Back
SATNA में भाजयुमो के शक्ति प्रदर्शन से ट्रैफिक बाधित, एम्बुलेंसे फंसीं
SLSanjay Lohani
Feb 12, 2026 11:05:33
Satna, Madhya Pradesh
सतना। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर की खातिरदारी के लिए बुधवार को सतना में कार्यकर्ताओं में इस कदर होड़ मची कि शहर का यातायात अराजक हो गया। शहर के नजीराबाद से मुख्य बाजार, स्टेशन रोड से सर्किट हाउस चौक और भरहुत नगर स्थित बीजेपी कार्यालय तक ट्रैफिक इस हद तक बेलगाम हुआ कि सैकड़ों की तादाद में छोटे-बड़े वाहन जहां थे वहीं फंस कर रह गए। दोपहर साढ़े 4 बजे से देर शाम साढ़े 7 बजे तक मुख्य मार्गों पर यातायात चींटी चाल चला। वाहनों की लंबी कतारों में कई एम्बुलेंस भी फंस गईं। जाम में फंसे राहगीरों का कहना था कि ऐसी अंधेरगर्दी सिर्फ सतना में ही संभव है? जहां न जिम्मेदारों को नागरिक सुविधाओं की चिंता है और न ही नागरिक सुरक्षा की। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद श्याम टेलर के प्रथम नगर आगमन पर भाजयुमो की एक अदद जिलाध्यक्षी के साथ राज्य कार्यकारिणी में जगह बनाने के दावेदारों के बीच पहली ही नजर में नंबर बढ़ाने की होड़ लग गई। शक्ति प्रदर्शन एक दिन पहले ही सडक़ पर आ चुका था। नजीराबाद से भरहुत नगर के बीच लगभग 4-5 किलोमीटर पर इन्हीं दावेदारों ने अलग-अलग स्वागत मंच बनाए। गौशला चौक, कोतवाली चौक, जयस्तंभ, बाजार चौक, गांधी चौक, बिहारी चौक, पन्नीलाल चौराहा, जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, व्यंकट-टू स्कूल, सर्किट हाउस चौक, बम्हनगवां और भरहुत नगर की तंग जगहों पर जिसे जहां जगह मिली, वहीं तंबू तान दिए गए। उल्लेखनीय है, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है,मगर इस पद पर चौथे वर्ष भी नई नियुक्ति नहीं हुई है। दावेदारों की फेहरिस्त में एक दर्जन नाम हैं। भाजयुमो के प्रदेश प्रमुख के सामने शक्ति प्रदर्शन की होड़ में बीजेपी की डबल इंजन सरकार के सहयोगी संगठन भाजयुमो के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की देर रात रैली का रास्ता साफ करने के लिए क्रेन और पोकेलेन मशीनें लगा कर व्यंकट टू के सामने टू लेन रोड पर लगे भारी भरकम आधा दर्जन डिवाइडर हटाकर किनारे लगा दिए। ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए नगर निगम ने कंक्रीट के ये प्री-कॉस्ट मूवेबल डिवाइडर हाल ही में लगवाए थे। 10 फरवरी की रात डिवाइडर हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी जिम्मेदारों ने चुप्पी साधे रखी। हटाए गए डिवाइडर नगर निगम के 30 लाख के पैकेज का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं बीजेपी के प्रदेश प्रमुख की रैली का रास्ता साफ करने के लिए दिन भर 4 पोकलेन मशीनें सडक़ पर रहीं। इनकी आड़ी-तिरछी चाल से भी यातायात बेलगाम हुआ。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 12, 2026 12:35:100
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 12, 2026 12:34:39Bijnor, Uttar Pradesh:अमरौहा से है...यहां वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी पर फर्जी डिग्री छापने के आरोप लगे हैं
हालांकि आरोपों पर फिलहाल यूनिवर्सिटी प्रशासन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है
0
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowFeb 12, 2026 12:34:270
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 12, 2026 12:34:110
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 12, 2026 12:33:380
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 12, 2026 12:33:180
Report
AZAmzad Zee
FollowFeb 12, 2026 12:33:070
Report
WMWaqar Manzoor
FollowFeb 12, 2026 12:32:510
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 12, 2026 12:32:400
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 12, 2026 12:32:240
Report
MSMAYUR SHUKLA
FollowFeb 12, 2026 12:32:090
Report
0
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 12, 2026 12:31:22Jalaun, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में भी नोएडा के इंजीनियर युवराज की मौत जैसा मामला सामने आया है...यहां सिस्टम की लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली अब देखना होगा की मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कब कार्रवाई होगी
0
Report
PPPraveen Pandey
FollowFeb 12, 2026 12:30:55Kanpur, Uttar Pradesh:लैंबॉर्गिनी कर मामले में 20 हजार मुचलके पर आरोपी शिवम मिश्रा को मिली जमानत. घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेशी मिली जमानत
0
Report
VKVINOD KANDPAL
FollowFeb 12, 2026 12:30:420
Report