480661
वैनगंगा नदी में महिला और बेटी का मिला शव
Chawdi, Madhya Pradesh:सिवनी के छपारा स्थित वैनगंगा नदी में एक महिला और उसकी 3 साल की बेटी का शव मिला है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। महिला की पहचान भी हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दानिश आजाद अंसारी का ललितपुर दौरा: विकास निर्देश और वंदे मातरम पर चर्चा
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री एव जिले के प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी आज ललितपुर जिले के दौरे पर रहे, इस दौरान उन्होंने PWD रेस्ट हाउस में आम जनता की समस्याओं को सुना, जिसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचकर जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिस बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिये। वहीं सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के लिए चेकों का वितरण किया गया और कृषि यंत्रों सहित ट्रैक्टर आदि भी लाभार्थियों को बांटे गये। बैठक के बाद दानिश आजाद अंसारी ने मीडिया कर्मियों के साथ प्रेसवार्ता करते हुये जिले में सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास कार्यों की जानकारी देते हुये मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दिया। जिस पर उन्होंने वंदे मातरम को लेकर पूछे गये सवाल पर जवाब दिया कि वंदे मातरम हमारे देश के लिये गर्व करने वाला राष्ट्र गीत है, जिसको देश के हर नागरिक के लिये गर्व के साथ गाना चाहिये गुणगान करते हुये देश के शहीदों को याद करना चाहिये। अभी संसद से जो कानून पास हुआ है वंदे मातरम को लेकर उसपर कोई डिस्प्यूट नहीं होना चाहिये, इस दौरान मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने वंदेमातरम गाते हुये उसका अर्थ भी समझाया। वहीं मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने PDA को लेकर भी समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में आम जनता बहुत ही परेशान थी। अपराधیوں के हाथों में थाने गिरवी रखे जाते थे, महिलाएं रात को घरों से निकल नहीं पाती थी। उत्तर प्रदेश को विकास में आगे बढ़ाने का कार्य समाजवादी पार्टी ने किया है।0
0
Report
अखिलेश यादव का जयंत चौधरी पर तंज: चवन्नी के रुपयों को लेकर नया बयान
Noida, Uttar Pradesh:हम लोगों ने चवन्नी का रुपया बनाया... हमें छोड़कर चले गए... अखिलेश यादव का जयंत चौधरी पर तंज0
0
Report
KGMU MBBS इंटर्न भूख हड़ताल: स्टाइपेंड 30 हजार मांगे; पुलिस बल तैनात, आंदोलन का डर
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न छात्रों की भूख हड़ताल स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र भूख हड़ताल पर बैठे 12 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये स्टाइपेंड करने की मांग दूसरे राज्यों में 30 से 35 हजार रुपये स्टाइपेंड मिलने का दावा मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी छात्रों ने विधानसभा की ओर कूच करने की भी दी चेतावनी KGMU मुख्य द्वार पर भारी पुलिस बल तैनात छात्रों के प्रदर्शन से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका0
0
Report
Advertisement
दिल्ली दौरे के बाद रायपुर: छत्तीसगढ़ अब नक्सलमुक्त, निवेश बढ़ेगा
Begun, Rajasthan:रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिल्ली दौरे से लौटे रायपुर.. दो दिवसीय दौरे पर थे सीएम साय.. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात..साथ ही दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से भी हुई मुलाकात.. दिल्ली दौरे को लेकर सीएम साय का बयान- दो दिवसीय दिल्ली प्रवास था.. दिल्ली में निजी इकोनॉमिक्स को लेकर कार्यक्रम में शामिल हुए.. वहां छत्तीसगढ़ में उद्योग और व्यापार की जानकारी दिए.. हमारी नई उद्योग नीति की सराहना देश विदेश में हो रही.. कम समय मे 8 लाख करोड़ का निवेश आया है. उसकी भी जानकारी साझा किए.. छत्तीसगढ़ अब नक्सलवाद से मुक्त हो गया... टूरिज्म, एग्रीकल्चर और बेस्ड उद्योग उद्योग की भी संभावना है.. इसकी भी सारी बातें फोरम में रखी.. फोरम के माध्यम से देश विदेश के उद्योगपतियों को निवेश के लिए आमंत्रित किए.. स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात हुई.. आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ आ सकते हैं. जेन z को साधने भाजपा ने केंद्रीय स्तर पर बनाई कमेटी, कमेटी में छग से ओपी चौधरी को शामिल किए جانے पर कहा- जेन z के लिए मोदी और हमारी हित और विकास के लिए खड़ी है.. चाहे शिक्षा और उनके रोजगार का मामला हो.. राहुल गांधी के थाना के बाहर प्रदर्शन पर कहा- सुप्रीम कोर्ट ने घटना की जांच की घोषणा की है.. ऐसे समय ने इनका नाटक जरूरी नही था.. ये 7 घंटे थाना में जाकर धरना दे.. सुप्रीम कोर्ट का सम्मान होना चाहिए.. IGKV में परीक्षा लीक मामले में कहा- पेपर लीक मामले में आरोपियो की गिरफ्तारी हो चुकी.. उस।मामले की जांच जारी.. कोई और संलिप्त पाया गया तो उस पर भी कार्रवाई होगी.. बाइट- विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री0
0
Report
पप्पू यादव के उद्घाटन से युवाओं में उत्साह, मधेपुरा में मैराथन बना चर्चा
Madanpur, Bihar:कांग्रेस की ओर से आयोजित ‘छात्रों की गूँज’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को मधेपुरा में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिले के सैकड़ों बालक-बालिकाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम को लेकर युवाओं और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।-Full stop- मैराथन दौड़ से पूर्व पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मृणाल यादव सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने मैराथन में हिस्सा लिया।-Full stop- कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि ‘गूँज’ छात्रों और युवाओं की आवाज है। उन्होंने कहा कि देश के दिग्गज नेता राहुल गांधी आज युवाओं के लिए एकमात्र विकल्प के रूप में लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल को बिना किसी राग-d्वेष और भेदभाव के खेल भावना के साथ खेलना चाहिए।-Full stop- मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद पप्पू यादव ने छात्र आंदोलन को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीपीएससी से लेकर बिहार एसएससी तक कई जगह गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही हैं। छात्रों की समस्याओं को लेकर लगातार आंदोलन किया जाएगा और उनकी आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।-Full stop- बढ़ती चीनी की कीमत को लेकर भी उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में कोई चीज बची नहीं है, हर चीज की कीमत लगातार बढ़ रही है। उन्होंने रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि युवाओं के लिए रोज़ी-रोजगार का संकट बना हुआ है। उन्होंने भाजपा पर देश में विभाजन की राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।-Full stop- मैराथन के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना बताया गया।0
0
Report
रायसिंहनगर CA फर्जीवाड़ा: 815 करोड़ की विदेशी मुद्रा ट्रांसफर मामले की जांच
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर) श्री गंगानगर के रायसिंहनगर CA का बड़ा फर्जीवाड़ा फर्जी शेल कंपनियों के जरिए 815 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा अवैध रूप से विदेश भेजने का आरोप रायसिंहनगर में सीए संस्थान पर आयकर विभाग की कार्रवाई से जुडा मामला आयकर विभाग की शिकायत पर पुलिस ने सीए शेशिल गुप्ता के खिलाफ दर्ज किया मामला दर्ज विदेश में बड़ी रकम भेजने के लिए कथित तौर पर बिना आवश्यक दस्तावेज और सत्यापन के प्रणाम पत्र जारी करने के मामले में कार्रवाई बताया जा रहा है कि फर्जीवाड़ा में करीब 815 करोड़ रुपए विदेश में हुए ट्रांसफर0
0
Report
Advertisement
उप मुख्यमंत्री बैरवा बोले: शहरी निकायों में भाजपा सरकार, कांग्रेस के मंसूबे ध्वस्त
Jaipur, Rajasthan:जयपुर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा का बड़ा बयान शहरी निकायों में बनेगी भाजपा सरकार ज़ी मीडिया से प्रेम चंद बैरवा की एक्सक्लूसिव बातचीत भाजपा के पक्ष में पूरे प्रदेश में पॉजिटिव माहौल सरकार के विकास कार्यों पर जनता लगाएगी मुहर कांग्रेस के मंसूबों को प्रदेश की जनता नहीं होने देगी कामयाब0
0
Report
बाय में शहीद बाबूलाल पूनियां की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्तदान
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं बाय गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शहीद बाबूलाल पूनियां की 24वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 41 यूनिट रक्तदान किया। आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों ने शहीद की स्मृति को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा रैली से हुई। रैली सेठ कालूराम हनुमान प्रसाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से रवाना होकर शहीद स्मारक तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों और युवाओं ने देशभक्ति के नारों के साथ शहीद बाबूलाल पूनिया को नमन किया। इस अवसर पर शहीद की वीरांगना सुनीता देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही शहीद परिवार के अन्य सदस्यों का भी सम्मान किया गया। उपस्थित लोगों ने शहीद के बलिदान को याद करते हुए उनके परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान किया। शिविर में कुल 41 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। आयोजन की जानकारी देते हुए जितेंद्र पूनिया ने बताया कि शहीद बाबूलाल पूनिया की पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम उनके बलिदान को याद करने के साथ-साथ समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी ग्रामीणों एवं सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम में तारा पूनिया, भाजपा कारी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बाय, नेकीराम पूनियां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि शहीद की पुण्यतिथि पर रक्तदान जैसे सेवा कार्य का आयोजन समाज में देशभक्ति के साथ मानव सेवा का संदेश देता है। ग्रामीणों की भागीदारी ने यह साबित किया कि शहीदों की स्मृति को सामाजिक सेवा से जोड़कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।0
0
Report
नवलगढ़ नगरपालिका चुनाव 2026: कांग्रेस ने तैयारियाँ तेज कर दीं
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारियां नवलगढ़ के मंडी गेट स्थित गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चुनावी बैठक पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होने का किया आह्वान आगामी चुनाव में कांग्रेस को मजबूती से मैदान में उतारने को लेकर बनाई रणनीति नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ के मंडी गेट स्थित जोशी गेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। डॉ. राजकुमार शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव में व्यक्तिगत मतभेदों को पीछे छोड़कर पार्टी की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड में सक्रिय होकर जनता के बीच पहुंचने और पार्टी की नीतियों व मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान आगामी नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को मजबूती से मैदान में उतारने को लेकर रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर अपने सुझाव रखे और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान डॉ. राजकुमार शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों की गति धीमी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया。0
0
Report
Advertisement
बरोठा में बिरसा मुंडा के झंडे को लेकर आक्रोश, 26 अगस्त महाचिंतन शिविर तय
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : बरोठा में बिरसा मुंडा के झंडे को लेकर आक्रोश, 26 अगस्त को महाचिंतन शिविर का ऐलान एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले की ग्राम पंचायत बरोठा में बिरसा मुंडा के झंडे को हटाने और जलाने के मामले को लेकर आदिवासी समाज और संगठनों में आक्रोश है। घटना को लेकर हुई बैठक में 26 अगस्त को भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा और आदिवासी परिवार के बैनर तले जिला स्तरीय महाचिंतन शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसी दिन बिरसा मुंडा का झंडा दोबारा लगाने की भी घोषणा की गई।बैठक में भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक मांगीलाल निनामा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा देश के महान स्वतंत्रता सेनानी थे। ऐसे में उनके झंडे को हटाने और जलाने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिला संयोजक बद्री भगोरा ने कहा कि बरोठा में सभी समाज लंबे समय से मिल-जुलकर रहते आए हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से विवाद की स्थिति बनी है। जिला प्रवक्ता दिलीप खड़ा ने कहा कि आदिवासी समाज ने कभी दूसरे समुदाय के झंडे या बोर्ड को नुकसान नहीं पहुंचाया। ऐसे में बिरसा मुंडा के झंडे को जलाने की घटना से जिलेभर के आदिवासी समाज में नाराजगी है। बैठक के दौरान हथुनिया थाना पुलिस के सीआई सहित पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। पुलिस की ओर से आपसी सहमति से मामले का समाधान निकालने की बात कही गई। वहीं ग्रामीणों और संगठन के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि झंडा दोबारा लगाए जाने तक वे अपने निर्णय से पीछे नहीं हटेंगे। संगठन की ओर से कहा गया कि 26 अगस्त को महाचिंतन शिविर और झंडा लगाने का कार्यक्रम निर्धारित है। इससे पहले यदि झंडा दोबारा लगा दिया जाता है तो संगठन बातचीत के लिए तैयार रहेगा। अन्यथा तय कार्यक्रम के अनुसार महाचिंतन शिविर आयोजित किया जाएगा।0
0
Report
बस्तर में मलेरिया पर मंत्री का बड़ा बयान, मौतें रोकने के लिए क्या कदम?
मनेंद्रगढ़ ब्रेक। बस्तर में लगातार बढ़ते मलेरिया को लेकर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान। बस्तर में मलेरिया से हुए मौत को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा ये चिंता का विषय है लेकिन अगर आकड़ा देखते है तो मौतो का आंकड़ा घटा है। लेकिन हम चाहते हैं कि एक भी मौत ना हो उसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। बाइट - श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री।0
0
Report
म mandla के स्कूल बैग में पिस्टल: क्या नई पीढ़ी में हथियार का खतरा है?
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - किताबों की जगह छात्रों के बैग में पिस्टल क्यों? जेन जी की सोच पर बड़ा सवाल मंडला जैसे शांतिप्रिय जिले में अब छात्रों के हाथों में किताबों की जगह हथियार नजर आ रहे हैं। सवाल सीधा है—आखिर स्कूल बैग में पिस्टल पहुंच कैसे रही है? मामला निवास तहसील के सांदीपनि स्कूल का है। यहाँ 12वीं कक्षा के एक छात्र के बैग की तलाशी के दौरान पिस्टल मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छात्र को यह पिस्टल उसके ही एक साथी छात्र ने दी थी, जो जबलपुर के कॉलेज में पढ़ाई करता है। दोनों छात्र निवास क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना के बाद निवास पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पिस्टल कहां से आई और इसे स्कूल तक पहुंचाने के पीछे क्या वजह थी। चिंता की बात यह भी है कि महज चार दिन पहले सांदीपनि स्कूल कालपी के एक छात्र का बंदूक लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने अभिभावकों, स्कूल प्रबंधन और पुलिस के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—नई पीढ़ी के हाथों में किताब होनी चाहिए या हथियार? रिकॉर्डिंग और विश्लेषण के लिए आगे की कार्रवाई जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
सावंतवाडी के मोती तालाब में युवती के कूदते ही युवक डूबा, तलाश जारी
Oras Bk., Maharashtra:सावंतवाडी शहरातील मोती तलावात एका युवतीने उडी घेतल्यानंतर लगेचच एका युवकानेही उडी घेतली. हा प्रकार पाहताच नागरीकांनी त्या ठिकाणी धाव घेऊन युवकाला पाण्यातून बाहेर काढले. मात्र तो पर्यंत पाण्यात बुडून त्याचा मृत्यू झाला होता. युवतीचा शोध मात्र अजून लागला नसून तिचा शोध सुरू आहे. ते दोघे नातेवाईक असल्याचे सांगण्यात येत असून त्यांनी आत्महत्या का केली याबाबत अधिक माहिती मिळू शकली नाही. सावंतवाडी पोलीस घटनास्थळावर दाखल झाले असून घटनेचा तपास सुरू करण्यात आला आहे.0
0
Report
मूसलाधार बारिश में उफान पर नाव-नाल, लोग जलमग्न पुल पार कर रहे हैं
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच नदी-नाले उफान पर हैं। प्रशासन की अपील के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर पानी में डूबे पुलों को पार करने से बाज नहीं आ रहे। ऐसा वीडियो निवास थाना क्षेत्र से सामने आया है जो सोशल मीडिया में वायरल है। निवास थाना क्षेत्र में ग्राम ग्वारा से वन ग्राम रेड़म के बीच गौर नदी पर बने पुल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लगातार बारिश के चलते गौर नदी उफान पर है और पुल के ऊपर करीब 3 फीट पानी बह रहा है। इसके बावजूद ग्रामीण इसी उफनते पुल को पार करते नजर आ रहे हैं। पानी का तेज बहाव कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि नदी-नालों और जलमग्न पुलों को पार न करें, लेकिन वायरल वीडियो में लापरवाही साफ दिखाई दे रही है。 सवाल यही है कि आखिर कब समझेंगे लोग... उफनते पानी से गुजरना बहादुरी नहीं, जिंदगी से खिलवाड़ है।0
0
Report
सिकंद्राराऊ में अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना सिकंदराराऊ पुलिस ने गांव नारई के गेट से अंदर की ओर कृषि खेतों के पास छापेमारी की। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अर्जुन सिंह पुत्र स्वर्गीय धनपाल सिंह निवासी गांव भिसीमिर्जापुर, थाना सिकंदराराऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकंदराराऊ में मुकदमा संख्या 589/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा एवं थाना सिकंदराराऊ पुलिस की टीम शामिल रही।0
0
Report
Advertisement
