icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हादसे के बाद बल्लभगढ़ में पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए मोर्चा संभाला

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सेक्टर 62 चौक पर हादसे के बाद थाना आदर्श नगर क्षेत्र में पुलिस की सख्ती साफ तौर पर नजर आ रही है. भारी पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी आदर्श नगर ने इलाके में शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर मार्च निकाला. इस बीच ठेके के बाहर खुले में शराब पीने वाले 30 से ज्यादा लोगों को भी पुलिस ने डिटेन किया. मीडिया से बातचीत में आदर्श नगर थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि सेक्टर 62 के चौक पर रविवार की रात 10:00 बजे जो हादसा हुआ वह दुखद है; तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इलाके में शांति व कानून व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर लगभग 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के साथ इलाके में मार्च निकाला गया है. वही ठेके के बाहर खुले में शराब पीने वाले 25 से 30 लोगों को भी डिटेन किया गया है और इस प्रकार के कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. इलाके में ठेके के बाहर खुले में अवैध तरीके से शराब पीने वालों पर भी पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

उत्तराखंड: खराब मौसम के कारण रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी सुरक्षित

Noida, Uttar Pradesh:source ANI उत्तराखंड | खराब मौसम की वजह से रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि स्पोर्ट्स ग्राउंड पर एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्रशासन के मुताबिक, हिमालयन सर्विसेज़ का यह हेलिकॉप्टर उत्तरकाशी के झाला से सेर्सी हेलीपैड जा रहा था, तभी मौसम खराब होने पर सुरक्षा के लिहाज़ से पायलट ने अगस्त्यमुनि में इमरजेंसी लैंडिंग का फ़ैसला किया। हेलिकॉप्टर में क्रू समेत कुल छह लोग सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उत्तराखंड: हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी ल랜드िंग पर रुद्रप्रयाग के DM विशाल मिश्रा ने कहा, "मौसम का अलर्ट था और श्री केदारनाथ धाम के हवाई रास्ते—खासकर केदार घाटी—में खराब मौसम की जानकारी मिली थी। इसे देखते हुए दो हेलीकॉप्टरों की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हर हेलीकॉप्टर में पायलट समेत सात लोग सवार थे; सभी सुरक्षित हैं और कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। DGCA के नियमों के मुताबिक सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे ज़रूरी है... सभी हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों को बार-बार हिदायत दी गई है कि वे मौसम के हालात को लेकर कभी भी लापरवाही न बरतें।
0
0
Report

देवरिया VB-GRAM G योजना में मजदूर हाजिरी विवाद, रिकॉर्ड में गड़बड़ी की आशंका

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले में VB-GRAM G योजना के बारिश के दौरान मजदूरों की हाजिरी दर्ज करने को लेकर सवाल उठे. 25, 26 और 27 सितंबर को जिले में क्रमशः 16.6, 20.6 और 75.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई. इसके बावजूद NMMS पोर्टल पर इन तीन दिनों में क्रमशः 6,367, 2,564 और 4,823, यानी कुल 13,754 मजदूरों के काम करने का रिकॉर्ड दर्ज है. भागलपुर ब्लॉक के कुंडावल हरि गांव में रियलिटी चेक के दौरान उस रास्ते पर मिट्टी पाटने का काम दिखाया गया, जहां पोर्टल पर 10 मजदूरों की हाजिरी दर्ज है. मौके पर कई जगह हरी घास और आसपास धान की फसल मिली. ग्रामीण काम होने पर सवाल उठाए. वहीं पोर्टल पर दर्ज मजदूर गेनू प्रसाद ने दावा किया कि वह मौके पर गया था, लेकिन उसने काम नहीं किया. उस दिन बारिश हो रही थी. ग्राम प्रधान ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. मामले में CDO राजेश कुमार ने VB-GRAM G के डीसी आलोक कुमार को जांच के लिए भेजा है. CDO का कहना है कि 26 सितंबर को कोई मस्टररोल जारी नहीं हुआ था और 27 सितंबर को धूप खिली थी. उन्होंने कहा कि सामने आए आरोपों की जांच कराई जाएगी और गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई होगी.
0
0
Report
Advertisement

श्रीडूंगरगढ़ में ट्रक-कार भिड़ंत: चार घायल, अस्पताल भेजे गए

Bikaner, Rajasthan:Assign Desk Rounak Vyas Bikaner श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबर ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की भिड़ंत, चार घायल नेशनल हाईवे-11 पर सातलेरा बस स्टॉप के पास हुआ हादसा हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीण, पुलिस और एंबुलेंस को दी सूचना एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की टीम पहुंची मौके पर सोसाइटी की एंबुलेंस से सभी चार घायलों को पहुंचाया गया उप जिला अस्पताल प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को PBM ट्रॉमा सेंटर किया रेफर दो घायल श्रीडूंगरगढ़ और दो सरदारशहर निवासी बताए जा रहे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया, यातायात करवाया सुचारु
0
0
Report

हरिद्वार में चेन स्नैचिंग के पांच वारदात; मुठभेड़ में बदमाश घायल

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की लगातार वारदातों के बाद पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। घेराबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाएं पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी नरेश के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी दिनेश मौके से फरार हो गया। हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया आरोपी नरेश ने चेन स्नेचिंग की तीन वारदातों को कबूल किया है। दोनों आरोपी शहर में घूमकर महिलाओं को निशाना बना रहे थे। मंगलवार सुबह खड़खड़ी में एक महिला से चेन लूटने की घटना सामने आई थी, जबकि इससे दो दिन पहले भी इसी इलाके में महिला से चेन छीनने की वारदात हुई थी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चेन स्नेचिंग के अलावा नगर कोतवाली क्षेत्र और रायवाला से दो बाइक चोरी की घटनाओं को भी अंजाम दिया था। उहोंने कहा कि दोनों ने लगातार कुल पांच वारदातों को अंजाम दिया। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों को सख्त निर्देश दिए थे। इसी क्रम में नगर कोतवाली पुलिस ने खड़खड़ी क्षेत्र में घेराबंदी की, जहां फायरिंग के बाद मुठभेड़ हुई। गोली लगने के बाद नरेश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं फरार साथी दिनेश की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के साथ उसके आपराधिक रिकॉर्ड और हरिद्वार की अन्य वारदातों से संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है। मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पुलिस से रहम की गुहार लगाता नजर आ रहा है。
0
0
Report

पनोतिया सोलर प्लांट डकैती: 7 आरोपी और कबाड़ी गिरफ्तार

Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद के रेलमगरा क्षेत्र के पनोटिया sोलर प्लांट डकैती और तोड़फोड़ कांड का खुलासा गॉर्डों को बंधक बनाकर 40 लाख की लूट का पर्दाफाश, 7 मुख्य आरोपी और 1 कबाड़ी वाला गिरफ्तार राजसमंद पनोतिया स्थित सोलर प्लांट में गत 12 सितंबर को सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर हुई सनसनीखेज डकैती, तोड़फोड़ और लाखों रुपए के कॉपर वायर लूट के मामले का पुलिस ने आखिरकार पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस बड़ी वारदात में शामिल 7 मुख्य आरोपियों के साथ ही लूट का तांबा खरीदने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से 467 किलो लूट का तांबा भी बरामद कर लिया है। इस मामले में 16 अन्य आरोपियों को भी नामजद किया गया है। चाकू की नोंक पर गार्डों को बंधक बना तीन घंटे तक मचाया तांडव- प्रकरण के परिवादी भवानी मेवाड़ा की रिपोर्ट के अनुसार, गत 12 सितंबर की रात करीब 1 बजे 18 से 20 सशस्त्र बदमाश पनोतिया सोलर प्लांट में घुसे। ड्यूटी पर तैनात गार्ड शैतानसिंह और शोभागसिंह को बदमाशों ने चाकुओं से डराया-धमकाया तथा मारपीट के बाद हाथ बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश रात करीब 2 बजे से सुबह 5 बजे तक प्लांट में रहे। इस दौरान उन्होंने ट्रांसफार्मर, डीपी और अन्य भारी मशीनरी में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे प्लांट को करीब 40 लाख रुपए का भारी नुकसान हुआ। तोड़फोड़ के बाद बदमाश बड़ी मात्रा में कॉपर वायर और डीसी केबल निकालकर बाइकों पर लादकर फरार हो गए थे। चार जिलों के 300 सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद हाथ लगे सुराग- वारदात के खुलासे के लिए पुलिस ने उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा और राजसमंद जिले के कई इलाकों में दबिश दी। रेलमगरा, गिलुंड, पोटला, गंगापुर, राशमी, कपासन, माक्ली, मंगलवाड़ और खेरोदा समेत विभिन्न स्थानों के 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को संदिग्ध रमेश उर्फ रामा का सुराग मिला। हिरासत में पूछताछ पर उसने कपासन निवासी राजू कालबेलिया सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया, जिसके आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों तक पहुँची।
0
0
Report
Advertisement

बीजेपी के eight राज्यसभा उम्मीदवार करोड़पति, 5 के पास हथियार

Noida, Uttar Pradesh:बीजेपी के सभी आठों राज्यसभा प्रत्याशी करोड़पति हैं इनमें से 5 उम्मीदवारों के पास असलहे भी हैं जानिए किसके पास कितनी संपत्तियां धर्मपाल सिंह ₹7.46 करोड़ पारिवारिक संपत्ति सफारी गाड़ी एक रायफल, एक रिवॉल्वर, पत्नी के नाम एक रिवॉल्वर राधाकांत ओझा 11.95 करोड़ کی पारिवारिक संपत्ति किआ कार्निवाल और मारुति ऑल्टो कार प्रकाश पाल 2.16 करोड की पारिवारिक संपत्ति दो स्कूटी (एक اپنے नाम, एक पत्नी के नाम) प्रियंका सिंह रावत 9.42 करोड़ की पारिवारिक संपत्ति फोर्ड फिएस्टा कार एक विदेशी पिस्टल, एक देसी पिस्टल गोपीकृष्ण पांडेय 5. 62 करोड़ की पारिवारिक संपत्ति महिंद्रा 3XO कार, एक ट्रैक्टर एक रिवॉल्वर राम प्रताप सिंह 2.61 करोड़ की संपत्ति स्कॉर्पियो गाड़ी 0.32 बोर रिवॉल्वर, 2 क्रिमिनल केस श्रुति गंगवार 14.81 करोड़ की संपत्ति कोई वाहन नहीं विद्यासागर सोनकर 18.75 करोड़ की पारिवारिक सपत्ति टाटा सफारी स्ट्रोम, एक टैंकर, पत्नी के नाम दो टाटा ऐस एक रिवॉल्वर, एक रायफल
0
0
Report

भीलवाड़ा: तालाब में मिले दो बच्चों के शव, परिजनों ने पुलिस के दावों पर उठाए सवाल

Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा में तीन दिन से लापता दो मासूमों के तालाब में मिले शव, मचा हड़कंप परिजनों का हंगामा पुलिस पर लापरवाही का आरोप महात्मा गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी पर उस समय बवाल मच गया जब अचानक पुलिस प्रशासन हाय हाय के नारे लगने लग गए परिजनों के साथ उपस्थित भीड़ ने आरोप लगाया कि पुलिस सही दिशा ओर शक्ति से काम करती तो उनके बच्चे बच सकते थे लेकिन पुलिस ने लापरवाही बरती जिसके चलते उनके बच्चे आज इस दुनिया में नहीं रहे , सी सी कैमरे में दिख रहे तीसरे बच्चे के साथ शक्ति से पूछताछ करने की आवश्यकता थी , मामला था भीलवाड़ा शहर के भीमगंज थाना के किलकीपुरा वार्ड नंबर 38 से पिछले तीन दिनों से लापता दो मासूम बच्चों के शव मंगलवार शाम सुभाष नगर थाना क्षेत्र के पालड़ी गांव के पास स्थित तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान दिव्यांशु सोनी 10 वर्षीय और रजत जाट 12 वर्षीय के रूप में हुई है। दोनों बच्चे एक ही मोहल्ले के रहने वाले और आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं। दोनों बच्चों के तालाब में शव मिलने की सूचना मिलते ही एसपी सागर राणा सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों शवों को निकलवाकर मोर्चरी में रखवाया हुआ है।
0
0
Report

गोंडवाना एक्सप्रेस में 22 वर्षीय युवक की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Damoh, Madhya Pradesh:ट्रेन में युवक की मौत की खबर के अनुसार दो दिन पहले कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला की मौत के बाद बीती रात फिर ट्रेन में एक युवक की मौत हो गई। यह मौत गोंडवाना एक्सप्रेस में हुई है। जबलपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस की बोगी में बेहोश पड़े युवक की सूचना स्टेशन मास्टर को मिली। दमोह रेलवे स्टेशन पर डाक्टर और स्टाफ के साथ बोगी चेक की गई, अपर बर्थ पर लेटे युवक को डॉक्टर ने चेक किया और उसकी मौत मानकर उसे ट्रेन से उतार दिया गया। बारीकी से जाँच के बाद शव जिला अस्पताल भेजा गया और मर्चरी में रखा गया है। युवक की पहचान पन्ना जिले के पवई निवासी 22 वर्षीय सुखबीर चौधरी के रूप में हुई है। यात्रियों के मुताबिक युवक कटनी से ट्रेन में आया और आकर बर्थ पर लेट गया, कुछ अजीब हरकत दिखी जिसे देखकर यात्रियों ने उसे बेहोश माना। रेलवे स्टाफ को सूचना दी गई और दमोह में उसका परीक्षण किया गया। पहली नजर में मौत हार्ट अटैक जैसी प्रतीत हो रही है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी है।
0
0
Report
Advertisement

पुणे से श्रीमाधोपुर लौट रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत

Sikar, Rajasthan:लोकेशन శ్రీమाधोपुर سیकर नई नौकरी سے पहले घर آنے کی राह میں थम गई जिंदगी,कंटेनर से भिड़ी बाइक تو बुझ गया घर का चिराग,घर लौट रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर کی दर्दनाक मौत,परिवार में मचा کوहरام,पुणे से श्रीमाधोपुर आ रहे गिरेंद्र सिंह शेखावत کی बाइक कंटेनر से ٹکرائی,संगमنےر बाइपास پر हुआ भीषण हादसा,नई नौकरी ज्वॉइन करने से पहले परिवार سے मिलने निकला था मृतक,मंगल कॉलोनी میں शव पहुंचते ही मचा हाहाकार, गمगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार हार: نعم घर लौटने کی राह میں महाराष्ट्र के संगमनेर बाइपास پر उनकी बाइक आगे चल रहे कंटेनर سے जा भिड़ी। हादसे میں गिरेंद्र کی मौके پر ہی मौत हो गई। गिरेंद्र के घर पहुँचنے سے پہلے ही उनकी मौत کی खबर पहुंच गई। پرिजनों پر دکھوں کا پہाड़ टूट पड़ा। बड़े بھائی विवेक हादसे کی सूचना मिलते ہی पुणे पहुंचे। پوسٹमार्टم کی کارروائی کے بعد मंगलवार کو शव श्रीمाधोपुर लाया गया। अंतिम संस्कार کے دوران माहौल گمगीन रहा। गिरेंद्र पुणे میں जेपी मॉर्गन कंपनी میں سीनئر سॉफٹ ویئر انجینئر تھے۔ वर्ष 2022 میں कंपनी سے जुड़े गिरेंद्र نے हाल ہی میں نئی नौकरी کے لیے इस्तीफा दिया تھا۔ उन्हें नोएडा کی دوسری कंपनी میں ज्वॉइन کرنا تھا। नई नौकरी की शुरुआत से पहले वे घर आने के लिए रविवार کو बुलेट سے पुणे से रवाना हुए تھے, लेकिन रास्ते میں हुए हादसे نے उनकी जिंदगी खत्म कर दी। پرिजनों کے अनुसार गिरेंद्र کو बाइक چلانے کا شوق تھا اور वे اکثر लंबी दूरी کی رाइड پر جاتے थे। इस बार भी उनका सफर خانه پہنچنے के بجائے हादसे پر जाकर थم गया۔ गिरेंद्र अविवाहित थे۔ पिता जगदीश सिंह शेखावत اور बड़े भाई विवेक मंगल कॉलोनी میں پراز स्कूल संचालित کرتے ہیں۔ पिता کی طبیعت خراب ہونے کے कारण परिवार نے हादसे کی معلومات उनसे اور घर کی خواتین سے فوری طور پر شریک نہیں کی۔ बेटे کے سکُصل लौटنے کی امید لگائے परिवार کو جب शव ملا تو کوهرाम मچ गया。
0
0
Report

उदयपुर के पीएमसीएच ने घंटों की सर्जरी में 2000 सिस्ट्स निकालकर रिकॉर्ड बना दिया

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन कर 40 वर्षीय मरीज को नया जीवन प्रदान किया है। 11 घण्टे चले ऑपरेशन के दौरान पीएमसीएच के चिकित्सकों ने मरीज के फेफड़ो से करीब 2000 सिस्ट्स को बाहर निकाला। दरअसल मरीज को परिजन गंभीर अवस्था में पीएचसीच लेकर आए। चिकित्सकिय जाँच में सामने आया कि फेफड़े के भीतर विशाल गुच्छे के रूप में सिस्ट्स का अंबार दिखाई दिया। जिसके कारण फेफड़ो कार्यक्षमता लगभग समाप्त होने की कगार पर थी। मरीज की जान बचाने के लिए तुरन्त ऑपरेशन की आवश्यक था। जो लम्बा चलने वाला था। डॉ.अनुज मेहता ने बताया कि किसी मरीज के लिए लगातार 11 घंटे तक सिंगल लंग वेंटिलेशन पर एनेस्थीसिया में रहना मेडिकल दृष्टि से बहुत बड़ी चुनौती होती है, जिसे डॉ. समीर गोयल और उनकी टीम ने पूरी कुशलता से नियंत्रित किया। डॉक्टर्स की टीम ने माइक्रो-सर्जिकल उपकरणों की मदद से करीब 2,000 सिस्ट्स को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। सर्जरी के दूसरे दिन पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ.सुनील कुमार एवं उनकी टीम ने ब्रोंकोस्कोपी की जिससे फेफड़े को पूरी तरह फैलने में मदद मिली। डॉ.मेहता ने बताया की उपलब्ध वैश्विक चिकित्सा साहित्य के अनुसार, इससे पहले किसी मरीज के फेफड़ों से अधिकतम लगभग 200 के आसपास सिस्ट्स निकालने के मामले ही दर्ज हुए हैं। पीएमसीएच में निकाली गई 2000 से अधिक सिस्ट्स पूर्व के सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ती हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉक्यूमेंटेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है,जिसके अंतर्गत सभी साक्ष्य,पैथोलॉजिकल रिपोर्ट,वीडियोग्राफी और मेडिकल बोर्ड का प्रमाणीकरण ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ और ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ को भेजा जा रहा है। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमेन राहुल अग्रवाल और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल ने डॉ.अनुज मेहता, डॉ.समीर गोयल, सीटीवीएस टीम और पूरे आईसीयू व नर्सिंग स्टाफ को इस ऐतिहासिक सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएमसीएच में उपलब्ध विश्वस्तरीय मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट और समर्पित विशेषज्ञ टीम के कारण ही ऐसे दुर्लभ और जीवन रक्षक उपचार संभव हो पा रहे हैं। परिजनों ने पूरी मेडिकल टीम का आभार जताया है। बाइट- डॉ अनुज मेहता, कार्डियक थोरेसिक और वॉस्कुलर सर्जन,पीएमसीएच बाईट- अमन अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर,पीएचसीएच
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी में CM योगी के आगमन पर 15 जगहों पर यातायात रोक और डायवर्जन

JPJai Pal42m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री के आगमन पर वाराणसी में यातायात में बदलाव: 15 जगहों पर रोक और डायवर्जन, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी वाराणसी में आज CM योगी, असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन, भ्रमण और प्रस्थान के मद्देनजर यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने यातायात रोक और डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की है। यातायात पुलिस की अपील है कि लोग प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और बहुत जरूरी होने पर ही वाहन लेकर निकलें और अतिरिक्त समय लेकर चलें। यातायात एडवाइजरी - क्या-क्या बंद रहेगा 1. सुबह 11 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक हरहुआ ओवरब्रिज के शुरुआती छोर, बाबतपुर की तरफ से आने वाली सभी रोडवेज और निजी बसों को ओवरब्रिज के ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहा से परमपुर की तरफ मोड़ा जाएगा। 2. सुबह 11 बजे से जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़ की तरफ से आने वाली सभी बसों को हरहुआ रिंग रोड अंडरपास चौराहा तक ही आने दिया जाएगा। वहां से इन्हें परमपुर की तरफ मोड़ दिया जाएगा, जो थाना लोहता होते हुए चांदपुर चौराहा तक आएंगी और चांदपुर चौराहे से वापस कर दिया जाएगा। 3. मोहनसराय अंडरपास की तरफ से आने वाले चार पहिया और बड़े वाहनों को सुबह 11 बजे से जगतपुर डिग्री कॉलेज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें अखरी और रखौना की तरफ मोड़ा जाएगा। 4. चांदपुर चौराहे से जरूरत के अनुसार चार पहिया और बड़े वाहनों को सुबह 11 बजे से जगतपुर डिग्री कॉलेज की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन्हें लोहता, परमपुर की तरफ मोड़ा जाएगा। 5. सुबह 11 बजे से अमरा-अखरी अंडरपास की तरफ से आने वाली सभी बसों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा, इन्हें डाफी की तरफ मोड़ा जाएगा। 6. जरूरत के अनुसार पुलिस लाइन से चौकाघाट चौराहा, तेलियाबाग तिराहा, मलदहिया से सिगरा तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा। 7. जरूरत के अनुसार भिखारीपुर से लहरतारा चौराहा से चांदपुर चौराहा तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा। 8. शाम 4 बजे से लकड़ीमंडी, चौकाघाट से लहुराबीर, मैदागिन से विश्वेश्वरगंज तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा। 9. मैदागिन चौराहा से गोदौलिया चौराहा के बीच अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के समय सभी प्रकार के वाहनों का आना-जाना बंद रहेगा। 10. राजघाट पुल, सूजाबाद की तरफ से शाम 4 बजे से सभी मालवाहक वाहनों का संचालन बंद रहेगा। 11. विश्वेश्वरगंज तिराहा से शाम 4 बजे से चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा, इन वाहनों को गोलगड्डा की तरफ मोड़ा जाएगा। 12. अंबेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सर्किट हाउस, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, गिलट बाजार तिराहा तक ऑटो और ई-रिक्शा का आना-जाना बंद रहेगा। 13. सिगरा चौराहा और रथयात्रा चौराहा से साजन तिराहा की तरफ आने वाले सभी वाहनों को अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के समय आकाशवाणी तिराहा की तरफ मोड़ा जाएगा, जो महमूरगंज तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। 14. मंडुवाडीह चौराहा से महमूरगंज की तरफ आने वाले सभी वाहनों को अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के समय ककरमत्ता की तरफ मोड़ा जाएगा, जो भिखारीपुर तिराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। 15. आकाशवाणी तिराहा से सिगरा चौराहा की तरफ आने वाले सभी वाहनों को अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन और प्रस्थान के समय रथयात्रा चौराहा की तरफ मोड़ा जाएगा।
0
0
Report

खाटूधाम में श्रीमद्भागवत कथा से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

Sikar, Rajasthan:हेडलाइन - खाटूधाम में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ कपिल मुनि, ध्रुव चरित्र एवं वराह अवतार की कथा का हुआ भावपूर्ण वर्णन, एंकर सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में अनोखी धर्मशाला के पास आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक मोहन श्याम दीक्षित महाराज ने कपिल मुनि, ध्रुव चरित्र एवं भगवान के वराह अवतार की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया।कथावाचक ने धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कथा के दौरान भजनों एवं धार्मिक प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। बड़ी संख्या में बाबा श्याम के श्रद्धालु भी कथा पंडाल में पहुंचे और भागवत कथा का रसपान किया। आयोजन मुख्य यजमान एवं गोपीनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राधेश्याम व्यास के सानिध्य में हो रहा है। इस दौरान राधेश्याम व्यास, विनय पाराशर जीण माताजी पुजारी, गोपाल व्यास, मुरारी व्यास, केशव व्यास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top