Back
विकलांग महिला को मृत दिखाकर जमीन हथियाने की साजिश, प्रशासन से न्याय की उम्मीद
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Nov 05, 2025 05:20:02
Shahdol, Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से इंसानी संवेदना को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक विकलांग महिला, जिसे जिंदा रहते ही मृत घोषित कर दिया गया… और अब वह अपने अस्तित्व को साबित करने के लिए प्रशासन के चक्कर काट रही है। महिला आरोप लगा रही है कि उसकी जमीन हथियाने के लिए उसे मृत दिखा दिया गया। यह मामला व्यवहारी जनपद के ग्राम बौचरो का है। यहां रहने वाली गुलाब कली तिवारी, जिसे स्थानीय रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर दिया गया जबकि वह पूरी तरह जीवित है। आरोप है कि सरपंच, सचिव और कुछ रिश्तेदारों ने उसकी जमीन पर कब्जे की नीयत से उसे मृत घोषित करा दिया। गुलाब कली तिवारी शारीरिक रूप से विकलांग है, एक आंख से देख भी नहीं पाती। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर उसके अधिकार छीन लिए गए। गुलाब कली तिवारी के पति रामलाल तिवारी की दो शादी थीं। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने गुलाब कली से शादी की। रामलाल की मृत्यु के बाद जमीन पर अधिकार गुलाब कली का था, लेकिन उसे ही मृत दिखा दिया गया। इसके विरोध में उनका नाती राकेश तिवारी लगातार प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वृद्ध और विकलांग महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। डर और असुरक्षा के बीच वह अपनी पहचान और हक के लिए संघर्ष कर रही है। मामला सामने आने पर व्यौहारी एसडीएम ने भरोसा दिलाया है कि अब मामले की जांच की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AOAjay Ojha
FollowNov 05, 2025 08:17:560
Report
0
Report
RZRajnish zee
FollowNov 05, 2025 08:17:390
Report
SBShowket Beigh
FollowNov 05, 2025 08:17:120
Report
WMWaqar Manzoor
FollowNov 05, 2025 08:17:020
Report
VAVijay Ahuja
FollowNov 05, 2025 08:16:560
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowNov 05, 2025 08:16:400
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 05, 2025 08:16:110
Report
SSandeep
FollowNov 05, 2025 08:15:390
Report
MKMohammad Khan
FollowNov 05, 2025 08:15:320
Report
VKVijay1 Kumar
FollowNov 05, 2025 08:15:080
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowNov 05, 2025 08:14:520
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 05, 2025 08:14:390
Report
CRCHANDAN RAI
FollowNov 05, 2025 08:14:250
Report
SKSantosh Kumar
FollowNov 05, 2025 08:14:120
Report