Back
भांजे-नाती ने अवैध रिश्ते के कारण बुजुर्ग नानी की हत्या कर दी
SLSanjay Lohani
Feb 18, 2026 09:17:47
Satna, Madhya Pradesh
अवैध संबंध को छिपाए रखने के लिए भांजे ने मामी के साथ मिलकर गला घोटकर बुजुर्ग नानी को मौत के घाट उतार दिया, जिसका खुलासा करते हुए रामपुर बाघेलान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। रुक्मणि पति स्वर्गीय भृगुपति रावत 65 वर्ष, निवासी झिरिया टोला-देवमऊ, बीते 5 फरवरी की शाम को गांव की तरफ जाने के लिए निकली, मगर वापस नहीं आई, तो परिजन खोजबीन करने लगे, लेकिन पता नहीं चला।अगले दिन भी गांव के आसपास सर्चिंग की गई, तब गांव से कुछ दूर स्थित एक खेत की मेड़ में झाडिय़ों के पीछे महिला की लाश पड़ी मिली, जिसके गले, चेहरे और सिर पर गंभीर चोट थी। यह खबर तुरंत थाने में दी गई, जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए 7 फरवरी को पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मारपीट और गला दबाकर हत्या की बात सामने आई। ऐसे में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत कायमी कर जांच-पड़ताल प्रारंभ की गई। ब्लाइंड मर्डर का सच सामने लाने के लिए मुखबिरों के अलावा साइबर टीम का सहयोग लिया गया, जिनसे मिले सुरागों से मृतिका की बहू भारती उर्फ कंचन पति अमरजीत रावत 25 वर्ष, निवासी झिरिया टोला और नाती कयामत पुत्र शिवबहादुर रावत 20 वर्ष, निवासी रगौली, थाना सेमरिया, जिला रीवा, पर शक की सुई घूम गई। ऐसे में युवक को हिरासत में लेते हुए कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने मामी कंचन के साथ नाजायज रिश्तों का खुलासा कर बताया कि 5 फरवरी की शाम को जब दोनों लोग खेत पर आपत्तिजनक हालत में थे, तभी नानी ने उनको देख लिया, ऐसे में अवैध रिश्ते का सच छिपाने के लिए उन्होंने रुक्मणि रावत को मौत के घाट उतार दिया। इस खुलासे पर कंचन उर्फ भारती को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 18, 2026 11:08:250
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 18, 2026 11:08:060
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 18, 2026 11:07:450
Report
AMATUL MISHRA
FollowFeb 18, 2026 11:07:260
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 18, 2026 11:07:140
Report
RBRAMESH BALI
FollowFeb 18, 2026 11:07:030
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowFeb 18, 2026 11:06:460
Report
MGManoj Goswami
FollowFeb 18, 2026 11:06:310
Report
RBRAKESH BHAYANA
FollowFeb 18, 2026 11:06:170
Report
AMAnkit Mittal
FollowFeb 18, 2026 11:04:58Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। मौत की बाइक पर सवार पांच छात्र; पुलिस ने बाइक सीज कर दी। बाइक सवार 5 छात्रों की बाइक सीज की गई। छात्रों ने बाइक को कार बना दी। पुलिस ने छात्रों की बाइक जप्त की। बुढाना कोतवाली के गढ़ी चौकी का मामला।
0
Report
SDSurendra Dasila
FollowFeb 18, 2026 11:04:460
Report
ASAkash Sharma
FollowFeb 18, 2026 11:04:270
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 18, 2026 11:04:110
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 18, 2026 11:03:540
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 18, 2026 11:03:430
Report