480884
कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह ने निकाली कावड़ यात्रा
Chhapara, Madhya Pradesh:सिवनी जिले के केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ठाकुर रजनीश सिंह ने हर साल की तरह इस साल भी सावन महीना के सोमवार को कावड़ यात्रा निकाली। विधायक रजनीश सिंह ने छपारा के बैनगंगा नदी के तट से जल लेकर गुरु रत्नेश्वर धाम दिघोरी तक यात्रा निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में कावड़ लेकर श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान विधायक ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों के कल्याण की कामना की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखनऊ में नरेंद्र कश्यप ने 23 कैबिनेट प्रस्तावों की मंजूरी और UCC पर चर्चा शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): NARENDRA KASHYAP (MINISTER, UTTAR PRADESH) ON APPROVAL OF 23 CABINET PROPOSALS / SMART CLASSES IN SCHOOLS / HIGH-TECH WEAPONS FOR NSG / INDIA ALLIANCE STRATEGY FOR ASSEMBLY ELECTIONS / UCC IMPLEMENTATION IN 21 NDA-RULED STATES / OMAR ABDULLAH'S UCC REMARKS / AKHILESH YADAV'S UCC REMARK0
0
Report
मृत्यु से पहले वरिष्ठ पत्रकार ने जारी किया वीडियो
Gonda, Uttar Pradesh:मृत्यु से पहले मोतीगंज के वरिष्ठ पत्रकार ने वीडियो जारी कर लेखपाल आर के मिश्रा पर 10 सितंबर को गलत रिपोर्ट लगाने पर cm कोष से सहायता न मिलने का आरोप लगाते हुए कहा यदि मेरी मौत होती है लेखपाल और मनका पर का संबंधित राजस्व विभाग होगा,और 15सितंबर को मौत हो गई।जिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच सीआरओ को सौंपी है,वीडियो में शिकायत की पुष्टि होने पर लेखपाल के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
शेडकुड़िया महासू के जागरण से मौरी में संस्कृति और न्याय की परंपरा जीवंत
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-मोरी में शेडकुड़िया महासू देवता का जागरण बना संस्कृति और न्याय का प्रतीक उत्तरकाशी: मोरी ब्लॉक के फतेह पर्वत ग्राम खन्यासनी में आराध्य देव शेडकुड़िया (सिडकुड़िया) महासू महाराज का तीन दिवसीय जागरण हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यह जागरण केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि स्थानीय संस्कृति, आस्था और न्याय का जीवंत परंपरा का प्रतीक है। सबसे पहले शेडकुड़िया महासू देवता की मूर्तियों का स्नान करवाया गया और गाँव के श्रद्धालुओं ने विधिविधान से महासू देवता पूजा अर्चना की। शेडकुड़िया महासू महाराज मोरी ब्लॉक के फतेहपर्वत पट्टी के आराध्य देव हैं। गांव में मूर्तियों के स्नान के बाद शाम को चिड़ा कार्यक्रम मनाया गया; चिड़ा में सुबह तक लकड़ियां जलाई जाती हैं। चिड़ा कार्यक्रम के बाद सभी श्रद्धालु महासू देवता के दर्शन करते हैं। महासू देवता को न्याय का देवता भी माना जाता है। फिर ग्रामीण 4-5 मंजिला लकड़ी के भवन में बकरियों से निकाली रस्सी बनाकर भवन में रस्सी लगाकर देवता उस रस्सी पर नृत्य करते हैं और नीचे उतरते हैं। इसके बाद सभी श्रद्धालु शेडकुड़िया महासू देवता का आशीर्वाद लेते हैं। फतेह पर्वत के ग्राम खन्यासनी में जागरण में लोक संस्कृति का संगम देखने को मिलता है। श्रद्धालु ढोल-दमाऊं, मांदल की थाप और पारंपरिक हरूल गीतों पर रात भर देवता के प्रांगण में सामूहिक नृत्य करते हैं। जागरण में सबसे अलग नृत्य गांव के बाजगी महिलाएं और पुरुष करते हैं; महिलाएं नृत्य करती हैं और बाजगी पुरुष स्थानीय गीत गाते हैं। जागरण में क्षेत्र के लोग और पूरे जनपद के लोग पहुंचते हैं। पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल जागरण में मौजूद रहे और ग्रामीणों के साथ नृत्य किया। क्षेत्र की सुख-समृद्धि की भगवान महासू देवता से प्रार्थना की गई, ताकि आस्था की जड़ें मजबूत हों और युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ सके।0
0
Report
Advertisement
टोंक नगर निकाय: अध्यक्ष पद के नामांकन की अंतिम तिथि आज
Tonk, Rajasthan:टोंक नगर निकाय चुनाव के बाद अध्यक्ष पद की प्रक्रिया शुरू, आज नामांकन का अंतिम दिन टोंक नगर निकाय चुनाव में वार्ड पार्षदों के चुनाव और मतगणना के बाद अब अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 16 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 18 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। अध्यक्ष पद के लिए 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। यदि अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन दाखिल होता है तो मतदान की आवश्यकता नहीं होगी और निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रशासन की ओर से अध्यक्षीय चुनाव को लेकर मतदान स्थल, मतदान दल, सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना सहित तैयारियां पूरी की जा रही हैं। अब राजनीतिक दलों और निर्वाचित पार्षदों की नजर अध्यक्ष पद के लिए होने वाली प्रक्रिया पर टिकी है.0
0
Report
हनुमानगढ़ में 4 किलो 560 ग्राम डोडा पोस्त के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ की पीलीबंगा पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 4 किलो 560 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। यह कार्रवाई पीलीबंगा के रोही मंडी इलाके में की गई। जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि उप-निरीक्षक राजेंद्र कुमार की टीम ने गश्त के दौरान रेलवे पीलीबंगा रेलवे फाटक के पास से दो मोटरसाइकिल सवारों को रोका। पुलिस ने सुखासिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ गौरी नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 4 किलो 560 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और मोटरसाइकिल मिली। आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पीलीबंगा पुलिस थाना के उप-निरीक्षक वीरचंद को सौंपी गई है।0
0
Report
रामदेवरा से लौट रहे यात्रियों की पिकअप-ट्रक टक्कर, एक की मौत, कई घायल
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री गंगानगर के रायसिंहनगर से बड़ी खबर रामदेवरा से लौट रहे यात्रियों की पिकअप गाड़ी व ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, सड़क दुर्घटना में करीब एक दर्जन से अधिक पिकअप सवार हुए घायल, घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में करवाया गया भर्ती, गंभीर रूप से घायलों 7 जनो को किया गया श्रीगंगानगर रेफर, दुर्घटना में एक पिकअप सवार की हुई मौत, समेजा कोठी थाना क्षेत्र के गांव कालूवाला ढाबा के पास हुई घटना0
0
Report
Advertisement
Masked robbers loot jewelry worth lakhs from a woman in Gharbudiha, Jamui
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चकाई प्रखंड के बीचकोड़बा थाना क्षेत्र के गर्भूडीह गांव में चार की संख्या में रहे नकाबपोश बदमाशों ने धारदार हथियार के बल पर एक महिला को कब्जे में लेकर घर से लाखों रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी व कीमती सामान लूट लिए। इसके अलावा गांव के तीन अन्य घरों सहित चकाई नीचे बाजार में एक दुकान और स्कूल को भी चोरों ने निशाना बनाया। गर्भूडीह गांव निवासी केदार राय के घर देर रात घुसे चार नकाबपोश बदमाशों ने तांडव मचाया। कमरे में रखी अलमारी और भारी बक्से का ताला तोड़कर अपराधियों ने झुमका, मंगलसूत्र, 15 भरी चांदी की पायल, दो चांदी के लॉकेट, बिछिया, मठिया, नथुनी, कांसा-पीतल के बर्तन, महंगे कपड़े, जरूरी कागजात और नकदी सहित तीन लाख की संपति पर हाथ साफ कर दी। इसके बाद बदमाशों ने गांव के ही राजेंद्र सिंह, द्वारिका सिंह और त्रिवेणी यादव के घरों के ताले व कुंडी काटकर चोरी का प्रयास किया। पीड़िता मनीषा कुमारी ने बताया कि रात में जब आहट पाकर बाहर निकली, तो देखा कि चार लोग मौजूद थे। दो गेट पर पहरा दे रहे थे और दो अंदर थे, जिनके हाथों में धारदार हथियार था। उन्होंने आंखें तरेरते हुए मुझे चुप रहने का इशारा किया, जिससे मैं बुरी तरह सहम गई और चीख भी नहीं सकी। वे खाकी-वर्दी जैसा कपड़ा पहने हुए थे और पूरे चेहरे को ढंके थे, सिर्फ उनकी आंखें दिख रही थीं। कमरे में रखी अलमारी और बक्सा तोड़कर वे सारे जेवर, नकदी, नए कपड़े और बर्तन समेटकर भाग निकले। उनके जाने के बाद मैंने शोर मचाकर परिजनों को जगाया। सूचना मिलते ही बीचकोड़बा थानाध्यक्ष राहुल कुमार सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है, खोजी अभियान जारी है और जल्द ही गिरोह का पर्दाफाश कर सामान बरामद किया जाएगा। दूसरी तरफ चकाई थाना क्षेत्र के नीचे बाजार स्थित रुक्मणि क्लिनिक के समीप चोरों ने गुमटी का ताला तोड़कर करीब 5 हजार रुपये की चोरी की। गुमटी संचालक घनश्याम यादव ने बताया कि गल्ले में रखे पैसे और सामान गायब हैं। वहीं ए-वन पब्लिक स्कूल में भी चोरी की वारदात हुई। स्कूल डायरेक्टर कार्तिक पांडेय ने बताया कि चोर दो पंखे, छह बल्ब, बेल्ट, बर्तन और 5 हजार नकद चुरा ले गए। चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में छानबीन शुरू कर दी गई है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।0
0
Report
डेहरी के अनीस होटल पर छापेमारी: देह व्यापार का खुलासा, चार महिलाएं गिरफ्तार
Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है तथा आपत्तिजनक स्थिति में चार महिलाओं तथा एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। डेहरी के स्टेशन रोड के 'अनीस होटल' में डेहरी के एसडीएम निलेश कुमार ने छापामारी की। इसके बाद अफरातफरी मच गई। प्रशासन को सूचना मिली थी की डेहरी के स्टेशन रोड में संचालित कई होटलों में देह व्यापार का धंधा हो रहा है। इसी सूचना पर जब कार्रवाई की गई तो अनीश होटल से चार महिलाओं को पकड़ा गया। साथ ही संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। होटल के प्रबंधक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। एसडीएम निलेश कुमार का कहना है कि जिन महिलाओं को पकड़ा गया है, उन लोगों का आईडी कार्ड होटल में नहीं लिया गया था। साथ होटल का जो रजिस्टर है, वह भी अद्यतन नहीं है। स्टेशन रोड स्थित कई होटल में छापामारी की गई, जिसमें कई अनियमितता सामने आई है।0
0
Report
गंगा घाट पर फूल-पॉलीथीन डालने से रोकने पर युवक की पिटाई
Noida, Uttar Pradesh:गंगा में फूल-पॉलीथीन सामग्री डालने से रोकने पर युवक को पीटा, मोबाइल छीनने का आरोप Location - Farrukhabad Date - 16-09-226 फर्रुखाबाद के पांचालघाट पर गंगा में फूल-पॉलीथीन सामग्री डालने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि महिला के साथ आए दो युवकों ने युवक के साथ मारपीट की। मारपीट में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल युवक को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है। फर्रुखाबाद के थाना कादरीगेट क्षेत्र के पांचालघाट पर गंगा में फूल-पॉलीथीन सामग्री डालने से रोकने को लेकर विवाद हो गया। महाराम पुत्र अनिल कुमार निवासी घमियापुर, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी, जो वर्तमान में फर्रुखाबाद में रहकर गंगा घाट पर सफाई और समाजसेवा का काम करते हैं। आरोप है कि घाट पर एक महिला गंगा में फूल-पॉलीथीन सामग्री डाल रही थी, जिसे महाराम ने गंगा में सामग्री डालने से मना किया। इसी बात को लेकर महिला और महाराम के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान महाराम के साथ मौजूद एक किशोर ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि वीडियो बनता देख महिला के साथ आए दो युवकों ने महाराम के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि वीडियो बना रहे किशोर के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में महाराम के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। घायल महाराम को इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइट- शिल्पी, फर्रुखाबाद0
0
Report
Advertisement
पटना के 17 चौराहों पर स्मार्ट सिग्नल से जाम घटेगा और कैमरे लगाए जाएंगे
Patna, Bihar:पटना में ट्रैफिक व्यवस्था को स्मार्ट और सुरक्षित बनाने की कवायद तेज हो गई है, यातायात पुलिस शहर के 17 प्रमुख चौराहों और जंक्शन पर पहली बार अपने स्तर से आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल और हाई-कैपेसिटी कैमरे लगाने जा रही है। इसके लिए परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस को 8 करोड़ रुपये दिए हैं अब जल्द ही सिग्नल लगाने के लिए निविदा निकाली जाएगी। नए सिग्नल के साथ आधुनिक कैमरे भी लगाए जाएंगे, जिनसे चौराहों पर वाहनों की आवाजाही, ट्रैफिक दबाव और नियमों के उल्लंघन पर नजर रखी जा सकेगी इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति को समझने और जरूरत के अनुसार यातायात व्यवस्था में बदलाव करने में पुलिस को मदद मिलेगी,साथ ही ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की निगरानी भी आसान होगी। शहर में मलाही पकड़ी, मछुआ टोली, मीठापुर बाइपास, जगनपुर मोड़, रूपसपुर पश्चिमी छोर, करबिगहिया मोड़ गोलंबर, शहीद चौक, आर ब्लॉक चौराहा, गायघाट पुल के नीचे, अटल पथ-अशोक राजपथ इंटरसेक्शन, आरएन सिंह दक्षिणी, आयुक्त कार्यालय जेपी गंगा पथ तिराहा, जीरो माइल, गायघाट-जेपी गंगा पथ यू-टर्न, जीपीओ गोलंबर और नाला रोड समेत 17 स्थानों पर नए सिग्नल लगाए जाएंगे। पहले से ही 31 ट्रैफिक सिग्नल लगे हुए हैं जिन्हें पटना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाया गया है,इनमें से आयकर गोलंबर के पास मेट्रो निर्माण और एयरपोर्ट गेट व अनिसाबाद मोड़ के पास लगे सिग्नल सड़क निर्माण कार्य के कारण बंद हैं. यातायात पुलिस के अनुसार, इससे ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी。0
0
Report
दिल्ली सत्यवती कॉलेज के झगड़े के बाद दो गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त, क्राइम टीम जांच कर रही
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | कल वज़ीरपुर गाँव, भारत नगर के पास सत्यवती कॉलेज के दो छात्रों, अंश (19) और भविष्य चौधरी (19) के बीच झगड़ा हुआ। घटनास्थल पर दो गाड़ियाँ भी क्षतिग्रस्त हालत में मिलीं, जिनकी जाँच क्राइम टीम और FSL टीम ने की। MLC और शुरुआती जाँच के आधार पर, पुलिस कानून के मुताबिक ज़रूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है: दिल्ली पुलिस。0
0
Report
नरेंद्र मोदी ने पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई दी; विकास के लिए प्रतिबद्ध
Noida, Uttar Pradesh:नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई दी। वह उत्तराखंड की प्रगति के लिए विविध क्षेत्रों में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। गरीबों को सशक्त बनाने के प्रति उनका संकल्प भी उल्लेखनीय है। वह दीर्घ और स्वस्थ जीवन जिएं।0
0
Report
Advertisement
अवैध प्लाटिंग पर फिर गरजी प्राधिकरण की जेसीबी सैयद अब्बासपुर में 10 बीघा भूमि पर बिना मानचित्र स्वी
Netua Grameen, Uttar Pradesh:अवैध प्लाटिंग पर फिर गरजी प्राधिकरण की जेसीबी सैयद अब्बासपुर में 10 बीघा भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृति की जा रही प्लाटिंग ध्वस्त, करीब 1.5 करोड़ रुपये की भूमि पर हुई कार्रवाई संवाददाता, उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने हरदोई-सफीपुर मार्ग स्थित ग्राम सैयद अब्बासपुर में करीब 10 बीघा भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृति के की जा रही अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई की गई भूमि की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अनधिकृत रूप से प्लाटिंग और निर्माण कराया जा रहा था। शिकायत और निरीक्षण के बाद मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। जेसीबी के पहुंचते ही अवैध प्लाटिंग में बनाए गए रास्तों व अन्य संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध निर्माण करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई सचिव उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण अथवा प्लाटिंग करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यों में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण की ओर से अवैध गतिविधियों पर निगरानी भी बढ़ाई जा रही है, ताकि बिना अनुमति के होने वाले निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सचिव मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदीप राजपूत, राजू रावत, सुरेश शुक्ला सहित प्राधिकरण की टीम ने की।0
0
Report
घरेलू नौकरानी खिड़की साफ करती दिखीं—पूरा मामला जानिए
Noida, Uttar Pradesh:MAID CLEANING THE WINDOW0
0
Report
अमेठी के केशवपुर में अजगर ने बकरी की मौत से हड़कंप मचा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- अजगर के चंगुल में फंसने से बकरी की हुई मौत से मचा हड़कंप। पीड़ित राम बचन वर्मा ने वन विभाग को फोन कर दी घटना की सूचना। विभाग की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने का पीड़ित ने लगाया आरोप। ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल। अजगर की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
