Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Shajapur465001

पिपलिया गोपाल के स्कूल में बारिश से परीक्षा कक्ष में पानी टपका, छात्र प्रभावित

MJManoj Jain
Feb 20, 2026 11:03:29
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर के ग्राम पिपलिया गोपाल में शुक्रवार को शासकीय माध्यमिक विद्यालय में कक्षा पांचवी एवं आठवीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को टपकते हुए पानी में कक्ष में बैठना पड़ा। आज पहला पेपर हिंदी का हो रहा था और यहां पर 144 विद्यार्थी परीक्षा कक्ष में टाटपट्टी पर बैठकर परीक्षा दे रहे थे, इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। परीक्षा कक्ष में छत से पानी टपक रहा ऐसे में बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक है। तीन दिन पहले भी यही शासकीय स्कूल बच्चों से शौचालय की सफाई के मामले में चर्चा में आया था। अब फिर से यहां शिक्षा विभाग की लापरवाही सामने आई है। तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है बाल्टी और मग रखकर पानी को कक्षा में फैलने से रोका जा रहा है, इसके बाद भी टाटपट्टी गिली हो रही है और फर्श पर भी अपनी नजर आ रहा। बच्चों के कपड़ों पर पानी टपक रहा है और ऐसे में ही बच्चे परीक्षा दे रहे हैं। इस मामले में स्कूल की शिक्षिका शबाना परवीन ने बताया हमें पता नहीं था आज बारिश हो जाएगी। परीक्षा के समय बारिश शुरू हो गई। आज पहला पेपर था और 2 बजे से परीक्षा शुरू होते ही पानी भी आ गया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 20, 2026 12:32:52
Noida, Uttar Pradesh:बजट सत्र 2026-27 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश विधान सभा में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन 2017 के पहले कोई भी व्यक्ति रहा होगा, कोई भी व्यक्ति रहा होगा तो उत्तर प्रदेश का कोई भी नौजवान था, कोई भी नागरिक था, किसी भी तबके का कोई व्यापारी हो, उद्यमी हो, कोई भी रहा हो, वह देश के अंदर जाता था उसके बारे में अच्छी धारणा नहीं होती थी, लोग शक की निगाहों से देखते थे और आप लोगों ने तो कुछ जनपदों को ऐसा बना दिया था कि उस जनपद के नाम पर लोग होटल में कमरे नहीं देते थे, धर्मशालाओं में रहने की व्यवस्था नहीं करने देते थे, नहीं रहने देते थे, लेकिन आज मैं कह सकता हूँ कि हमारे उत्तर प्रदेश का नागरिक देश के अंदर और दुनिया के अंदर कहीं जाता है तो दुनिया गौरव से चेहरा सामने वाले का चेहरा चमकता है, अच्छा उत्तर प्रदेश से! यह परसेप्शन, यह जो परिवर्तन आया है, यह सरकार की नीतियों के कारण, स्पष्ट नीति और शुद्ध नियत के नाते यह परिवर्तन देखने को मिला है : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 20, 2026 12:30:43
0
comment0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 20, 2026 12:30:30
Noida, Uttar Pradesh:बजट सत्र 2026-27 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश विधान सभा में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सम्बोधन आप दलितों की बात कर रहे थे, पिछड़ों की बात कर रहे थे कि हम समाजवादी करते थे, लेकिन आप लोग भूल गए कि चार बार समाजवादी पार्टी की सरकार थी और हर वर्ष 1200 से 1500 मौत अनुसूचित जाति, अति पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक समुदाय और गरीबों के बच्चों की होती थी केवल इंसेफेलाइटिस से.. और 2017 तक देखने को मिली, ये सारे डाटा हमने एक साथ इकट्ठे करने के लिए टीमें लगाईं, बहुत सारे संगठनों को हमने एक साथ जोड़ा था, बहुत सारे विभाग एक साथ जुड़े थे और फिर हम लोगों ने जब एक साथ फोकस्ड कार्रवाई की, परिणाम क्या है? 2019 के बाद इंसेफेलाइटिस का उन्मूलन हो गया है, आज इंसेफेलाइटिस की बीमारी नहीं है और हर बच्चा बच गया है.. हमने उसको जाति के आधार पर नहीं देखा है, हमने उसको किसी उस आधार पर नहीं देखा है, आप लोगों का नजरिया जाति का हो सकता है, आप लोग जाति के आधार पर सोचते हैं..
0
comment0
Report
RNRajesh Nilshad
Feb 20, 2026 12:23:46
Chittorgarh, Rajasthan:छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े किडनैपिंग का मामला सामने आया है.. पिस्टल की नोक पर दो युवकों को किडनैप कर 3 दिनों तक की मारपीट.. आरोपियों ने पैसे के लेनदेन को लेकर जीवन यदु और राकेश शर्मा नामक व्यक्ति का अपहरण किया.. मारपीट कर उनसे पैसों की मांग की जा रही थी.. पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आजाद चौक थाना क्षेत्र के रामकुंड इलाके में घेराबंदी कर झोपड़ी में रेड कार्रवाई की.. मौके से जीवन यदु और राकेश शर्मा को छुड़ाया गया.. खुलासा हुआ कि करीब 2 लाख रुपये के लेनदेन विवाद में आरोपियों ने दोनों का अपहरण कर हथियार के बल पर मारपीट की और जमीन के दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए.. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.. उनके कब्जे से 3,500 रुपये नगद, 2 पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए.. मुख्य आरोपी हरिओम सोनकर पर 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं.. वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है..लेकिन जिस तरह से दिनदहाड़े पिस्टल की नोक पर अपहरण किया गया और 3 दिनों तक बंधक बना रखा वह एक बार फिर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए..
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 20, 2026 12:23:34
Kota, Rajasthan:Kota बोरखेड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, हाईवे पर वाहन चालकों के साथ लूट की योजना बनाते समय 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, नया नोहरा पेट्रोल पंप के पास बना रहे थे लूट की योजना, आरोपी मनीष सुमन,विकास योगी, प्रदीप मीणा,रोहित मीणा एवं अजय मीणा को किया गिरफ्तार, आरोपियों के पास से कार,देशी कट्टा,खंजर,चाकू,मिर्च पाउडर एवं महिला के कपड़े मिले, गैंग में से एक व्यक्ति महिला का भेष करता था धारण,अन्य आरोपी हमला कर लूट की घटना को देते थे अंजाम, "कोहिनूर गैंग 0007"से जुड़े है सदस्यों के तार, गैंग सरगना के कहने पर देते थे घटना को अंजाम, सक्रिय गैंग से जुड़ना एवं हथियार तस्कर गैंग में शामिल होने के एंगल से हो रही जांच, शहर SP तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में DSP रूद्रप्रकाश शर्मा के सुपरविजन में CI अनिल टेलर टीम की कारवाई,
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 20, 2026 12:23:17
Alwar, Rajasthan:अलवर–जयपुर रोड पर आबादी में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने समय रहते किया रेस्क्यू अलवर–जयपुर सड़क मार्ग पर अलवर के भर्तहरि तिराहे के पास पुलिया के नजदीक एक मगरमच्छ रास्ता भटककर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया। मगरमच्छ की मौजूदगी की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवक और बच्चे जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग मगरमच्छ की फोटो-वीडियो बनाने और सोशल मीडिया के लिए रील शूट करने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी。 सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित काबू में लेने की कार्रवाई शुरू की। रेस्क्यू के दौरान कुछ लोगों ने प्लास्टिक की रस्सी से उसके मुंह को बांधने और डंडे का फंदा बनाकर पकड़ने की कोशिश भी की, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया। काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर जंगल की ओर छोड़ दिया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों में भीड़ न जुटाएं और खुद से पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें।
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Feb 20, 2026 12:23:05
Sawai Madhopur, Rajasthan:स्लग-कॉंग्रेस में खुशी की लहर-अरविंदसिंह-सवाई माधोपुर 20 फरवरी 2026 एंकर-युवा कॉंग्रेस नेता विनोद जाखड़ को कॉंग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर सवाई माधोपुर कांग्रेस में भी जबरदस्त खुशी एवं उत्साह का माहौल है। सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस तथा एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए बजरिया स्थित अंबेडकर सर्किल पर जमकर ढोल बजाए और आतिशबाजी की ओर एक दूसरे का मुँह भी मीठा करवाया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दलित समाज तथा गरीब वर्ग के उत्थान के लिए हमेशा से संघर्ष करने वाले विनोद जाखड़ को कांग्रेस हाईकमान ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर दलित व गरीबों का उत्साह वर्धन किया है।ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी जमकर खुशी जाहिर करते हुवे कॉंग्रेस नेता राहुल गाँधी सहीत कॉंग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया । बाईट-1-शिवचरण बैरवा , पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष (जैकिट में ) बाईट-2-एनएसयूआई कार्यकर्ता ( सफेद शर्ट में )
0
comment0
Report
KJKamran Jalili
Feb 20, 2026 12:22:51
Ranchi, Jharkhand:रांची....भोजन अवकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा जारी सुरेश पासवान पक्ष में कर रहे हैं चर्चा नाम बदलने में माहिर है केंद्र सरकार अगर रोका नहीं गया तो मां बाप का नाम भी बदल देगी मोदी सरकार प्रदीप यादव.....प्रतिपक्ष के तरफ आगे से सभी गायब बहुमूल्य चीजों पर चर्चा हो रही है और विपक्ष गायब है आसान से टिप्पणी की अपील संथाल के मुद्दे पर नेताप्रतिपक्ष बोल रहे थे लेकिन संथाल परगना से एक भी सीट पर जीत नहीं पाई बीजेपी जरमुंडी को छोड़ कर ...जब भी बीजेपी सत्ता में थी गरीब आदिवासियों और महिला का काम नहीं की...हेमंत सोरेन के काम को देख का अब ये लोग डफली बजा रहे है...वार्ड गिनीज बुक उठाकर देखिए सबसे झूठ बोलने वाला कौन है तो प्रधानमंत्री मोदी का नाम है...जसीडीह के मुद्दे पर बात कर रहे है लेकिन यह तीस साल पुराना मामला है...उस समय यह लोगो ने कुछ नहीं किया...जब इनकी सरकार थी तो डाबर ग्राम के नाम से जमीन लेकर उसे पार्ट पार्ट कर बेच दिया गया...अदानी को समर्थन करने वाले कौन लोग है...अदानी से पैसा लेकर गोड्डा में पावर प्लांट खुलवाया गया और बिजली बांग्लादेश को दिया जा रहा है...यह लोग गरीबों का काम नहीं करते है इसीलिए संथाल के जनता ने इन्हें नकार दिया है और अब इन लोगों को कभी मौका नहीं मिलेगा...इन लोगों का बस चले तो देश के हर व्यक्ति का नाम बदल कर अपना नाम रख दे...बीजेपी को मुसलमानों से इतना क्यों घृणा क्यों है...बीजेपी ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था नौकरी किसे मिला...अब यह लोग संविधान बदलने का काम कर रहे है...केस मुकदमा लगने वाली धाराओं को बदल दिया यह लोग हिन्दू राष्ट्र बनाने में लगे है इन लोगों का सपना कभी पूरा नहीं होगा...जनता इन लोगों को माफ नहीं करेगी..मनरेगा का नाम बदल कर राम जी करने जा रहे है राम जी से काम नहीं चलेगा...यह लोग राम हनुमान के नाम पर काम करते है और जमीन हड़पने का काम करते है...बीजेपी के लोग बड़े लोग है यह लोग पैसा का खेल कर रहे है राज्यपाल के अभिभाषण पर नीरा यादव चर्चा कर रही है...अभिभाषण में लॉ इन ऑर्डर के बारे में लिखा गया है लेकिन सुरक्षा व्यवस्था की क्या स्थिति है किसी से छुपी नहीं है...कचहरी चौक में बदमाशों का तांडों और हर दिन छिनतई हो रही है..सुरक्षा की बात कहा हो रही है...मनरेगा में पहले 100 दिन का काम मिलता है और 125 दिन का काम जी राम जी के माध्यम से रोजगार मिलेगा...अब इस मुद्दे से पर काम सत्ता पक्ष को मिर्ची क्यों लग रही है...क्या रांची की स्थिति पहले ऐसे ही है...आज रांची की खुशबू कहा चली गई भोली भाली जनता को मूर्ख बनाने के लिए यह अभिभाषण में लिखा गया है...अखबारों में आता है कि पांच पांच पहाड़ खा गए हम भोजन की जगह पहाड़ कब से खाने लगे राज्यपाल के अभिभाषण पर विधायक सरयू राय कर रहे है सदन के अंदर चर्चा....शहरी क्षेत्र में नगर विकास बहुत ही सुस्त है..सरकारी स्वीकृति भी नहीं मिल रही है...ऊर्जा विभाग का 107 करोड़ की FD तोड़ दिया गए और पैसे गायब हो गए...इसकी चर्चा होनी चाहिए...जमीनी स्थिति पर पुलिस की स्थिति बहुत खराब है...संतोष गिरी नाम के व्यक्ति को उनको रिजॉर्ट से बदमाशों ने अपहरण कर लिया उसके बाद पुलिस ने किसी तरह से उन्हें बरामद की फिर भी FIR में अपरहण का केस दर्ज नहीं हुआ ...पुलिस के सरकारी नंबर पर किसी भी पदाधिकारी से बात नहीं हो पाती है...धनबाद जिले में दामोदर नदी में अवैध तरीके से बालू की खुदाई हो रही है...बाघमारा में सड़क के किनारे दीवाल खड़ा कर दिया गया है अब किसान खेती नहीं कर पा रहे है...सारंडा जंगल को वार्ड सेंचुरी बनाने की बात थी सुप्रीम कोर्ट ने तीन महीने का समय दिया था वह भी समय बीत गया लेकिन अब तक सरकार ने क्या प्रगति की गई...अधिकारियों का किस स्थान पर बैठना है उसपर भी सरकार को ध्यान देने की जरूरत है सीएम हेमंत सोरेन सदन में हुए उपस्थित राजेश कश्यप अभिभाषण के पक्ष में बोल रहे है आज अधिकारी गांव में जा कर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं देश में पहला राज्य है जो ऐसा कर रहा है समस्याओं का समाधान एक बार में नहीं होगा लेकिन समाधान होगा सरकार के तरफ से जवाब दे रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज राज्यपाल के अभिभाषण पर सरकार का उत्तर दे रहा हूं इस चर्चा में 12 विधायकों ने भाग लिया सबने अपनी अपनी बातों को रखा है उत्तर में लंबी बात भी हो सकती है विपक्ष को धन्यवाद ,गिने चुने लोग हैं यहां इसका मतलब है कि अंदर खाने में विपक्ष सरकार की उपलब्धियां मानने लगी है भविष्य में यही संख्या इनकी ना रह जाए इस सत्र में नई चीज देखने को मिली कोई भी संशोधन अभी भाषण पर नहीं दिया गया ऐसा पहली बार हुआ राज्यपाल ने जिन विषयों को सदन के समक्ष रखा वह जनता के समक्ष भी है सरकार जो कर रही है वह कागजों पर नहीं धरातल पर दिखता है पहले हम दूसरे राज्यों के कार्यों को अपनाते थे अब समय बदला है अब दूसरे राज्य हमारी कॉपी कर रहे हैं इन लोगों ने राज्य में बबुल का पेड़ लगाया था हम योजनाओं के जरिए हर वर्ग को लाभ दे रहे हैं हमारे गठबंधन की सरकार है राज्य में डबल इंजन की सरकार का हाल देखा है जल्द सभी डबल इंजन की सरकार धराशाही होगी कई चुनौतियों के बावजूद हमने मजबूती से काम किया नि यत साf हो संकल्प दृढ़ हो तो सीमित संसाधनों में भी काम किया जा सकता है सरकार मूल जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है हमने जो लकीर खींची है उसको विपक्ष मिटा नहीं पाएगा देश को दूसरे देशों के हाथों में गिरवी रखा जा रहा है किसान की भविष्य में क्या हालत होगी जब अमेरिका से यहां अनाज आयेगा तो क्या हाल होगा,इस विषय पर कोई बात नहीं होती डाल चावल तेल जब बाहर से आयेगा तो यहां आत्महत्या करने को विवश होना पड़ेगा आज इनके खिलाफ आवाज उठाने वाले देशद्रोह कहलाते हैं समिट मैं विरोध के स्वर उठे तो देशद्रोही कहने जाने लगे इस देश का एक गौरव क्षण जब मैं दावोस गया था मुख्यतिथि ke रूप me ट्रंंप sahab थे उनका भी विरोध हुआ था,होर्डिंग लगा कर ,उन्हें तो देश द्रोही नहीं कहा गया हम एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जो संवेदनशील हैं देश के लोग इस बात को समझ रहे हैं अगर यही हालत बनी रही तो वह दिन दूर नहीं जब अजीब तरीके की स्थिति हो जाएगी देश के अंदर ही बेगाने से स्थित है एक नया देश डेवलप करने की साजिश है मणिपुर की हालत देख लीजिए हिंदू मुस्लिम का ज़हर इन लोगों ने समंदर बना दिया है मानवता तार तार कर दिया है विपक्ष के लोग यहां से गायब है दिल्ली में एलोपी को बोलने से रोक दिया जाता है यहां बोलते हैं और बोल कर निकल जाते हैं एक घटना बहुत ही मार्मिक है कुछ दिन पहले एक 10 महीने की बच्ची ने अपना पूरा शरीर अंग दान कर दिया माता पिता ने जिगर के टुकड़े को देश के लिए समर्पित किया मरने के बाद भी अमर रहेगी ऐसा पहली बार देखा है उनके माता पिता बधाई के पात्र है आज सैकड़ों लोग शरीर में किसी अंग की खराब होने की वजह से मर जाते हैं आज अंगदान से न जाने कितने लोग को जिंदगी मिलती है उस समय हिंदू मुस्लिम सिख की भेदभाव खत्म हो जाते हैं अंगदान को लेकर भारत सरकार में कानून है लेकिन आज इस विषय पर कोई भी प्रचार प्रसार नहीं होता अब अपने राज्य में भी अंगदान को लेकर कानून बनाते हुए आगे बढ़ेंगे आम लोगों की जीवन कैसे बने इसपर काम करेंगे विपक्ष ने वाद विवाद में हिस्सा लिया लेकिन कोई संशोधन नहीं सरकार के कामों से ये घबराए हुए हैं वैश्विक मंच का परिणाम जब दिखने लगेगा तो उनकी घबराहट हार्ट अटैक में ना बदल जाए हम लोगों ने वादा किया है खुद से भी और राज्य की जनता से भी हर लोगों को साथ लेकर चलने का जो वादा है ज्योतिष के सबसे पिछड़े राज्यों में गिना जाता है उसे आगे कैसे लाया जाए केंद्र के साथ जो संबंध है वह खुले तौर पर है चर्चा की जरूरत नहीं अगर इच्छा शक्ति और दृढ़ संकल्प हो तो हर असंभव काम संभव होता है सभा के कार्यवाही 21 फरवरी 2026 11:00 बजे तक के लिए स्थगित
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 20, 2026 12:22:10
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top