Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sidhi486661

सीधी में कानून-व्यवस्था पर सवाल: नाबालिगों की सड़क संघर्ष का वीडियो वायरल

AGAdarsh Gautam
Nov 08, 2025 13:30:46
Sidhi, Madhya Pradesh
ब्रेकिंग सीधी: सीधी जिले में कानून का खौफ मानो खत्म होता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूली बच्चे और कॉलेज छात्र सड़क पर भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।वीडियो में देखा जा सकता है कि नाबालिग बच्चे फोर व्हीलर में लोड होकर आते हैं और फिर कॉलेज छात्रों से बीच सड़क पर झड़प करने लगते हैं। मामला जिला चिकित्सालय के समीप का है, जो सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भय व नाराजगी का माहौल है।सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने जिले की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।अब सवाल यह है कि सड़क पर इस तरह का हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई कब होगी?क्या सीधी पुलिस जागेगी या ऐसे ही खुलेआम गुंडागर्दी जारी रहेगी?
4
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPrashant Kumar
Nov 08, 2025 15:09:40
Munger, Bihar:बैजलपुर पंचायत में डायरिया का प्रकोप, 70 से अधिक लोग बीमार मुंगेर: हवेली खड़गपुर प्रखंड के बैजलपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 1, 2 और 3 में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। पिछले तीन दिनों में 70 से अधिक ग्रामीण इसकी चपेट में आ चुके हैं। सभी पीड़ितों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश मरीजों को घर भेज दिया। सूचना मिलते ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार के निर्देश पर चिकित्सा टीम गांव पहुंची और मरीजों का इलाज करते हुए ग्रामीणों को स्वच्छ पानी एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। खड़गपुर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. मधुकर नंदी ने बताया कि अब तक 70 से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है। दूषित पानी के सेवन से डायरिया फैलने की संभावना जताई जा रही है। ग्रामीण गौतम कुमार और कुंदन कुमार ने बताया कि नल-जल योजना की टंकी का ढक्कन महीनों से खुला पड़ा है, जिससे पानी दूषित होकर बीमारी फैल गई है। प्रशासन ने गांव में चिकित्सा शिविर लगाकर स्थिति पर निगरानी शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
SRSANJAY RANJAN
Nov 08, 2025 15:09:24
Arwal Sipah Panchayat, Bihar:अरवल में तेज प्रताप यादव का दौरा, डेढ़ मिनट के भाषण ने बढ़ाई चर्चाएं अरवल जिले के अरवल विधानसभा क्षेत्र के मधुबन खेल मैदान में जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी अरुण कुमार यादव के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव का आगमन हुआ. उनका यह दौरा जितना चौंकाने वाला था, उतना ही संक्षिप्त भी रहा. तेज प्रताप यादव हेलीकॉप्टर से उतरते ही मंच पर पहुंचे और मात्र डेढ़ मिनट तक सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मेरा प्रत्याशी जहां जाते हैं वहां माला पहन कर ही जाते हैं यहां तक की रात में भी गले में माला डालकर सो जाता है, आप लोग समझ रहे हैं ना यह उसकी लगन और जनता की सेवा भावना का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि सभी युवाओं को रोजगार मिलेगा तब जब ब्लैकबोर्ड पर बटन दबाइएगा तब. वक्त की कमी का हवाला देते हुए तेज प्रताप यादव भाषण समाप्त कर सीधे हेलीकॉप्टर की ओर दौड़ते हुए आए और दौड़ते हुए लौट गए. सभा स्थल पर युवाओं और महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ मौजूद रही, लेकिन उनके इतने छोटे संबोधन ने राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है.
0
comment0
Report
PPPREMANANDA PUJARI
Nov 08, 2025 15:07:49
Tehran, Tehran Province:ସ୍ଲଗ-ବାତ୍ୟା କ୍ଷତିଗ୍ରସ୍ତ ହିତାଧିକାରୀଙ୍କୁ ପୋଇଥିନ ଯୋଗାଇ ସରପଞ୍ଚ ଟଙ୍କା ଆଦାୟ କରୁଥିବା ଅଭିଯୋଗ । ଗଜପତି: ମନ୍ଥା ବାତ୍ୟା ଦ୍ବାରା କ୍ଷତିଗ୍ରସ୍ତ ହିତାଧିକାରୀଙ୍କୁ ମାଗଣା ସରକାରୀ ସହାୟତା ନିମନ୍ତେ ଆସିଥିବା ପଲିଥିନ ଜରି କୁ ବଣ୍ଟନ ପାଇଁ ସରପଞ୍ଚ ଅର୍ଥ ସଂଗ୍ରହ ଅଭିଯୋଗ କୁ ନେଇ ଦେଖାଦଇଛି ବିବାଦ।‌ ହିତାଧିକାରୀ ଙ୍କ ଠାରୁ ସରପଞ୍ଚ ଟଙ୍କା ଆଦାୟ କରୁଥିବା ଭଳି ସଙ୍ଗୀନ ଅଭିଯୋଗ ଆସିଛି । ଗଜପତି ଜିଲ୍ଲା ମୋହନା ବ୍ଲକ ପାଣିଗଣ୍ଡା ଗ୍ରାମପଞ୍ଚାୟତ ରେ ଏଭଳି ଘଟଣା ସାମ୍ନା କୁ ଆସିଛି । ମିଳିଥିବା ସୂଚନା ଅନୁଯାୟୀ ପାଣିଗଣ୍ଡା ପଞ୍ଚାୟତ ର ସରପଞ୍ଚ ମନ୍ଥା ବାତ୍ୟା ରେ କ୍ଷତିଗ୍ରସ୍ତ କଚ୍ଚା ଘର ର ହିତାଧିକାରୀଙ୍କ ତାଲିକା ପ୍ରସ୍ତୁତ କରିବା ସହ ତହସିଲ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ରୁ କ୍ଷତିଗ୍ରସ୍ତ ଙ୍କ ପାଇଁ ପଲିଥିନ ଜରି ଆଣିଥିଲେ ଏବଂ ତାକୁ ବାଣ୍ଟିବା ପରିବର୍ତ୍ତେ ହିତାଧିକାରୀଙ୍କ ଠାରୁ ପ୍ରତ୍ୟେକ ପଲିଥିନ ପିଛା 500 ଟଙ୍କା ଆଦାୟ କରିଥିବା ହିତାଧିକାରୀ ମାନେ ଅଭିଯୋଗ କରିଛନ୍ତି । ଯାହାକୁ ପ୍ରତିବାଦ କରି ଆର୍ଥିକ ଶୋଷଣ ର ଶିକାର ହୋଇଥିବା ହିତାଧିକାରୀ ମାନେ ପାଣିଗଣ୍ଡା ପଞ୍ଚାୟତ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ଘेରାଉ କରିବା ସହ ପଞ୍ଚାୟତ ଆଗରେ ଧାରଣା ରେ ବସିଥିଲେ। ଏ ସଂପର୍କରେ ଜାଣିବା ପାଇଁ ସମ୍ପୃକ୍ତ ସରପଞ୍ଚ ଙ୍କୁ ଯୋଗାଯୋଗ କାରାଯାଇଥିଲେ ମଧ୍ୟ କୈଣସି ଉତ୍ତର ମିଳିପାରିନାହିଁ。
0
comment0
Report
PKPrashant Kumar
Nov 08, 2025 15:06:36
Munger, Bihar:डिवाइडर से बाइक टकराने पर चार वर्षीय बच्ची की मौत, दो घायल मुंगेर: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण सेतु के निकट आईटीसी दूध फैक्ट्री के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी दादी और चाचा घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के सीतारामपुर गांव निवासी गौतम कुमार अपनी मां प्रमिला देवी और भतीजी अमृता कुमारी (4 वर्ष) के साथ मुंगेर के लक्ष्मीपुर गेंडा पहाड़ स्थित अपने ननिहाल जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अमृता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि प्रमिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्रमिला देवी की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गौतम कुमार को हल्की चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Nov 08, 2025 15:06:15
Jalore, Rajasthan:जालोर कोतवाली पुलिस ने युवक के अपहरण व मारपीट की वारदात का किया खुलासा,पुलिस ने अपहरण व मारपीट के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, साथ ही घटना में प्रयुक्त बोलेरो कैंपर वाहन को किया जब्त, आरोपी जितेंद्र कुमार माली निवासी धरड़ा पावटी जालोर व प्रकाश कुमार मेघवाल निवासी महेश नगर बालोतरा को किया गिरफ्तार, दोनों आरोपी घटना के बाद मोबाइल बंद कर लगातार ठिकाने बदलते रहे, पुलिस ने तकनीकी और मुखबिरी तंत्र के जरिए की गिरफ्तारी, एसपी के निर्देशन में थानाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई, दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी।
0
comment0
Report
KMKuldeep Malwar
Nov 08, 2025 15:05:57
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी के फूलबाग थाना अंतर्गत खिजुरिवास टोल टैक्स पर टोल कर्मी के साथ हुई मारपीट के बाद भिवाड़ी पुलिस ने महज कुछ घंटों में ही दो हमलावरों को गिरफ्तार करते हुए टोल टैक्स पर शिनाख्त परेड निकाली। टोल टैक्स पर टोल कर्मी और शिफ्ट इंचार्ज के साथ हुई मारपीट के बाद पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी के आधार पर हमला कर रहे लोगों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार किया है। वही टोल पर अपनी दबंगता दिखाते वाले हमलावर शिनाख्त परेड के दौरान लोगों से नजरें चुराते हुए नजर आए। थानाधिकारी देवेन्द्र शर्मा की माने तो बीती देर रात करीब 2 बजे वैगनआर गाड़ी से आए कुछ लोग ने टोल के पैसे को लेकर विवाद किया था, विवाद के बाद कार सवार लोगों के द्वारा झगड़ा करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अभी राहुल और मलखान को गिरफ्तार किया है।
0
comment0
Report
NJNarendra Jaiswal
Nov 08, 2025 15:05:30
Jasa, Bihar:चंद्रशेखर रावण ने हटा खेल मैदान में एनडीए पर साधा निशाना, कहा— बिहार में रोजगार और शिक्षा के लिए वोट देना होगा। कैमूर जिले के चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के हाटा खेल मैदान में शनिवार को जीडीए महागठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण पहुंचे। सभा में उन्होंने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन में रावण ने कहा कि देश और राज्य में एनडीए की सरकारें जनता से झूठे वादे करती हैं, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं होता। उन्होंने कहा कि बिहार के मजदूर आज भी रोज़गार की तलाश में अपने घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। चंद्रशेखर रावण ने जनता से अपील कीया कि इस बार का वोट जाति या धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि अपने बच्चों की शिक्षा और युवाओं के रोजगार के नाम पर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में सच्चा विकास चाहिए तो एनडीए सरकार को सत्ता से हटाना होगा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और गरीबों के लिए रोज़गार के अवसर बढ़ाने की बात कही। सभा में उन्होंने जीडीए महागठबंधन के समर्थित प्रत्याशियों का नाम लेते हुए चैनपुर से मजनू गोंड, भभुआ से विकास उर्फ बबलू तिवारी और मोहनिया से नीतू कुमारी को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये प्रत्याशी आम जनता की आवाज़ को विधानसभा तक पहुंचाने का काम करेंगे। सभा स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से चंद्रशेखर रावण का जोरदार स्वागत किया। जनसभा के दौरान “बदलाव चाहिए, रोजगार चाहिए” के नारे गूंजते रहे। रावण ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि बिहार की जनता अब जाग चुकी है और इस बार परिवर्तन का संकल्प लेकर मतदान करेगी।।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top