Back
सिवनी के संजय सरोवर से किसानों की जल-समृद्धि और पर्यटन को नई पहचान
PSPrashant Shukla
Nov 15, 2025 10:32:52
Seoni, Madhya Pradesh
सिवनी जिले की जीवनरेखा कही जाने वाली वैनगंगा नदी पर बना संजय सरोवर, जिसे भीमगढ़ बांध के नाम से भी जाना जाता है, आज भी प्रदेश की सबसे अहम सिंचाई परियोजनाओं में गिना जाता है। लगभग चार किलोमीटर लंबा और बयालीस मीटर ऊँचा यह विशाल मिट्टी का बांध, क्षेत्र की पानी और खेती—दोनों से जुड़ी जरूरतों को पूरा करता है। बता दे कि यह बांध एशिया के सबसे बड़े मिट्टी के बांध में शुमार है
इस बांध का निर्माण साल 1972 में शुरू हुआ था। कई चरणों में इसका काम आगे बढ़ा और यह परियोजना धीरे-धीरे पूरी तरह विकसित हुई। संजय सरोवर की जलधारण क्षमता पाँच हजार करोड़ लीटर से अधिक मानी जाती है, जो इसे मध्य भारत के महत्वपूर्ण जलाशयों में शामिल करती है।
सिंचाई की बात करें तो यह परियोजना सिवनी और बालाघाट—दोनों जिलों के खेतों को पानी उपलब्ध कराती है। नई स्वीकृति के पहले चरण में लगभग तीन सौ गाँवों को सीधे लाभ, और करीब ग्यारह हजार हेक्टेयर भूमि को अतिरिक्त सिंचाई सुविधा मिलने की उम्मीद है।
हाल के मौसम में भारी बारिश के बाद इस बांध के गेट खोले जाने की घटनाएँ भी सामने आई हैं। प्रशासन के मुताबिक यह एक नियमित प्रक्रिया है—जिसका उद्देश्य जलस्तर को नियंत्रित रखना और निचले इलाकों में किसी भी तरह की आपदा को रोकना है।
रखरखाव की बात करें तो राज्य सरकार ने नहरों के कंक्रीटीकरण, मरम्मत और आधुनिकीकरण के लिए बड़ी राशि मंजूर की है। जिससे न केवल पानी की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि रिसाव कम होने पर किसानों को और अधिक सिंचाई का लाभ मिल सकेगा।
पर्यटन के लिहाज से भी यह क्षेत्र आकर्षण का केंद्र बन रहा है। संजय सरोवर का शांत वातावरण, बोटिंग और आसपास की प्राकृतिक सुंदरता—इसे एक उभरते हुए टूरिस्ट पॉइंट की पहचान दे रही है।
कुल मिलाकर—संजय सरोवर बांध सिर्फ एक जल परियोजना नहीं, बल्कि सिवनी और आसपास के जिलों की आर्थिक और कृषि व्यवस्था की रीढ़ है। इसके संरक्षण और आधुनिक विस्तार से आने वाले वर्षों में यहां की जल-समृद्धि और भी मजबूत होने की उम्मीद है।
117
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MPMAHESH PARIHAR1
FollowNov 15, 2025 12:22:570
Report
KCKashiram Choudhary
FollowNov 15, 2025 12:22:460
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 15, 2025 12:22:260
Report
IAImran Ajij
FollowNov 15, 2025 12:22:130
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 15, 2025 12:21:550
Report
SKSATISH KUMAR
FollowNov 15, 2025 12:21:460
Report
0
Report
DSdevendra sharma2
FollowNov 15, 2025 12:21:340
Report
DIDamodar Inaniya
FollowNov 15, 2025 12:21:210
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowNov 15, 2025 12:20:420
Report
ACAshish Chauhan
FollowNov 15, 2025 12:20:290
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 15, 2025 12:19:5245
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowNov 15, 2025 12:19:3083
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 15, 2025 12:19:0695
Report