Back
शहडोल कलेक्टर की पहल से 14 वर्षीय यशराज का जीवन बदला
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Dec 03, 2025 04:31:21
Shahdol, Madhya Pradesh
शहडोल में ज़रूरतमंद बच्चों के लिए प्रशासन की संवेदनशील पहल एक बार फिर मिसाल बनी है। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने 14 वर्षीय यशराज सैनी की मदद कर न सिर्फ उसके चेहरे पर मुस्कान लौटाई, बल्कि उसे जीवन में आगे बढ़ने की नई दिशा भी दी है। वार्ड नम्बर 13 के रहने वाले यशराज के माता-पिता का निधन हो चुका है, और वह अपनी दृष्टिबाधित दादी के साथ रहता है। रोजमर्रा की कठिनाइयों से जूझ रहे इस बच्चे की शिकायत सुनते ही कलेक्टर ने तत्काल कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने मानवता और संवेदनशीलता का अनोखा उदाहरण पेश किया है। 14 वर्षीय यशराज सैनी अपनी समस्याएं लेकर कलेक्टर से मिलने पहुंचा। माता-पिता के देहांत के बाद यशराज अपनी दृष्टिबाधित दादी के साथ रह रहा है… आर्थिक स्थिति कमजोर है और पढ़ाई में भी दिक्कतें आ रही थीं। कलेक्टर ने तुरंत बच्चे को अपने समक्ष बैठाकर उसकी पूरी बात सुनी, और फिर एक-एक करके मदद की राह खोल दी। यशराज को स्कूल जाने के लिए नई साइकिल उपलब्ध कराई गई। वहीं माता-पिता के न होने पर उसे फास्टर केयर योजना के तहत हर महीने 4 हजार रुपए मिलने का आदेश दिया गया। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखकर खाद्यान्न पर्ची जारी करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि दादी-पोते को भोजन की कोई दिक्कत न हो। ठंड से बचाव के लिए दोनों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराए गए, और दादी का जिला चिकित्सालय में हेल्थ चेकअप भी कराया गया। यशराज रघुराज स्कूल में 8वीं कक्षा में पढ़ता है। मदद मिलने के बाद उसने पूरा मन लगाकर पढ़ाई करने का वादा किया है। उसकी दादी ने भी कलेक्टर की इस पहल के लिए आभार जताया। इसी के साथ कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने 5100 रुपए, जबकि सदस्य जिला बाल कल्याण समिति श्रीमती कल्याणी बाजपेई और महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक संजीता भगत ने 500-500 रुपए की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। कलेक्टर की इस सकारात्मक पहल ने एक अनाथ बच्चे और उसकी दादी के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाई है। प्रशासन का यह मानवीय चेहरा समाज में एक महत्वपूर्ण संदेश देता है कि संवेदनशीलता और सहयोग किसी का भी जीवन बदल सकते हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVaibhav Sharma
FollowDec 03, 2025 05:20:130
Report
TSTripurari Sharan
FollowDec 03, 2025 05:19:5838
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 03, 2025 05:19:4143
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowDec 03, 2025 05:19:24Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के चंदनक्यारी चौक में खतरनाक एक्सीडेंट जहां बीती रात 12:00 बजे बस ने कार को टक्कर मारी। चार लोग गंभीर रूप से घायल।
90
Report
DSdevendra sharma2
FollowDec 03, 2025 05:17:4447
Report
DSdevendra sharma2
FollowDec 03, 2025 05:17:3465
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 03, 2025 05:17:1793
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 03, 2025 05:17:0146
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 03, 2025 05:16:4593
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 03, 2025 05:16:2690
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 03, 2025 05:16:0526
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 03, 2025 05:15:5460
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 03, 2025 05:15:4021
Report
DSDevendra Singh
FollowDec 03, 2025 05:15:2221
Report
32
Report