icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
476332
Dheeraj Kumar BalothiyaDheeraj Kumar BalothiyaFollow29 Oct 2024, 06:29 am

मोरावन गांव के ग्रामीणों का वोट बहिष्कार का निर्णय, PM आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज

Vijaypur, Madhya Pradesh:

विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के कराहल जनपद स्थित मोरावन गांव के ग्रामीणों ने आगामी 13 नवंबर को चुनावों में वोट बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है जिससे वे नाराज हैं। गांव में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने इस मुद्दे पर चर्चा की और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर पंचायत और प्रखंड तक अपनी समस्याओं को साझा किया। हालांकि, किसी ने भी उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास नहीं किया, जिसके चलते ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार का फैसला लिया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फर्जी दिव्यांग पेंशन घोटाला: ठग सुमित सिंह के खेल से पूरा जिला चौंक गया

Fatehpur, Uttar Pradesh:नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले नटवरलाल का एक और कारनामा आया सामने पूरे घर के बनवा रखे थे फर्जी विकलांग सर्टिफिकेट पिछले कई साल से करीब 2 लाख 40 हजार कर गया हजम सरकार से मिलने वाली हजारों की दिव्यांग पेंशन को करता रहा हजम जांच होने पर खुलकर सामने आया पूरा मामला फर्जी दिव्यांग पेंशन पकड़ में आने से मचा हड़कंप जिला प्रशासन ने तुरंत पेंशन पर लगाई रोंक, निरस्त किए दिव्यांग कार्ड पहले भी एक दर्जन से अधिक लोगों को नौकरी का झांसा देकर लगा चुकी है चूना आरोपी सुमित सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज है आठ मुकदमें थरियांव थाने में पांच, खागा कोतवाली में दो और मलवां में एक मुकदमा है दर्ज फर्जी पेंशन हड़पने के मामले में ठग सुमित के खिलाफ नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई थरियांव थाना क्षेत्र इलाके का मामला
0
0
Report

बागपत के एक्सप्रेसवे पर कैंटर टक्कर: श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि आठ

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात करीब एक बजे बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बड़ा गांव टोल के पास तेज रफ्तार कैंटर ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन ने अस्पताल में उपचार के बाद दम तोड़ दिया। इस तरह अभी तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि पुलिस की ओर से की गई है। 24 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। पिकअप में लगभग 32 लोगों के बीच सवार थे, जो राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकलवाया। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा और जिला अस्पताल बागपत पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यक उपचार दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय भी देर रात जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली और अस्पताल में भर्ती श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनका हाल जाना। अधिकारियों ने घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। श्रद्धालु विपिन कुमार ने बताया कि सभी लोग राजस्थान के गोगामेड़ी से दर्शन कर वापस जिला बदायूं लौट रहे थे। इसी दौरान बड़ा गांव टोल के पास हादसा हो गया। अचानक हुई टक्कर से पिकअप पलट गई और कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, एडीजी भानु भास्कर, डीआइजी कलानिथि नैथानी ने हादसास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस-प्रशासन को घायलों का बेहतर उपचार कराने और बदायूं प्रशासन से संपर्क में रहने के निर्देश दिए। एडीजी ने बताया कि इस हादसे में अभी तक आठ लोगों की मौत हुई है जबकि 24 का उपचार चल रहा है बागपत प्रशासन बदायूं प्रशासन और पुलिस से संपर्क बनाए हुए हैं।
0
0
Report
Advertisement

पंचकूला में गाड़ी के ऊपर बैठकर वीडियो वायरल; पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठे

Panchkula, Haryana:पंचकूला में कानून और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते युवा का वीडियो वायरल... गाड़ियों के ऊपर पर सवार होकर अपनी जान से खिलवाड़ करता नजर आया युवक, वाहन पर लगे थे एक राजनीतिक दल के बैनर... पंचकूला में सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कालका-शिमला रोड से पंचकूला की ओर आती एक गाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक चलती गाड़ी के ऊपर बैठ कर अपनी जान जोखिम में डालता नजर आया। बताया जा रहा है कि यह मामला कालका-शिमला रोड से पंचकूला की ओर आने वाले मार्ग का है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गाड़ी पर एक राजनीतिक दल का बैनर लगा हुआ नजर आ रहा है। युवक जिस तरह चलती गाड़ी पर सवार होकर सड़क पर अपनी जान और दूसरे वाहन चालकों की सुरक्षा को खतरे में डालते दिखाई दे रहा है, उससे ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी नजर आ रही है। पंचकूला पुलिस की मौजूदगी में भी जारी रही हुड़दंगबाजी... सबसे गंभीर बात यह है कि जब यह गाड़ी पुराना पंचकूला स्थित ट्रैफिक लाइट के पास से गुजर रहा था, उस समय मौके पर ट्रैफिक पुलिस के अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। इसके बावजूद युवक खुलेआम गाड़ी के ऊपर बैठकर वहां से गुजरता दिखाई दिया। वीडियो सामने आने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या सड़क पर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले युवक को राजनीतिक बैनर और पहचान का कोई डर नहीं रहा? साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद इस वाहन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं की गई। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक और युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग उठ रही है।
0
0
Report

सासाराम के जनता दरबार में 50 से अधिक मामलों का मौके पर निष्पादन

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। आज सासाराम के समाहरणालय में जिलाधिकारी के कक्ष में जनता का दरबार लगाया गया। इसमें 50 से अधिक मामलों का जिलाधिकारी ने हीं खुद निष्पादन किया। सासाराम के समाहरणालय में उन्होंने आम लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी की।ज्यादातर मामले राजस्व से संबंधित आ रहे हैं। दाखिल खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी जैसे मामले सामने आ रहे हैं। लेकिन प्रशासन से संबंधित जो भी मामले हैं। उसका त्वरित निष्पादन किया जा रहा है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। बता दे की आज की जनता का दरबार में कई लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। डीएम ने बताया कि जो भी मामले आ रहे हैं, सभी पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जा रहा है तथा ज्यादातर मामलों का मौके पर निष्पादन कर दिया जा रहा है।
0
0
Report

सपा नेता लोटन राम निषाद के विवादित बयानों से राजनीति गर्म, समर्थक-प्रतिस्तम्भों में गर्माहट

Uska Khurd, Uttar Pradesh:सपा नेता और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोटन राम निषाद ने संतकबीरनगर के धनघटा विधानसभा क्षेत्र में बूथ और सेक्टर अध्यक्षों की बैठक के दौरान देवी-देवताओं की पूजा, दुर्गा पूजा, दुर्गा पंडाल और कांवड़ यात्रा से जुड़े श्रद्धालुओं को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जिस समाज ने अपनी मेहनत की कमाई को शाम की दवाई, कांवड़ के उठाई में और दुर्गा पंडाल के लगाई में लगा दिया वह समाज तबाही और बर्बादी का शिकार हो जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मठ को लेकर भी विवादित टिप्पणी की और कहा कि मठ उनके निषाद समाज का था, मुख्यमंत्री ने मठ पर कब्जा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से बड़ा कोई माफिया नहीं है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
0
0
Report
Advertisement

उन्नाव-शुक्लागंज के जर्जर गंगा पुल पर युवाओं का प्रदर्शन

Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ उन्नाव-शुक्लागंज: जर्जर गंगा पुल को लेकर युवाओं का प्रदर्शन。 जर्जर गंगा पुल की उखड़ी सड़क पर युवाओं ने चढ़ाई माला。 पुल के बीच सड़क उखड़ने को लेकर जताया विरोध。 जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जमकर की नारेबाजी。 युवाओं ने बार-बार होने वाली मरम्मत पर उठाए सवाल。 पुल की खराब सड़क से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी。 प्रदर्शनकारियों ने जल्द सड़क दुरुस्त कराने की उठाई मांग。 युवाओं की चेतावनी, जल्द मरम्मत नहीं हुई तो हो सकता है बड़ा हादसा。 नवीन गंगा पुल पर सही से मरम्मती करण न होने को लेकर प्रदर्शन。
0
0
Report

पुष्कर धामी सरकार ने मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना शुरू की; मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

Dehradun, Uttarakhand:एंकर देश में जब जैन ज़ी को लेकर केंद्र सरकार लगातार कार्यक्रम आयोजित कर रही है तो वहीं राज्य की पुष्कर धामी सरकार ने भी युवाओं के लिए मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ किया है। इस योजना से युवाओं को घर बैठे अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग निशुल्क प्राप्त होगी। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए युवाओं ने बताया कि किस तरह से यह योजना उनके लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में मिल का पत्थर साबित होने जा रही है। युवाओं ने बताया कि अक्सर महंगे PG का खर्च, ट्रांसपोर्टेशन का खर्च और कोचिंग की महंगी फीस होनहार युवाओं को भी कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में असफल कर देती है। लेकिन राज्य सरकार की मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना केसर यह उन्हें निशुल्क घर बैठे अलग-अलग क्षेत्र की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए मदद मिलेगी। टिक टैक युवाओं के साथ
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड सरकार ने युवा-युवतियों के लिए मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना शुरू की

Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड में युवाओं के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत प्रदेश के मुख्य सचिव समेत आल्हा अधिकारी मौजूद रहे। ढाई सौ मेधावी छात्र छात्राओं ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस योजना के जरिए प्रदेश के युवाओं को सरकार निशुल्क घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग कराएगी। अलग-अलग सेक्टर में जो उत्तम श्रेणी के कोचिंग सेंटर हैं उनके शिक्षक छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बताया कि पहले चरण में 11000 छात्र-छात्राओं को इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड
0
0
Report

झारखंड मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि; पुरानी पेंशन बहाली पर राजनीति तेज

Dhanbad, Jharkhand:झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलॉइज फेडरेशन की प्रांतीय कमिटी के आह्वान पर आज रणधीर वर्मा चौक में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिवंगत झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे और सभी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। सभा को संबोधित करते हुए फेडरेशन के राज्य महासचिव उज्ज्वल तिवारी ने कहा कि झारखंड में पुरानी पेंशन योजना की बहाली के आंदोलन में सुदिव्य कुमार सोनू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वक्ताओं ने कहा कि वे कर्मचारियों और सरकार के बीच सेतु का काम करते थे और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार सरकार और विधानसभा में उठाते रहे। वही जिलाध्यक्ष जय होरो और उप महासचिव ब्रजेश भट्ट ने भी उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि पुरानी पेंशन योजना लागू कराने में उनके राजनीतिक समर्थन और प्रयासों को कर्मचारी हमेशा याद रखेंगे। श्रद्धांजलि सभा में उज्ज्वल तिवारी, जय होरो, ब्रजेश भट्ट सहित फेडरेशन के पदाधिकारी और सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

दुमका में मंत्री सुदिव्य सोनू के असामयिक निधन पर राजकीय शोक

Dumka, Jharkhand:दुमका झारखण्ड में मंत्री सुदिव्य सोनू की असामयिक मौत ने सबको मर्माहत कर दिया है। झारखण्ड सरकार ने इसके लिए एक दिन का राजकीय शोक व्यक्त किया है। उपराजधानी दुमका में भी मंत्री सुदिव्य की मौत ने आम लोगों के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के दिलों को झकझोर दिया है। दुमका में जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओ ने शोक दिवस आयोजित कर मंत्री सुदिव्य को श्रद्धांजलि दी। वही नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों ने सदस्य महेश चंद्रवंशी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने दिवंगत मंत्री सुदिव्य को मिलनसार और लोगों के दिलों में राज करने वाला बताया। कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष सहित कई सदस्य मौजूद थे।
0
0
Report

डिवाइडर से टकराकर स्कूल वैन पलटी: कई बच्चे घायल, जांच जारी

New Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली। जगतपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर लेकर जा रही एक इको स्कूल वैन भीषण हादसे का शिकार हो गई। फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार वैन अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर के बाद वैन सड़क पर करीब तीन बार पलट गई। हादसे के समय वैन में 10 से अधिक स्कूली बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में कई बच्चों को चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही जगतपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, किसी भी बच्चे के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई इको वैन नेशनल विक्टर पब्लिक स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वैन पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पुलिस हादसे की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि दुर्घटना के समय वैन की रफ्तार कितनी थी और क्या चालक की किसी तरह की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है। हादसे के बाद एक बार फिर स्कूल वाहनों में बच्चों की सुरक्षा और वाहन चालकों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, हादसे की सही वजह और किसी की लापरवाही सामने आई या नहीं, यह पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा。
0
0
Report

बिहार में गंगा-हरुहर नदी के उफान से बाढ़, सैकड़ों गांव जलमग्न

Sheikhpura, Bihar:गंगा नदी के रौद्र रूप से बिहार के कई जिलों में बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है।जबकि शेखपुरा के टाल क्षेत्र के घाटकुसम्भा में बहने बाली गंगा के सहायक हरुहर नदी में पूरे उफान पर है और उलटी धार से घाट कुसुंभा प्रखंड के दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं। जबकि तेज गति से बढ़ रहा गंगा नदी का पानी से घाटकुसम्भा प्रखंड के कई गांव में पानी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।पानी का स्तर तेजी से बढ़ने के कारण निचले इलाके में बसे लोगों को समझ विकट स्थिति उत्पन्न हो गया और सैकड़ों घरों में पानी भर गया है।घर में करीब 4 फुट पानी भरने से लोगो को समझ स्थिति विकट हो रहा है लोग घरों से छत पर रहने को मजबूर हो रहे है।ग्रामीणों ने कहा कि लगातार पानी का दबाव बढ़ रहा है जिसके कारण निचले इलाके में बने घरों में तेजी से पानी घुस रहा है।जबकि इस दौरान बड़ी संख्या में फसल भी डूब रहा है जिससे किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।इस संबंध में डीएम शेखर आनंद ने कहा कि गंगा की सहायक हरुहर नदी में उल्टी धार से नदी का जलस्तर डेंजर लेवल से ऊपर बह रहा है जिसको लेकर जिला प्रशासन सतर्क है और लगातार स्थिति पर निगरानी रखने की बात कही है और सभी लोगों से सरकार से मिलने वाले लाभ उपलब्ध कराए जाने की बात कही है। गौरतलब है कि घाट कुम्भा प्रखंड के छः पंचायत के 26 गांव में हर वर्ष गंगा की सहायक हरुहर नदी में उल्टी धार से बाढ़ की स्थिति बन जाती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top