icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
485001
PPINEWZ9 May 2025, 10:35 am

Satna - चित्रकूट में किराना दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Satna, Madhya Pradesh:

सतना जिले के चित्रकूट स्थित बस स्टैंड क्षेत्र में गुरुवार की रात को एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई. यह दुकान नगर परिषद की बताई जा रही है, जिसमें पप्पू गुप्ता नामक व्यक्ति द्वारा किराने की दुकान संचालित की जा रही थी। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी दुकान जलकर खाक हो गई. दुकान में रखा सारा किराना सामान जल चुका था। जिससे पप्पू गुप्ता को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान मालिक के मुताबिक फ्रिज, कूलर, टीवी, मोबाइल, समेत सारा किराना समान जल कर खाक हो चुका है. बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को फोन किया गया, लेकिन दमकल वाहन करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंचा। आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि आग लगने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही चित्रकूट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रतलाम के करवाचौथ पर चांद ने सुहागिनों का इंतजार किया पूरा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में करवाचौथ के दिन सुहागिनों को चांद ने आखिरकार लंबा इंतजार करवा ही दिया... देर रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर आसमान में चांद की पहली झलक दिखाई दी, जिसके बाद महिलाओं के चेहरे खिल उठे। चांद के दीदार के साथ छलनी से जीवनसाथी का चेहरा देखा गया, पूजा-अर्चना हुई और फिर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला। देर शाम से ही बादलों के बीच चांद की लुकाछिपी चलती रही और हर नजर आसमान पर टिकी रही। इस बीच रतलाम शहर में करवाचौथ के अलग-अलग रंग भी नजर आएं. कहीं पर्व धूमधाम से मनाया गया, तो कहीं पारंपरिक अंदाज में रंगोली सजाकर करवे रखे गए और विधि-विधान से पूजा हुई। वहीं कुछ जगहों पर करवाचौथ का मॉडर्न अंदाज भी देखने को मिला। चांद के इंतजार के बीच कपल्स ने कैटवॉक किया, नकली चांद पर बैठकर जीवनसाथी के साथ गीत गुनगुनाए और इस खास दिन को यादगार बनाया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top