466331
बुधनी विधानसभा में कांग्रेस की तैयारी शुरू, विधायक मैदान में उतरे
Nasrullaganj, Madhya Pradesh:कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बुधनी विधानसभा को जीतने के लिए विधायक और पूर्व विधायकों को मैदान में उतारा। कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की गईं और आगामी उपचुनाव के लिए तैयारी शुरू की गई। दो दर्जन से अधिक विधायक और पूर्व विधायक अब बूथ स्तर पर सक्रिय रहेंगे और पोलिंग स्तर पर भी संवाद करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आमेट नगर पालिका में नई सरकार, 1 करोड़ रुपये से वित्तीय मजबूती की घोषणा
Rajsamand, Rajasthan:आमेट नगर पालिका में नई सरकार का आगाज, विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ की मौजूदगी में अध्यक्ष दिनेश सरनोत और उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल ने संभाला कार्यभार, विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आमेट शहर के चहुंमुखी विकास और नगर पालिका को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा की. राजसमंद राजसमंद जिले के आमेट नगर पालिका में नई सरकार के गठन के साथ ही शहर के विकास को लेकर उम्मीदों का नया दौर शुरू हो गया है। नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष दिनेश सरनोत और उपाध्यक्ष राजेश पालीवाल ने आज आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस पदभार ग्रहण समारोह का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ-साथ भाजपा परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने नए बोर्ड का गर्मजोशी से स्वागत किया। एक करोड़ की सौगात से मजबूत होगी वित्तीय स्थिति- समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने आमेट शहर के चहुंमुखी विकास और नगर पालिका को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा की। इस बड़ी घोषणा से शहर की अटकी हुई विकास योजनाओं और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को एक नई गति मिलने की उम्मीद है.0
0
Report
28 वाहनों की फिटनेस अब आरटीओ-डीटीओ कार्यालयों में, राहत का बड़ा फैसला
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - वाहन फिटनेस में बड़ी राहत! - कृषि और निर्माण वाहनों को मिलेगी राहत - अब परिवहन कार्यालयों में हो सकेगी फिटनेस - ATS केन्द्रों पर नहीं हो पा रही थी फिटनेस - अब RTO-DTO कार्यालयों में फिटनेस हो सकेगी - केन्द्र सरकार के आदेश होंगे तुरंत प्रभाव से लागू एंकर कृषि से जुड़े और निर्माण श्रेणी के वाहन और उपकरणों की फिटनेस को लेकर राह आसान हो गई है। पिछले 6 माह से ज्यादा समय से ऐसे वाहनों की फिटनेस को लेकर परेशानी आ रही थी। अब केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ऐसे वाहनों की फिटनेस के लिए आरटीओ और डीटीओ कार्यालयों को अधिकृत कर दिया है। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 28 श्रेणियों के वाहनों की फिटनेस अब परिवहन विभाग के कार्यालयों में हो सकेगी। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसे लेकर एक आदेश जारी कर दिया है। मंत्रालय के अवर सचिव की ओर से जारी आदेश में कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए वाहन और उपकरण और निर्माण क्षेत्र से जुड़े हुए वाहन और उपकरणों को छूट दी गई है। इसके अलावा दुपहिया और इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर वाहनों की फिटनेस को लेकर भी आदेश में छूट दी गई है। दरअसल ऐसे वाहनों की फिटनेस को लेकर अभी तक समस्या आ रही थी। दरअसल सभी तरह के हल्के और भारी वाहनों की फिटनेस केवल ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों पर की जा सकती है। राजस्थान में वर्तमान में 51 ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन यानी एटीएस संचालित हैं। लेकिन इन एटीएस पर कृषि वाहन, निर्माण क्षेत्र से जुड़े वाहन और दुपहिया-इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की फिटनेस करने का प्रावधान नहीं था। ऐसे में इन वाहनों के मालिक एटीएस केन्द्रों और परिवहन विभाग के कार्यालयों के बीच चक्करघिन्नी बने हुए थे। ऐसे में यह मुद्दा कई राज्यों ने केन्द्र सरकार के समक्ष उठाया था। इसे देखते हुए अब केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इन वाहनों की फिटनेस परिवहन कार्यालयों में करने की अनुमति दी है। Gfx In इन 28 श्रेणी के वाहनों की फिटनेस में राहत - 28 श्रेणी वाहनों की RTO-DTO ऑफिसों में हो सकेगी फिटनेस - फॉर्क लिफ्ट, रिग लगे भारी वाहन, क्रेन माउंटेड व्हीकल, - कृषि ट्रैक्टर, पॉवर टिलर, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट व्हीकल, - रोड रोलर, एक्सकेवेटर, बुलडोजर, हार्वेस्टर, अर्थ मूविंग इक्विमेंट, - पॉवर टिलर (कमर्शियल), डम्पर, एक्सकेवेटर (कमर्शियल), - कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट व्हीकल (कमर्शियल), निजी उपयोग के ट्रेलर, - कृषि उपयोग के ट्रेलर, व्यक्तिगत उपयोग के ट्रेलर, ई-कार्ट, - ई-रिक्शा, कमर्शियल ट्रैक्टर, पुलर ट्रैक्टर, ट्रेलर, ऑक्जिलरी ट्रेलर, - कमर्शियल ट्रेलर, कमर्शियल ट्रैक्टर ट्रॉली, कमर्शियल सेमी ट्रेलर, - मॉड्यूलर हाइड्रोलिक ट्रेलर की फिटनेस RTOs में हो सकेगी - परिवहन निरीक्षक मैन्युअली कर सकेंगे इन वाहनों की फिटनेस Gfx Out वीओ- 2 केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि दुपहिया और इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर के मामले में जो पहले आदेश जारी किए गए थे, वे वाहन भी इस आदेश के तहत शामिल होंगे। यानी इन सभी तरह के वाहनों की फिटनेस अब परिवहन निरीक्षकों के निरीक्षण के आधार पर जारी की जा सकेगी। आपको बता दें कि वर्ष 2019 तक सभी तरह के वाहनों की फिटनेस मैन्युअल तरीके से परिवहन कार्यालयों में ही की जाती थी। लेकिन वर्ष 2018 में फिजा पॉलिसी 2018 लाई गई थी। इसके बाद से वाहनों की फिटनेस का कार्य निजी फिटनेस केन्द्रों पर होने लगा था। अब फिर से 28 श्रेणियों के वाहनों की फिटनेस का कार्य परिवहन विभाग के कार्यालयों में पूरा हो सकेगा।0
0
Report
बिहार में महिलाओं की सुरक्षा पर राजद सवाल, मंत्री की भाषा पर उठे सवाल
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना अशोक चौधरी के बयान पर राजद ने पलटवार करते हुए कहा अशोक चौधरी जी सरकार के मंत्री हैं。 क्या बिहार में रेप, छेड़खानी, गैंगरेप और हत्या जैसी घटनाएं अब सरकार के लिए ‘छोटी-मोटी’ या ‘छीपकुट’ घटनाएं हो गई हैं? क्या यह सरकार के मंत्री की भाषा होनी चाहिए? आज समस्तीपुर में जो घटना सामने आई, उससे पहले जमुई में लड़की के साथ जिस तरह की बदसलूकी हुई, और इससे पहले झंझारपुर समेत बिहार के अलग-अलग हिस्सों से महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ गंभीर अपराध की घटनाएं सामने आती रही हैं। सवाल यह है कि बिहार का ऐसा कौन-सा जिला है जहां महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल नहीं उठ रहे? आज बिहार की बेटियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। अगर किसी के घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ ऐसी घटना हो, तो क्या तब भी इसे ‘चिपकुट घटना’ कहा जाएगा? सरकार की कोई नैतिक जिम्मेदारी होती है या नहीं? अपराध के प्रति सरकार का रवैया क्या होना चाहिए—इसे हल्का बताना या गंभीरता से लेना? और जब सरकार के मंत्री ऐसी घटनाओं को छोटा बताने वाली भाषा का इस्तेमाल करते हैं, तो स्वाभाविक सवाल उठता है कि आखिर सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीर है? बिहार की जनता जवाब चाहती है। सरकार को अपनी नैतिक जिम्मेदारी तय करनी होगी और मुख्यमंत्री को भी इन घटनाओं पर स्पष्ट जवाब देना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले ‘जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया मौजूद रहे। स्वास्थ्य मेले में लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. एसपी श्रीवास्तव, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. महिजबीन, डॉ. फुरकान खान, फार्मासिस्ट शशिविंद मिश्रा, बजरंगी त्रिपाठी, विवेक राव, स्टाफ नर्स रेखा सिंह, सीबी आर्या, वार्ड बॉय प्रभुनाथ, अनिल यादव, कुंदन कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।0
0
Report
केलो नदी की सफाई में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खर्रा घाट से अवशेष निकाले
Darogapara, Chhattisgarh:केलो नदी को स्वच्छ और संरक्षित करने की पहल के तहत वित्त मंत्री ओपी चौधरी गुरुवार रायगढ़ शहर के केलो नदी के खर्रा घाट में नदी के अंदर उतरे और सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने केलो नदी में बह रहे गणेश प्रतिमा के अवशेष और कचरे को खुद बाहर निकाला। खर्रा घाट में मरीन ड्राइव और ऑक्सीजोन निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत घाट की सफाई की गई। इस दौरान महापौर जीवर्धन चौहान, पार्षद आनंद भगत सहित शहर के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन और युवाओं ने भी श्रमदान किया। मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि केलो नदी संरक्षण और पुनरुद्धार के साथ घाटों का विकास किया जाएगा। करीब साढ़े 8 एकड़ में ऑक्सीजोन और मरीन ड्राइव विकसित करने की योजना है, जिसके लिए लगभग 30 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। परियोजना के तहत घाट निर्माण सहित अन्य सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा।0
0
Report
पत्रकारों के सवालों का जवाब और खबरों पर कार्रवाई की सूचना देने की मांग
Partawal, Uttar Pradesh:महराजगंज। जनहित से जुड़े मामलों में पत्रकारों के सवालों का समुचित जवाब देने और प्रकाशित खबरों पर हुई जांच या कार्रवाई की सूचना संबंधित पत्रकार को उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने कहा कि निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता के लिए संबंधित विभाग का पक्ष और कार्रवाई की स्थिति जानना जरूरी है। ज्ञापन में विभागीय अधिकारियों को पत्रकारों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया। संगठन ने कहा कि कार्रवाई की जानकारी मिलने से खबरों का सही फॉलोअप कर आमजन तक तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाई जा सकेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष शेषमणि पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्र, विवेक पाण्डेय अख्तर अली, अर्जुन चौधरी, आत्मा सिंह आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
शाजापुर जिला अस्पताल में पावर हाउस शॉर्ट सर्किट से आग, बिजली आपूर्ति प्रभावित
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर के जिला अस्पताल परिसर में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित पावर हाउस में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से तारों में आग लग गई। पावर हाउस से धुआं उठता देख अस्पताल प्रबंधन में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिसके चलते करीब आधे घंटे से अधिक समय तक अस्पताल की सामान्य बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। हालाँकि अस्पताल के ICU में इमरजेंसी बिजली व्यवस्था चालू रखी गई, जिससे वहां भर्ती मरीजों की आवश्यक व्यवस्थाएं प्रभावित नहीं हुईं। अस्पताल के अन्य हिस्सों में बिजली बंद रहने के कारण कर्मचारियों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पावर हाउस की स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए विद्युत व्यवस्था को बहाल किया। आग लगने के कारण पावर हाउस में विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचने की भी जानकारी सामने आई है। इस संबंध में जिला अस्पताल के RMओ डॉ. दीपक पाटीदार ने बताया कि पावर हाउस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। आधे घंटे तक अस्पताल की बिजली बंद रही। ICU में emergency बिजली सप्लाई चालू रखी गई थी। स्थिति पर नियंत्रण के बाद अस्पताल की बिजली व्यवस्था को दोबारा सुचारू कर दिया गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया अभी लाइट चालू कर दी गई है।0
0
Report
पटना में पार्षद पति के गोलीकांड, अस्पताल में भर्ती
Patna, Bihar:पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकराम रोड स्थित मां सुखिया अपार्टमेंट में गोलीबारी में घायल पार्षद पति अनिल कुमार यादव को बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ज्यादा खून बहने के कारण वह अभी तक होश में नहीं आए हैं। उनके शरीर में दो गोलियां फंसी हुई हैं। घटना के बाद पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के साथ मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के प्रत्यक्षदर्शी मोहन पांडे ने बताया कि वह गेट के पास कुर्सी पर बैठे थे, जबकि अनिल कुमार यादव बेसमेंट में मौजूद थे। करीब साढ़े सात बजे बाइक से तीन अपराधी अंदर आए। उन्होंने बाइक खड़ी की और पिस्टल निकालकर अनिल यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोली चलने से मौके पर भगदड़ मच गई। मोहन पांडे के मुताबिक उन्होंने अपराधियों को रोकने के लिए कुर्सी से हमला करने की कोशिश की। इस दौरान अपराधियों ने उनकी तरफ भी गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन वह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि करीब छह-सात राउंड फायरिंग हुई, जिसमें पांच गोलियां अनिल यादव को लगीं। घटना के दौरान मौजूद दो अन्य लोग भी डरकर वहां से भाग गए। बाइट--मोहन पांडेय आई विटनेस0
0
Report
यावल तालुक्यात दुष्काळ जाहीर करण्यासाठी ठाकरे गटाचा सरकारवर दबाव
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगाव जिल्ह्यातील यावल तालुक्यात दुष्काळ जाहीर करण्याच्या मागणीवरून राजकीय वातावरण तापलं आहे. यावल तालुका दुष्काळग्रस्त जाहीर करावा, अशी मागणी शिवसेना ठाकरे गटाच्या नगराध्यक्षा छाया पाटील आणि शिवसेनेचे पदाधिकारी अतुल पाटील यांनी जिल्हाधिकाऱ्यांना निवेदनाद्वारे केली आहे. यावल शहरातील विकासकामांंचं श्रेय घेणाऱ्या भाजप आमदार अमोल जावळे यांनी आता शेतकऱ्यांची बिकट परिस्थिती शासनासमोर मांडावी, अशी मागणी छाया पाटील यांनी केली आहे. तर सर्वत्र दुष्काळाचं सावट असताना प्रशासकीय अधिकारी आणि लोकप्रतिनिधींनी केवळ पाहणी करण्याचं नाटक न करता सरसकट दुष्काळ जाहीर करावा, अशी मागणी अतुल पाटील यांनी केली आहे. त्यामुळे यावल तालुका दुष्काळग्रस्त जाहीर करण्याच्या मागणीवरून ठाकरे गटाने सरकार आणि स्थानिक लोकप्रतिनिधींवर निशाणा साधला आहे. याबाबत आढावा घेत नागरिकाच्या पदाधिकाऱ्यांची सभासदला आहे आमचे प्रतिनिधी वाल्मीक जोशी यांनी0
0
Report
Advertisement
समूह सखियों ने सात मांगों का ज्ञापन दिया; 48 घंटे में समाधान नहीं धरना
Jaunpur, Uttar Pradesh:समूह सखों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, 48 घंटे में समाधान नहीं होने पर धरने की चेतावनी जौनपुर। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी समूह सखियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। समूह सखियों का कहना है कि ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूहों के गठन, संचालन और समूह से संबंधित विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी वे लंबे समय से निभा रही हैं, लेकिन इसके एवज में मिलने वाला मानदेय उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप पर्याप्त नहीं है। समूह सखियों की अध्यक्ष पुष्पा सरोज के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान में उन्हें प्रतिमाह 2,000 रुपये मानदेय मिलता है। इस राशि से परिवार के भरण-पोषण के साथ मोबाइल रिचार्ज और कार्य के सिलसिले में आने-जाने का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने शासन स्तर पर उनकी समस्याओं को पहुंचाकर मांगों के समाधान की मांग की。 समूह सखियों ने अपनी सात प्रमुख मांगें रखीं। इनमें मानदेय बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रतिमाह करने, कार्य के लिए प्रत्येक समूह सखी को टैबलेट उपलब्ध कराने, टैबलेट का मोबाइल रिचार्ज निशुल्क कराने और कार्य के दौरान आने-जाने के लिए यात्रा भत्ता देने की मांग शामिल है। इसके अलावा समूह सखियों ने अपने पद को स्थायी करने, उन्हें निशुल्क इलाज की सुविधा और पांच लाख रुपये का बीमा कवर उपलब्ध कराने तथा सभी समूह सखियों के लिए एक निर्धारित ड्रेस और पहचान पत्र जारी करने की मांग उठाई। ज्ञापन के माध्यम से समूह सखियों ने जिलाधिकारी से उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने और जल्द समाधान कराने का अनुरोध किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर उनकी मांगों के संबंध में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगी। समूह सखियों ने कहा कि धरने के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति या नुकसान होने पर इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।0
0
Report
उत्तरकाशी: प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने चिन्यालीसौड़ में सेवा संकल्प कार्यक्रम का उद्घाटन किया
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग -चिन्यालीसौड़ में सेवा संकल्प कार्यक्रम में पहुंचे प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा. चिन्यालीसौड़ विकासखंड मुख्यालय स्थित राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण में सेवा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, नगर पालिका बड़ाहाट अध्यक्ष मनोज कोहली सहित कई जनप्रतिनिधि और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत किया। सेवा संकल्प शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही लोगों की समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जन कल्याण और विकास के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। वहीं कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने शिकायत निस्तारण की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कई शिकायतों का समय पर समाधान नहीं हो रहा है, जो निराशाजनक है। इस पर प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।0
0
Report
Hanumangarh के रावतसर में पंचायत समिति के आरक्षण लॉटरी पारदर्शिता के साथ निकली
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh में रावतसर पंचायत समिति में आम चुनाव के दृष्टिगत आने वाली पंचायतो के आरक्षण निर्धारण व श्रेणीवार आवंटन लॉटरी के लिए रावतसर उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा द्वारा रावतसर नगर पालिका सभागार में पंचायतो की लॉटरी निकाली गई। इस अवसर पर दो बच्चों के हाथों से लॉटरी निकाली गई। रावतसर उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने जानकारी देते बताएं कि राजस्थान पंचायती राज निर्वाचन अधिनियम 1994 के तहत आरक्षण प्रक्रिया अपनाई गई व लॉटरी आमजन के बीच पारदर्शिता पूर्वक निकाली गई है। इस मौके पर रावतसर तहसीलदार अशोक कुमार सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों से पहुंचे जन प्रतिनिधि व आमजन रहे मौजूद।0
0
Report
Advertisement
Raipur: महिला आरक्षक के शिकायत पर रेप केस, सहकर्मी गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर ब्रेकिंग महिला आरक्षक की शिकायत पर पुलिसकर्मी के खिलाफ रेप का केस दर्ज रायपुर कोर्ट में पदस्थ महिला आरक्षक ने दर्ज कराई शिकायत आरोपी आरक्षक घनश्याम देवांगन गिरफ्तार, जेल भेजा गया पीड़िता और आरोपी दोनों रायपुर कोर्ट में पदस्थ पीड़िता का पति भी पुलिस आरक्षक, कोर्ट में है पदस्थ पति के साथ थाने पहुंचकर महिला आरक्षक ने दर्ज कराई FIR आरोपी की पत्नी पर भी FIR, पुलिस ने बनाया सह-आरोपी आरोपी की पत्नी ने मोबाइल से अश्लील तस्वीरें निकालकर भेजीं तस्वीरें पीड़िता के पुलिसकर्मी पति को भेजने का आरोप गंज थाना पुलिस ने दर्ज किया रेप का मामला0
0
Report
किशनगंज में पुलिस दीदी अभियान से महिलाओं-नाबालिगों की सुरक्षा तेज
Kishanganj, Bihar:जमुई में हालिया घटना के बाद महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर पूरे बिहार में चिंता बढ़ी है। इसी को ध्यान में रखते हुए किशनगंज पुलिस ने जिले में सतर्कता का स्तर काफी बढ़ा दिया है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में पुलिस दीदी के माध्यम से विशेष सुरक्षा अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, छात्रावास और अन्य शैक्षणिक परिसरों के आसपास नियमित गश्ती तथा कड़ी निगरानी की जा रही है। पुलिस दीदी इन इलाकों का लगातार भ्रमण कर रही हैं, ताकि छात्राओं और महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुरक्षा या परेशानी का सामना न पड़े। संदिग्ध गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। पुलिस दीदी के अनुसार, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। उन्हें यह समझाया जा रहा है कि किसी भी परेशानी को छिपाने के बजाय तुरंत परिवार, शिक्षक या पुलिस से साझा करें। हालांकि मनचले युवक शहर के डुमरिया और डे मार्किट के बीच रेलवे फ्लाई ओवर पर स्कूल ड्रेस पहनकर गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं का इंतजार कर छेड़खानी करते हैं और कैमरा खुलते ही देखिये किस तरह से भाग खड़े होते हैं। वही एसपी संतोष कुमार ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पुलिस की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। इस दिशा में निरंतर निगरानी और गश्ती जारी रहेगी। पुलिस ने छात्राओं एवं महिलाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। पुलिस दीदी – हर कदम आपके साथ के संदेश के साथ यह अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।0
0
Report
समस्तीपुर नाबालिग लड़की harassment केस पर SP अरबिंद प्रताप सिंह की प्रतिक्रिया
Samastipur, Bihar:ARBIND PRATAP SINGH (SP SAMASTIPUR) ON SAMASTIPUR MINOR GIRL HARASSMENT CASE0
0
Report
Advertisement
