Back
बालाजी मंदिर दान पेटी चोरी: ग्रामीणों ने हाईवे पर चक्का जाम कर पुलिस से खुलासा मांगा
MJManoj Jain
Feb 02, 2026 04:03:05
Shajapur, Madhya Pradesh
शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना के अंतर्गत 22 जनवरी रात को बालाजी मंदिर जावदी में लाखों रुपए के चांदी के आभूषण सहित दान पेटी की चोरी की घटना की शिकायत ग्रामीणों ने मोहन बड़ोदिया थाना पर की थी। इसके बाद भी चोरी का खुलासा न होने पर मंदिर समिति एवं ग्रामीणों द्वारा जावदी जोड़ आगर सारंगपुर हाईवे पर चक्काजाम किया गया, बड़ी संख्या में ग्रामीण जावदी जोड़ आगर सारंगपुर हाईवे पर एकत्रित हुए, इसके उपरांत ग्रामीणों द्वारा सड़क पर बैठकर शांतिपूर्ण धरना देकर सुंदरकांड कर भजन किए गए। इस दौरान करणी सेना, हिंदू संगठन, हिंदू जागरण मंच सहित सभी हिंदू समाजजनों का सहयोग मिला, बीच बीच में तेज बारिश के बीच ग्रामीणों द्वारा तिरपाल लगाकर धरने में डटे रहे। इस दौरान मोहन बड़ोदिया थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल अपनी टीम के साथ मौजूद रहे, इसके उपरांत मोहन बड़ोदिया तहसीलदार श्रीमती दिव्या जैन अपने अमले के साथ पहुंची किंतु ग्रामीण मनाने को तैयार नहीं हुए। इसके उपरांत मोहन बड़ोदिया भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल, मोहना मंडल अध्यक्ष अरविंद आर्य के द्वारा ग्रामीणों से बात की गई किंतु सभी इस बात पर अड़े रहे कि पुलिस चोरी का खुलासा जबतक करेगी, इसके उपरांत सुंदरकांड के समापन पर मोनी बाबा द्वारा चिट्ठी लिखकर अपनी बात रखी गई कि पुलिस द्वारा एक निश्चित समय बताया जाए, जिस पर थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल ने संतुष्टिपूर्वक अपना जवाब देते हुए कह गया कि लगातार पुलिस टीम चोरों का पता लगाने में लगी हुई है, जल्द ही चोर और चोरी गया माल बरामद किया जायेगा, जिसके बाद करीब ढाई घंटे बाद ग्रामीण माने और जाम हटाया, इस दौरान ग्रामीणों ने संवेदना का परिचय भी दिया, इमरजेंसी जैसे 108 एंबुलेंस, पशु चिकित्सा एंबुलेंस और मरीजों को रास्ता दिया, किंतु आने-जाने वाले लोगों को जाम के कारण प्रतीक्षा करनी पड़ी तो कई ने अपना मार्ग भी बदल लिया
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 07, 2026 17:19:27Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर ब्रेकिंग - जियो टॉवर में लगी आग। शॉट सर्किट से आग लगने की जताया जा रहा है आसंका। अचानक टॉवर के मशीन में लगी आग। आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान। बांदे थाना के PV 79 में लगे जियो टॉवर में लगी आग。
0
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 07, 2026 17:17:180
Report
MMMohd Mubashshir
FollowFeb 07, 2026 17:16:450
Report
KAKAYESH ANSARI
FollowFeb 07, 2026 17:15:480
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowFeb 07, 2026 17:15:120
Report
0
Report
0
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 07, 2026 17:02:340
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 07, 2026 17:01:530
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowFeb 07, 2026 17:00:45Noida, Uttar Pradesh:स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज आवाज़ के बाद इलाके में हड़बड़ी, दुकान के पास भीड़
0
Report
SKSACHIN KASABE
FollowFeb 07, 2026 17:00:340
Report
0
Report
0
Report
0
Report