साहू सिंगरौली कलेक्ट्रेट पहुँचीं और संयुक्त कलेक्टर संजीव पांडे से शिकायत की, जिसके बाद संयुक्त कलेक्टर ने तत्काल जांच के निर्देश जारी किए।
सीएमएचओ सिंगरौली ने बताया कि बच्चों को बेहतर उपचार के लिए रीवा रेफर किया गया है और संबंधित झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लापरवाही साबित होने पर सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही जिले में सक्रिय अन्य फर्जी डॉक्टरों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की तैयारी भी की जा रही है। सीएमएचओ ने जनता से अपील की— “इलाज हमेशा योग्य एमबीबीएस डॉक्टर से ही कराएँ。”
बाइट डॉ पुष्पराज सिंह, सीएमएचओ
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
103
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report