Back
सांसद राजेश मिश्रा ने बैल-हल से खेत जोता, ट्रैक्टर चलाकर दिखाया किसानों से जुड़ाव
AGAdarsh Gautam
Oct 12, 2025 10:37:59
Sidhi, Madhya Pradesh
सीधी-सिंगरौली सांसद राजेश मिश्रा का अनोखा अंदाज़: कभी बैल से हल चलाया, तो कभी ट्रैक्टर से खेत जोता, बघेली में दिया संदेश
सीधी, मध्य प्रदेश: जहां एक ओर प्रदेश में खेती के संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता के चलते किसान बैलों को सड़कों पर छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं, वहीं दूसरी ओर सीधी-सिंगरौली सांसद राजेश मिश्रा ने किसानों के प्रति अपनी संवेदनशीलता और जुड़ाव का एक अनूठा उदाहरण पेश किया। सांसद राजेश मिश्रा रविवार को अपने गृह ग्राम अकौरी पहुंचे, जहां उन्होंने एक साधारण किसान की तरह सिर पर गमछा लपेटकर खेत में उतरने का फैसला लिया। पहले उन्होंने पारंपरिक तरीके से बैल की मदद से हल चलाकर खेत की जुताई की, फिर कुछ देर बाद खुद ट्रैक्टर चलाकर खेत जोता। इस दौरान उन्होंने धरती माता को प्रणाम किया और जिलेवासियों को उनकी मातृभाषा बघेली में एक भावुक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा, धरती मइया के सेवा करे से बड़ भाग के बात अउ आज हम ये धरती के नमन करत हईं। किसान हमार देश के रीढ़ हवंय। राजेश मिश्रा का यह निराला अंदाज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों ने उनके इस व्यवहार को सादगी और ज़मीनी जुड़ाव का प्रतीक बताया। सांसद का यह प्रयास केवल एक प्रतीकात्मक संदेश नहीं, बल्कि खेती और किसानों के महत्व को दर्शाने वाला एक स्पष्ट उदाहरण है। इससे पहले भी वे कई बार किसानों और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर चुके हैं। गांव के लोगों में उत्साह:, सांसद को अपने खेत में हल चलाते और ट्रैक्टर चलाते देख गांव वालों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई ग्रामीणों ने इस पल को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया। राजेश मिश्रा का यह कदम ग्रामीण जीवन और खेती से उनके जुड़ाव को दर्शाता है। उन्होंने यह साबित किया कि एक जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ वे एक किसान के दर्द और मेहनत को भी भली-भांति समझते हैं।
3
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowNov 10, 2025 07:06:49Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हवाई सेवा का शुभारंभ
0
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowNov 10, 2025 07:06:430
Report
PKPankaj Kumar
FollowNov 10, 2025 07:06:290
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 10, 2025 07:06:11Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हर स्कूल में "वंदे मातरम" राष्ट्रगीत को अनिवार्य करेंगे
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 10, 2025 07:05:580
Report
RSRanajoy Singha
FollowNov 10, 2025 07:05:000
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 10, 2025 07:03:370
Report
PJPrashant Jha2
FollowNov 10, 2025 07:03:010
Report
AVArun Vaishnav
FollowNov 10, 2025 07:02:520
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowNov 10, 2025 07:02:390
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowNov 10, 2025 07:02:220
Report
NKNaveen Kumar Kashyap
FollowNov 10, 2025 07:01:36Noida, Uttar Pradesh:मंत्रालय में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के गायन के साथ कैबिनेट की बैठक प्रारंभ हुई
0
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 10, 2025 07:01:290
Report
NSNARENDER SHARMA
FollowNov 10, 2025 07:01:160
Report
0
Report