Back
शहडोल दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान आरक्षक पर चाकू हमला
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Oct 03, 2025 12:19:34
Shahdol, Madhya Pradesh
शहडोल से इस वक्त की बड़ी खबर… दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला हुआ है। आरोपी मौके से फरार हो गया है, जबकि घायल आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र से चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
धनपुरी थाने में पदस्थ आरक्षक जयप्रकाश श्रीराम पर दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान चाकू से हमला किया गया।
हमले में आरक्षक के माथे और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
आरोपी संतबीर रजक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस में चाकू लेकर घूम रहा था।
जब पुलिस आरक्षक ने इसका विरोध किया… तो आरोपी ने अचानक चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हमले के बाद घायल आरक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इधर पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और पूरे इलाके में दबिश दी जा रही है।
शहडोल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला हुआ… घायल का इलाज जारी है, जबकि आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
बाइट01 – जयप्रकाश श्रीराम(घायल आरक्षक)
(मैंने उसे चाकू लेकर घूमते देखा, रोका तो उसने अचानक मुझ पर हमला कर दिया।)
बाइट02-अभिषेक दिवान(ASP शहडोल )
( दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान आरक्षक पर हमला हुआ है। आरोपी की पहचान हो चुकी है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी)
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NBNARAYAN BEHERA
FollowOct 03, 2025 13:54:340
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowOct 03, 2025 13:54:100
Report
JKJitendra Kanwar
FollowOct 03, 2025 13:53:580
Report
KSKumar Shashivardhan
FollowOct 03, 2025 13:53:350
Report
ADAnkush Dhobal
FollowOct 03, 2025 13:53:250
Report
KPKomlata Punjabi
FollowOct 03, 2025 13:53:170
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 03, 2025 13:52:420
Report
BPBramh Prakash Dubey
FollowOct 03, 2025 13:52:160
Report
DADHRUVGIRI AJAYGIRI GOSWAMI
FollowOct 03, 2025 13:52:090
Report
URUday Ranjan
FollowOct 03, 2025 13:51:580
Report
RMRoshan Mishra
FollowOct 03, 2025 13:51:490
Report
PPPoonam Purohit
FollowOct 03, 2025 13:51:350
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowOct 03, 2025 13:51:220
Report
PSPramod Sharma
FollowOct 03, 2025 13:51:050
Report
JPJai Pal
FollowOct 03, 2025 13:50:430
Report