466331
भैरुंदा में सोयाबीन की खरीदी हुई शुरू, उपज विक्रय करने आए किसान का पुष्पमाला से किया स्वागत
Nasrullaganj, Madhya Pradesh:सीहोर जिले के भैरुंदा के कृषि उपज मंडी में आज से सोयाबीन के खरीदी प्रारंभ हो गई है। किसान अपनी सोयाबीन की फसल लेकर विक्रय के लिए कृषि उपज मंडी पहुंचे। जहां मंडी प्रशासन द्वारा तिलक लगाकर एवं पुष्प माला से स्वागत किया। बता दें कि 19 सितंबर से कृषि उपज मंडी भैरूंदा में सोयाबीन का मुहूर्त हुआ। जिसमें कृषक शेरू यादव निवासी ग्राम इटावा खुर्द द्वारा उपज सोयाबीन मात्र 35 कुंतल लेकर मंडी पहुंचे जहां कृषक का मंडी सचिव विलियम जॉर्ज द्वारा तिलक लगाकर व फूल माला से स्वागत किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स्मृति ईरानी के आवास का बदला नाम, अब माधव भवन के नाम से जाना जाएगा
Amethi, Uttar Pradesh:स्मृति ईरानी के आवास का बदला नाम अब ‘माधव भवन’ के नाम से जाना जाएगा घर 14 अक्टूबर को अमेठी आएंगी स्मृति अमेठी में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी के आवास का नाम बदल दिया गया है। अब उनका आवास माधव भवन के नाम से जाना जाएगा। आवास के बाहर माधव भवन का नया बोर्ड लगा दिया गया है और रंग-रोगन का काम शुरू हो गया है।राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद स्मृति ईरानी अपने आवास को नया रूप देने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि 14 अक्टूबर को अमेठी आ रही स्मृति ईरानी अपने आवास पर भी जा सकती है। 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए स्मृति ईरानी की सक्रियता अमेठी में बढ़ने वाली है। अमेठी से लोकसभा चुनाव हारने के बाद यह चौथी बार है जब स्मृति ईरानी अमेठी आ रही हैं। उनके आने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।स्मृति ईरानी के आवास का नाम बदलकर माधव भवन किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। आवास के बाहर नया बोर्ड लगाया गया है और पूरे आवास में साफ-सफाई और रंग-रोगन का कार्य तेजी से चल रहा है।भाजपा सूत्रों के मुताबिक स्मृति ईरानी 14 अक्टूबर को अमेठी में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी और राकेश प्रताप सिंह के भाजपा में शामिल होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। इसके अलावा वे स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगी। गौरतलब है कि स्मृति ईरानी अमेठी से सांसद रही हैं और गौरीगंज में।मेदनमवई में उनका आवास है। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी वे लगातार अमेठी से जुड़ी हुई हैं और सक्रिय हैं। उनके राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद अमेठी में उनकी भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है।0
0
Report
मथुरा में अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर कार्रवाई: बाउंड्रीवॉल और एक भवन ध्वस्त
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में अवैध कॉलोनी पर चला विकास प्राधिकरण का बुलडोजर, बाउंड्रीवॉल और पक्का निर्माण ध्वस्त मथुरा। अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर मथुरा विकास प्राधिकरण ने अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखी है। इसी क्रम में 13 अक्टूबर 2026 को प्राधिकरण के प्रर्वतन दल ने एक अवैध कॉलोनी के खिलाफ बड़ी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया。 प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेक्टर-05 के अंतर्गत श्री रामजी लाल मिस्त्री द्वारा राधारानी ढाबा तथा एम०आर०एफ० टायर शोरूम के बगल में (नियर बाद पुल, एन०एच०-19, मथुरा) पर लगभग 3 बीघे क्षेत्र में बिना किसी सक्षम स्वीकृति के अनाधिकृत रूप से कॉलोनी का विकास किया जा रहा था。 इस अवैध निर्माण के विरुद्ध 'उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973' की सुसंगत धाराओं के तहत वाद संख्या- 445/2023-24 योजित किया गया था। मामले में सम्यक विचार-विमर्श करने के उपरांत 27 सितंबर 2024 को ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे। इसके तहत पहले भी 3 दिसंबर 2024 और 26 मई 2026 को इस अवैध कॉलोनी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी थी。 इसके बावजूद, विकासकर्ता द्वारा पुनः कॉलोनी का विस्तार करते हुए आंतरिक विकास कार्य कराया जा रहा था। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए 13 अक्टूबर 2026 को प्राधिकरण की उपाध्यक्ष महोदया के निर्देशन तथा सचिव महोदय के नेतृत्व में प्रर्वतन दल द्वारा मौके पर पहुंचकर सख्त कदम उठाया गया। कार्रवाई के दौरान स्थल पर बनाई गई बाउंड्रीवॉल, सड़क तथा 01 निर्मित भवन को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। प्राधिकरण अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उपाध्यक्ष महोदया के निर्देशों के अनुसार शहर में अवैध व अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ इस प्रकार की सख्त ध्वस्तीकरण कार्रवाई समय-समय पर निरंतर जारी रहेगी। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अवैध कॉलोनी में भूखंड खरीदने से बचें।0
0
Report
ममता बनर्जी कालीघाट मिलन संघ के पूजा मंडप उद्घाटन समारोह में पहुँचीं
Noida, Uttar Pradesh:कालीघाट मिलन संघ के पूजा मंडप के उद्घाटन समारोह में पहुंची ममता बनर्जी0
0
Report
Advertisement
मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या, BJP ने CBI जांच की मांग
Noida, Uttar Pradesh:मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। झोटा एक मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की कथित अवैध बिक्री के सवाल पूछ रहे थे और फेसबुक पर लाइव कर रहे थे, तभी दुकान मालिक ने उन पर गोली चला दी। उन्हें 3 गोलियां लगीं - 2 पेट में और 1 जांघ में। इस घटना के बाद पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया जी को पत्र लिखा है। कल पंजाब बीजेपी पूरे पंजाब में प्रदर्शन करेगी।0
0
Report
चंडीगढ़ में फ्लैट दिखावे के नाम पर 45 लाख की ठगी, गुरजोत सिंह गुलाटी गिरफ्तार
Khanna, Punjab:ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ’ਚ ਫਲੈਟ ਦਿਵਾਉਣ ਦੇ ਨਾਂ ’ਤੇ 45 ਲੱਖ ਦੀ ਠੱਗੀ, ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਦਾ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਡੀਲਰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਖੰਨਾ ਦੇ ਨਾਮਵਰ ਤਾਰਾ ਹੇਅਰ ਸੈਲੂਨ ਮਾਲਕ ਜਗਤਾਰ ਝਾਮ ਨਾਲ ਮਾਰੀ ਸੀ ਠੱਗੀ, ਅਦਾਲਤ ਨੇ ਦੋ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਰਿਮਾਨਡ ’ਤੇ ਭੇਜਿਆ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਫਲੈਟ ਦਿਵਾਉਣ ਦੇ ਨਾਂ ’ਤੇ 45 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਠੱਗੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਖੰਨਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਦੇ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਡੀਲਰ ਗੁਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਗੁਲਾਟੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੇ ਖੰਨਾ ਦੇ ਨਾਮਵਰ ਹੇਅਰ ਸੈਲੂਨ ਦੇ ਮਾਲਕ ਜਗਤਾਰ ਝਾਮ ਉਰਫ਼ ਤਾਰਾ ਨਾਲ ਠੱਗੀ ਮਾਰੀ ਸੀ। ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ, ਜਿੱਥੋਂ ਉਸ ਨੂੰ ਦੋ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਰਿਮਾਂਡ ’ਤੇ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਨੁਸਾਰ, ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ 10 ਦਸੰਬਰ 2025 ਨੂੰ ਖੰਨਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਕੇਸ ਦਰਜ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੁਲਜ਼ਮ ਪ੍ਰਾਪਰਟੀ ਡੀਲਰ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਤੋਂ ਬਚ ਰਿਹਾ ਸੀ ਅਤੇ ਭਗੌੜਾ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਹੁਣ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਸ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਸੀਆਈਏ ਸਟਾਫ਼ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਆਕਾਸ਼ ਦੱਤ ਨੇ ਮੁਲਜ਼ਮ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਦੀ ਪੁਸ਼ਟੀ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਅਗਲੀ ਤਫ਼ਤੀਸ਼ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਸੀਆਈਏ ਇੰਚਾਰਜ ਆਕਾਸ਼ ਦੱਤ ਅਨੁਸਾਰ, ਗੁਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਗੁਲਾਟੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਮੋਹਾਲੀ ਵਿੱਚ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਦਾ ਇੱਕ ਕੇਸ ਦਰਜ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਹੁਣ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿੱਚ ਫਲੈਟ ਦਿਵਾਉਣ ਦੇ ਨਾਂ ’ਤੇ 45 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਠੱਗੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਅਗਲੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ.0
0
Report
नो खबर: निर्दिष्ट समाचार सामग्री उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
द्वारका: बिंदापुर पुलिस ने सक्रिय वाहन चोर को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो बरामद की
New Delhi, Delhi:बिंदापुर थाना पुलिस ने एक सक्रिय वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की स्कॉर्पियो कार बरामद की है। आरोपी की पहचान 53 वर्षीय जगमोहन उर्फ बिट्टू निवासी पुरानी सब्जी मंडी, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले से चोरी और दिल्ली आबकारी अधिनियम के 17 से ज्यादा मामलों में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार 11 सितंबर को बिंदापुर इलाके से एक स्कॉर्पियो कार चोरी होने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज में एक शख्स चादर ओढ़कर कार के पास पहुंचता और बाद में कार चोरी करके फरार होता दिखाई दिया। करीब 500 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण और लगातार जांच के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान जगमोहन उर्फ बिट्टू के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
कोलकाता में ममता बनर्जी के आवास के बाहर अंजान महिला ने मचा दी हलचल
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): FORMER CM MAMATA BANERJEE STEPS OUT OF RESIDENCE IN KALIGHAT, INTERACTS WITH TMC WORKERS. अनजान महिला ममता बनर्जी की भीड़ में घुसी, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसके बाद सड़क पर लेट गई. महिला कौन थी कोई नहीं जानता. ममता बनर्जी को खुद की मासी बता रही थी.0
0
Report
झांसी के बरुआसागर में ससुराल विवाद के बाद महिला ने जहर खाकर दी जान
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरा गांव में एक महिला ने ससुराल में झगड़े के बाद जहर खाकर अपनी जान दे दी। मरने से पहले महिला ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर बताया था कि ससुराल वाले झगड़ा कर मारपीट कर रहे हैं। कुछ देर बाद जहर खाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। ससुराल वाले उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वी/ओ.1- मृतका गायत्री देवी बरुआसागर के लक्ष्मणपुरा गांव की रहने वाली थी और उसका मायका पूंछ के खिल्ली गांव में है। बड़ी बहन प्रज्ञा यादव ने बताया कि गायत्री की शादी 2018 में लक्ष्मणपुरा निवासी अनूप यादव से हुई थी। अनूप एक क्रेशर पर काम करता है। उनका 6 साल का एक बेटा भी है। बहन का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले गायत्री को परेशान कर रहे थे। घटना वाले दिन सब्जी बनाने को लेकर घर में झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। प्रज्ञा ने बताया कि जान देने से पहले गायत्री ने उसे फोन लगाकर बताया था कि ससुराल वाले झगड़ा और मारपीट कर रहे हैं। कुछ देर बाद जहर खाने या खिलाने से उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद ससुराल वाले अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई, बाइट-प्रज्ञा यादव .....मृतका की बहन बाइट--कमलेश..... मृतका का भाई0
0
Report
Advertisement
योगी की चुनावी रैलियों से वाराणसी में सियासी तनाव बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- MLC शिक्षक और स्नातक खंड के चुनाव में सीएम योगी लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं, गोरखपुर, बरेली के बाद अब कल वाराणसी जाएंगे यानि सीएम इस चुनाव में भी एक्टिव हैं तो वहीं विपक्ष के प्रमुख नेता कहीं नजर नहीं आ रहे...अखिलेश यादव एमएलसी चुनाव में कही भी रैली नहीं कर रहे, ऐसे में सवाल है की क्या वो जीत को लेकर आश्वस्त हैं या फिर उन्होंने पहले ही सरेंडर कर दिया है0
0
Report
करौली के 13 स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर, बच्चों के अधिकार और मुफ्त कानूनी सहायता
Karauli, Rajasthan:करौली जिले के 13 स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को बताए अधिकार, ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ अभियान के तहत बच्चों को स्कूल सुरक्षा, बाल संरक्षण और निःशुल्क कानूनी सहायता की दी जानकारी, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को ‘ट्रांसफॉर्मेटिव ट्यूजडे’ कार्यक्रम के तहत जिले के 13 सरकारी और निजी स्कूलों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। इनमें विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों, बाल संरक्षण और सुरक्षित विद्यालयी वातावरण के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। इस दौरान प्रताप सिंह मीणा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने बच्चों को जानकारियां प्रदान की। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर आयोजित इन शिविरों में न्यायिक अधिकारियों और विधिक सेवा से जुड़े प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों से संवाद किया। करौली, हिण्डौन, सपोटरा, नादौती और टोडाभीम क्षेत्र के स्कूलों में हुए कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को कानून के प्रति जागरूक करना और उनकी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की जानकारी देना रहा। शिविरों में विद्यार्थियों को बताया गया कि हर बच्चे को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। स्कूलों में सुरक्षित भवन, साफ शौचालय, पेयजल और खेल मैदान जैसी सुविधाएं बच्चों के विकास के लिए जरूरी हैं। इस दौरान निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रावधानों की जानकारी भी दी गई। बच्चों को समझाया गया कि स्कूल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी होने या उनके अधिकारों का उल्लंघन होने पर संबंधित प्राधिकरण के समक्ष शिकायत की जा सकती है। जरूरत पड़ने पर निःशुल्क कानूनी सहायता भी ली जा सकती है। इसके लिए नालसा की हेल्पलाइन 15100 के बारे में जानकारी देकर बताया गया कि इसके माध्यम से विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझी जा सकती है। शिविरों में विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने, दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुसार, ऐसे कार्यक्रमों के जरिए बच्चों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने और स्कूलों में सुरक्षित व संवेदनशील माहौल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
अजमेर पंचायत नामांकन आखिरी दिन समर्थकों का मेेला-सा माहौल
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में पंचायत चुनाव नामांकन के आखिरी दिन राजनेताओं और उनके समर्थकों का प्रत्याशियों के साथ आना मेले जैसा माहौल बन गया। दोनों ही राजनीतिक दलों ने अपने अधिकृत उम्मीदवारों के नाम की घोषणा सीधे आरओ को सिंबल के रूप में दी। पार्टी के टिकट नहीं मिलने से पैदा होने वाले विवाद और विरोध से पूर्व ही पार्टी के दिग्गज निर्वाचन कार्यालय की सीमा लांघ गए। हालांकि 3 बजे बाद दोनों ही दलों ने प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक कर दी। भाजपा के विधायक वीरेंद्र कानावत और कांग्रेस के पूर्व मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कमान संभाले रखी। विधायक कानावत कुछ देर बाद रवाना हो गए लेकिन डॉ. शर्मा बाद में निकले। भाजपा ने इस जिले के सभी 16 वार्ड में कमल खिलने का दावा किया तो वही कांग्रेस ने विकास के स्थान पर जिले में विनाश का ठीकरा भाजपा के माथे फोड़ा। भाजपा नेता और पूर्व केबिनेट मंत्री स्व.सांवर लाल जाट के भाई जगदीश लाम्बा ने जीत के दावे किए तो दूसरी ओर पूर्व मंत्री डॉक्टर रघु शर्मा ने भाजपा की नीतियों को जमकर कोसा。0
0
Report
Advertisement
146वी जयंती पर महाराजा गंगा सिंह की गरिमा धूमधाम से मनाई गई
Sri Ganganagar, Rajasthan:विजय सिंह चौक पर क्षत्रिय समाज द्वारा महाराजा गंगा सिंह की 146 वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में तहसीलदार ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना की। क्षत्रिय अध्यक्ष बिशन सिंह ने महाराजा गंगा सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला। समाज अध्यक्ष ने नव निर्वाचित पालिका अध्यक्ष सुशील कुमार मिड्ढा का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
बुलंदशहर: गुलावठी में पागल कुतिया का आतंक, 20 से ज्यादा लोगों को काटा, लाठी लेकर पहरा दे रहे लोग
Gulaothi, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के कस्बा गुलावठी में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। धौलाना रोड पर पारस प्लांट के पास शिव मंदिर वाली गली में पिछले 4 दिन से एक पागल कुतिया ने दहशत फैला रखी है। कुतिया के काटने से 20 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल हैं। डर का आलम ये है कि पूरी गली के लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर पहरा देने को मजबूर हैं। पीड़ित प्रशांत ने बताया कि रात 11 बजे वह रामलीला देखने जा रहा था, तभी शिव मंदिर के सामने कुतिया ने अचानक हमला कर दिया। उसके हाथ से मांस तक निकाल दिया। प्रशांत अकेला नहीं है, गली के कई और लोगों को भी इसी तरह काटा गया है। एक युवक तो गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। विजुअल में आप साफ देख सकते हैं कि कैसे शाम होते ही शिव मंदिर वाली गली में बड़े-बुजुर्ग और छोटे-छोटे बच्चे हाथ में लाठी लेकर कुतिया को ढूंढ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुबह मंदिर में आरती के समय भी कुतिया लोगों पर हमला कर देती है। वहीं गुलावठी नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान का कहना है कि जल्दी नगर पालिका से पागल कुत्तिया को पकड़ने के लिए टीम को भेजा जाएगा।0
0
Report
भूपालसागर में 458 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ स्कॉर्पियो गिरफ्तार, तस्करों की तलाश जारी
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर से मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। डीएसटी और भूपालसागर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 458 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा और एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, बबराना से बूल रोड पर नाकाबंदी के दौरान स्कॉर्पियो चालक ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने स्टॉप स्टिक की मदद से गाड़ी के टायर पंचर कर दिए। चालक बूल गांव के बाहर स्कॉर्पियो छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए खेतों की झाड़ियों में फरार हो गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तस्करी में लिप्त आरोपियों की तलाश और अनुसंधान शुरू कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
