486661
MP के सीधी में 2.80 लाख की अवैध स्मैक और मोबाइल के साथ 1 गिरफ्तार
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी में अवैध नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 2 लाख 80 हजार रुपये कीमत की स्मैक और दो संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेतिया पुलिस में बड़ा निर्णय: 14 अफसर निलंबित, 26 कर्मियों पर अनुशासनिक कार्रवाई
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने एक साथ 14 पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है 26 पुलिसकर्मियों अनुशासनिक कार्रवाई की गई है इस कार्रवाई से बेतिया पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बतादे एसपी ने बीती देर रात्रि दो डीएसपी से रात्रि गस्ती थाना के कार्यों का औचक निरीक्षण कराया जिसमें पुलिस पदाधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई, बेतिया बैरिया नौतन जगदीशपुर बलथर सिकटा पुरुषोत्तमपुर इनरवा थाना अंतर्गत औचक निरीक्षण में रात्रि गस्ती में तैनात टीम नदारद मिली थानों में ओडी के पदाधिकारियों की लापरवाही पाई गई। दोनो डीएसपी ने बीती देर रात्रि के औचक निरीक्षण का रिपोर्ट एसपी को सौंपा जिसके बाद एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने 14 पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित निलंबित कर दिया 26 पुलिसकर्मियों के वेतन कटौती से लेकर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। एसपी के इस कार्रवाई से बेतिया पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने सभी थानों सहित 112 और पुलिस गस्ती को सख्त हिदायत दी है कि कार्यों में लापरवाही पर पुलिस पदाधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने बताया है कि अपराध नियंत्रण को लेकर यह कार्रवाई की गई है पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों की लापरवाही से अपराधी बड़ी घटना को कभी भी अंजाम दे सकते है देर रात्रि हुए निरीक्षण से यह साबित हो गया है कई पुलिस पदाधिकारी अपनी ड्यूटी ईमानदारी पूर्वक नहीं कर रहे है कई थानों में गस्ती नहीं दिखी तो थाने के अंदर पुलिसकर्मी भी लापरवाह मिले है जिनपर कड़ी कार्रवाई की गई है।0
0
Report
शिवचंद्र राम ने RJD से इस्तीफा दिया, टिकट वादे पर उठे सवाल
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): RJD LEADER & FORMER BIHAR MINISTER SHIVCHANDRA RAM RESIGNS FROM RJD SC-ST CELL POST SHIVCHANDRA RAM (FORMER RJD LEADER) S/B शिवचंद्र राम ने RJD के सभी पदों से दे दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोएं राष्ट्रीय जनता के दलित चेहरा और पूर्व विधायक SCST के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम ने पार्टी के अभी पदों से इस्तीफा दे दिया है वही प्रेस वार्ता करते हुए रोने लगे शिवचंद्र राम कहा हमारी भावना आहत हुई है मैं चार दिनों से सोया नहीं हूं हमसे राष्ट्रीय जनता दल के लोगों ने वादा किया था कि विधान परिषद में उम्मीदवार बनेंगे लेकिन हमसे वादा खिलाफी किया गया वही बिहार विधान परिषद चुनाव में टिकट नहीं मिले और राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के विरोध में उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है उन्होंने कहा कि आगे इस पूरे मामले पर और फैसला लिया जाएगा शिव चंद्र राम ने कहा कि आगे मैं फैसला लूंगा कि आप क्या करना है शिवचंद्र राम ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल में मैंने अपनी राजनीति की शुरुआत की थी और लालू प्रसाद यादव विचारधारा और तेजस्वी यादव को पूरी मजबूती कैसा खड़ा रहा मैं लगातार राष्ट्रीय जनता दल में 1990 से रहा हूं उन लोगों ने सम्मान मुझे दिया लेकिन मेरे साथ वादा खिलाफी किया गया है0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने हथकरघा और खादी विभाग की समीक्षा बैठक की
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UP): UP CM YOGI ADITYANATH CHAIRS REVIEW MEETING ON HANDLOOMS & TEXTILES, KHADI & VILLAGE INDUSTRIES DEPARTMENT लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टांप और रजिस्ट्रेशन विभाग की बैठक की अध्यक्षता की और विभाग के कामकाज व राजस्व से जुड़े मामलों की समीक्षा की।0
0
Report
Advertisement
अधीर रंजन चौधरी ने TMC विभाजन पर कहा—बजाय अलग राह BJP में विलय बेहतर
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ADHIR RANJAN CHOWDHURY (CONGRESS) ON TMC PARTY SPLIT/ TMC LEADER MAHUA MOITRA’S STATEMENT दिल्ली | लोकसभा स्पीकर को TMC के 20 सांसदों के पत्र पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "बेहतर होता कि ये लोग ऐसी चालें चलने के बजाय सीधे NDA में शामिल हो जाते। आखिरकार, इतने लंबे समय तक BJP के खिलाफ लड़ने और हारने के बाद, उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें BJP के खेमे में चले जाना चाहिए। इसलिए, घुमा-फिराकर बात करने के बजाय, उनके लिए सीधे BJP में शामिल होना ज़्यादा सही रहता। 'दसवीं अनुसूची' (दल-बदल विरोधी कानून) से बचने के लिए अलग गुट बनाने जैसी चालों की कोई ज़रूरत नहीं थी। चूँकि वे देश की तरक्की की बात करते हैं, इसलिए बेहतर होता कि वे सीधे BJP में विलय कर लेते। अलग रहने के बजाय विलय उनके लिए ज़्यादा अच्छा होता..."0
0
Report
सरफिरे दामाद का ससुरालियों पर धारदार हथियार से हमला, तीन घायल
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- सरफिरे दामाद का ससुरालियों पर हमला रिपोर्ट- विजय आहूजा स्थान- ऊधम सिंह नगर पुलभट्टा थाना क्षेत्र के एक सरफिरे दामाद ने धारदार हथियार से अपने ससुरालियों पर हमला कर दिया। जिसमें युवक ने अपने ससुर, साली और साले पर पाटल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायलों को उपचार के लिए रुद्रपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने पूरे मामले में जाँच शुरू कर दी है। विस्तार: सिरौलीकला के निवासी उस्मान के द्वारा अपनी पुत्री शब्बो का निकाह 4 वर्ष पहले फरीदपुर बहेड़ी बरेली उत्तरप्रदेश के रहने वाले जीशान के साथ किया था। निकाह के कुछ दिन बाद से ही जीशान शब्बो को परेशान करने लगा, कई बार समझाने के बाद भी जीशान नहीं मना तो 4 माह पूर्व शब्बो अपने मायके आकर रहने लगी। इस बीच जीशान कई बार आकर शब्बो ले जाने की जिद करता रहा, लेकिन परिजनों के द्वारा अपनी बेटी को दामाद के साथ नहीं भेजा, जिस पर आज सुबह जीशान धारदार हथियार लेकर अपनी ससुराल पहुंचा और ससुरालयों पर हमला कर दिया। हमले में ससुर उस्मान के हाथ की उंगलियां काटी गईं, जबकि उसने साले के कंधे पर वार किया और साली पर भी हमला किया गया। इस दौरान जीशान की पत्नी शब्बो ने घर में छुपकर अपनी जान बचाई, हमले से घर में चीख पुकार मच गई और आसपास के लोग इकट्ठा हुए जिसके बाद आरोपी जीशान मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। रुद्रपुर के एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
भरवारी रेलवे स्टेशन पर कक्षा 8 की छात्रा ट्रेन से कटकर मौत
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। कक्षा 8 की एक छात्रा ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना कोखराज थाना क्षेत्र स्थित भरवारी रेलवे स्टेशन की है। सोमवार शाम करीब 5 बजे स्टेशन परिसर में मौजूद 14 वर्षीय छात्रा लक्ष्मी देवी काफी देर से इधर-उधर टहल रही थी। इसी दौरान पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भी भारी भीड़ मौजूद थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्रा ने एक महिला अभ्यर्थी से मोबाइल फोन मांगा और उससे अपने घर पर बात की। फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद वह रेलवे ट्रैक की ओर बढ़ी। मौके पर मौजूद महिला अभ्यर्थी ने उसे रोकने और बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन छात्रा उसका हाथ छुड़ाकर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के सामने पहुंच गई। ट्रेन की चपेट में आने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। लोको पायलट ने ट्रेन रोककर आवश्यक निरीक्षण किया, जिसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। मृतका की पहचान करारी थाना क्षेत्र के बड़ाई बंधवा गांव निवासी 14 वर्षीय लक्ष्मी देवी पुत्री झुल्लर सरोज के रूप में हुई है। वह कक्षा 8 की छात्रा थी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
Advertisement
शराब की लत से परिवार पर बनायी त्रासदी, जमुई के नवाडीह में पिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के नवाडीह सिलफरी गांव में शराब की लत एक परिवार के लिए त्रासदी बन गई। शराब के नशे में घर पहुंचे एक व्यक्ति ने परिजनों के द्वारा शराब पीने से मना किए जाने के बाद कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक की पहचान 48 वर्षीय राजीव पांडे के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार राजीव पांडे रविवार रात शराब के नशे में घर लौटे थे। नशे की हालत में उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध होने पर उन्होंने स्वयं डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को घर बुला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया और कुछ देर बाद वापस लौट गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस के जाने के बाद राजीव अपने कमरे में चले गए। सोमवार सुबह उनकी पत्नी जब कमरे में गईं तो उन्हें गमछे के सहारे पंखे से लटका पाया। यह देख घर में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलने पर चंद्रमंडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। मृतक के पुत्र कृष्ण कुमार ने बताया कि उनके पिता शराब के नशे में थे और रात में पुलिस को भी खुद ही बुलाया था। पुलिस द्वारा समझाने के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर शराब की लत के दुष्परिणामों को उजागर कर दिया है, जिसने एक परिवार से उसका मुखिया छीन लिया और पूरे परिवार को गहरे सदमे में छोड़ दिया।0
0
Report
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में पिघला स्टील लीक, 8 मजदूरों की मौत
Noida, Uttar Pradesh:VISAKHAPATTNAM (ANDHRA PRADESH): EIGHT WORKERS DIED & SEVERAL INJURED AS MOLTEN STEEL LEAKS AT VISAKHAPATNAM STEEL PLANT/ TDP LEADER SRIBHARAT MATHUKUMILLI, ANDHRA PRADESH HOME MINISTER ANITHA VANGALAPUDI & VISAKHAPATNAM CP SHANKHA BRATA BAGCHI REVIEW SITUATION AT STEEL PLANT ACCIDENT SITE / VISUALS (SOURCE: HOME MINISTER PRO) VIJAYAWADA (ANDHRA PRADESH): V. SRINIVASARAO (CPI-M) ON EIGHT WORKERS DIED & SEVERAL INJURED AS MOLTEN STEEL LEAKS AT VISAKHAPATNAM STEEL PLANT विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में पिघला हुआ स्टील लीक होने से आठ कर्मचारियों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री अनीता वंगलापुडी, TDP नेता श्रीभरत मथुकुमिली और विशाखापत्तनम के CP शंख ब्रत बागची ने स्टील प्लांट में हुए हादसे की जगह का जायजा लिया। विशाखापट्टनम स्टील प्लांट (VSP) में सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियंस (CITU) से जुड़े एक प्रमुख ट्रेड यूनियन नेता जे. अयोध्या राम कहते हैं, "आज विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में एक ज़बरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में आठ लोगों की जान चली गई। सभी घायलों को अस्पताल पहुँचा दिया गया है और डॉक्टर उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस घटना की एकमात्र वजह सुरक्षा में चूक है। दिल्ली से आदेश आ रहे हैं और कर्मचारियों से बिना किसी उचित सलाह-मशविरे के दिन-रात काम करवाया जा रहा है।"0
0
Report
परियल गांव में पुलिस तैनात, पुरुष गांव से फरार हुए
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा पर जिला पंचायत सदस्य के पुत्र उदयवीर सिंह द्वारा किए गए हमले के बाद पूरे परियल गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है । गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा है। पुलिस के अलावा घरों में सिर्फ महिलाएं बची हैं। पुरुष लगभग फरार हो चुके हैं । यह वीडियो सोमवार शाम 6:30 बजे का है। वीडियो में हमारे दर्शक साफ देख सकते हैं कि कितनी बड़ी संख्या में पुलिस प्रभारी निरीक्षक अरविंद राय के नेतृत्व में गलियों में कामबिंग कर रही है और हमलावरों की तलाश कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कुराने पाक पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले ने मुफ्ती और मुस्लिमों से माफी मांगी
Shahabad Dehat, Uttar Pradesh:शाहाबाद नगर क्षेत्र के मोहल्ला मौलागंज के रहने वाले शेखर तिवारी पुत्र राजू तिवारी ने कुराने पाक पर एक अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर की थी। उसके बाद मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। बड़ी संख्या में मुस्लिम मुफ्ती शहादत हुसैन के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। इस घटना के बाद मुसलमानों में आक्रोश व्याप्त हो गया, परंतु पुलिस ने सूझबूझ से काम लिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने आरोपी युवक को सोमवार को दोपहर 12:30 बजे कोतवाली लिखित रूप से और हाथ जुड़वाकर मुफ्ती शहादत हुसैन और मुसलमानों से माफी मंगवाई। आरोपी युवक ने हाथ जोड़कर माफी मांगी और दोबारा किसी भी धर्म पर ऐसी अभद्र टिप्पणी न करने की कसम भी खाई और कहा अगर वह दोबारा ऐसी हरकत करें तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। मुफ्ती शहादत हुसैन ने आरोपी युवक को माफ कर दिया।0
0
Report
प्रज्ञा माहेश्वरी ने 500 क्यूब से प्रेमानंद जी की तस्वीर बनाकर रिकॉर्ड दर्ज कराया
Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- क्यूब्स की दुनिया में प्रज्ञा का धमाल: प्रेमानंद महाराज की फोटो बनाकर दूसरी बार जीता ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड’ रूबिक्स क्यूब को हल करना आम लोगों के लिए मिनटों की चुनौती होती है, लेकिन जालौन की प्रतिभावान क्यूब आर्टिस्ट प्रज्ञा माहेश्वरी इस कला में इतनी निपुण हैं कि वह मात्र 30 सेकंड में क्यूब सॉल्व कर लेती हैं। इसी अद्भुत हुनर के दम पर उन्होंने दूसरी बार ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कराया है। प्रज्ञा ने यह उपलब्धि 500 रूबिक्स क्यूब्स का इस्तेमाल करके पूज्य प्रेमानंद जी महाराज की सबसे बड़ी और अनूठी फोटो तैयार करके हासिल की है। यह कारनामा 1 मई, 2026 को किया गया, जिसके बाद उन्हें ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ से सम्मानित किया गया। इससे पहले, 31 मई, 2021 को प्रज्ञा ने रूबिक्स क्यूब पर ‘A’ से ‘Z’ तक के सभी अक्षर बनाकर पहली बार यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। प्रज्ञा अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अमिताभ बच्चन, सोनू सूद, विराट कोहली सहित कई यूट्यूबर्स के क्यूब पोर्ट्रेट बना चुकी हैं। प्रज्ञा की इस सफलता पर उनके माता-पिता पूजा माहेश्वरी और नवनीत माहेश्वरी अत्यधिक गौरवान्वित और खुश हैं। प्रज्ञा ने कहा, मेरा सफर यहीं नहीं थमना। मैं आगे एशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज कराना चाहती हूं। प्रज्ञा क्यूब आर्ट के लिए अलग-अलग प्रकार के 500 रूबिक्स क्यूब्स का उपयोग करती हैं। उन्होंने कई लाइव शोज और आयोजनों में भी भाग लिया है। कला के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें कोटा में कई पुरस्कारों के अलावा ‘किशोरी प्रतिभा सम्मान’ से भी नवाजा जा चुका है। प्रज्ञा युवाओं के लिए एक मिसाल बनकर उभरी हैं।0
0
Report
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कृष्णावतारम देखकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया
Jaipur, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने देखी ‘कृष्णावतारम’. फिल्म देखने के बाद दिया कुमारी ने कहा कि ‘कृष्णावतारम’ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने वाली प्रेरणादायक फिल्म है. कहा- महिला सशक्तिकरण और भारतीय संस्कृति का प्रेरक संदेश. भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सिद्धार्थ और सत्यभामा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री संस्कृति भी मौजूद रहे. जयपुर. विशेष स्क्रीनिंग के दौरान उप मुख्यमंत्री diya kumari ने जयपुर के एक सिनेमा हॉल में screening में भाग लिया. इस अवसर फिल्म के कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को जीवंत और प्रभावशाली ढंग से निभाया. उन्होंने फिल्म के निर्देशन, प्रस्तुति और तकनीकी पक्ष को भी उत्कृष्ट बताया. दिया कुमारी ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी. इस अवसर पर जयपुर सांसद मंजू शर्मा, जयपुर जिला प्रमुख राम चोपड़ा जी, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित गोयल, आदर्श नगर विधानसभा प्रत्याशी रवि नैय्यर, किशनपोल विधानसभा प्रत्याशी चंद्र मनोहर बटवाड़ा, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. बाइट - दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री राजस्थान0
0
Report
Advertisement
फागी पंचायत समिति जल संरक्षण में अव्वल रहा
Dudu, Rajasthan:फागी (जयपुर) वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान में फागी पंचायत समिति रही अव्वल। पंचायत समिति फागी को उत्कृष्ट कार्य पर जिला कलेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने फागी के विकास अधिकारी चरण सिंह चौधरी को किया सम्मानित। बीडीओ को प्रशस्ति पत्र देकर जल संरक्षण सम्मान देकर सम्मानित किया। डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा और प्रधान प्रेम देवी चौधरी ने भी खुशी जाहिर की, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत जल संरक्षण करने और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज की गतिविधियों में पंचायत समिति फागी द्वारा जिले में सर्वाधिक कार्यक्रम आयोजित पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।0
0
Report
रतलाम में दंपति की मौत, जहरीला पदार्थ खाने से संदिग्ध मामला
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के ताल थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीती रात एक दंपति ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संजू और मंजू नामक दंपति किसी रिटायरमेंट समारोह में शामिल होकर देर रात अपने घर लौटे थे। इसके बाद रात में दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ, यह अब भी रहस्य बना हुआ है। सुबह जब दंपति ने काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को शंका हुई। दरवाजा तोड़कर देखा गया तो दोनों कमरे में अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन तत्काल उन्हें ताल स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मंजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में संजू को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। संजू का पोस्टमार्टम हो चुका है, जबकि मंजू का पोस्टमार्टम मंगलवार को उसके मायके पक्ष के परिजनों के पहुंचने के बाद किया जाएगा। आखिर दोनों ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी गुत्थी अभी सुलझना बाकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बाइट - मुकेश ( मृतक का भाई बाइट - विवेक कुमार (एएसपी0
0
Report
बेहड़ा गांवके पास सड़क हादसे में युवक की मौत
Nagawajairam, Uttar Pradesh:संदना थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव के पास सोमवार शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोमवार शाम करीब पांच बजे बेहड़ा मार्ग पर एक बाइक सवार युवक जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक सामने चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और युवक सड़क पर दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। मृतक की पहचान सरवन कुमार (27) पुत्र सुखलाल पासी निवासी ग्राम पैसिया, थाना सिधौली के रूप में हुई है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के चलते कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालकर आवागमन को सुचारु कराया। दुर्घटना के बाद काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
