Back
सफीदों की अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग, सात महिलाओं की मौत
G1GULSHAN 1
Mar 09, 2026 09:35:05
Jind, Haryana
सफीदों की पटाखा फैक्टरी में मौत का तांडव, 7 महिलाओं की दर्दनाक मौत
बंद गेट के अंदर जलती रही फैक्टरी, चीखती रहीं मजदूर महिलाएं
अवैध फैक्टरी ने उजाड़े 7 घर, मालिक राकेश गिरफ्तार
दीवार तोड़कर निकाली गईं महिलाएं, फिर भी नहीं बच सकीं कई जानें
महिलाओं को बचाने वाले युवक को प्रशासन करेगा सम्मानित
घटना 7 मार्च की है जब सफीदों के भाट नगर इलाके में एक मकान में चल रही पटाखा फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अंदर काम कर रही कई महिलाएं बुरी तरह झुलस चुकी थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त फैक्टरी का मुख्य गेट बंद था। आग लगते ही अंदर धुआं और लपटें फैल गईं और महिलाएं बाहर निकलने के लिए चीखती-चिल्लाती रहीं। आसपास के लोगों ने जान जोखिम में डालकर फैक्टरी की दीवार तोड़ी और अंदर फंसी महिलाओं को बाहर निकाला।
इस भीषण हादसे में चार महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसी महिलाओं को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत रोहतक में और एक महिला की मौत पानीपत में हो गई, जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई।
मृतका गुड्डी के बेटे विजय के बयान पर सफीदों शहर थाना में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में चार लोगों को नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आखिर बिना सुरक्षा इंतजाम के यह फैक्टरी कैसे चल रही थी।
पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि हादसे में जिन महिलाओं की मौत हुई है उनमें सरिता, धनपति, गुड्डी देवी, उषा, पूजा, पिंकी और ममता शामिल हैं और सभी सफीदों की रहने वाली थीं। एसपी ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध रूप से पटाखे या विस्फोटक सामग्री बनाने की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 10, 2026 16:33:510
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 10, 2026 16:33:060
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 10, 2026 16:32:52Sambalpur, Odisha:ଘୁଡୁକା ବଜାଇ ପରିବାର ପ୍ରତିପୋଷଣ ପାଇଁ ସଂଘର୍ଷ
0
Report
GBGovindram Bareth
FollowMar 10, 2026 16:32:380
Report
ANAbhishek Nirla
FollowMar 10, 2026 16:32:180
Report
PKPankaj Kumar
FollowMar 10, 2026 16:31:580
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowMar 10, 2026 16:31:310
Report
0
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 10, 2026 16:31:120
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 10, 2026 16:30:550
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowMar 10, 2026 16:30:410
Report
AMAnkit Mittal
FollowMar 10, 2026 16:30:250
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 10, 2026 16:19:180
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 10, 2026 16:19:080
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 10, 2026 16:18:540
Report