icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
486661
AKAdarsh Kumar GautamFollow7 Aug 2024, 07:57 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उत्तरकाशी में शीतकालीन यात्रा 12 महीने चलेगी, स्थानीय को मिलेगा सालभर रोजगार

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:शीतकालीन यात्रा की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन, 12 महीने चलेगी यात्रा, स्थानीय लोगों को मिलेगा सालभर रोजगार. उत्तरकाशी जनपद चारधाम ग्रीष्मकालीन यात्रा के समापन के साथ ही जनपद में अब शीतकालीन यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो चुके हैं और अब शीतकालीन यात्रा शुरू हो रही है। माँ गंगा अब अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा और माँ यमुना खरसाली में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि शीतकालीन यात्रा को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ठहरने की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन लगातार बैठकें कर रहा है। वर्ष 2024 में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुखबा आए थे और उन्होंने वहीं से शीतकालीन यात्रा का आगाज किया था। प्रधानमंत्री के आगमन के बाद से शीतकालीन यात्रा को नई पहचान मिली है शीतकालीन यात्रा के 12 महीने चलने से सबसे बड़ा फायदा स्थानीय लोगों को होगा और 12 माह का रोजगार मिलेगा।
0
0
Report

लखीमपुर कोटेदार बोला जो करना है कर लो।

DKDileep Kumar MisraFollowJust now
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील इलाके से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत कार्य कर रहे एक वितरक ने ऐसे बेखौफ अंदाज में उपभोक्ता को कम राशन देने के बावजूद धमकी से नवाज रहा है। जब उपभोक्ता ने कोटेदार से शिकायत की कि आप 30 की जगह महज 28 किलो राशन दिए हैं इस पर आग बबूला हुए कोटेदार ने उपभोक्ता को ही धमकी दे डाली और कहा जहां जाना हो चले जाओ मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा आखिर इतना कॉन्फिडेंस इस कोटेदार को कहां से आया यह बड़ा सवाल है अभी हाल ही में रसद आयुक्त ने 1.5 से 2.5 रुपये प्रति यूनिट वसूली होने की बात पर संज्ञान लिया था और जिसके चलते होनी वाली घटतौली के लिए पूर्ति निरीक्षक पर कार्रवाई किए जाने की बात कही थी। शायद यही प्रति यूनिट की रिश्वत जिसके दम पर कोटेदार उपभोक्ताओं को धमकता नजर आता है । उसे कोई कार्रवाई का डर भी नहीं है क्योंकि वह तो घटतौली का पैसा ऊपर तक दे ही रहा है। वायरल वीडियो धौरहरा ब्लॉक के लालजीपुरवा गाँव का बताया जा रहा है जहां का कोटेदार विजय नाग इस वीडियो में उपभोक्ता को धमकाते नजर आ रहा है।
0
0
Report

कशिश केस: पिता महेश चंद ने सरकार के खिलाफ जन आंदोलन की घोषणा की

Haldwani, Uttarakhand:नवंबर 2014 में पिथौरागढ़ की छह वर्षीय मासूम कशिश के साथ हुए दुष्कर्म और हत्याकांड का मामला एक बार फिर चर्चा में है। करीब 12 साल बीत जाने के बाद भी न्याय की आस लगाए बैठे कशिश के पिता महेश चंद ने now सरकार के खिलाफ जन आंदोलन शुरू करने की तैयारी की है। हल्द्वानी में आज मीडिया से बातचीत के दौरान कशिश के पिता महेश चंद ने कहा कि पिछले वर्ष सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन (पुनर्विचार याचिका) दाखिल करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक इस संबंध में क्या कार्रवाई हुई, इसकी कोई जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सरकार से कोई उम्मीद नहीं रह गई है। ऐसे में अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए वह जन आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान अपनी बात रखते-रखते महेश चंद भावुक हो गए और फूट-फूटकर रो पड़े। उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उन्होंने कहा कि कशिश को आज भी न्याय का इंतजार है। क्या था पूरा घटनाक्रम? 20 नवंबर 2014 को पिथौरागढ़ निवासी सात वर्षीय कशिश हल्द्वानी में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। पांच दिन बाद उसका शव नदी के पास जंगल से बरामद हुआ था। इस मामले में वर्ष 2016 में हल्द्वानी की विशेष पॉक्सो अदालत ने मुख्य आरोपी अख्तर अली को फांसी की सजा सुनाई थी, जबकि दूसरे आरोपी प्रेमपाल को पांच साल के कारावास की सजा दी गई थी। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में मुख्य आरोपी अख्तर अली को बरी कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद हल्द्वानी में कई प्रदर्शन हुए थे। इसके बाद सरकार की ओर से मामले में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन कशिश के पिता का आरोप है कि अब तक उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। बेटी को न्याय दिलाने की उम्मीद में वर्षों से संघर्ष कर रहे महेश चंद ने अब हल्द्वानी से जन आंदोलन शुरू करने की तैयारी की है।
0
0
Report
Advertisement

संभल के कुतुबपुर सकता में मस्जिद के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। एचोडा कंबोह थाना इलाके के कुतुब पुर सकता गाँव में मस्जिद के अवैध नव निर्माण पर बुलडोजर कार्यवाही। बक्फ बोर्ड की बिना अनुमति के मस्जिद में 3 महीने पहले बिना अनुमति के 130 वर्ग मीटर अवैध निर्माण किया गया था। समाज कल्याण विभाग की जांच रिपोर्ट के बाद प्रशासन ने कार्यवाही की। वक्फ बोर्ड की प्रापर्टी में बनी है मस्जिद ..20 साल से अधिक पुरानी है मस्जिद। एसडीएम के निर्देश पर मस्जिद में अवैध नव निर्माण को ध्वस्त किया गया। राजस्व विभाग के तहसील दार की अगुआई में 17 लेखपाल की टीम की देखरेख में कार्यवाही की गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स भी रही मौजूद। एचोडा कंबोह थाना क्षेत्र के कुतुबपुर सकता गाँव का मामला।
0
0
Report

दतिया में पटवारी वीणा वर्मा निलंबित, कॉकटेल गन पर सख्त कार्रवाई

Datia, Madhya Pradesh:दतिया में पटवारी वीणा वर्मा निलंबित, SDM ने जारी किया आदेश दतिया। प्रतिबंधित कॉकटेल गन के इस्तेमाल से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पटवारी वीणा वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दतिया ने 12 नवंबर 2026 को निलंबन आदेश जारी किया। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जिले में कॉकटेल गन के क्रय-विक्रय, प्रदर्शन और उपयोग पर पहले ही प्रतिबंध लगाया गया था। निलंबन अवधि में वीणा वर्मा का मुख्यालय तहसील कार्यालय दतिया ग्रामीण रहेगा, जबकि उनके prभार की जिम्मेदारी पटवारी अंजली तिवारी को सौंपी गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हलचल है。
0
0
Report
Advertisement

मनेर के रेस्टोरेंट में शराबी युवकों ने तोड़फोड़, मारपीट से घायल दो परिवार

Danapur, Bihar:खबर मनेर से है, जहां पीरबाबा स्थित एक रेस्टोरेंट में मंगलवार देर रात नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। खाना परोसने में विवाद के बाद युवकों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की और संचालक, उसकी पत्नी समेत चार लोगों के साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। रेस्टोरेंट संचालक सुदामा प्रसाद वर्मा के मुताबिक, देर रात चार युवक खाना खाने पहुंचे थे। सभी नशे की हालत में थे। इनमें से एक युवक ने खुद को धर्मेंद्र यादव बताते हुए पुलिसकर्मी होने का दावा किया और खाना लगाने को कहा। आरोप है कि ऑर्डर लेने के दौरान ही युवक ने टेबल पलट दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची संचालक की पत्नी कुमारी वर्षा और भाई जयनंदन प्रसाद वर्मा के साथ भी मारपीट की गई। संचालक का आरोप है कि बाद में 20 से 25 की संख्या में पहुंचे युवकों ने रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि पीएमसीएच में इलाज के दौरान केस उठाने की धमकी दी गई। वहीं, एक जनप्रतिनिधि पर भी समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया गया है। इधर, मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपितों में एक युवक के बिहार पुलिस का सिपाही होने की बात भी सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

राजद विधायक वीरेंद्र का शराबबंदी पर नया बयान, बिहार फेल बता दिया

Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग शराबबंदी को लेकर राजद के विधायक के भाई वीरेंद्र ने एक बार फिर से शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहाँ है शराब बंदी को लेकर कहा हम लोगों ने नीतीश कुमार को उसे समय मना किया था लालू जी ने भी मना किया था शराबबंदी नहीं करने को लेकर। शराबबंदी सिर्फ कागज पर है, बिहार में शराबबंदी पूरी तरीके से फेल है शराब का खेप बिहार में बंगाल, छत्तीशगढ़, उतरप्रदेश, दिल्ली और नेपाल उड़ीसा से लाया जा रहा है। इस शराबबंदी से बिहार के पुलिस और कुछ सत्ताधारी नेता मालोमाल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री के बिहार दौरे को लेकर भाई वीरेंद्र ने कहा प्रधानमंत्री का स्वागत है बिहार में। लेकिन बिहार में प्रधानमंत्री का जितना स्वागत किया जाएगा उतना भी पैसा प्रधानमंत्री बिहार को नहीं दे पाएंगे। लेकिन घोषणा जरूर कर देंगे। देश के जनता को समझना चाहिए जिस ट्रंप को प्रधानमंत्री दोस्त बताते हैं वह ट्रंप प्रधानमंत्री के हाथ बढ़ाने से वह अपना हाथ हटा लेता है उसे कैसे अपना दोस्त बताते हैं। हमनें ऐसा प्रधानमंत्री नहीं देखा जो सिर्फ जोकरई करता हो और गलत बयानी करता हो।
0
0
Report

जयपुर को स्वच्छ शहर अवॉर्ड, फिर भी सड़कों पर कचरे की तस्वीर!

Jaipur, Rajasthan:दीपक गोयल फोनो बिगजयपुर-कल स्वच्छता का ताज... आज कचरे का राज! दिल्ली में अवॉर्ड की चमक,जयपुर में कचरे की झलक। स्वच्छता के सम्मान पर कचरे की तस्वीर भारी। देश की राजधानी में मिला सम्मान, प्रदेश की राजधानी में कचरे से परेशान जनता। कल जयपुर को मिला राजस्थान के सबसे स्वच्छ शहर का अवॉर्ड। आज गुलाबीनगरी की सड़कों पर नजर आ रहे कचरे के ढेर। कल मंच पर स्वच्छता की चमक, आज सड़कों पर गंदगी की तस्वीर। मुख्य बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों तक कचरे के ढेर। जगह-जगह जमा कचरे के बीच से गुजरने को मजबूर शहरवासी। जिस शहर को कल स्वच्छता का सम्मान मिला, आज उसी शहर में सफाई पर सवाल। पुरस्कार की चमक के बीच जमीनी हकीकत दिखा रही दूसरी तस्वीर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में जयपुर को मिला प्रदेश में प्रथम स्थान का सम्मान। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल दिल्ली में प्रदान किया था पुरस्कार。 मेयर सुनील कोठारी और आयुक्त ओम कसेरा ने ग्रहण किया था सम्मान। दिल्ली में स्वच्छता की ट्रॉफी, जयपुर की सड़कों पर कचरे की चुनौती। पुरस्कार मिलने के अगले ही दिन सफाई व्यवस्था का यह हाल क्यों? आखिर शहर की सड़कों से कब हटेंगे कचरे के ढेर?
0
0
Report
Advertisement

कंबाइन से धान कटाई का रेट दोगुना होने से किसान परेशान, ग्राम प्रधान ने डीएम से लगाई गुहार

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow18m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। जिले में कंबाइन मशीन से धान की कटाई के बढ़ते रेट को लेकर किसानों की परेशानी अब जिला मुख्यालय तक पहुंच गई है। सोनवल गांव के ग्राम प्रधान सुरेंद्र भारती ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को पत्र सौंपा और धान की कटाई का उचित रेट निर्धारित कराने की मांग की। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को बताया कि पिछले वर्ष कंबाइन मशीन से धान की फसल की कटाई का रेट करीब 3,000 रुपये प्रति एकड़ था। लेकिन इस साल कंबाइन मशीन संचालक किसानों से एक एकड़ धान की कटाई के लिए 6,000 रुपये तक वसूल रहे हैं। अचानक कटाई का रेट दोगुना हो जाने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले से ही खेती में खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी पर किसानों का काफी खर्च हो रहा है। ऐसे में धान की कटाई के लिए इतनी अधिक रकम देना किसानों के लिए मुश्किल हो रहा है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। ग्राम प्रधान सुरेंद्र भारती ने जिलाधिकारी से मांग की कि कंबाइन मशीन से धान की कटाई का न्यूनतम उचित रेट 3,500 से 4,000 रुपये प्रति एकड़ के बीच निर्धारित किया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके और मशीन संचालकों की मनमानी पर रोक लगाई जा सके। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने ग्राम प्रधान को आश्वासन दिया कि इस मामले में सक्षम अधिकारी से जांच कराई जाएगी और किसानों की सुविधा को देखते हुए कटाई का निश्चित रेट निर्धारित कराने की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अभिषेक भारती, प्रदीप भारती, संदीप चौधरी, जयराम भारती, अमरनाथ यादव, सूरज चौधरी, निलेश भारती, छोटू खरवार, मनोज मौर्या सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
0
0
Report

खेतों में जलभराव से धान की फसल कटाई प्रभावित, किसानों ने डीएम से लगाई पानी निकलवाने की गुहार

Mohmmad SiddiqueMohmmad SiddiqueFollow19m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। जिला मुख्यालय पर गुरुवार को गौनररिया बाबू सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीण खेतों में जलभराव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। किसानों ने जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को पत्र सौंपकर खेतों से पानी निकलवाने की मांग की। इस दौरान सत्येंद्र पटेल ने जिलाधिकारी को बताया कि गौनररिया बाबू, फुलवरिया, रमपुरवा, गिदहा, बरवा विद्यापति सहित आसपास के दर्जनों गांवों में धान की फसल पककर तैयार हो गई है। लेकिन नहर में पानी का बहाव बाधित होने के कारण खेतों में पानी का रिसाव हो रहा है। सिंचाई विभाग और रेलवे की ओर से रमपुरवा नहर के बहाव में रुकावट के चलते खेतों में पानी कम होने के बजाय लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि खेतों में पानी भरा होने के कारण किसान अपनी तैयार धान की फसल की कटाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे किसानों के सामने फसल बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सदर एसडीएम के आदेश के बावजूद खेतों से पानी निकालने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। किसानों ने जिलाधिकारी से मौके की जांच कराकर तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की, ताकि समय रहते धान की फसल काटी जा सके। इस पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मौके की जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान रामनरेश, किशोर, उपेंद्र कुमार, राम भरोसे, वीर बहादुर, जय किशन, देवेंद्र पाल, श्याम सुंदर, सरवन, अवध राज, बिहार, चिरकुट, सुशील कुमार सहित ग्रामसभा के तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top