486661
सीधी में भालू के हमले में 5 लोग घायल
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र के मोहन रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत खरसोती में भालू ने अचानक हमला कर दिया। शौच के लिए गए एक व्यक्ति पर भालू ने हमला किया और इसके बाद कुल पांच लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों में 2 पुरुष, 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल हैं। वन विभाग के मोहन रेंज के रेंजर और वन कर्मियों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी पहुंचाया जहां से उन्हें सीधी रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर से सिद्धार्थनगर तक सैलाब का कहर जारी
Varanasi, Uttar Pradesh:कानपुर टू सिद्धार्थनगर..सैलाब का सितम0
0
Report
उन्नाव: स्लीपर बसों पर प्रशासन का कड़ा अभियान, 11 चालान, एक बस सीज
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव。 स्लीपर बसों को लेकर प्रशासन ने चलाया अभियान。 11 बसों का किया गया चालान, एक बस सीज。 Arto संजीव सिंह के नेतृत्व में चलाया गया अभियान。 ऑपरेशन कवच के तहत स्लीपर बसों का किया गया निरीक्षण。 बसों की एमरजेंसी एग्जिट खुलवाकर किया गया चेक。 फर्स्ट एड बॉक्स,फायर सिलेंडर कि भी करी गई चेकिंग。 दही थाना क्षेत्र के बिल्कुल अभियान लखनऊ कानपुर हाईवे पर चलाया गया अभियान。0
0
Report
Advertisement
25 हजार रुपये के इनाम के साथ फरार थानाध्यक्ष ने कोर्ट में आत्मसमर्पण, जमानत खारिज
Jaunpur, Uttar Pradesh:ANCHOR-जौनपुर। युवक को कथित रूप से बंधक बनाकर जबरन वसूली और लूट के मामले में फरार चल रहे सुरेरी थानाध्यक्ष दिब्य प्रकाश सिंह ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट तृतीय में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, दिब्य प्रकाश सिंह के खिलाफ जलालपुर थाने में युवक को बंधक बनाने, जबरन वसूली और लूट से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया था। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने उन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसके बाद से वह करीब एक सप्ताह से फरार चल रहे थे। पुलिस की टीमों उनकी तलाश में जुटी थीं। सोमवार को दिब्य प्रकाश सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दीवानी न्यायालय पहुंचकर सीजेएम कोर्ट तृतीय में आत्मसमर्पण कर दिया। सुनवाई के दौरान अदालत ने जमानत प्रार्थना पत्र खारिज करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर चुकी है और कुछ आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। वहीं, इनामी थानाध्यक्ष के इस तरह न्यायालय में पहुंचकर आत्मसमर्पण करने से पुलिस की तलाश और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।0
0
Report
प्रभारी मंत्री के द्वारा मिली चेक दुर्घटना बीमा योजना के तहत लाभार्थियों के खिल उठे चेहरे
Unnao, Uttar Pradesh:Unnao : उन्नाव में प्रभारी मंत्री उन्नाव / राज्य मंत्री उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश रजनी तिवारी द्वारा जिलाधिकारी घनश्याम मीना की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में जनपद उन्नाव के बाढ़ अतिबृष्टि कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को चेक प्रदान किया व साथ ही प्राकृतिक आपदा वर्ष 2026 के मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तेरह लाभार्थियों को आवास स्वीकृत पत्र वितरित किया। कार्यक्रम के तहत जनहानि के अंतर्गत माधुरी देवी पत्नी हरिकांत निवासी ग्राम बंड हमीरपुर,लाभार्थी गिरीश कुमार सर्वेश कुमार रजनीश कुमार पुत्र गण हरिकांत को चार लाख रुपए की चेक, वीरेंद्र पुत्र भोले शंकर निवासी ग्राम चुलिहा मजरा रानीपुर लाभार्थी श्रीकांत पत्नी भोले शंकर को चार लाख का चेक, रघुवीर पुत्र लाला निवासी ग्राम चुलिहा मजरा रानीपुर लाभार्थी श्रीमती नन्हकाई पत्नी रघुवीर को चार लाख रु का चेक, इसी प्रकार पशु हानि जिसमे 02 गाय दुधारू व 01 गाय दो माह का गर्भ लाभार्थी नीरज कुमार यादव पुत्र रमेश शंकर यादव निवासी ग्राम बंथर उन्नाव को 112500 की चेक, घर के क्षतिग्रस्त होने पर छोटू पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम कलंदर खेड़ा मजरा रउ करना लाभार्थी छोटे पुत्र राम प्रसाद राम सुंदर पुत्र राम प्रसाद निवासी ग्राम कलंदर खेड़ा मजरा रउ करना लाभार्थी रामसुंदर पुत्र रामप्रसाद को एक लाख बीस हजार रुपए का चेक, इसी प्रकार कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थी श्रीमती संगीता पत्नी राजेंद्र यादव श्रीमती प्रेमा पत्नी स्वर्गीय राजेश को पांच -पांच लाख के चेक दिए गए । इसी प्रकार मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण आपदा वर्ष 2026 - 27 के 13 लाभार्थियों को आवासों के स्वीकृत पत्र वितरित किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा की ज्यादा से ज्यादा सहायता राशि दिया जाए। कोई भी पात्र छूटने न पाए गंभीरता के साथ सर्वे कराकर सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए सभी तहसीलों में लेखपाल और सेक्रेटरी के माध्यम से सर्वे कराकर सहायता राशि दिया जाए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह सदर विधायक पंकज गुप्ता जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनुराग अवस्थी मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड़ परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व बड़ी संख्या में बाढ़ अति बृष्टि मुख्यमंत्री आवास योजना कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थी मौजूद रहे।0
0
Report
खाद की किल्लत से किसानयों का आक्रोश, लाखेरी-कोटा-लालसोट मेगा हाईवे जाम
Jaipur, Rajasthan:बूंदी लाखेरी में खाद की किल्लत से किसानों का फूटा आक्रोश, मेगा हाईवे पर लगाया जाम जिले लाखेरी उपखंड क्षेत्र में यूरिया खाद की किल्लत से परेशान किसानों का सोमवार को आक्रोश फूट पड़ा। किसानों ने खाद की पर्याप्त उपलब्धता और सुचारू वितरण की मांग को लेकर कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना है कि आगामी फसलों की बुवाई के लिए समय पर खाद नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में बुवाई प्रभावित होने की आशंका है。 किसानों ने खाद वितरण व्यवस्था में अनियमितता का भी आरोप लगाया। इस दौरान भाजपा पार्षद नरेंद्र सिंह हाड़ा किसानों के साथ धरने पर बैठे। जाम की सूचना पर सीआई हरिनारायण शर्मा पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं नायब तहसीलदार जगदीश शर्मा ने किसानों से समझाइश की。0
0
Report
Advertisement
बंदर के उत्पात से दुर्ग के मिठाई दुकान में मची हलचल, वीडियो वायरल
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक मिठाई की दुकान में बंदर ने जमकर उत्पात मचाया दरअसल दुर्ग के पद्मनाभपुर स्थित मिष्ठान भंडार एवं रेस्टोरेंट में अचानक एक बंदर अंदर घुस गया इसके बाद रेस्टोरेंट में अफरा तफरी मच गई वहीं बंदर ने भी दुकान के अंदर जमकर मस्ती की और पूरे दुकान का समान इधर उधर फेकने लगा लगभग आधे घंटे तक बंदर का ये उत्पात रेस्टोरेंट में चलता रहा इसके थोड़ी देर के बाद बंदर दुकान से वापस चले गया फिलहाल यह वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खिया बटोर रहा है.0
0
Report
गया के फतेहपुर में अर्धनग्न महिला बरामद, पुलिस जांच जारी
Gaya, Bihar:अर्धनग्न अवस्था मे मिली महिला, पीड़ित महिला को कराया गया भर्ती, मामले की जाँच में जुटी पुलिस बिहार के गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के गुरपा थाना क्षेत्र के बसकटवा जंगल के पास एक महिला को बरामद किया गया है। पीड़ित महिला को अर्धनग्न अवस्था मे स्थानीय पुलिस ने कब्जे में कर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। वंही इस मामले को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया कि महिला अर्धनग्न अवस्था मे बेहोश पड़ी हुई थी और बेहोशी में लगातार पानी मांग रही थी। वंही पीड़ित महिला के शरीर पर चोट के निशान भी पाया गया है। इससे शक है कि बदमाशों ने उसके साथ आपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद उसे मरा समझकर जंगल में फेंक दिया। वंही इसकी सूचना मिलते ही गुरपा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और पुलिस ने पीड़ित महिला को अपने कब्जे में लेकर उचित इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया। जँहा उनका इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में गुरपा थाना प्रभारी शिवनंदन कुमार ने फोन पर बताया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिली कि एक महिला बेहोशी की हालात में पड़ी हुई है। इस सूचना को मिलते ही हम घटना स्थल पर पहुँचे और उक्त महिला को कब्जे में कर इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा दिया है। जँहा उनका इलाज किया जा रहा है।वंही पीड़ित महिला अभी कुछ भी बोलने के स्थिति में नही है। पीड़ित महिला की पहचान नवादा जिले के रहनेवाले के रूप में किया गया है। जो पिछले कई दिनों से लापता थी। पीड़ित महिला के होश में आने के बाद ही घटना के बारे में अहम जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल आसपास के इलाकों से भी जानकारी जुटाई जा रही है और पूरे मामले की जाँच की जा रही है。0
0
Report
एसआईआर प्रक्रिया पर झारखंड में सियासत तेज, योगेंद्र प्रसाद बोले आयोग पर सवाल
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में चल रहे एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर राज्य में सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जहां झारखंड कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के दफ्तर का घेराव किया वहीं दूसरी तरफ मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अगर किसी राजनीतिक दल के निर्देश पर काम करता है, तो सवाल उठना स्वाभाविक है। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बीजेपी के बीएलए 2 पर भी कई जिलों में आपत्ति दर्ज कराने का आरोप लगाया और उन्होंने दावा किया कि एसआईआर के दौरान कई मतदाताओं के नामों पर आपत्तियां दर्ज कराई जा रही हैं और त्रुटियां उत्पन्न कर उसी के आधार पर नोटिस दिए जा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी के द्वारा वैसे लोगों पर नोटीस जारी कराया जा रहा है जो उनके वोटर नहीं है। मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश हो रही है。0
0
Report
Advertisement
बारिश के चलते जर्जर इमारतों को खाली कराने और गिराने के निर्देश दिये गए
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ वजीरगंज क्षेत्र में जर्जर बिल्डिंग को गिराया जाएगा. भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं निर्देश की सभी जर्जर भवन से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए जिसके बाद नगर निगम की तरफ से आदेश जारी किया गया है की जो जर्जर भवन है उनको तत्काल खाली कराया जाए और जरूरत पड़े तो भवन को गिराने के साथ ही रास्ते को भी बंद किया जाए मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अधिकारी जर्जर भवनों पर करवाई कर रहे हैं0
0
Report
वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव व पुतला दहन
Raipur, Chhattisgarh:वोट चोरी, एसआईआर और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के आला नेता घेराव में हुए शामिल, बैरिकेड पर चढ़कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सुखदेव भगत और मोहन मरकाम ने की नारेबाजी. पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत और धनेंद्र साहू रहें मौजूद. इस दैरान कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन भी किया. बाईट- टीएस सिंहदेव, पूर्व डिप्टी सीएम बाईट- डॉ चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष वॉक थ्रू- (इसमें भी कांग्रेस नेताओं के साथ बातचीत है) बाईट- सुखदेव भगत, प्रदेश प्रभारी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस.....0
0
Report
बैतूल: मिशन स्कूल में धर्म परिवर्तन के आरोप, दो पादरियों की गिरफ्तारी; विरोध तेज
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल जिले के सदर इलाके स्थित मिशन स्कूल में अस्थाई चर्च बनाकर कथित धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में दो पादरियों की गिरफ्तारी के बाद मामला गरमा गया है। कार्रवाई के अगले ही दिन सर्व हिंदू समाज के लोगों ने बैतूल कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। सर्व हिंदू समाज का आरोप है कि बैतूल जिले में लगातार धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। संगठन का दावा है कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिशनरी संस्थाओं को दी गई जमीनों का कथित तौर पर बिना अनुमति धार्मिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। सदर के मिशन स्कूल में सामने आए मामले को लेकर संगठन ने स्कूल की मान्यता तत्काल रद्द करने,मिशन को लीज पर दी गई जमीन वापस लेने और जमीन पर केवल निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप स्कूल संचालित किए जाने की मांग की है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी धर्म परिवर्तन से जुड़े मामलों में आरोपी बनाए जा चुके हैं और उनके खिलाफ पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। सर्व हिंदू समाज ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने,कथित अवैध धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल इस पूरे मामले में प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ कांग्रेस का प्रदर्शन: SIR नाम के तहत मतदान धांधली के आरोप
Darogapara, Chhattisgarh:एंकर- विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर सोमवार को रायगढ़ में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इतवारी बाजार से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के लिए दो स्तर की बैरिकेडिंग की थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक बैरिकेड पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला भी फूंका। बाद में कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर मतदाता सूची में हेरफेर किया जा रहा है। उनका आरोप है कि विपक्ष के वोट काटे जा रहे हैं और फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक कांग्रेस अलग-अलग माध्यमों से विरोध जारी रखेगी।0
0
Report
रायबरेली में कांग्रेस प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग; पुतला जलाने पर झड़प
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की माँग पर कांग्रेस का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की माँग को लेकर कांग्रेस ने किया पैदल मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले जलाने के दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में झड़प तिलक भवन से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच कर किया प्रदर्शन0
0
Report
केदारनाथ यात्रा मौसम खुलते ही सुरक्षा के साथ धीरे-धीरे फिर शुरू
Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ धाम में दो दिन तक मौसम खराब रहने और जगह-जगह भूस्खलन के चलते रोकी गई यात्रा अब मौसम खुलने के बाद धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा को नियंत्रित तरीके से शुरू किया है। वहीं, पैदल मार्ग पर आए मलबे को हटाने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने यात्रा और हेली सेवा को लेकर पूरी स्थिति की जानकारी दी है। वीओ: जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि पिछले दो दिनों में बारिश और भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया था। इस दौरान यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, जबकि केदारनाथ धाम से नीचे आने वाले यात्रियों को भी सुरक्षित निकालने के लिए देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मौसम साफ होने के बाद सोमवार को यात्रा को धीरे-धीरे नियंत्रित तरीके से शुरू कर दिया गया है। पैदल मार्ग पर कई जगह मलबा आने के कारण लोक निर्माण विभाग की टीमें रास्ता साफ करने और क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने में जुटी हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है और पूरे यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरों तथा फील्ड में तैनात अधिकारियों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं, मौसम साफ होने के बाद डीजीसीए के मानक के अनुरूप हेली सेवाओं का संचालन भी शुरू किया गया है। हेली सेवाओं पर भी प्रशासन की लगातार नजर है और ऑपरेटरों को यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संचालन के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
