Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Satna485334

चित्रकूट में बारिश ने धान फसल तबाह, किसान मुआवजे की मांग तेज

OSONKAR SINGH
Oct 31, 2025 08:51:41
Indore, Madhya Pradesh
चित्रकूट- बारिश से किसानों की धान की फसल हुई बर्बाद। किसानों को सरकार से मुआवजा की दरकार कुदरत के कहर से हजारों हेक्टेयर में धान की फसल बर्बाद, सरसों, गेहूं और चना की बोवनी ठप। आसमान से बरसी आफत ने निगल ली खेतों की हरियाली। किसानों की उम्मीदों पर फेरा पानी छीनी मुस्कान। धान की फसल पूरी तरह तबाह। मिट्टी में मिल रही किसानों की मेहनत। बावजूद प्रशासन द्वारा अभी तक किसानों के नुकसान का नहीं कराया गया सर्वे। बेमौसम बारिश से मानिकपुर तहसील के पाठा क्षेत्र में खड़ी व कटi फसल को 70 से 80 प्रतिशत पहुंचा नुकसान। समूचे जनपद समेत क्षेत्र के मारकुंडी, इंटवा डुडैला, ऊंचाडीह, कल्याणपुर, छेरिहा खुर्द, टिकरिया , कुसमी, दादरीमाफी, रूखमा खुर्द, बहिलपुरवा आदि ग्रामीण इलाकों में धान की फसल को पहुंची भारी क्षति। कुदरत के कहर ने छीन ली पाठा के किसानों की मुस्कान। धान की फसल पूरी तरह से तबाह। खेतों में पानी भर जाने से जहां कटी फसल को सड़ने का खतरा वहीं पसर गई खड़ी फसल। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा दिलवाने की मांग। बारिश ने न केवल खरीफ की फसल को पहुंचाया नुकसान बल्कि रवि की बुवाई पर भी मंडरा रहे संकट के बादल। खेतों में पानी भरने और दलदल होने से बुवाई की प्रक्रिया पड़ गई ठप। जिसको लेकर किसान बेहद चिंतित। खाद बीज और मजदूरी की तैयारी करने वाले किसान अब मुआवजे और सरकारी राहत की उम्मीद लगाए बैठे।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
D1Deepak 1
Oct 31, 2025 15:17:09
Delhi, Delhi:लोकेशन : पीतमपुरा आज देशभर में मनाया गया सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती. राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई जयंती. इस अवसर पर देशभर में एकता की दौड़ भी लगाई गई. दिल्ली पुलिस द्वारा भी एकता दिवस पर लगाई एकता की दौड़. कुछ ऐसा ही नजारा बाहरी दिल्ली में भी देखने को मिला. बाहरी जिला द्वारा एकता दौड़ में रेसलर रवि दहिया रहे मुख्य अतिथि. इस मौके पर ज्वाइंट सीपी जतिन नरवाल, डीसीपी सचिन शर्मा, एडिशनल डीसीपी नर्रा चैतन्या सहित कई पुलिसकर्मी रहे मौजूद. इस एकता की दौड़ से रवि दहिया ने युवाओं को दिया विशेष संदेश. रवि दहिया ने कहा युवा पीढ़ी नशे से दूर होकर अपने लिए समय निकाले. डीसीपी ने कहा कि अब हमें एक भारत श्रेष्ठ भारत की ओर बढ़ना है. बाइट : रवि दहिया, अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी बाइट : सचिन शर्मा, डीसीपी, बाहरी दिल्ली
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Oct 31, 2025 15:16:54
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर की केंद्रीय जेल में सिवनी के बहुचर्चित हवाला-डकैती कांड के 10 पुलिसकर्मियों को आज शिफ्ट किया गया। जेल विभाग के निर्देश पर आरोपियों को सिवनी से एक पुलिस वाहन के जरिए नरसिंहपुर लाया गया। सुरक्षा कारणों से इन्हें स्थानीय सिवनी जेल में न रखकर नरसिंहपुर भेजा गया है। दरअसल, सिवनी जेल में पहले से बंद आरोपियों के साथ विवाद की आशंका जताई जा रही थी। नरसिंहपुर जेल प्रशासन को पहले से ही जानकारी दे दी गई थी, जिसके चलते जेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई थी। दोपहर में पुलिस वाहन के पहुंचते ही सभी 10 पुलिसकर्मियों को जरूरी प्रक्रिया पूरी कर जेल में दाखिल किया गया। बंडोल थाना प्रभारी एसआई अर्पित भैरम प्रधान आरक्षक राजेश जंघेला कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रविन्द्र सिंह उइके, माखन सिंह इनवाती आरक्षक जगदीश यादव, योगेन्द्र चौरसिया, सुभाष सदाफल, केदार सिंह, रीतेश वर्मा, नीरज राजपूत वहीं, निलंबित एसडीओपी पूजा पांडेय को रीवा जेल भेजा गया है।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Oct 31, 2025 15:16:42
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी लोकेशन- जयपुर फीड- ओएफसी 3110ZRJ_JPR_ZEE_IMPACT_R1 जयपुर शहर में नियम विरुद्ध शराब दुकानों के अंदर बिठाकर ग्राहकों को शराब पिलाने के मामले में आबकारी विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जी मीडिया के स्टिंग ऑपरेशन 'दुकानें या मयखाने' के खुलासे के बाद आबकारी विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। शहर की कुल 12 शराब दुकानों पर FIR दर्ज किए गए हैं और इन्हीं दुकानों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 58 सी के तहत लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन के मामले दर्ज किए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी महीपाल सिंह ने शहर में टीमों के साथ छापे मारे और सोडाला, पानीपेच, टोंक रोड लालकोठी, बर्फखाना आदर्श नगर और गोविंद मार्ग जनता कॉलोनी स्थित शराब दुकानों पर कार्रवाई की गई। जी मीडिया के स्टिंग के वक्त खुफिया कैमरे में कैद तस्वीरों के अनुसार जयपुर शहर की कुछ दुकानों के अंदर शराब पिलाई जा रही थी, जिससे लाइसेंस फीस और अन्य नियमों के उल्लंघन के संकेत मिले। थाना-धिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियां कानून के अनुसार दंडनीय हैं तथा गिरफ्तारी/जुर्माने आदि का प्रावधान है। शुक्रवार को अलग-अलग दुकानों पर टीमों ने छापा मारा और कुल 12 शराब दुकानों के खिलाफ FIR दर्ज किए गए। इन दुकानों के FIR नंबर क्रमशः वार्ड-वार्ड और सर्किल के अनुसार सूचीबद्ध हैं। आबकारी विभाग ने कहा है कि आगे भी नियम उल्लंघन पर कार्रवाई जारी रहेगी और लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन पर धारा 58 (सी) के तहत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
0
comment0
Report
DSDM Seshagiri
Oct 31, 2025 15:16:26
Hyderabad, Telangana:2015 में पूर्व चेत्तूर मेयर कटारी अनुराधा और उनके पति कटारी मोहन की हत्या के सनसनीखेज मामले के संबंध में चेत्तूर कोर्ट ने लगभग दशक भर बाद पांच आरोपियों को मौत की सजा सुनाई है। अंधाधुंध गोलीबारी की जगह हत्या की वारदात 17 नवंबर 2015 को सार्वजनिक कार्यालय के भीतर दिन की रोशनी में घटी थी; अनुराधा मौके पर ही मौत हो गईं, जबकि मोहन मदद के लिए भागते हुए खोजी गई चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल होकर बाद में दम तोड़ गए। विस्तृत मुकदमे के दौरान 100 से अधिक गवाहों और कई फोरेंसिक रिपोर्टों की जांच हुई, जिसमें juez ने इस अपराध को “rarest of rare” श्रेणी में रखा और कूट-नीतpreय/पूर्वनियोजित कृत्य पर जोर दिया गया। पाँचों दोषियों को साजिश और अपराध के क्रियान्वयन के लिए मौत की सजा दी गई है। हत्या के पीछे गहरी पारिवारिक और राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता तथा वित्तीय विवाद का संकेत मिला है। फैसले से पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है और न्याय व्यवस्था में उनकी आस्था पुनः बहाल हुई है। यहSensational मामला आंध्र प्रदेश को हिलाकर रख देने वाला था और सार्वजनिक प्रतिनिधियों की सुरक्षा पर बहस को भी हवा दे गया था। निर्णय: चेत्तूर 9वीं अतिरिक्त जिला अदालत के न्यायाधीश श्री सिंधिवास राव ने पांच दोषियों को मौत और कटारी परिवार को ₹50 लाख तथा शिकायतकर्ता वेलुरी सचिन नायडू को ₹20 लाख के कुल ₹70 लाख मुआवजे का आदेश दिया।
0
comment0
Report
KHKHALID HUSSAIN
Oct 31, 2025 15:16:11
Chaka, :सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर, ऐतिहासिक लाल चौक घंटाघर, जो कभी अलगाववाद का केंद्र हुआ करता था, आज देशभक्ति के जीवंत केंद्र में तब्दील हो गया। लौह पुरुष सरदार पटेल और भारतीय तिरंगे के विशाल चित्रों और "एकता दौड़" लिखे बड़े बैनरों के साथ घंटाघर चारों ओर लहरा रहा था। नारंगी, सफेद और हरे रंग के गुब्बारों, झंडों और तोरणों के साथ, बॉलीवुड अभिनेता मुकेश रेशी की ज़ोरदार आवाज़ "गॉड ब्लेस कश्मीर - गॉड ब्लेस कश्मीर" पूरे इलाके की शोभा बढ़ा रही थी। हज़ारों लोग देशभक्ति के इस उत्सव में शामिल हुए, जिसमें सफेद पोशाक और पुलिस की वर्दी पहने स्कूली बच्चे और सैकड़ों स्थानीय लोग शामिल थे। पुलिस बैंड और लोक कलाकारों ने कश्मीरी संगीत के साथ सांस्कृतिक रंग भर दिया। जम्मू और कश्मीर पुलिस ने National unity Day के उपलक्ष्य में एकता दौड़ का आयोजन किया। मुख्य कार्यक्रम, "एकता दौड़", ऐतिहासिक लाल चौक घंटाघर से शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों छात्रों और स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रन फॉर यूनिटी ने श्रीनगर के लोगों में एक खूबसूरत देशभक्ति का माहौल बनाया। मीडिया से बात करते हुए, बॉलीवुड अभिनेता मुकेश ऋषि ने कहा, यह मेरी आँखों के सामने एक अद्भुत दृश्य है... मुझे यहाँ बहुत अच्छा लग रहा है, ईश्वर कश्मीर पर कृपा करे और ईश्वर कश्मीर पर कृपा करे... मैं कश्मीर के लिए बहुत खुश हूँ। लाल चौक पर इस जीवंत उत्सव में, ढोल की थाप, कश्मीरी पारंपरिक नृत्य और लोगों की भीड़ ने ऐसा माहौल बनाया कि मानो कश्मीरी देशभक्ति का पूरा माहौल ही बदल गया हो। आनंद जैन, एडीजीपी पुलिस, ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं से एकता, अखंडता और भाईचारे के आदर्शों पर चलने का आग्रह किया। बिरदी ने कहा कि next दो वर्षों तक "रन फॉर यूनिटी" जैसे आयोजनों सहित एकता और राष्ट्रीय अखंडता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे। कश्मीर में बड़ा बदलाव आ रहा है और ज़मीनी स्तर पर स्थिति काफी शांतिपूर्ण है। युवाओं और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी ने इस अवसर को एक जीवंत देशभक्ति उत्सव बना दिया। इस तरह की पहल police और समुदाय के बीच के बंधन को मजबूत करती है। खालिद हुसैन Zoll ZE मीडिया कश्मीर
0
comment0
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
Oct 31, 2025 15:15:58
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द में जमीन फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 2700 वर्गफीट की पैतृक जमीन को जालसाजी कर दूसरे व्यक्ति के नाम पर रजिस्ट्री करा दी गई। दस्तावेजों में हेराफेरी कर जमीन को अवैध तरीके से बेचने के इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और दस्तावेजों में छेड़छाड़ की धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। मामला तोरवा धानमंडी निवासी शिवाकांत पांडेय और रविंद्रकांत पांडेय की पैतृक जमीन से जुड़ा है। वर्ष 1987 में उनके पिता राम नगीना पांडेय ने यह जमीन दुलारदास से अपनी पत्नी देवी पांडेय के नाम पर खरीदी थी। देवी पांडेय के निधन के बाद वर्ष 2022 में यह जमीन दोनों भाइयों के नाम पर दर्ज हो गई। हाल ही में उन्हें जानकारी मिली कि उनकी जमीन पर राजकुमार पंजवानी नामक व्यक्ति दीवार निर्माण करा रहा है। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो राजकुमार ने दावा किया कि उसने वर्ष 2024 में यह जमीन विधिवत खरीदी है और उसके पास रजिस्ट्री के दस्तावेज मौजूद हैं। मिली जानकारी के अनुसार दलाल आकाश मिश्रा और सुनील घोरे ने दुलारदास के नाम से एक फर्जी मुख्तियारनामा तैयार कराया था। इसी फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन राजकुमार पंजवानी के नाम पर बेच दी गई। जांच में यह भी सामने आया कि इस साजिश में जोहन निषाद नामक व्यक्ति ने भी भूमिका निभाई थी, जिसने रजिस्ट्री प्रक्रिया के दौरान मदद की और सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी कराई। पूरे मामले की शिकायत के बाद तोरवा पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में अपराध दर्ज कर लिया है।
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Oct 31, 2025 15:15:40
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले के हरसूद के में एक मुस्लिम लड़के से परेशान होकर सुसाइड करने वाली लड़की के मुख्य आरोपी अरबाज शाह और उसके परिवार के सात सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन सभी लोगों को आज न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 18 वर्ष की नेहा हरसूद के फोकट पूरा क्षेत्र में रहती थी। इसी मोहल्ले में रहने वाला अरबाज उसे धर्म परिवर्तन कर शादी के लिए ब्लैकमेल करता था। उसने वीडियो और फोटो के माध्यम से लड़की और उसके परिवार वालों को भी धमकाया था। इस लड़की की सगाई हो गई थी अरबाज ने लड़की के मंगेतर को भी लड़की के फोटो और वीडियो भेज कर शादी नहीं करने के लिए धमकाया था। इसी से परेशान होकर लड़की ने बुधवार को जहर खा कर आत्महत्या कर ली थी। बुधवार देर रात तक हरसूद के लोगों ने पुलिस थाने का घेराव कर लड़की के शव को चौराहे पर रखकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। इस घटना के बाद मुख्य आरोपीय अरबाज और उसके परिवार वाले फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले पर दो अपराध दर्ज किए थे। एक मामला मुख्य आरोपी अरबाज के खिलाफ था और दूसरा उसके परिवार के सहयोगियों के खिलाफ दर्ज हुआ था। इस मामले में कुल 9 आरोपी बनाए गए थे जिसमें दो महिलाएं भी है। अरबाज के परिजनों ने भी लड़की और उसके परिवार वालों को पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करने के लिए और रोका और धमकाया था। आरोपियों की तलाश करने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीम में बनाई थी मुख्य आरोपी अरबाज़ को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से और उसके परिवार के सात सहयोगियों को अलग-अलग क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार रोगों में अरबाज का पिता उसका काका और चचेरे भाई शामिल है। इस मामले में दो महिलाएं अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस ने आज इन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से इन सभी को जेल भेज दिया गया। बाइट, मनोज कुमार राय एसपी खंडवा
0
comment0
Report
Oct 31, 2025 15:15:01
0
comment0
Report
SMSanjay Mohapatra
Oct 31, 2025 15:03:29
Puri, Odisha:ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ରେ ପଞ୍ଚୁକ ବ୍ରତ ପାଇଁ ଆରମ୍ଭ ହେଲା ପ୍ରସ୍ତୁତି।ଆସନ୍ତା ଦୁଇ ତାରିଖ ଠାରୁ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ପଞ୍ଚୁକ ନୀତିପଞ୍ଚୁକରେ ଛୁଟିବ ଭକ୍ତଙ୍କ ସୁଅ।ନଭେମ୍ବର ୨ରୁ ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ସ୍ବତନ୍ତ୍ର ବେଶ ଦର୍ଶନର ଅବସର ଲଭିବେ ଭକ୍ତ।ଭକ୍ତମାନେ କେବଳ ସିଂହଦ୍ବାର ଦେଇ ପ୍ରବେଶ କରିବେ।ଅର୍ଥାତ ଗୋଟିଏ ଦ୍ବାର ଦେଇ ପ୍ରବେଶ କରିବା ପରେ ଦର୍ଶନ ସାରି ଅନ୍ୟ ତିନ୍ଦ୍ବାରରେ ପ୍ରସ୍ଥାନ କରିବେ।ଏହି ଅବସରରେ ଶ୍ରୀକ୍ଷେତ୍ରରେ ହେବ ପ୍ରବଳ ଜନସମାଗମ ।ଏନେଇ ଭିଡକୁ ନଜରରେ ରଖି ଶ୍ରୀମନ୍ଦିର ଓ ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ତରଫରୁ ସରିଛି ପ୍ରସ୍ତୁତି ।ମାର୍କେଟ ଚକ ଠାରୁ ବ୍ୟାରିକେଡ଼ ଓ ସେଡ ପ୍ରସ୍ତୁତ ାହୋଇଛି।ଏଥିସହabreବଢ଼ା ମହାପ୍ରସାଦ ପାଇବାରେ କୌଣସି ଭକ୍ତ ଯେପରି ଠକାମୀର ଶିକାର ନହୁଅନ୍ତି ସେନେଇ ନିର୍ଦ୍ଦେଶ ଦିଆଯାଇଛି।ସେପଟେ ପଞ୍ଚୁକ ପାଇଁ ସଅଳ ନୀତି,ଶୃଙ୍ଖଳିତ ଦର୍ଶନ ,ଉପରେ ଗୁରୁତ୍ୱାଆରୋପ କରାଯାଇଛି।ପଞ୍ଚୁକରେ,କାର୍ତ୍ତିକ ନୀତି ନିର୍ଘଣ୍ଟ ଅନୁଯାୟୀ ରାତ୍ର 4 ରୁ ଦ୍ବାରଫିଟା ହେବାସହ ସ୍ବତନ୍ତ୍ର ବାଳଧୂପ ନୀତି ଜାରି ରହିବ।
0
comment0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
Oct 31, 2025 15:02:36
Bihar:समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित मुखिया हत्या कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।मुखिया मनोरंजन गिरी की हत्या के मुख्य आरोपी सन्नी कुमार गिरी को एसटीएफ की मदद से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि यह घटना 25 सितंबर 2025 की शाम की है, जब सातनपुर पानी टंकी के पास माधोडीह पंचायत के मुखिया मनोरंजन गिरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक की पत्नी जुली कुमारी के आवेदन पर उजियारपुर थाना में कांड संख्या 253/25 को दर्ज किया गया था. प्राथमिकी में सातनपुर निवासी मोहम्मद इम्तियाज उर्फ रिंकू, माधोडीह निवासी संजीत कुमार गिरी, सन्नी कुमार गिरी और रितिक कुमार गिरी को नामजद आरोपी बनाया गया था. हत्या की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पदाधिकारी के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की. अनुसंधान के क्रम में 11 अक्टूबर को अप्राथमिकी आरोपी (लाइनर) मोहम्मद गुलसाद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. इसके बाद 30 अक्टूबर की रात पुलिस ने सन्नी गिरी को हिरासत में ले लिया. गिरफ्तार सन्नी गिरी से एक अवैध देशी पिस्टल मिली है, जिसके संबंध में अलग से मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिक पूछताछ में सन्नी ने मुखिया मनोरंजन गिरी की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. उसने कबूल किया कि उसने ही मुखिया को गोली मारी थी, इसके बाद इम्तियाज ने दोबारा गोली चला कर हत्या को अंजाम दिया. हत्या के बाद दोनों आरोपी हथियार छिपाकर रांची और दिल्ली की ओर फरार हो गए थे. पुलिस ने बताया कि सन्नी गिरी का आपराधिक इतिहास है. डीएसपी ने आगे बताया कि शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और जल्द ही कांड का पूर्ण उद्भेदन कर लिया जाएगा. बतायें चले कि गिरफ्तार आरोपी सन्नी गिरी के भाई विक्रम गिरी की भी कुछ समय पहले अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उस मामले में मनोरंजन गिरी सहित अन्य को नामजद किया गया था. इसी रंजिश में इम्तियाज और सन्नी ने मिलकर मुखिया को मौत के घाट उतारने की योजना बनाई थी.
0
comment0
Report
MSManish Sharma
Oct 31, 2025 15:02:16
Tarn Taran Sahib, Punjab:पगड़ीधारियों के सम्मान और जनकल्याण योजनाओं को बताया कांग्रेस की पहचान तरन तारन विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी करनबीर सिंह बुर्ज के समर्थन में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आज कई गांवों में जनसभाएं कीं। लोगों को संबोधित करते हुए वडिंग ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पगड़ीधारी का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में प्रधानमंत्री से लेकर कई अहम पदों पर पगड़ीधारी नेता रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि पार्टी ने हमेशा सिख समुदाय को सम्मान दिया है। वडिंग ने शिरोमणि अकाली दल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अकाली दल ने पंजाब के हितों की कभी परवाह नहीं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जहां बुजुर्गों की पेंशन में बढ़ोतरी की, वहीं सगन स्कीम की राशि भी बढ़ाकर लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया। उन्होंने जनता से अपील की कि विकास और सम्मान की राजनीति को मजबूत करने के लिए कांग्रेस उम्मीदवार करनबीर सिंह बुर्ज को भारी मतों से विजयी बनाएं।
0
comment0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
Oct 31, 2025 15:01:13
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा, पति का धर्म बदलाने पहुंचे थे, उल्टा पत्नी का बदल गया धर्म बाराबंकी जिले की तहसील रामसनेहीघाट में आज उस वक्त माहौल गर्म हो गया जब एक हिंदू युवक का मुस्लिम समुदाय में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया। लेकिन घटनाक्रम कुछ ऐसा पलटा कि मामला पूरी तरह उल्टा हो गया, धर्म परिवर्तन पति का नहीं पत्नी का हो गया। जानकारी के मुताबिक तहसील रामसनेहीघाट क्षेत्र के पूरे डलई गांव निवासी एक हिंदू युवक ने करीब तीन वर्ष पहले मुस्लिम समुदाय की लड़की से निकाह किया था। आज युवक उसकी मुस्लिम पत्नी और लड़की के पिता तहसील मुख्यालय पहुंचे थे जहां पर युवक का मुस्लिम धर्म में परिवर्तन कराने की प्रक्रिया चल रही थी। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद धर्म यात्रा महासंघ, हिंदू युवा वाहिनी व अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया। संगठनों का कहना था कि यह हिंदू युवक को मुस्लिम धर्म में शामिल करने की सुनियोजित कोशिश है जिसे हरगिज़ होने नहीं दिया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रमुख धर्म यात्रा महासंघ से जुड़े विनय राजपूत ने कहा कि विवाह के बाद सामान्य रूप से लड़की अपने पति के धर्म में जाती है लेकिन यहां जानबूझकर हिंदू लड़के को धर्म बदलवाने की कोशिश की जा रही थी। यह साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विवाद के बीच माहौल इतना गरमाया कि हिंदू संगठनों ने युवक का धर्म परिवर्तन रुकवा दिया और उल्टा मुस्लिम पत्नी को उसके पति के साथ मंदिर ले जाकर हिंदू रीति-रिवाज से विवाह करा दिया। बताया गया कि जब महिला तहसील पहुंची थी तब वह बुर्के में थी लेकिन मंदिर में उसे साड़ी पहनाई गई मांग में सिंदूर भरवाया गया और मंत्रोच्चारण के साथ वरमाला डालकर पुनः विवाह संस्कार कराया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार इस दौरान तहसील परिसर में हंगामा, धक्का-मुक्की और हाथापाई की स्थिति भी बनी रही। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता व युवक के परिवारजन के साथ हिंदू संगठन के लोगों ने मारपीट भी की जिसका वीडियो भी सामने आया है。 बाइट- विनय राजपूत, वीएचपी पदाधिकारी, बाइट- युवती का पिता。
0
comment0
Report
VSVishnu Sharma1
Oct 31, 2025 15:00:50
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में SIR पर घमासान राजस्थान में नहीं होने देगे वोट चोरी - कांग्रेस BJP पर डोटासरा का बड़ा बयान अगली बार के चुनाव में बीजेपी के विधायक एक टैंपो ट्रेवर में आ जायेगे डोटासरा पर BJP का पलटवार- टैंपो में कौन आयेगा ये समय तय करेगा राजस्थान की जनता सब देख रही विपक्ष क्या कर रहा है राजस्थान में काम कर रही है डबल इंजन की सरकार राजस्थान में SIR की प्रकिया को लेकर कांग्रेस बीजेपी पर आरोप लगा रही है कांग्रेस की ओर से कहा जा रहा है SIR पर प्रदेश भर में कांग्रेस निगरानी करेगी राजस्थान में वोट चोरी नहीं होने देगे..... PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सरकार पर हमला करते हुए कहा अब की बार जब विधानसभा के चुनाव होगे तो बीजेपी के विद्यायकों की संख्या इतनी होगी की वो टैंपो ट्रेवलर आ जायेगे ....बीजेपी अपने कर्मों से और हमारे कार्यकताओं की महंत से हम बीजेपी का सफाया कर देगे....बीजेपी के नेता जब हम से मिलते है तो कहते है हमारी हालत बहुत खराब है हमरा कोई काम नहीं होता है बाइट,,PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता सुभाष महरिया ने कहा PCC चीफ को बड़ी तकलीफ हो रही है SIR के तहत हर मतदान से घर जाकर जानकारी ली जाएगी ..... पहले ये लोग ही आवाज उठाते थे की गलत नाम लिखे हुए है अब तकलीफ क्यों हो रही है...डोटासरा टैंपो की बात कर रहे है राजस्थान में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है टैंपो में कौन आयेगा ये आने वाला समय बतायेगा....विपक्ष क्या कर रहा है राजस्थान की जनता देख रही है...... राजस्थान के विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय है लेकिन बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से टैंपो की सवारी को लेकर जुबानी जंग शुरू हो गई...... फिलहाल प्रदेश की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव रोचक बना हुआ है
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top