Back
शहडोल के टोल प्लाज़ा पर बारबार मारपीट, शिकायत के बावजूद FIR अज्ञात
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Oct 07, 2025 12:08:00
Shahdol, Madhya Pradesh
टोल प्लाजा पर बवाल — दो बार मारपीट, CCTV में कैद, फिर भी पुलिस अज्ञात पर मामला
शहडोल जिले से एक बार फिर टोल प्लाजा पर मारपीट का मामला सामने आया है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मऊ टोल प्लाजा पर ट्रक चालकों और टोल कर्मियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। गौर करने वाली बात यह है कि इस तरह की घटना यहां दूसरी बार घटी है, और दोनों बार नगर पंचायत अध्यक्ष राजन गुप्ता का नाम सामने आने के बावजूद पुलिस ने मामला अज्ञात लोगों पर दर्ज किया है।
वीओ01-बताया जा रहा है कि बीती 5 और 6 अक्टूबर की रात मऊ टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर विवाद हुआ। कुछ युवकों ने अचानक टोल केबिन में घुसकर कर्मचारी को घसीटा और सड़क पर गिराकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले तो मामूली बहस हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। टोल कर्मियों और हमलावरों के बीच जमकर हाथापाई हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
वीओ02-यह कोई पहली घटना नहीं है इसी टोल प्लाजा पर 23 सितंबर को भी नगर पंचायत अध्यक्ष राजन गुप्ता द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की गई थी। टोल कर्मियों ने उस समय भी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। अब एक बार फिर 5 और 6 अक्टूबर की रात में ऐसी ही घटना सामने आई है। टोल कर्मचारियों ने इस बार भी शिकायत में राजन गुप्ता का नाम स्पष्ट रूप से लिखा, लेकिन पुलिस ने फिर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया।
वीओ03-पूरा मामला अब जांच के घेरे में है। पुलिस का कहना है कि तथ्य सामने आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन लगातार दूसरी बार नामजद शिकायत के बाद भी अज्ञात पर FIR दर्ज होना कई सवाल खड़े कर रहा है। टोल प्लाजा पर लगातार दो बार हुई मारपीट की घटनाएं कई सवाल खड़े कर रही हैं, क्या नामजद शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होना किसी दबाव का परिणाम है, या पुलिस सिर्फ जांच की बात कहकर मामला टाल रही है? अब देखना यह होगा कि इस बार जांच का परिणाम क्या निकलता है।
बाइट 01 : विकास यादव (टोल कर्मी एवं कैशियर) हम लोग रोज़ यहां अपनी ड्यूटी करते हैं, लेकिन बार-बार गाली-गलौज और मारपीट की जा रही है। पहले भी शिकायत की थी, नाम भी लिखा था, लेकिन पुलिस ने अज्ञात पर मामला बना दिया। अब फिर वही हो रहा है।
बाइट02 : अभिषेक दीवान (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहडोल) घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं, तथ्य सामने आने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVISHAL SINGH
FollowOct 07, 2025 14:17:020
Report
DGDeepak Goyal
FollowOct 07, 2025 14:16:490
Report
0
Report
DBDURGESH BISEN
FollowOct 07, 2025 14:16:220
Report
STSharad Tak
FollowOct 07, 2025 14:16:040
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowOct 07, 2025 14:15:290
Report
RNRajesh Nilshad
FollowOct 07, 2025 14:06:202
Report
VSVishnu Sharma
FollowOct 07, 2025 14:06:080
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowOct 07, 2025 14:06:010
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowOct 07, 2025 14:05:360
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowOct 07, 2025 14:05:250
Report
RNRajesh Nilshad
FollowOct 07, 2025 14:05:130
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 07, 2025 14:04:390
Report
PSPramod Sharma
FollowOct 07, 2025 14:04:240
Report
RMRam Mehta
FollowOct 07, 2025 14:04:140
Report