480661
सिवनी में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत निकाली रैली
Chawdi, Madhya Pradesh:सिवनी जिला मुख्यालय में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पुलिस ग्राउंड से शुरू हुई। इस रैली में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। अभियान को सफल बनाने के लिए निकाली गई इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कैथल में छठ पूजा की धूम: अस्ताचलग सूर्य को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना
Kaithal, Haryana:कैथल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ पूजा महोत्सव, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर की सुख-समृद्धि की कामना कैथल शहर में छठ पूजा का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्वांचल और बिहार सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना की। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य (अर्क) अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा संतान की लंबी आयु की कामना की。 छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने पारंपरिक सूप में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री सजाकर भगवान सूर्य को अर्पित की। पूजा के बाद छठी मैया की आरती की गई और भक्तिमय माहौल में लोकगीतों के माध्यम से पर्व की खुशियां मनाई गईं。 छठ महापर्व सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस पर्व में डूबते और उगते, दोनों समय के सूर्य की पूजा की जाती है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की विशेष परंपरा है। शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद श्रद्धालु रातभर छठी मैया के भजन और पारंपरिक गीतों के साथ उत्सव मनाएंगे। इसके बाद सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। सुबह के अर्घ्य के साथ ही छठ महापर्व का विधिवत समापन होगा और व्रती महिलाएं अपना कठिन निर्जला व्रत खोलेंगी。0
0
Report
जोधपुर: 20 हजार इनामी अफीम तस्कर तीन साल बाद गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। डांगियावास थाना पुलिस ने अफीम तस्करी के मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना क्षेत्र के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर फरारी काट रहा था。 पुलिस के अनुसार, आरोपी अम्बाराम (38) पुत्र देवाराम जाट निवासी खेतसागर, चोरड़िया जेठानियां, थाना देचू, जिला फलोदी के खिलाफ 12 February 2024 को NDPS Act की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में आरोपी ने रामस्वरूप नामक व्यक्ति से 2 किलो 50 ग्राम अफीम का दूध मंगवाया था। 12 February 2024 को रामस्वरूप के पकड़े जाने के बाद से ही अम्बाराम फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त जोधपुर पूर्व की ओर से 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी देचू से बस में सवार होकर जोधपुर आ रहा है। इस पर डांगियावास थाना पुलिस की टीम ने बस में दबिश देकर आरोपी को दस्तयाब किया। पूछताछ और अनुसंधान के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब आरोपी से अफीम के दूध की सप्लाई और तस्करी की पूरी चेन के संबंध में पूछताछ कर रही है।0
0
Report
गुजरात ले जा रही 215 कार्टून अवैध शराब: फरार तस्कर गिरफ्तार, ब्रेजा कार जब्त
Jodhpur, Rajasthan:गुजरात जा रही 215 कार्टून अवैध शराब का मामला: फरार तस्कर गिरफ्तार, ब्रेजा कार जब्त जोधपुर। डांगियावास थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुजरात ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप गाड़ी को ब्रेजा कार से एस्कॉर्ट कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की ब्रेजा कार भी जब्त कर ली है。 पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को डांगियावास थाना पुलिस ने गुजरात बिक्री के लिए ले जाई जा रही पिकअप गाड़ी नंबर RJ 01 GD 9888 को पकड़कर उसमें भरे चंडीगढ़ निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 215 कार्टून जब्त किए थे। इस दौरान पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि पिकअप को एस्कॉर्ट कर रहा विरेन्द्र सिंह निवासी पीह, जिला डीडवाना-कुचामन फरार हो गया था。 आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अपना मोबाइल बंद कर राजस्थान, पंजाब और गुजरात में फरारी काट रहा था। 14 नवंबर को पुलिस को उसके ब्रेजा कार से रिश्तेदारी में जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने उसे दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया。 पुलिस आरोपी से अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है。0
0
Report
Advertisement
जोधपुर के मथानिया में रैगर महासभा उम्मीदवार दयानंद सक्करवाल की बैठक
Jodhpur, Rajasthan:मथानिया(जोधपुर)- एंकर- मथानिया में अखिल भारतीय रैगर महासभा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दयानंद सक्करवाल ने समाजबंधुओं के साथ बैठक कर आगामी चुनाव में अपने पक्ष में समर्थन और वोट की अपील की। बैठक के दौरान समाज की एकता, शिक्षा, युवाओं के भविष्य और सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।0
0
Report
बहरोड़ में छठ पूजा का उल्लास, 125 फीट गहरे गड्ढे में पानी डाला गया
Jaipur, Rajasthan:पूर्वांचल का महापर्व छठ पूजा आज भृर्तहरि मंदिर के पास मेला मैदान में आस्था-श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। बहरोड़ क्षेत्र में बड़ी संख्या में पूर्वांचल एवं बिहारी परिवार निवास करते हैं। 4 दिनों तक चलने वाले पर्व में व्रत एवं नहाए खाए से शुरू हुआ और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। कस्बे के मेला मैदान में खाली जगह पर जेसीबी सहायता से 125 फीट लंबा और 10 फीट गहरा गड्डा खोदकर पानी डाला गया। टैंट, लाइटिंग सहित विभिन्न प्रकार से फूलों से पंडाल को सजाया गया, जहां वृत्ति महिलाओं ने भगवान सूरज को अर्घ्य देकर पूजा की। यहां आस्था के साथ परिवार की खुशहाली की कामना की। छठ पूजा सेवा समिति के रमेश कुमार, मुन्नालाल ने बताया कि व्रत बेहद पवित्रता के साथ किया जाता है। सूरज को अर्घ्य देते समय कई तरह के नियम कायदों को बेहद सावधानी से पालन किया जाता है। भक्ति के माहौल में लोग उपवास रखकर छठ देवी की पूजा करते हैं और कमर तक पानी में खड़े होकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं। मंगलवार सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पर्व का समापन होगा। इस दौरान छठ पूजा सेवा समिति के अधीर सिंह, राजेंद्र गुप्ता, केदार राम, राजेश शाह, अर्जुन कुमार, मुन्ना कुमार, सोनू चौधरी, अर्जुन सिंह, मुन्ना व्यास सहित छठ पूजा सेवा समिति के अन्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान ने विधि विधान से की की पूजा अर्चना।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने छठ पूजा के पावन अवसर पर जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने मानकमऊ घाट पहुंचकर छठ पूजा में सहभागिता की तथा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति, आस्था, श्रद्धा एवं लोक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, सूर्य उपासना तथा परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना का संदेश देता है। उन्होंने कामना की कि छठी मैया एवं भगवान सूर्य की कृपा से सभी जनपदवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मानकमऊ घाट पर पहुंचकर छठ पूजा के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने घाट पर साफ-सफाई बनाए रखने, आवागमन को सुगम रखने तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से भी पर्व को पारंपरिक श्रद्धा, स्वच्छता एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
वाराणसी: बिरसा मुंडा जयंती पर गणेशपुर में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार 15 नवंबर को ग्राम गणेशपुर में उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शाखा एमएसएमई विकास कार्यालय, वाराणसी एवं जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक निदेशक (हस्तशिल्प) सरोज कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चन्द्र द्विवेदी, सहायक निदेशक राजेश कुमार चौधरी, सहायक निदेशक रितेश कुमार बरनवाल, सहायक प्रबंधक संजय कुमार एवं जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान के सचिव बृजभान मरावी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के संघर्ष, साहस और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद किया। सरोज कुमार सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया, जो आदिवासी समाज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि हस्तशिल्प विभाग द्वारा जनजातीय शिल्प कला के विकास के लिए कई योजनाएं संचालित हैं, जिनका लाभ किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से संपर्क कर लिया जा सकता है। गिरीश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि जनजातीय समाज को बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे आना होगा और अपनी संस्कृति को बचाकर रखना होगा, तभी जनपद के जनजातीय समाज का विकास होगा। कार्यक्रम में उद्यमिता के महत्व, स्वरोजगार के अवसरों तथा एमएसएमई के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी गई। युवाओं और इच्छुक उद्यमियों को स्वरोजगार अपनाने और उद्यम स्थापित कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर चित्र प्रदर्शनी, हस्तशिल्प और शिल्प कला का प्रदर्शन भी हुआ। कई जनजातीय शिल्पकारों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में पंकज शर्मा, बलिराम, अनिल कुमार गोंड, शिवप्रकाश गोंड, अंकित गोंड, प्रियंका गोंड, मनभावती गोंड, आकाश गोंड, प्रिया मिश्रा, काजल गोंड, आर्यन सहित सैकड़ों जनजातीय समाज के लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
मरु निनाद 2026 का जोधपुर समापन: भागवत ने एकता और राष्ट्रभक्ति पर बल दिया
Jodhpur, Rajasthan:एंकर इंट्रो: जोधपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चार दिवसीय प्रांत घोष शिविर 'मरु निनाद 2026' का भव्य समापन हुआ। शिकारपुरा स्थित राजाराम आश्रम में आयोजित समापन समारोह में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को सामाजिक एकता, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया। भागवत ने कहा कि भारत को आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई शक्तियां समाज में विभाजन और आपसी संघर्ष पैदा करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे समय में संगठित और शक्तिशाली समाज खड़ा करना जरूरी है। देखिए ये रिपोर्ट... वीओ-1: चार दिन तक घोष की गूंज, अनुशासन का प्रदर्शन और राष्ट्रभक्ति का संकल्प... जोधपुर के शिकारपुरा स्थित राजाराम आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत घोष शिविर 'मरु निनाद 2026' का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान घोष वादकों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे। वीओ-2: अपने संबोधन में डॉ. मोहन भागवत ने देश की वर्तमान स्थिति और गुलामी के दौर के प्रभावों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद हमें विचार करना चाहिए कि देश को कहां होना चाहिए था। अंग्रेजों ने भारत की शिक्षा और संस्कृति को प्रभावित कर समाज को मानसिक रूप से कमजोर करने का प्रयास किया। हमारी शिक्षा व्यवस्था को समाप्त कर अपनी व्यवस्था थोप दी गई, जिसका असर समाज पर पड़ा। भागवत ने कहा कि जाति, प्रांत और भाषा का अहंकार भी एक तरह का नशा है। इन संकीर्णताओं से ऊपर उठकर ही समाज में सुख और समरसता स्थापित की जा सकती है। भारत की पहचान परोपकार और सेवा की संस्कृति से रही है। वीओ-3: संघ प्रमुख ने संगठन की शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य संपूर्ण समाज को संगठित करना है। समाज का आचरण उसके आसपास के वातावरण से प्रभावित होता है और लोग अपने आदर्श व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेते हैं। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे निर्मल चरित्र वाले लोगों की आवश्यकता है, जो राष्ट्र के लिए जीने और मरने का संकल्प रखते हों। अनुशासन, अच्छी आदतें और सामूहिक प्रयास ही व्यक्ति के साथ राष्ट्र के चरित्र का निर्माण करते हैं। घोष और शारीरिक कार्यक्रमों को इसी उद्देश्य का माध्यम बताते हुए उन्होंने कहा कि संघ की शुरुआत में रणसंगीत के जरिए स्वयंसेवकों में स्वाभिमान और संगठन की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। वीओ-4: डॉ. भागवत ने एकता का महत्व समझाने के लिए महाभारत का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि कौरव आपस में लड़ते रहे, जबकि पांडवों ने मतभेद होने के बावजूद अपनी एकता बनाए रखी। संगठन की शक्ति ही विजयशाली होती है। उन्होंने आगाह किया कि भारत दुनिया की आशाओं का केंद्र बन रहा है, लेकिन कुछ शक्तियां अपने स्वार्थ के चलते भारत को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहतीं। समाज को बांटने और आपसी संघर्ष पैदा करने के प्रयास हो रहे हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को छोटे-छोटे अहंकार छोड़कर एकजुट रहना होगा। वीओ-5: अपने संबोधन के अंत में संघ प्रमुख ने स्वयंसेवकों और आमजन से राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शाखा में आकर स्वयंसेवक बनें, संघ के सेवा कार्यों में योगदान दें या ऐसे कार्य करने वालों की सहायता करें। यदि यह भी संभव नहीं है तो अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा और निस्वार्थ भाव से काम करें। उन्होंने कहा कि संघ का एक ही लक्ष्य है—भारत माता की जय। समय नाजुक है, लेकिन समाज एकजुट होकर खड़ा होगा तो हर चुनौती का सामना कर सकता है। वीओ-6: समारोह में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, मंत्री जोगाराम पटेल, ओटाराम देवासी, जोराराम कुमावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, सांसद पीपी चौधरी, विधायक अतुल भंसाली, देवेंद्र जोशी, बाबूसिंह राठौड़, हमीर सिंह, महंत प्रताप पुरी, महापौर प्रसन्नचंद मेहता, जसवंत सिंह विश्नोई और पूर्व राजपरिवार सदस्य गज सिंह सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। चार दिवसीय 'मरु निनाद 2026' का समापन अनुशासन, सामाजिक समरसता, संगठन की शक्ति और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ समर्पण के संदेश के साथ हुआ।0
0
Report
मुजफ्फरनगर अवाम-ए-हिन्द पार्टी की सत्ता परिवर्तन महारैली में उमड़ा जनसैलाब,
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर के जानसठ में ऑल इंडिया अवाम-ए-हिन्द पार्टी की सत्ता परिवर्तन महारैली में हजारों की भीड़ जुटाकर पार्टी ने अपनी राजनीतिक ताकत का एहसास कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राव नदीम एडवोकेट ने मंच से सत्ता परिवर्तन का बिगुल फूंकते हुए मुस्लिम समाज के साथ दलितों, पिछड़ों, किसानों और मजदूरों की राजनीतिक हिस्सेदारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अब समाज को अपने अधिकारों के लिए खुद अपनी राजनीतिक ताकत खड़ी करनी होगी। आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरने का ऐलान करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। साथी उन्होंने अपने पार्टी के मेनिफेस्टो का भी जिक्र करते हुए कहा कि हमारे मेनिफेस्टो में गरीब मजदूर और किसानों के हितों का खास ख्याल रखा गया है। महारैली में उमड़ी भीड़ को पार्टी ने आगामी चुनाव से पहले अपने बढ़ते जनाधार और राजनीतिक सक्रियता के संकेत के रूप में पेश किया। महारैली को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव नदीम एडवोकेट ने मुस्लिम समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी और अधिकारों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज ने देश के निर्माण और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। देश को पहला शिक्षा मंत्री देने वाले समाज को आज अपनी राजनीतिक आवाज मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि समाज दूसरों के भरोसे रहने के बजाय अपनी राजनीतिक ताकत तैयार करे। राव नदीम ने कहा कि अवाम-ए-हिन्द पार्टी केवल मुस्लिम समाज ही नहीं, बल्कि दलितों, अति पिछड़ों, किसानों और मजदूरों को भी राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से काम कर रही है। उन्होंने सत्ता परिवर्तन का आह्वान करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने और सरकार बनाने के लक्ष्य की बात कही। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मौहम्मद अली जैदी और राष्ट्रीय सचिव शकील सैफी ने भी अपने संबोधन में राजनीतिक जागरूकता और संगठन विस्तार पर जोर दिया। सुक्रम पाल कश्यप ने अति पिछड़े वर्गों के अधिकारों, सम्मान और राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया। महारैली में जुटी भीड़ को पार्टी नेताओं ने अपने प्रति जनसमर्थन बताया। कार्यक्रम का संचालन कारी अब्दुस्समद ने किया। इस आयोजन के जरिए अवाम-ए-हिन्द पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता और सत्ता परिवर्तन के एजेंडे को प्रमुखता से सामने रखा।0
0
Report
Advertisement
रींगस में गैस सिलेंडर आग, सुरक्षा कर्मियों ने आग पर काबू पाया
Sikar, Rajasthan:रींगस में गैस सिलेंडर आग, मोहल्ले में मची अफरा-तफरी राईका कॉलोनी में हादसे से दहशत, पवन गैस एजेंसी के कार्मिकों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू सीकर जिले के रींगस शहर की राईका कॉलोनी में गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सिलेंडर में आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक दहशत का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर स्थानीय पवन गैस एजेंसी के कार्मिक मौके पर पहुंचे और सूझबूझ एवं तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद गैस एजेंसी के कार्मिकों ने मौके पर मौजूद लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने अनाधिकृत एवं दोषपूर्ण सिलेंडरों का उपयोग नहीं करने की अपील करते हुए कहा कि गैस सिलेंडर हमेशा अधिकृत एजेंसी से ही लेना चाहिए। साथ ही सिलेंडर, रेगुलेटर और पाइप की समय-समय पर जांच करवाने तथा गैस रिसाव होने पर सावधानी बरतने की सलाह दी। कार्मिकों ने आमजन से अपील की कि गैस से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और सुरक्षा नियमों की पालना करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके。0
0
Report
डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने छठ महापर्व पर शुभकामनाएं दीं
Jaipur, Rajasthan:डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने छठ महापर्व पर दी शुभकामनाएं विद्याधर नगर की जेडीए कॉलोनी में छठ पूजा कार्यक्रम में हुईं शामिल गौतम विहार कॉलोनी के आयोजन में भी की शिरकत श्रद्धालुओं से मुलाकात कर दी पर्व की बधाई छठ महापर्व को बताया आस्था और संस्कृति का प्रतीक बोलीं- सामाजिक एकता और समर्पण का संदेश देता है छठ सूर्यदेव और छठी मैया से सुख-समृद्धि की कामना की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई छठी मैया की आराधना0
0
Report
सीकर में महिला शिक्षकों का महाकुंभ: 400 से अधिक भागीदारी, सशक्तिकरण पर चर्चा
Sikar, Rajasthan:सीकर में महिला शिक्षकों का महाकुंभ: 400 से अधिक शिक्षिकाओं ने लिया भाग, महिला सशक्तीकरण और संगठनात्मक एकजुटता पर हुई चर्चा रानी पद्मावती के साहस, शौर्य और बलिदान पर वक्ताओं ने रखे विचार, परिवार, नौकरी और संगठन के बीच संतुलन बनाने का दिया संदेश सीकर। सीकर में रविवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षीय महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) की जिला इकाई के तत्वावधान में श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिलेभर से 400 से अधिक महिला शिक्षकों ने भाग लिया। सम्मेलन में महिला सशक्तीकरण, संगठनात्मक एकजुटता, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्वों जैसे विषयों पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं को अपनी शक्ति पहचानने, अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रदेश पर्यवेक्षक देवेंद्र शर्मा के सानिध्य में आयोजित सम्मेलन में तीन सत्र हुए। प्रथम सत्र में डॉ. दीपिका शर्मा ने वीरांगना रानी पद्मावती के जीवन, साहस, शौर्य, स्वाभिमान और त्याग पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिला केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज निर्माण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। रानी पद्मावती जैसी वीरांगनाओं का जीवन महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि शिक्षिकाएं विद्यालयों में भी ऐसे ऐतिहासिक चरित्रों और उनके आदर्शों से विद्यार्थियों को परिचित करवाएं। द्वितीय सत्र में सुशीला कस्वां ने संगठन की रीति-नीति, संरचना और विस्तार पर प्रकाश डाला। उन्होंने संगठन में महिलाओं की भागीदारी और एकजुटता के महत्व को रेखांकित किया। वहीं तृतीय सत्र में जिला सचिव सुशीला रेवाड़ ने परिवार, नौकरी और संगठन के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि परिवार हमारी जड़ है, नौकरी हमारी आत्मनिर्भरता और संगठन हमारी सामाजिक पहचान है। महिला को इन तीनों दायित्वों का निर्वहन करते हुए समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। सम्मेलन में व्याख्याता अनीता शर्मा ने भी महिला शिक्षकों की सामाजिक और शैक्षिक भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षिकाएं केवल विद्यालयों में बच्चों को शिक्षा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे पूरे समाज को संस्कारित और जागरूक बनाने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने रानी पद्मावती और अन्य वीरांगनाओं के इतिहास को विद्यार्थियों तक सही संदर्भों में पहुंचाने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के खुले सत्र में महिला शिक्षकों ने अपनी समस्याओं, अनुभवों और संगठन के विस्तार को लेकर सुझाव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि महिला संगठित होगी तो समाज संगठित होगा और संगठित समाज ही समर्थ राष्ट्र के निर्माण का आधार बनेगा। सम्मेलन के समापन पर महिला सशक्तीकरण, संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक चेतना को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला शिक्षकों की भागीदारी रही。 1.बाइट - दीपिका शर्मा (चश्मा लगाए) महिला सम्मेलन की मुख्य वक्ता। 2.बाइट - सुशीला रेवाड़ (ब्लेक साड़ी पहने) जिला सचिव बीबीआरएसएम, सीकर。0
0
Report
Advertisement
बिकानेर मुद्रा महोत्सव में बांग्लादेशी संग्रहकर्ता मोहम्मद कमरूल इस्लाम का गांधी स्मृतियाँ आकर्षण
Bikaner, Rajasthan:बीकाणा मुद्रा महोत्सव में पहुंचा बांग्लादेश का मुद्रा संग्रहकर्ता मोहम्मद कमरूल इस्लाम बांग्लादेश में आज भी सहेजी जा रही हैं भारत से जुड़ी कई ऐतिहासिक यादें महात्मा गांधी की लोकप्रियता की झलक वहां के संग्रह में भी मौजूद गांधी जी के डाक टिकट, बांग्लादेश यात्रा के पेंपलेट और जीवनी पर पोस्टर बने खास आकर्षण मुद्राों और ऐतिहासिक दस्तावेजों के जरिए सामने आई दोनों देशों की साझा विरासत intro देशों की सीमाएं अलग हो सकती हैं लेकिन इतिहास और उससे जुड़ी यादें सरहदों की मोहताज नहीं होतीं बीकानेर में चल रहे बीकाणा मुद्रा महोत्सव में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है यहां बांग्लादेश से पहुंचे एक मुद्रा संग्रहकर्ता मोहम्मद कमरूल इस्लाम अपने साथ ऐसी ऐतिहासिक धरोहर लेकर आए हैं जिसमें भारत और बांग्लादेश के साझा इतिहास की झलक दिखाई देती है खास बात यह है कि महात्मा गांधी से जुड़ी यादें आज भी बांग्लादेश में सहेजकर रखी गई हैं। बीकाणा मुद्रा महोत्सव में देश-विदेश से पहुंचे संग्रहकर्ताओं के बीच बांग्लादेश से आए संग्रहकर्ता मोहम्मद कमरूल इस्लाम का संग्रह खास चर्चा का विषय बना हुआ है उनके पास मौजूद ऐतिहासिक दस्तावेज और संग्रह यह बताते हैं कि भारत से जुड़ी कई यादें आज भी बांग्लादेश में संभालकर रखी गई हैं इनमें सबसे खास हैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़ी यादें,गांधी जी के डाक टिकट, उनकी बांग्लादेश यात्रा से संबंधित पेंपलेट और उनकी जीवनी पर आधारित पोस्टर आज भी वहां के संग्रह का हिस्सा हैं यह संग्रह इस बात की झलक दिखाता है कि महात्मा गांधी की पहचान और उनके विचारों की छाप भारत तक ही सीमित नहीं रही। एक ओर जहां मुद्रा महोत्सव में अलग-अलग देशों के सिक्के और करेंसी इतिहास की कहानी सुना रहे हैं वहीं दूसरी ओर ऐसे संग्रह ऐतिहासिक रिश्तों और साझा विरासत के अनछुए पहलुओं को सामने ला रहे हैं मुद्राएं और पुराने दस्तावेज केवल कागज या धातु के टुकड़े नहीं होते बल्कि अपने दौर की घटनाओं, व्यक्तित्वों और समाज की यादों को सहेजकर रखते हैं बांग्लादेश से आए संग्रहकर्ता मोहम्मद कमरूल इस्लाम का संग्रह भी उसी विरासत की एक खास झलक पेश कर रहा है。0
0
Report
जोबनेर में मेगा हाईवे हादसा: बस-बोलेरो-एम्बुलेंस की भिड़ंत, एक की मौत
Dudu, Rajasthan:जोबनेर(जयपुर)- जयपुर के जोबनेर से इस वक्त की बड़ी खबर, मेगा हाईवे पर भोजपुरा के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, निजी बस, एंबुलेंस और बोलेरो कार में भारी भिड़ंत, टक्कर में तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत, दुर्घटना में एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल, हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार, घायलों को जोबनेर CHC पहुंचाया जा रहा, हादसे की सूचना मिलते ही जोबनेर पुलिस मौके पर पहुंची0
0
Report
सीकर में छठ पूजा धूमधाम से, डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालु हुए उत्साही
Sikar, Rajasthan:सीकर शहर में आज रविवार को छठ पूजा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा-अर्चना की। सूर्यास्त के समय व्रतधारी महिलाओं ने पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। छठ पूजा सनातन धर्म का प्रमुख पर्व है। इसकी शुरुआत बिहार से मानी जाती है। यह चार दिवसीय महापर्व है, जिसमें उगते और डूबते दोनों सूर्यों की उपासना की जाती है। पर्व के दौरान श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और नियम-निष्ठा के साथ व्रत रखते हैं। पर्व के पहले दिन नहाय-खाय की परंपरा निभाई जाती है। इस दिन व्रतधारी लौकी की सब्जी, चावल और अरहर की दाल सहित सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। दूसरे दिन खरना होता है। इस दिन व्रतधारी महिलाएं विशेष नियमों के साथ पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण करती हैं। इसके बाद उनका निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। तीसरे दिन श्रद्धालु घाट पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इसके बाद पूरी रात जागरण कर छठी मैया के भजन और महिमा के गीत गाए जाते हैं। चौथे दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। रितु सोनी ने बताया कि छठ पूजा आस्था और श्रद्धा का महापर्व है। इसमें छठी मैया और सूर्यदेव की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जाती है।0
0
Report
Advertisement
