Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shivpuri473638
शिवपुरी में एनएच-46 पर ट्रकों में भीषण आग, चार घंटे बाद काबू
PPPoonam Purohit
Jan 07, 2026 08:46:47
Shivpuri, Madhya Pradesh
शिवपुरी - एनएच-46 पर खड़े दो ट्रकों में भीषण आग, चार घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-46 पर पड़ौरा गुरुद्वारा के पास स्थित ठाकुर होटल पर खड़े दो ट्रकों में देर रात अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में फायर ब्रिगेड को करीब चार घंटे से अधिक का समय लग गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दोनों ट्रकों को भारी नुकसान पहुंचा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PKPrashant Kumar
Mar 11, 2026 08:20:32
Munger, Bihar:खड़गपुर में एलपीजी सर्वर डाउन, ओटीपी नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान। मुंगेर:ईरान–इजरायल युद्ध के वैश्विक असर के बीच अब हवेली खड़गपुर में भी एलपीजी उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार की सुबह से गैस एजेंसी का सर्वर डाउन रहने के कारण उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी नहीं पहुंच रहा है, जिससे गैस की बुकिंग और वितरण प्रभावित हो गया है।नगर क्षेत्र के पश्चिम अजीमगंज स्थित ब्रह्मशिला गैस एजेंसी में सुबह करीब 9 बजे से ही गैस लेने आए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी गैस नहीं मिल पाने से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस बुकिंग के लिए ओटीपी जरूरी है, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा है। इससे गैस वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो गई है और लोगों को काफी परेशानी हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग दूर-दराज गांवों से गैस लेने पहुंचे हैं, लेकिन तकनीकी समस्या के कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी भी देखी जा रही है। इस संबंध में ब्रह्मशिला गैस एजेंसी के बुकिंग क्लर्क डब्ल्यू कुमार ने बताया कि खड़गपुर में गैस की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं है। एजेंसी में प्रतिदिन गैस की गाड़ी आ रही है और स्टॉक भी पर्याप्त है। समस्या केवल सर्वर डाउन रहने की वजह से हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को ओटीपी नहीं मिल पा रहा है और बुकिंग प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। बाइट: डब्ल्यू कुमार बुकिंग क्लर्क बाइट: उप भोक्ता उन्होंने बताया कि फिलहाल 25 दिन के अंतराल पर गैस के नंबर लगाए जा रहे हैं, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति सामान्य होने तक कमर्शियल गैस की बुकिंग भी फिलहाल बंद कर दी गई है।
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Mar 11, 2026 08:20:16
Pilibhit, Uttar Pradesh:सड़क के गड्ढा लोगों की मुसीबत का कारण बनता है उस गड्ढे के झटके ने पीलीभीत की ब्रेन डेट घोषित महिला को एक संकेत दिया और डॉक्टर ने डायग्नोज किया जिसके बाद महिला को दूसरी जिंदगी मिल गई। देखिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में। कुदरत के खेल भी निराले हैं कभी पलभर में जिंदगी छीन लेता है और कभी किसी को मौत के मुहाने से वापस ले आता है। पीलीभीत जिले के ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां मौत की दहलीज पार कर रही महिला को दूसरी जिंदगी मिल गई। जबकि महिला को मृत मान घर वाले अंतिम संस्कार में जुटे हुए थे। दरअसल पीलीभीत जिला न्यायालय में वरिष्ठ सहायक के पद पर तैनात 50 वर्षीय विनीता शुक्ला 22 फरवरी बेहोश हो गई। विनीता BP की मरीज थी घर वाले आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज पीलीभीत लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया जिसके बाद परिजन बरैली के बड़े अस्पताल लेकर गए हैं जहां वेंटिलेटर पर 2 दिन इलाज हुआ लेकिन वेंटिलेटर सपोर्ट के बावजूद शरीर में कोई हलचल नहीं थी चिकित्सकों ने आंखों की पुतलियां फैल जाने व शरीर में कोई प्रतिक्रिया न होने पर घर ले जाने की सलाह दी। एक तरह से डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घरवालों पर दुख का पहाड़ टूट गया और एंबुलेंस से विनीता 24 फरवरी लेकर आ रहे थे। घर में अंतिम संस्कार के कार्यों में लोग जुट गए। तभी रास्ते में सड़क के एक गड्ढे में एंबुलेंस का पहिया पड़ा और झटके से विनीता के शरीर में थोड़ी हलचल हुई। परिजन फॉरेन पीलीभीत के न्यूरोसर्जन डॉक्टर राकेश के पास लेकर गए। डॉक्टर काबिल था क्योकि जो स्थिति मरीज की थी उसे देखकर उसको स्नेक प्वाइजन का शक हुआ। डॉक्टर ने एंटी स्नेक इंजेक्शन दिए। और धीरे-धीरे विनीता रिकवरी करने लगी। 13 दिन भर्ती रहने के बाद विनीता ठीक हो गई और पैरों पर चढ़कर घर गई है। अब घर वाले भगवान और डॉक्टर का बार-बार धन्यवाद दे रहे हैं। बाइट- विनीत शुक्ला पीड़ित महिला बाईट- विनीत शुक्ला के पति बाइट- डॉ राकेश न्यूरोसर्जन पीलीभीत
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Mar 11, 2026 08:19:57
Noida, Uttar Pradesh:रमजान और ईद के त्यौहार को लेकर सिलेंडर न मिलने से मुस्लिम लोग परेशान हैं, ईद की सेवाइयों पर भी इसका असर दिख सकता है। अमेरिका और इजरायल के खिलाफ ईरान की लंबी खिंचती जंग का असर भारत पर भी पड़ रहा है, देशभर से एलपीजी सिलेंडर सप्लाई में भी दिक्कतों की खबरें आ रही हैं। लोगों को गैस सिलेंडर की डिलेवरी के लिए 5-6 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। लखनऊ के मुस्लिम इलाकों में लोग कह रहे हैं कि रमजान के महीने में सिलेंडर की समस्या चल रही है; 15 दिन पहले बुकिंग कराई, अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है। सर्वरडाउन की बात कही जा रही है और ईद के समय पर्याप्त स्टॉक होने की government के दावे के विपरीत शिकायतें आ रही हैं कि कालाबाजारी के चलते सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। अगर गैस खत्म हो गई और फिर से बुकिंग 25 दिन बाद हो, तो घर में खाने-पीने की परेशानी बढ़ जाएगी। बुकिंग अधिकारी के अनुसार सर्वर की दिक्कत का समाधान किया जा रहा है; पहले एक दिन में मिलने वाला सिलेंडर अब 5-6 दिन लग रहा है, केवाईसी अपडेट भी जारी है। फिलहाल स्टॉक सरकार के पास है।
0
comment0
Report
KAKapil Agarwal
Mar 11, 2026 08:19:37
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के युवक को देश के साथ गद्दारी के आरोपों के बाद आगरा के ही कागारौल से गिरफ्तार किया गया है, युवक नौसेना में लांस पद पर तैनात था। लखनऊ ATS ने 10 मार्च यानी कल आदर्श को थाना कागारौल क्षेत्र के चीत पुर गांव से गिरफ्तार किया जहां से उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जी मीडिया की टीम ग्राउंड जीरो पर पहुंची और आरोपी के गांव में स्थित घर पहुंची लेकिन परिवार के लोगों ने न गेट खोला और न ही कोई बात की, काफी आवाज देने के बाद भी कोई बाहर नहीं आया। गांव के लोगों का कहना है कि आदर्श सिर्फ नाम का आदर्श नहीं था वो कर्म से भी आदर्श था,जो आरोप उस पर लगाए जा रहे है वो पूरी तरह से गलत है, आदर्श सभी का सम्मान करने वाला लड़का है, उसने कभी किसी से गांव में भी ऊंची आवाज में बात नहीं की ऐसे में वो देश से गद्दारी कैसे कर सकता है, उसने मेहनत से नौसेना में अपना पद मुश्किल से पाया है। गांव वालों ने ये भी बताया कि शादी के बाद हनीमून से के लिए विदेश जाने की बात कही जा रही है जबकि उसकी 19 फरवरी को शादी हुई है ऐसे में इतनी जल्दी मैरेज सर्टिफिकेट बनना और वीजा बनना कैसे संभव होगा।
0
comment0
Report
ASAVNISH SINGH
Mar 11, 2026 08:19:26
Fatehpur, Uttar Pradesh:ईरान में चल रहे है युद्ध को लेकर लोगों के बीच गैस की किल्लत की अफवाह उड़ी हुई है, फतेहपुर जिले में भी इसका असर देखने को मिल रहा है, जहां लोग अपनी गैस लेने के लिए खुद लाइन लगाकर गैस लेने को मजबूर हैं, वहीं गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस की किसी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है, हां इतना जरूर है पहले गैस 15 दिन में बुक होती थी अब उसे टाइम को बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है, लेकिन गैस की डिलीवरी सामान और सुचारू रूप से होती रहे इसको देखते हुए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है, जिला प्रशासन की तरफ से जिला पूर्ति अधिकारी खुद पूरे मोर्चे की संभाल कमान संभाले हुए हैं, साथ ही फील्ड में जाकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं, कि वो किसी तरीके से गैस का स्टोर ना करें और गैस की स्थिति सामान्य है किसी भी प्रकार की आने वाले दिनों में कोई समस्या नहीं होगी, लेकिन युद्ध और सोशल मीडिया की अगर माने तो लोग भविष्य को देखते हुए सिलेंडर अपने घरों में स्टोर करने को मजबूर हैं, जिसके चलते लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है हमने फील्ड में जाकर लोगों से बात की और जानने की कोशिश की कि आखिर युद्ध का क्या असर है, तो लोगों ने साफ तौर पर बताया कि ईरान युद्ध की वजह से गैस की किल्लत है इस वजह से वह लोग खुद आकर अपनी गैस लेने को मजबूर है।
0
comment0
Report
SNShashi Nair
Mar 11, 2026 08:18:50
Hisar, Haryana:हरियाणा में गेहूं की खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय हो गया है। किसानों को पिछले साल से इस बार 160 रुपये प्रति क्विंटल ज्यादा मिलेंगे। हिसार मार्केट कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र रॉकी ने ज़ी मीडिया को विशेष बातचीत में इसकी जानकारी दी। रविंद्र रॉकी ने बताया कि इस बार सरसों की खरीद 28 मार्च से और गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू होगी। किसानों को फसल बिक्री के दौरान किसी प्रकार की दिक्कतें न हों, इसलिए मंडियों में किसानों के लिए समुचित सुविधाएं जुटाई गई हैं, लेकिन कुछ नियमों में भी बदलाव किया गया है। चेयरमैन रविंद्र रॉकी ने कहा सरसों की खरीद के लिए एमएसपी पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को ही टोकन नंबर दिया जाएगा। किसान के अंगूठे से बारकोड स्कैन किया जाएगा। किसान जिस वाहन में सरसों लेकर आएगा, उसका नंबर दर्ज करना भी अनिवार्य होगा, अन्यथा गेटपास जारी नहीं किया जाएगा। रवीन्द्र रॉकी चेयरमैन मार्केट कमेटी हिसार
0
comment0
Report
SSsubhash saheb
Mar 11, 2026 08:18:35
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के शीतला तालाब में एक युवक का शव तैरते हुए मिला..... इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए..…. मिली जानकारी के मुताबिक अछोटा गांव का रहने वाला त्रिमानसु दो दिन पहले गांव में आयोजित फाग गीत प्रतियोगिता देखने गया हुआ था..... इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा... जब काफी देर तक उसका कोई पता-ठिकाना नहीं चला तो परिजनों ने उसकी काफी तलाश और खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया.... इसी बीच दो दिन बाद गांव के शीतला तालाब में युवक का शव तैरते हुए दिखाई दिया..... घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है..... फिलहाल इस दर्दनाक घटना से परिजन और ग्रामीण गहरे सदमे में हैं..... वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो पाएगा।
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 11, 2026 08:18:20
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में एक बार फिर वन विभाग की टीम ने रेत माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चंबल नदी में हो रहे अवैध रेत खनन को रोकने के लिए पहुंची वन विभाग की टीम को देखकर रेत माफिया मौके से फरार हो गए। वीओ: दरअसल मुरैना में चंबल नदी के किनारे लगातार अवैध रेत खनन की शिकायतें सामने आ रही थीं। इसी सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची। जैसे ही रेत माफिया को वन विभाग की टीम के आने की भनक लगी, वे मौके से अपने वाहन और मशीनें छोड़कर भाग निकले। वीओ-2: वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके में जांच पड़ताल की और अवैध खनन को रोकने के लिए सख्त चेतावनी दी है। अधिकारियों का कहना है कि चंबल नदी में अवैध रेत खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। फिलहाल वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद रेत माफियाओं में हड़कंप का माहौल है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस अवैध खनन पर किस तरह पूरी तरह लगाम लगा पाता है।
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 11, 2026 08:18:08
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद।। एंकर - फरीदाबाद 9 मार्च से एलजी के कामर्शियल सिलेंडरों पर सरकार द्वारा रोक लगा दी गई है जिसके बाद अब गैस एजेंसी ऊपर लोगों की लंबी-लंबी कटरा देखने को मिल रही है तो वही होटल संचालक और रेस्टोरेंट मालिक भी परेशान नजर आ रहे हैं होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि 9 मार्च से अचानक सिलेंडरों का मिलना बंद हो गया है इसके चलते अब मुश्किलें बढ़ती जा रही है होटल और रेस्टोरेंट चलाना मुश्किल हो रहा है अगर सिलेंडर नहीं मिले तो आने वाले समय में होटल भी बंद करने पड़ सकते हैं क्योंकि होटल संचालकों का कहना है कि हर चीज के लिए लकड़ी की भट्टी नहीं चला सकते इसीलिए बड़े सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जाता है ऐसे में बड़े सिलेंडर मिल नहीं रहे तो कहीं ना कहीं अब आने वाले समय में होटल और रेस्टोरेंट बंद करने पड़ सकते हैं।。 बाइट - होटल संचालक वही एलजी के बड़े सिलेंडर न मिलने को लेकर गैस एजेंसी पर काम करने वाले लोगों ने बताया कि बड़े सिलेंडरों यानी कि कामर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पीछे से ही बंद कर दी गई है जिसके चलते आगे भी बड़े सिलेंडरों की सप्लाई नहीं की जा रही है हालांकि एजेंसी संचालक ने यह भी माना कि एलपीजी घरेलू सिलेंडर की कोई कमी नहीं है सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर ही बंद किए गए हैं। बाइट - एजेंसी संचालक वही एजेंसियों पर लंबी-लंबी कारों में खड़े हुए लोगों का आरोप है कि उन्हें घरेलू सिलेंडर भी समय पर नहीं मिल रहे हैं कई दिन पहले सिलेंडरों की बुकिंग कर दी गई है और अब एजेंसी से सिलेंडर मिलने में दिक्कत आ रही है वह चाहते हैं कि जिस रेट में उन्होंने सिलेंडर बुक किए थे उन्हें रेट में उन्हें अब सिलेंडर दिए जाए ना की रेट बढ़ाकर। बाइट - लोग 3
0
comment0
Report
DDDeepak Dwivedi
Mar 11, 2026 08:17:54
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल बहुचर्चित दलित युवती अंजना हत्याकांड का मामला अंजना हत्याकांड की जांच के लिए CBI जांच के आदेश जस्टिस एम् एम् सुंद्रेश और जस्टिस एन के सिंह की बैंच ने दिए सीबीआई जांच के आदेश इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश सरकार और CBI को जारी किया था नोटिस सागर के बरोदिया नौनागिर हत्याकांड की जांच और सुनवाई को लेकर मांगा था जबाब आरोपियों पर अंजना के भाई और चाचा की पीट पीट कर हत्या करने के भी आरोप मध्य प्रदेश सरकार और पुलिस की भूमिका को लेकर सुप्रीम कोर्ट जता चूका था नाराजगी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी की थी अंजना के परिजनों से मुलाकात चाचा के शव को एंबुलेंस में ले जाते वक्त हुई थी अंजना की संदिग्ध मौत सागर का मामला
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 11, 2026 08:17:47
Sikar, Rajasthan:अजीतगढ़ में शीतला अष्टमी पर भजन संधnod्ाः भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भारी संख्या में मौजूद रहे भक्त सीकर जिले के अजीतगढ़ क्षेत्र में शीतला अष्टमी के अवसर पर एक विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। प्रस्तुत बागोरा म्यूजिकल ग्रुप एंड पार्टी द्वारा शीतला माता मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और देर रात तक भक्ति भजनों का आनंद लिया। पुजारी चोथमल प्रजापत, ग्यारसीलाल राजोरिया ने बताया कि इस भजन संध्या का आयोजन शीतला माता के प्रति श्रद्धा और भक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भजन संध्या में गायक कलाकार संतलाल माली और सतपाल सेन ने माता के भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं, नृत्य कलाकारी डांसर जिया राजस्थानी और योगिता गुर्जरी نے भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए, जिनकी दर्शकों ने खूब सराहना की。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top