485775
मंत्री गौतम टेटवाल ने किए मैहर मां शारदा के दर्शन
Amarpatan, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल जी ने मैहर मां शारदा के दर्शन किए। उन्होंने माता का पूजन कर देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसके बाद उन्होंने संत श्री रविदास मंदिर में माथा टेका और तत्पश्चात सतना के लिए रवाना हुए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बेगूसराय में छठ के पहले दिन साढू की पिटाई से युवक की मौत
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर आस्था के महापर्व छठ के शुरू होते ही पहले दिन ही बेगूसराय से ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने पति पत्नी सहित कई रिश्ते को कलंकित कर दिया है तथा लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। घटना परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव की है। घटित घटना में बताया जा रहा है कि रिश्ते में चचेरे भाई एवं ससुराल के रिश्ते से साढू भाई ने ही अपने साडू की इतनी जमकर पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। क्या है पूरा मामला एक रिपोर्ट। भी ओ - दरअसल पूरा मामला परिहारा थाना क्षेत्र के परिहारा गांव से शुरू होती है। बताया जा रहा है कि परिहारा निवासी अभय कुमार उर्फ विशाल की शादी 5 माह पूर्व एफसीआई थाना क्षेत्र के मल्हीपुर निवासी नंदनी कुमारी से हुई थी। शादी के बाद से ही रिश्ते में खटास देखने को मिल रहा था। बताया जा रहा है कि नंदनी कुमारी ने शादी के बाद से ही पति को कभी भी पति का दर्जा नहीं दिया और ना ही पति-पत्नी के बीच कभी समरसता रही । मिली जानकारी के अनुसार नंदनी कुमारी ने शादी के बाद से ही पति को अलग रहने की हिदायत दी थी। इसके बाद मृतक के परिजनों ने अपने पड़ोसी शह रिश्ते में चचेरे भाई प्रवीण चौधरी से इसकी शिकायत की। गौरतलब है कि प्रवीण चौधरी की पूर्व में ही नंदनी कुमारी की बड़ी बहन से शादी हो चुकी थी और वह रिश्ते में अभय कुमार का साडू लगता था। लेकिन परिजनों की शिकायत के बाद भी प्रवीण चौधरी ने उल्टे अभय कुमार के परिवार को ही डांट डपटकर भगा दिया था और इसी बात की शिकायत को लेकर अभय कुमार जब प्रवीण चौधरी के घर पहुंचा तो 9 नवंबर को प्रवीण चौधरी एवं उसके परिवार के सदस्यों ने अभय कुमार की लाठी डंडे एवं अन्य धारदार हथियार से जमकर पिटाई कर दी। बाद में परिजनों ने बखरी पीएचसी में अभय कुमार को भर्ती करवाया जहां से अभय कुमार की स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन यहां भी सुधार नहीं होने पर विभिन्न नर्सिंग होम में इलाज के बाद उसे पटना में भर्ती कराया गया। लेकिन जब वहां भी सुधार देखने को नहीं मिला तो पुनः उसे बेगूसराय सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां आने के साथ ही अभय चौधरी की मौत हो गई। फिलहाल परिजनों ने मृतक अभय कुमार के चचेरे भाई प्रवीण कुमार चौधरी सहित अन्य लोगों पर पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस की जांच के बाद इस मामले की क्या सत्यता निकाल कर बाहर आती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है。0
0
Report
पाकुड़ में छठ महापर्व आज शुरू, चार दिनों के आस्था अनुष्ठान की धूम
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में लोग आस्था के महापर्व छठ आज से होगी शुरुआत नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का होगा आगाज बाजारों में सजी सूप-डउरा की दुकानें, खरीदारी में जुटे श्रद्धालु0
0
Report
20 घंटे लगातार काम के बाद वेयरहाउस रोबोट गिरा: वायरल खबर
Noida, Uttar Pradesh:VIRAL ROBOT बिना रुके 20 घंटे काम करने के बाद वेयरहाउस रोबोट गिर पड़ा VIRAL CAR DRIVING यहाँ गाड़ी चलाने में आप कितना सहज महसूस करते हैं पहाड़ों पर कार VIRAL NURSE जापान के नर्सिंग होम में, रचनात्मक खेल बुजर्ग निवासियों के बीच सक्रियता और जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं。0
0
Report
Advertisement
ताराटांड में नकली घी का कारोबार फर्जी पाम आयल से, 15 क्विंटल जप्त
Koderma, Jharkhand:कोडरमा के तिलैया थानाक्षेत्र में के ताराटांड में छठ में खपाने के लिए तैयार किये जा रहे नकली घी के कारोबार का भंडाभोड़ किया गया है। ताराताड़ वार्ड 14 मे रवि श्रीवास्तव के घर मे छठ पूजा को लेकर डालडा और पाम आयल से नकली घी बनाया जा रहा था। बीती रात फ़ूड इंस्पेक्टर अभिषेक आनन्द की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची औऱ तकरीबन 15 क्विंटल नकली घी जब्त किया। नकली घी तैयार कर बड़े-बड़े टिन के डब्बे के अलावे छोटे छोटे स्टील के कंटेनर में पैक करके रखा गया था और उसे बाजार तक ले जाने की पूरी तैयारी थी। हैरानी की बात यह है कि जिस स्टील के कंटेनर के जरिए यह नकली घी ग्राहकों तक पहुंचता, उसपर गाय का फोटो लगाकर ब्रांडिंग की गई थी, ताकि गाय का फोटो दिखाकर ग्राहकों को नकली घी देकर ठगा जा सके। छापेमारी करने पहुंचे फूड इंस्पेक्टर अभिषेक आनंद ने कहा कि फिलहाल यहां से बरामद किए गए नकली घी को जप्त कर लिया गया है और आवश्यक जांच की जा रही है।0
0
Report
सीतामढ़ी के घाटों पर छठ तैयारी अंतिम चरण, सफाई और सुविधाओं पर खास ध्यान
Sitamarhi, Bihar:त्रिपुरारी शरण सीतामढ़ी में छठ पूजा को लेकर घाटों को आकर्षक बनाए जाने की तैयारी अंतिम चरण में है । घाटों की साफ-सफाई से लेकर सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं तक, हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। खास बात यह है कि इस पूरी तैयारी की मॉनिटरिंग खुद जिलाधिकारी तनय सुलतानिया कर रहे हैं शहर से गुजरने वाली लक्ष्मणा नदी हो या बागमती नदी के घाट, और पोखर-तालाब हर जगह प्रशासन की ओर से कायाकल्प की तैयारी चल रही है। प्रशासन का प्रयास है कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित घाट उपलब्ध कराया जा सके, ताकि बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी इस बार सीतामढ़ी की छठ पूजा यादगार बन सके ।0
0
Report
सहारनपुर में दो मुस्लिम बहनों का निकाह: सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण संपन्न
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर मे कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच बहुचर्चित दो मुस्लिम बहनों का हरियाणा निवासी युवकों के साथ निकाह समारोह गुरुवार को खुशी और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। हरियाणा से पहुंची दोनों दूल्हों की बारात का लड़की पक्ष के परिजनों और रिश्तेदारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुस्लिम धर्मगुरु ने निकाह की रस्में पूरी कराईं। विवाद की आशंका के चलते समारोह स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जानकारी के अनुसार, हिसार जिले के छोटी सातरोड गांव निवासी अनिल और जींद जिले के ढांडाखेड़ी निवासी संजय की बारात लेकर परिजन गंगोह पहुंचे थे। दोनों दूल्हे आपस में मौसेरे भाई बताए जाते हैं। बारात के पहुंचने पर लड़की पक्ष ने उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों बहनों का निकाह संपन्न कराया गया और वे विवाह बंधन में बंध गईं। गौरतलब है कि शादी के कार्ड सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद दूल्हों के हिंदू नामों को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद गार्डन संचालक को फोन कर समारोह रद्द कराने की धमकी देने का आरोप भी सामने आया था। दोनों बहनों ने परिजनों के साथ दो लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की थी।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने समारोह स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष हाजी तहसीन चौधरी, नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी और सरफराज समेत अन्य लोग भी गार्डन में मौजूद रहे। उन्होंने पुलिस से शिकायत में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की बताया कि सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए समारोह स्थल पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। निकाह बिना व्यवधान के शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर: अंबामाता पुलिस ने फायरिंग के आरोपियों को गिरफ्तार किया
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर की अंबामाता थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फायरिंग कर फरार हुए आरोपियों को राजसमंद के کوठारिया के पास स गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की जिससे वह चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि 10 नवम्बर को आरोपियों ने 80 फीट रोड निवासी इरशाद और सज्जन नगर निवासी अब्दुल के ऊपर फायरिंग की थी। इसके बाद वे फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। मुखबिर की सूचना और तकनीकी आधार पर पुलिस को आरोपियों की लोकेशन राजसमन्द में मिली। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच आरोपियों को दबोच लिया। इस पूरे मामले में प्रॉपर्टी विवाद के चलते फायरिंग करवाने की बात सामने आ रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है。0
0
Report
ग्वालियर नगर निगम के भ्रष्टाचार जांच तेज, 23 नवंबर को आगे की रणनीति तय होगी
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम की विशेष परिषद बैठक में आज जमकर हंगामा हुआ। भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच के लिए समितियां गठित होने के बावजूद जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई। समितियों को दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर बीजेपी और कांग्रेस के पार्षदों ने अधिकारियों को घेरा। हंगामे के चलते परिषद की बैठक तीन बार स्थगित करनी पड़ी। आखिरकार अगली बैठक 23 नवंबर को बुलाने का फैसला हुआ। वीओ- सभापति की आसंदी को घेरे नजर आ रहे ये लोग कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि बीजेपी के पार्षद हैं। दरअसल, नगर निगम परिषद का विशेष सम्मेलन आज छह बिंदुओं पर चर्चा के लिए बुलाया गया था। लेकिन बैठक शुरू होते ही जांच समितियों को दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने का मुद्दा गरमा गया। पार्षदों का आरोप था कि परिषद के आदेश के बावजूद अधिकारी जांच से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। बार-बार जानकारी मांगने के बाद भी जवाब नहीं मिल रहा। इसी मुद्दे पर हुए हंगामे के चलते सभापति को तीन बार बैठक स्थगित करनी पड़ी। वीओ- सभापति ने आयुक्त को सात दिन में 15वें वित्त आयोग के पिछले दो वर्षों के खर्च और कार्यों की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष ने अधिकारियों पर परिषद के आदेशों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए महापौर और MIC के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। जवाब में MIC सदस्य ने आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर शहर के विकास पर ध्यान देने की नसीहत दी। हालांकि, उन्होंने भी माना कि अधिकारियों को मांगे गए दस्तावेज उपलब्ध कराने चाहिए। वीओ- दरअसल, नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए आठ समितियां गठित की गई थीं, लेकिन तीन साल बीतने के बाद भी एक भी समिति अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप सकी। इन समितियों के दायरे में नगर निगम के कई चर्चित मामले हैं। ग्वालियर नगर निगम के चर्चित घोटाले....।0
0
Report
नोएडा में प्रदूषण खतरनाक: AQI 470 तक, कई इलाकों में हवा गंभीर
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में प्रदूषण का खतरनाक स्तर नोएडा का औसत AQI 369 पहुंचा。 सेक्टर-62 में AQI 470 दर्ज。 सेक्टर-116 में AQI 409。 छह अन्य इलाकों में भी हवा बेहद खराब。 कई इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी के करीब।ये सुबह 5 बजे की उपलब्ध स्टेशन रीडिंग हैं,0
0
Report
Advertisement
चंदौली में सड़क पर जन्मदिन केक वीडियो: पुलिस की मौजूदगी से कानून-व्यवस्था पर सवाल
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चंदौली... - बीच बाजार सड़क पर चारपहिया वाहन खड़ा कर केक काटने का वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी की मौजूदगी पर उठे सवाल - शिकारगंज बाजार में बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - समाजवादी पार्टी के युवा नेता और पुलिसकर्मी समेत दर्जनों लोगों की मौजूदगी में काटा गया केक - पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर सड़क पर मनाया गया जन्मदिन, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल - वायरल वीडियो में शिकारगंज पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही श्रीराम यादव भी दिखाई देने का दावा - सड़क पर वाहन खड़ा होने से लंबा जाम लगने की भी मिली जानकारी - 8 नवंबर को शिकारगंज गांव निवासी सतीश मौर्य की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे सपाई - पिछले वर्ष सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू का भी सड़क पर केक काटने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद मुगलसराय कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था - चकिया कोतवाली क्षेत्र के शिकारगंज बाजार स्थित चकिया-अहरौरा मुख्य मार्ग का बताया जा रहा वायरल वीडियो。 वायरल वीडियो0
0
Report
छठ महापर्व: रांची के बाजारों में सूप-दउरे की खरीदारी तेज, चार दिनों का उत्साह
Ranchi, Jharkhand:चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज से हो गई है। छठ महापर्व को लेकर राजधानी रांची के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। बाजारों में छठ पूजा से जुड़ी सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। छठ पूजा में भगवान सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है और इस दौरान सूप और दउरा का विशेष स्थान है। इन्हीं सूप और दउरा में पूजन सामग्री, फल और प्रसाद सजाकर भगवान भास्कर को अर्पित किया जाता है। यही वजह है कि छठ महापर्व की शुरुआत के साथ ही बाजारों में सूप और दउरा की मांग बढ़ गई है। राजधानी के विभिन्न बाजारों में बड़ी संख्या में लोग सूप और दउरा की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। कोई अपने परिवार के लिए तो कोई छठ व्रत की तैयारी को लेकर पूजा सामग्री जुटाने में लगा है। बाजारों में बढ़ती रौनक से साफ है कि लोक आस्था के इस महापर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। WT- UJJWAL MISHRA, ZEE MEDIA0
0
Report
रेवास देवड़ा रोड पर कार अचानक आग लगने से जलकर राख, चार लोग सुरक्षित
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के रेवास देवड़ा रोड पर एक कार में अचानक आग लग गई। हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। हालाँकि, राहत की बात यह रही कि समय रहते चारों गाड़ी से उतर गए और किसी को कोई चोट नहीं आई, लेकिन कार को आग से काफी नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट अपने परिवार के साथ मंदसौर में किसी रिश्तेदार के यहाँ आए थे। इसी दौरान, रेवास देवड़ा रोड पर उनकी कार एक बिजली के पोल से टकरा गई। इसके बाद कार के अगले हिस्से में आग लग गई और देखते-देखते पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड ने कार में लगी आग पर काबू पाया0
0
Report
Advertisement
देवघर के कोठिया मोड़ पर ट्रक से टकराई कार; एक की मौत, छह घायल
Deoghar, Jharkhand:देवघर में आज अहले सुबह कोठिया मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी लोग छठ पूजा की तैयारी को लेकर सुल्तानगंज से गंगा स्नान कर अपने घर मोहनपुर लौट रहे थे. कोठिया मोड़ के पास एक अनियंत्रित बड़े ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मारी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार सभी लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. 48 वर्षीय लालू यादव की मौत हो गई. अन्य घायलों का इलाज देवघर के निजी अस्पतालों में चल रहा है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है. शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया. हादसे के बाद शोक का माहौल है.0
0
Report
बेगूसराय में दूध वाहन की टक्कर से टेंपो पलटा, 2 की मौत, कई घायल
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक तेज रफ्तार दूध वाहन ने टेंपो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। पूरी घटना बरौनी थाना क्षेत्र के मालती चौक के पास की है। मृतकों की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस गांव निवासी गणेश झा और 8 वर्षीय मासूम आयुषी कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग बरौनी में एक श्रद्धाकर्म के भोज में शामिल होने के बाद टेंपो पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। टेंपो पर करीब एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे। इसी दौरान मालती चौक के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार दूध वाहन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में एक मासूम बच्ची और एक पुरुष की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक घायल की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बरौनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।0
0
Report
बेटी होने पर नवजात को अस्पताल में छोड़ देने का मामला; बच्ची सुरक्षित
Sheohar, Bihar:निम्नलिखित संदेश से अस्पताल में बेटी होने के कारण नवजात को छोड़ देने का मामला सामने आया है। जहां बेटी होना एक नवजात को अभिशाप बन गया. एक महिला ने नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद उसे अस्पताल में ही छोड़ दिया और फरार हो गई। नौ महीने तक कोख में रखने के बाद जन्मी मासूम को इस तरह छोड़ दिए जाने से अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई। हालांकि, समय रहते जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पहल से बच्ची को सुरक्षित आश्रय मिल गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिला अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ललन कुमार रजक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया और नवजात बच्ची को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में रखा गया है。0
0
Report
Advertisement
