Back
सतना-मानिकपुर रेल खंड पर देर रात S1 कोच कपलर टूटने से 3 बोगी अलग
SLSanjay Lohani
Oct 27, 2025 06:21:27
Satna, Madhya Pradesh
सतना-मानिकपुर रेल खंड के बीच देर रात ट्रेन हादसा हो गया। मझगवां और ठिकरिया स्टेशन के बीच रात 2.54 पर एलटीटी मुंबई से भागलपुर (12336) जा रही यात्री ट्रेन की 3 बोगियां अलग हो गई। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक एस 1 कोच की कपलिंग टूटने से जनरल कोच एवं उससे जुड़ा गार्ड यान अलग हो गया। दुर्घटना के समय ट्रेन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के कासन पर चल रही थी। लिहाजा बड़ा हादसा होते होते बचा। घटना की जानकारी होते ही एरिया मैनेजर नरेश सिंह, स्टेशन मास्टर अब्दुल मतीन, कमर्शियल एवं सीएनडब्ल्यू स्टाफ, आरपीएफ, जीआरपी समेत टेक्निकल टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे टेक्निकल स्टाफ ने एस 1 कोच को अलग कर डाउन ट्रैक को चालू किया। इसके साथ ही एस 1 कोच के यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट कर बाकी की 2 जनरल बोगियों को जोड़ कर ट्रेन को सुबह 7 बजे रवाना किया। रेलवे के तकनीकी जानकारों के अनुसार हादसे के समय कासन लगा होने से ट्रेन की स्पीड 10 किलोमीटर प्रति घंटे थी। एस 1 कोच का कपलर टूटने से प्रेशर कम हो गया, जिस कारण ट्रेन के ऑटोमैटिक ब्रेक लग गए। ट्रेन से अलग हुए 3 कोच लगभग 100 मीटर पीछे ही छूट पाए थे। उधर,रेलवे प्रशासन ने इस पूरी घटना की जांच के आदेश दे दिए है।
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AAAsrar Ahmad
FollowOct 27, 2025 09:26:430
Report
0
Report
ASAVNISH SINGH
FollowOct 27, 2025 09:25:170
Report
0
Report
SSSUNIL SINGH
FollowOct 27, 2025 09:24:510
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowOct 27, 2025 09:24:330
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowOct 27, 2025 09:24:120
Report
ASARUN SINGH
FollowOct 27, 2025 09:23:550
Report
OSONKAR SINGH
FollowOct 27, 2025 09:23:400
Report
DKDeepesh Kumar
FollowOct 27, 2025 09:23:270
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowOct 27, 2025 09:23:120
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowOct 27, 2025 09:22:550
Report
SNShashi Nair
FollowOct 27, 2025 09:22:420
Report
SDSurendra Dasila
FollowOct 27, 2025 09:22:150
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowOct 27, 2025 09:22:040
Report
