Back
उचेहरा में नवजात छोड़ने वाली मां की पहचान की जा रही है
SLSanjay Lohani
Feb 08, 2026 05:31:36
Satna, Madhya Pradesh
सतना जिले के उचेहरा ब्लॉक अंतर्गत विश्व विख्यात भरहुत गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक बेरहम मां जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु को जंगल क्षेत्र में स्थित पुरातत्व विभाग की बाउंड्रीवाल के अंदर छोड़कर फरार हो गई। ठंड और भूख से तड़प रहे नवजात की जान गांव के लोगों, सरपंच और पुलिस की तत्परता से बच गई। फिलहाल बच्चे को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है。
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों को बाउंड्रीवाल के भीतर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखने पर एक नवजात शिशु कपड़े में लिपटा हुआ और बोरे के अंदर पड़ा मिला। यह दृश्य देख ग्रामीणों ने तुरंत गांव की सरपंच माया देवी को सूचना दी। सरपंच ने बिना देर किए उंचेहरा थाने को सूचित किया। सूचना मिलते ही सहायक उपनिरीक्षक संतोष सिंह, आरक्षक संतोष वर्मा, कौशल गुर्जर और आरक्षक शिवानी मेहरा मौके पर पहुंचे और नवजात को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल सिविल अस्पताल उचेहरा में भर्ती कराया। अस्पताल में महिला चिकित्सक एवं विकासखंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा जांच के बाद शिशु को फिलहाल पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ बताया गया है। घटना के बाद सरपंच माया देवी ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए नवजात की अपने पुत्र की तरह देखभाल शुरू कर दी है और सुबह से अस्पताल में मौजूद रहकर उसकी सेवा कर रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और नवजात को छोड़कर जाने वाली महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 08, 2026 07:18:240
Report
RNRajesh Nilshad
FollowFeb 08, 2026 07:17:42Chittorgarh, Rajasthan:रायपुर एल डब्ल्यू ई राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक शुरू. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ले रहे है समीक्षा बैठक. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा बैठक में उपस्थित.
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 08, 2026 07:17:290
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowFeb 08, 2026 07:17:100
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 08, 2026 07:16:580
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 08, 2026 07:16:470
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 08, 2026 07:15:590
Report
NSNivedita Shukla
FollowFeb 08, 2026 07:15:470
Report
PSParmeshwar Singh
FollowFeb 08, 2026 07:15:130
Report
0
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 08, 2026 07:04:100
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 08, 2026 07:03:500
Report
NSNivedita Shukla
FollowFeb 08, 2026 07:03:390
Report
RARAM ANUJ
FollowFeb 08, 2026 07:03:280
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 08, 2026 07:03:120
Report