Back
शाजापुर के गोवर्धन नाथ मंदिर में अन्नकूट महोत्सव की धूम
MJManoj Jain
Oct 21, 2025 16:03:39
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर के अति प्राचीन गोवर्धन नाथ मंदिर हवेली में मंगलवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुर जी को छप्पन भोग अर्पित किए गए और उनका विशेष श्रृंगार किया गया। सुबह प्रभु श्री गोवर्धन नाथ जी, गोवर्धन पर्वत और गौ माता का पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ। शाम से अन्नकूट छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन समर्पित किए गए। मंदिर के मुखिया निकुंज मेहता और योगेश मेहता ने बताया कि यह हवेली लगभग 350 वर्ष प्राचीन है। यहां हर वर्ष पुष्टीमार्गी परंपरा के अनुसार यह महोत्सव आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे। भजन-कीर्तन की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शहर के रणछोड़ दास मंदिर और राधा कृष्ण मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। अन्नकूट महोत्सव में ठाकुर जी के दर्शन और भोग वितरण का क्रम देर रात तक जारी रहा।
6
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMArkodeepto Mukherjee
FollowOct 21, 2025 18:32:420
Report
ASArvind Singh
FollowOct 21, 2025 18:32:210
Report
AMALI MUKTA
FollowOct 21, 2025 18:31:510
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowOct 21, 2025 18:31:360
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowOct 21, 2025 18:31:030
Report
SKSHIV KUMAR
FollowOct 21, 2025 18:30:470
Report
MKMohammad Khan
FollowOct 21, 2025 18:30:340
Report
PCPranay Chakraborty
FollowOct 21, 2025 18:16:086
Report
ASArvind Singh
FollowOct 21, 2025 18:15:562
Report
0
Report
DSdevendra sharma2
FollowOct 21, 2025 18:02:134
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowOct 21, 2025 18:01:560
Report
MKMohammad Khan
FollowOct 21, 2025 18:01:420
Report