485334
जिला मुख्यालय चित्रकूट में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व निकाली गई तिरंगा यात्रा
Chitrakoot, Madhya Pradesh:चित्रकूट में स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा जिलाधिकारी शिवशरनप्पा जीएन और एसपी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें नगर के संभ्रांत नागरिक भी शामिल हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तिरंगा वाहन रैली से शहर गूंजा देशभक्ति के जयकारे
Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन- तिरंगा लहराते हुए निकली वाहन रैली, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले में जिला प्रशासन की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है | इसी के तहत आज जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की ओर से शहर में तिरंगा वाहन रैली निकाली गई | एसबीपी कॉलेज से जिला कलेक्टर देशलदान ओर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल ने रैली को हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया | इस दौरान शहर देशभक्ति गानों से गूंज उठा | वही आमजन को हर घर तिरंगा लगाने का सन्देश दिया | बॉडी- तिरंगा वाहन रैली की शुरुआत शहर के श्रीभोगीलाल पंड़िया राजकीय महाविद्यालय से हुई। रैली में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, युवा और आमजन हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहनों पर तिरंगा लेकर शामिल हुए। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी तिरंगे से सजाया गया। वाहनों पर सवार लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर भारत माता के जयकारे लगाए। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साह बढ़ाया। तिरंगा वाहन रैली कॉलेज रोड, तहसील चौराहा, कलक्ट्रेट, घड़ी चौराहा, हॉस्पिटल चौराहा होते हुए लक्ष्मण मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान देशभक्ति गीतों की स्वर लहरियों के बीच ट्रेक्टर तिरंगा रैली को देखकर राहगीर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गए और इस यादगार लम्हे को अपने मोबाइल में फोटो-वीडियो के रूप में सहेजते नजर आए। वही इस दौरान शहर देशभक्ति गानों से गूंज उठा | इधर तिरंगा वाहन रैली के माध्यम से आमजन को हर घर तिरंगा लगाने का sन्देश दिया गया | इस मौके पर जिला कलेक्टर देशलदान ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभर में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। हर नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना होनी चाहिए। बाईट- देशल दान जिला कलेक्टर डूंगरपुर अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण, तिरंगा यात्रा निकाली
Shahabad, Uttar Pradesh:नगर पालिका परिषद द्वारा अंबेडकर पार्क में स्थापित किए गए 101 फीट के राष्ट्रीय ध्वज का सोमवार को उच्च शिक्षा राज्य मंत्री नहीं फीता काटकर लोकार्पण किया ।इस मौके पर एक तिरंगा यात्रा भी निकाली गई । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन भी मौजूद रहे।0
0
Report
संजय यादव ने बीजेपी सांसद जनरदान मिश्रा के बयानों पर विवाद छोड़ा
Delhi, Delhi:RJD MP Sanjay Yadav on BJP MP Janradan Mishra Disputed Remarks जब किसी के पास किसी मुद्दे का उचित जवाब नहीं होता है तो लोग इसी तरह से गाली गलौज की भाषा का इस्तेमाल करते हैं।0
0
Report
Advertisement
सीपीआई सांसद के आरोप: भाजपा नेता अभद्र भाषा के आदी, भड़की राजनीति
Noida, Uttar Pradesh:सीपीआई सांसद पी Santosh ने कहा कि भाजपा के नेता अभद्र भाषा के आदी है ये वक्ता नहीं अंध भक्त हैं और इनके लोगों के लिए के मुद्दे से भटकाना और बातों में लगाना ही का लगाना ही काम है।0
0
Report
पूरनपुर चौकी से चंद कदम की दूरी पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,,,पूरनपुर क्षेत्र में युवक से शराब के नशे में गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत पूरनपुर थाने में दी है। विकास कश्यप पुत्र संजय कश्यप निवासी मो0 कायस्थान, पूरनपुर ने बताया कि दिनांक 09.08.2026 को सुबह करीब 09:30 बजे वह घरेलू सामान खरीदने बाजार गया था। वापस आते समय शराब भट्टी, स्टेशन रोड के पास आरोपी सीबू पुत्र असलम निवासी लाइनपार नशे की हालत में उसके पास आया और पैसे मांगने लगा।विकास का आरोप है कि जब उसने पैसे देने से मना किया तो आरोपी उग्र हो गया और उसके साथ बिना बात के गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग गया।पीड़ित ने तहरीर में पुलिस से आरोपी के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है,पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है,जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सीपीआई के पी संतोष कुमार Zee News अभियान पर
Noida, Uttar Pradesh:P Santosh Kumar, CPI on Zee News campaign0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं दौरे में दीपांकर भट्टाचार्य ने छात्र-युवाओं पर दमन रोक की मांग उछाली
Jhunjhunu, Rajasthan:भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य सोमवार को झुंझुनूं जिले के दौरे पर रहे। उन्होंने अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से बाकरा रोड रेलवे फाटक के आगे नवनिर्मित किसान मजदूर भवन का उद्घाटन किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने केंद्र सरकार पर छात्र-युवाओं के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई जारी रखने का आरोप लगाया और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठने की बात कही। भट्टाचार्य ने कहा कि सरकार की ओर से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले लोगों के खिलाफ आगे कार्रवाई नहीं करने की बात कही गई थी, लेकिन संसद मार्च के दिन हुई हिंसा के बाद भी प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ और उनके खिलाफ मुकदमे जारी हैं। उन्होंने इसे नौजवानों के साथ वादा खिलाफी बताया। उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे को लेकर संसद में भी सांसदों ने अमित शाह से जवाब मांगा है, क्योंकि उनके अनुसार दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है। भट्टाचार्य ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी उठ रही है। भट्टाचार्य ने कहा कि छात्र और नौजवानों के खिलाफ कार्रवाई पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कुछ राज्यों में मामले वापस लिए गए हैं, लेकिन अभी भी कई राज्यों में नए मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से ऐसे मामलों पर रोक लगाने और युवाओं को राहत देने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्र-युवाओं के साथ हो रहा दमन लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। Gen Z और Gen Alpha सहित युवा पीढ़ी की सुरक्षा और सम्मान को लेकर उनकी पार्टी पूरी तरह समर्पित है। भट्टाचार्य ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से युवतियों को दी जा रही धमकियों को लेकर भी गंभीर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक माहौल के बीच कम उम्र की बच्चियों तक को हत्या और बलात्कार की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इससे पहले किसान मजदूर भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रसिद्ध गणितज्ञ प्रो. डॉ. घासीराम, अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद कॉमरेड राजाराम सिंह, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पोलित ब्यूरो सदस्य एवं सांसद अमराराम, केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉमरेड फूलचंद ढेवा तथा रामचंद्र कुलहरि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
आसमान से बरसी आफत ने आगर मालवा में जलभराव, बांध के गेट खुलने लगे
Agar, Madhya Pradesh:एंकर- आगर मालवा में आसमान से बरस रही आफत ने जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। देर रात से जारी मूसलाधार बारिश के बाद जिले के कई इलाकों में जलभराव जैसे हालात बन गए हैं। सोयत कस्बे के निचले इलाके में पानी भर गया हैं और उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे भी सोयत के पास पानी भरने से अवरुद्ध हो गया है। जिसके बाद वैकल्पिक मार्ग से वाहनों के आने जाने की व्यवस्था में प्रशासन लगा हुआ है । हालात की गंभीरता को देखते हुए सुसनेर एसडीएम, एसडीओपी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं। कालीसिंध नदी समेत जिले के अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं। बढ़ते जलस्तर के चलते कुंडालिया बांध के चार गेट एक-एक मीटर तक खोल दिए गए हैं। जिसमें से 619 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है। जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो और भी गेट खोले जाने की संभावना है। सोयत के कंट्रोल रूम तक में पानी घुस गया है, जबकि बिजली ग्रिड में पानी भरने के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति एहतियातन बंद कर दी गई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील कर रहा है।0
0
Report
हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा
Gazipur, Uttar Pradesh:छपिया क्षेत्र में तिरंगा पदयात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र भक्ति एवं राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई । पदयात्रा गर्ग इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर हथियागढ़ बाजार तक निकाली गई।तिरंगे के साथ निकली पदयात्रा में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित एवं देश की एकता-अखंडता के प्रति संकल्प के साथ हुआ।इस पदयात्रा में गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल ,मंडल अध्यक्ष अरुण प्रकाश शुक्ला , प्रबन्धक देवी प्रसाद शुक्ला, जितेंद्र नाथ पांडेय, सोहरत वर्मा, पप्पू सिंह, मनीष पांडेय, राम अभिलाख वर्मा, श्याम नारायण एवं डबलू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।0
0
Report
Advertisement
पखांजूर हॉस्टेल में जहरीले सांप ने 6 छात्राओं को डसा, 3 की मौत
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर ब्रेकिंग- आधी रात को हॉस्टल में घुसे जहरीले सांप। सो रही 6 छात्राओं को डसा, 3 की मौत। 6 छात्राओं को अस्पताल में किया भर्ती। ईलाज के दौरान 3 छात्रा की हुई मौत 3 का ईलाज जारी। छत्तीसगढ़ सीमा में लगे महाराष्ट्र धनोरा कन्या छात्रावास का मामला। 3 छात्रा को गढ़चिरौली अस्पताल में किया गया भर्ती।0
0
Report
आरा एनकाउंटर: कोर्ट ने 12 अगस्त तक गिरफ्तारियों के वारंट जारी किए
Noida, Uttar Pradesh:आरा। भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बाद अपडेट सामने आया है। आरा व्यवहार न्यायालय के सीजेएम कोर्ट ने 73 BNS के तहत प्राथमिक और अप्राथमिकी अभियुक्तों के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी किया है। कोर्ट ने 12 अगस्त से पहले सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश दिया है। अप्राथमिक अभियुक्त तत्कालीन SDM संजीत कुमार, SDPO राजेश शर्मा, थानाध्यक्ष राजेश मालाकार, दरोगा अंकित आर्यन, हरी चंद्र कुमार, STF जवान अक्षय कुमार, विकास कुमार, ASI रमाशंकर यादव समेत 11 के खिलाफ वारंट जारी हुआ है。0
0
Report
रामगढ़: बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, सात सूत्री मांगों के कारण चेतावनी
Alwar, Rajasthan:रामगढ़ में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, सात सूत्रीय मांगों को लेकर चेतावनी अलवर जिले के रामगढ़ में बिजली विभाग के तकनीकी कर्मचारियों ने अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की और मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री के नाम एसडीएम सुभाष यादव को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन अध्यक्ष बलवीर कुमार ने बताया कि तकनीकी कर्मचारी बिजली व्यवस्था की रीढ़ हैं और वे त्योहार, अवकाश या रात-दिन हर परिस्थिति में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं। इसके बावजूद उनकी लंबित मांगों पर लंबे समय से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन में इंटर डिस्कॉम तबादला नीति लागू करने, ज्वाइनिंग तिथि से टाइम-बाउंड पदोन्नति, हाई ड्यूटी अलाउंस, नि:शुल्क वर्दी तथा साइकिल भत्ते के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता देने की मांग की गई है। साथ ही बढ़ते कार्यभार को देखते हुए तकनीकी पदों का पुनर्गठन और नए कर्मचारियों की भर्ती की मांग भी उठाई गई है। इसके अलावा टेक्नीशियन के पद बढ़ाने, सीनियर ईएस पद को पुनर्जीवित करने और डिप्लोमा धारक कर्मचारियों को पदोन्नति देने की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे चरणबद्ध आंदोलन तेज करेंगे。0
0
Report
Advertisement
बस्तर में तेज रफ्तार टिप्पर ने ली कई जानें, दो सप्ताह में चार मौतें
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में तेज रफ्तार टिप्पर वाहनों का कहर थमने کا नाम नहीं ले रहा, बीते दो हफ्ते के अंदर 3 सड़क दुर्घटनाओं में 4 लोगों کی موت टिप्पर वाहनों की वजह سے हो चुकी है, ग्रामीण इलाकों میں टिप्पर वाहन रेत के अवैध कारोबार سے जुड़े रहते है، तेज रफ्तार میں رेत کی ت salsa ...0
0
Report
डूंगरपुर में जेल भरो आंदोलन: किसान-मज़दूर केंद्र-राज्य की नीतियों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधान सभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर हेडलाइन- सीटू के नेतृत्व विभिन्न श्रमिक संगठनों व किसानो का संयुक्त ''जेल भरो आंदोलन'', शहर में रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर किया केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन एंकर इंट्रो- डुंगरपुर जिले में सीटू के नेतृत्व में अखिल भारतीय किसान सभा और विभिन्न मजदूर संगठनों की ओर से जेल भरो आन्दोलन के तहत शहर में विभिन्न मांगो को लेकर रैली निकाली गई और कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही इसके बाद अपनी गिरफ्तारियां दी | बॉडी- सीटू के पदाधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के तालकटोरा मैदान में हुए देशव्यापी सम्मेलन के निर्णय के अनुसार, 10 अगस्त को पूरे देश में जेल भरो आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत डुंगरपुर में भी सैकड़ों किसान-मजबूर सड़कों पर उतरे हैं। जिसके तहत शहर के बादल महल पर श्रमिक व किसान एकत्रित हुए | इसके बाद सभी ने बादल महल से रैली निकाली | रैली बादल महल से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी ओर कलेक्ट्रेट पर सम्पन्न हुई | इस दौरान किसानो व श्रमिको ने अपनी मांगो व केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया | प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कोविड काल के दौरान लाए गए 4 नए लेबर कोड मजदूरों के अधिकारों को समाप्त कर बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुँचाने के लिए बनाए गए हैं। इन्हें तुरंत वापस लेकर पुरानी श्रम संहिता को बहाल किया जाए। केंद्र सरकार द्वारा अमेरिकी कृषि व्यापार समझौतों के तहत भारतीय कृषि बाजार को सौंपने के प्रयासों का विरोध किया गया। साथ ही माँग की गई कि देश के किसानों की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का कानूनी अधिकार मिले। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों ने राज्य की भजनलाल सरकार पर चारागाह और पड़त भूमि से आदिवासियों और स्थानीय निवासियों को बेदखल करने की कोशिश का आरोप लगाया गया। वही वर्षों से काबिज मूल निवासियों को पट्टे जारी करने और वनाधिकार कानून 2006 के तहत लंबित पट्टों का अतिशीघ्र वितरण करने की मांग की गई | इधर प्रदर्शन के बाद लोगो ने अपनी गिरफ्तारियां दी और केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उनकी माँगों पर शीघ्र ध्यान नहीं देने पर आने वाले दिनों में डुंगरपुर जिले के हजारों किसानों और मजदूरों द्वारा एकजुट कर एक बड़ा और उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी | बाइट- गौतमलाल डामोर सीटू नेता डूंगरपुर अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
पवन खेड़ा ने रिजिजू और सांसद जनरदान मिश्रा के विवादास्पद बयानों पर खुलकर कहा
Delhi, Delhi:Pawan Khera on Parliamentary affairs minister Kiren Rijiju and BJP MP Janradan mishra disputed remarks0
0
Report
Advertisement
