485775
तहसील परिसर में कमिश्नर ओर कलेक्टर ने किया वृक्षारोपण
Amarpatan, Madhya Pradesh:संभागीय कमिश्नर बाबू सिंह जामोद ने निरीक्षण महाभियान के तहत आज अमरपाटन तहसील का दौरा किया। इस दौरान मैहर कलेक्टर रानी बाट ने पेड़ मां के नाम अभियान के तहत तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुंभ 2027 के लिए पुलिस की सुरक्षा और व्यवस्था की तैयारियाँ तेज
Haridwar, Uttarakhand:कुंभ मेला 2027 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एडीजी प्रशासन एपी अंशुमान ने ऋषिकुल स्थित कुंभ मेला पुलिस लाइन का उद्घाटन कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वीओ – शनिवार को एडीजी एपी अंशुमान ने सलामी ग्रहण करने के बाद पूजा-अर्चना कर पुलिस लाइन का शुभारम्भ किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के ठहरने, बैरकों, जीडी कार्यालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद जवानों की ब्रीफिंग में उन्होंने क्राउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। एडीजी ने कहा कि कुंभ जैसे विशाल आयोजन में सुरक्षा के लिए आपसी समन्वय, सतर्कता और टीमवर्क बेहद जरूरी है। प्रत्येक पुलिसकर्मी को पूरे कुंभ क्षेत्र और संवेदनशील स्थानों की जानकारी होनी चाहिए।0
0
Report
बोकारो थर्मल पुलिस ने देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक-हाइवाओं के चालान किए
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए देर रात बोकारो थर्मल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दर्जन से अधिक हाइवा का चालान ऑनलाइन काटा गया है। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े डंपर चालकों में मचा हड़कंप, पुलिस ने चलाया विशेष अभियान। बोकारो के फुसरो कोयलांचल में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर बोकारो थर्मल पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े हुए हाइवा, डंपर एवं अन्य वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक वाहनों का ऑनलाइन चालान काटा गया। अभियान का नेतृत्व बोकारो थर्मल इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने किया। उनके साथ अवर निरीक्षक दीपक कुमार पासवान तथा पुलिस बल के जवान शामिल थे। देर रात अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से सड़क किनारे वाहन खड़े करने वाले चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि रात के अंधेरे में सड़क किनारे अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करना सड़क दुर्घटनाओं को आमंत्रण देने जैसा है। इससे अन्य वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी होती है और गंभीर हादसों की आशंका बनी रहती है। उन्होंने सभी ट्रक एवं हाइवा मालिकों के साथ छोटे चारपहिया वाहन मालिकों से भी अपील की कि वे अपने वाहनों को सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ा न करें। वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें, ताकि सड़क पर आवागमन बाधित न हो और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के बीच बोकारो थर्मल पुलिस की इस कार्रवाई को सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मौके पर कई समाजसेवी भी उपस्थित थे।0
0
Report
श्रावस्ती पुलिस-बदमाश मुठभेड़, आरोपी अभय शर्मा घायल
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में गोली लगी. यूपी के श्रावस्ती जिले में पुलिस और एसओजी टीम की बदमाश के साथ मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी अभय शर्मा के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने घायल आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है. आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी धारदार हथियार और लाठी-डंडों से मारपीट करने के साथ ही फायरिंग करने के मामले में आरोपी है. इकौना थाना क्षेत्र के बनकटा नहर के पास पुलिस और एसओजी टीम की बदमाश से मुठभेड़ हो गई. पुलिस टीम की घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी अभय शर्मा के पैर में गोली लग गई. गोली लगने से आरोपी घायल होकर गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं. घायल आरोपी की पहचान अभय शर्मा के रूप में हुई है, जो इकौना इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय के चमथा तीन में भीषण आग, लाखों के नुकसान
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला जहां आग ने एक बार फिर कहर बरपाया हुए कई घरों को जलाकर राख कर दिया। इस दौरान इस आग लगी में तकरीबन लाखों रुपए की सामान जलकर खाक हो गया वहीं लोग किसी तरह घर से निकाल कर अपना जान बचाई और इधर-उधर भागने लगा। आग लगने के बाद मौके पर भगदड़ जैसा स्थिति उत्पन्न हो गया। आपको बताते चले कि बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा तीन पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-11 के गोपालपुर में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार ने पूरे गांव में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। देखते ही देखते आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के वक्त अधिकांश लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे कपड़े, अनाज, घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुओं को बाहर निकालने तक का मौका नहीं मिला। इस अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख होने का अनुमान है।आग की भयावहता देखते हुए ग्रामीण एकजुट होकर बाल्टी और उपलब्ध संसाधनों के सहारे आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पीड़ित परिवारों का आशियाना और जीवनभर की जमा-पूंजी जलकर राख हो चुकी थी। हादसे में एक मवेशी भी बुरी तरह झुलस गई, जिसका उपचार कराया जा रहा है।पीड़ित सिलवंत राय, इंद्रजीत राय और सपना कुमारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। कुछ ही मिनटों में आग ने घरों को अपनी चपेट में ले लिया और परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। अगलगी के बाद पीड़ित परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।घटना की सूचना मिलते ही चमथा तीन के मुखिया प्रतिनिधि शिवनारायण राउत, पैक्स अध्यक्ष अनिल राय, सहयोगी कम्युनिस्ट पार्टी शाखा मंत्री सुनील राय, राहुल और मंटू समेत अन्य लोग देर रात घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मिलकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही मुखिया प्रतिनिधि शिवनारायण राउत अंचलाधिकारी से बात कर सरकारी मुआवजा दिलाने की पहल की।वहीं, बछवाड़ा के अंचलाधिकारी पितम कुमार गौतम ने बताया कि राजस्व कर्मियों के माध्यम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया जाएगा। नुकसान का आकलन करने के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।अब बड़ा सवाल यह है कि जिन परिवारों का आशियाना और जीवनभर की कमाई आग में खाक हो गई, उन्हें सरकारी राहत कितनी जल्दी मिलती है।0
0
Report
मेरठ की कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, घंटों बाद काबू, नुकसान की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप 4 घंटे बाद आग पर पाया गया काबू आग की चपेट में आने से बड़ा नुकसान होने की संभावना आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट का है मामला0
0
Report
ग्रामीण अवैध शराब रोकथाम के लिए जागरूक; फ्लैग मार्च में विभाग मौजूद
Ujjain, Madhya Pradesh:अवैध शराब की बिक्री और गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों को दी समझाइश, आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम रही मौजूद। उज्जैन। जिले के माकड़ोन और ग्राम सालना खेड़ी में 28 नवंबर को आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान तीनों विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें अवैध शराब की बिक्री और अन्य गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए जागरूक किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध शराब की बिक्री या इससे जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिले तो इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें। संयुक्त टीम ने ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि अवैध शराब की रोकथाम में प्रशासन का सहयोग करें। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध मदिरा की गतिविधियों पर नजर रखना और उन्हें रोकना था। बाइट - मुकेश रंधवा, आबकारी अधिकारी0
0
Report
Advertisement
pakhenjur mein paanch naxaliyon ki giraftari: kaankar ilçaa naksal-mukt ki or
Pakhanjur, Chhattisgarh:बड़ी खबर pakhांजूर -- पांच नक्सली गिरफ्तार होने की सुचना। बड़गाँव थाना अंतर्गत मेंड्रा के जंगल से हुई गिरफ्तारी।नक्सलीओ के गिरफ्तारी से कांकेर जिला होगा नक्सलमुक्त। बड़गाव एलओएस कमाण्डऱ चंदऱ कतलाम समेत कुल पांच नक्सली गिरफ्तार।अधिकारीक पुस्टि नहीं。0
0
Report
सोनीपत गन्नौर तहसील में रात में रजिस्ट्री प्रक्रिया पर भारी आरोप
Sonipat, Haryana:सोनीपत की गन्नौर तहसील में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सोनीपत डि.सी से लेकर तहसीलदार तक सब सवालों के घेरे में तहसीलदार कीर्ति के ऑफिस का क्लर्क करीब 15 दिन पहले भी रिश्वत के मामले में हो चुका है रेड हैंडेड वकीलो ओर पुलिस ने मौके पर जाकर पकड़ा, सोशल मीडिया पर पूरे मामले ने पकड़ा तुल एंकर - सोनीपत की गन्नौर तहसील में रात के अंधारे में चली रजिस्ट्री की प्रक्रिया ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। मामला सिर्फ देर रात तक तहसील कार्यालय खुले रहने का नहीं, बल्कि बाल भवन पब्लिक स्कूल से जुड़ी जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में कथित बदलाव और उसके बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू किए जाने का है। अधिवक्ता प्रणयदीप ने बताया कि शाम उन्हें अपने साथी अधिवक्ता युद्धवीर का फोन आया था। उन्हें सूचना मिली कि गन्नौर तहसील में एक विवादित जमीन की रजिस्ट्री होने जा रही है। इसके बाद वह रात करीब 9:30 बजे तहसील कार्यालय पहुंचे। वहां सभी लाइटें जल रही थीं, कर्मचारी मौजूद थे। जब कर्मचारियों से इतनी रात तक कार्यालय खुले रहने का कारण पूछा गया तो कथित तौर पर बताया गया कि डीसी मैडम के आदेश हैं और बाल भवन स्कूल की रजिस्ट्री होनी है। इसके बाद मौके पर अधिवक्ताओं और मीडिया कर्मियों की मौजूदगी बढ़ी। अधिवक्ता का आरोप है कि इसी दौर अब इस पूरे मामले की दूसरी कड़ी समझिए। अधिवक्ताओं का आरोप है कि बाल भवन स्कूल की जमीन के राजस्व रिकॉर्ड में करीब 35 साल पुरानी प्रविष्टियों को एक ही दिन में बदल दिया गया। आरोप है कि पहले संबंधित पटवारियों ने रिकॉर्ड बदलने से इनकार किया तो उन्हें निलंबित कर दिया गया। रजिस्ट्री की टाइमलाइन भी सवालों के घेरे में है। अधिवक्ता प्रणयदीप के अनुसार, सामान्य तौर पर शाम पांच बजे के बाद रजिस्ट्री की प्रक्रिया बंद हो जाती है, लेकिन इस मामले में रात करीब साढ़े सात बजे प्रक्रिया शुरू हुई। स्टांप पेपर निकाले गए, रजिस्ट्री क्लर्क ने हाजिरी लगाई, तहसीलदार से अप्रूवल हुआ और अंतिम अप्रूवल करीब साढ़े नौ बजे हुआ। इसके बाद फोटो की प्रक्रिया के लिए पक्षकारों को गन्नौर बुलाया गया। अधिवक्ता का कहना है कि टोकन भी शाम के बाद काटा गया था और उसका जीएनआर नंबर 162669837 है। अधिवक्ताओं का दावा है कि बाल भवन पब्लिक स्कूल से जुड़ी करीब साढ़े 12 एकड़ जमीन पर स्कूल की इमारत मौजूद है, लेकिन रजिस्ट्री की प्रक्रिया में इसे कमर्शियल के बजाय कृषि भूमि दिखाया गया। उनका आरोप है कि इससे सरकार को लगभग दो से तीन करोड़ रुपये तक के स्टांप शुल्क का नुकसान हो सकता है। हालांकि, इस राशि और जमीन की वास्तविक श्रेणी की पुष्टि आधिकारिक रिकॉर्ड और जांच से होनी बाकी है। अधिवक्ता ने बताया कि इस मामले में 31 अक्टूबर 2026 को भी शिकायत देकर रिकॉर्ड की जांच की मांग की गई थी। 27 नवंबर को भी कथित बदलाव की सूचना मिलने पर दोपहर करीब 12:15 बजे शिकायत दी गई और रात करीब 12:30 बजे ईमेल भी भेजी गई। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है। अधिवektाओं ने राज्य सतर्कता ब्यूरो यानी विजिलेंस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 31 अक्टूबर से शिकायत लंबित है और अब तक कार्रवाई नहीं हुई। अधिवक्ता ने दावा किया कि इस मामले को लेकर राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, राजस्व विभाग और अन्य संबंधित विभागों सहित करीब 60 स्थानों पर शिकायतें भेजी गई हैं。 फिलहाल सबसे बड़े सवाल यही हैं कि आखिर रात को तहसील खोलकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया क्यों चलाई गई? किसकी अनुमति से टोकन काटा गया? क्या वास्तव में राजस्व रिकॉर्ड में नियमों के विपरीत बदलाव हुए? जमीन की श्रेणी कृषि थी या कमर्शियल? और क्या सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान होने की आशंका सही है? अब निगाहें जिला प्रशासन, राजस्व विभाग और विजिलेंस की जांच पर हैं। आरोपों पर संबंधित अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष और दस्तावेजों के आधार पर स्थिति स्पष्ट होना भी जरूरी।0
0
Report
भूपेंद्र यादव ने अलवर के प्रतिनिधियों से स्नेह मिलन कर विकास पर चर्चा की
New Delhi, Delhi:दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेंद्र यादव के आवास पर अलवर लोकसभा क्षेत्र से पंचायत चुनाव में जीतकर आए जिला प्रमुख, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के सम्मान में स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। कार्यक्रम में अलवर विधायक संजय शर्मा, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, कठूमर विधायक रमेश खींची, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान और भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अलवर नगर निगम की महापौर सुमनलता अग्रवाल और उपमहापौर अजय पूनिया भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी को अपेक्षाकृत परिणाम नहीं मिल पाए हैं। इन परिणामों को लेकर पार्टी मंथन कर रही है। हालांकि, चुनाव जीतकर आए सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दें। इस दौरान यादव ने खैरथल-तिजारा जिले के नवनिर्वाचित जिला प्रमुख इंद्रजीत यादव, थानागाजी प्रधान मीना देवी, मालाखेड़ा प्रधान अंजलि जैन, खेरली-सौखर प्रधान दीपिका जैन और बहरोड़ प्रधान योगेश मेहता को जीत की बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
Advertisement
धर्म-आधारित राजनीति पर बहस तेज: JDU, कांग्रेस, राजद के आरोप-प्रत्यारोप
Patna, Bihar: गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के बयान पर..JDU ने कहा की भारत विभिन्न मानक पर आगे बढ़ रहा है दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था हम बन चुके हैं स्वाभाविक है हमारा देश विभिन्न धर्म को मानने वाला लोग है.. धर्म धारण का विषय है... अपने-अपने तरीके से इबादत करते हैं विकसित भारत प्रधानमंत्री जी का संकल्प है.. इस मिट्टी में पैदा लिए हैं जीवन यापन हो रहा है तो अपने हिसाब से भारत के गौरव गाथा को कहते हैं.. कहने का तरीका अलग हो सकता है लेकिन सबका मकसद यही है देश आगे बढ़े.. बाइट : नीरज कुमार MLC... JDU... कांग्रेस ने कहा की भारत की हर माताओं की जय है। इसमें बोलने और सुनाने वाली क्या आवश्यकता है? केवल सांप्रदायिक राजनीति करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने आप को ऑथराइज्ड समझते हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री हैं। सीमा पार आतंकवाद पर चुप हो जाते हैं। जब भी बात होती है, म्यांमार के रास्ते असम से होते हुए बिहार में ड्रग्स सप्लाई की, तो चुप हो जाते हैं। नेपाल से तस्करी की जब बात आती है तो चुप हो जाते हैं। जब मणिपुर जल रहा होता है, वहां महिलाओं की इज्जत आबरू लूटी जा रही है तो वहां वे चुप हो जाते हैं। जब कोई भी सेंसिटिव मुद्दा होता है तो महोदय चुप हो जाते और इन मुद्दों पर मुखर हो जाते हैं। बाइट : स्नेहाशीष वर्धान कांग्रेस प्रवक्ता... राजद ने कहा की केंद्र सरकार के मंत्री जनता और जनता के मुद्दे पर, जनता के हितों के और जनता के सवालों पर कार्य कब करेंगे? सिर्फ और सिर्फ भ्रम और धर्म की राजनीति करके लोगों को बरगलाने वाली राजनीति कब तक की जाएगी?भारत के संविधान और संवैधानिक व्यवस्था में सभी धर्मों के लोगों को अपनी-अपनी धार्मिक परंपरा, धार्मिक रीति-रिवाज और धार्मिक रूप से यह स्वतंत्रता प्राप्त है कि वे अपनी इ ibादत और प्रार्थना करें। लेकिन उसमें भी कहीं न कहीं ये लोग धर्म की राजनीति को आगे बढ़ाकर भ्रम की स्थिति पैदा करना चाहते हैं।इस तरह की स्थिति और परिस्थिति का निर्माण करने वाले केंद्र सरकार के मंत्री यह बताएं कि देश में कब नौकरी और रोजगार की बात होगी? देश में कब भ्रष्टाचार से निजात की बात होगी? देश के लोगों को कब महंगाई से छुटकारा मिलेगा? देश में आम जनों के हितों के लिए कब काम होंगे? देश में विकास के कार्य अवरुद्ध पड़े हुए हैं, उस पर कब चर्चा होगी?कब तक भ्रम और धर्म की राजनीति करके भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने उन कार्यों से जनता को भटकाने का प्रयास करेंगे, जो कभी भी जनता और जनता के हितों में नहीं होता है? भारत के संविधान में यह व्यवस्था है कि सभी धर्म के लोग अपनी-अपनी धार्मिक परंपरा, धार्मिक रीति-रिवाज और धार्मिक आजादी के साथ इ ibादत और प्रार्थना कर सकते हैं, लेकिन उसमें भी भारतीय जनता पार्टी जिस तरह की राजनीति करना चाहती है, जिस तरह से भ्रम की स्थिति खड़ा करना चाहती है— और भ्रम और धर्म की राजनीति करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता स्पष्ट रूप से कहीं न कहीं जनता और जनता के हितों के खिलाफ काम कर रहे हैं। बाइट : एजाज अहमद राजद प्रवक्ता...0
0
Report
हरदोई बुद्ध कथा चंदे के विवाद में भतीजे की हत्या, दूसरा बुजुर्ग घायल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में बुद्ध कथा के चंदे पर खूनी खेल! भतीजे ने फावड़े से काटकर चाचा की हत्या की,दूसरे बुजुर्ग पर भी किया जानलेवा हमला हरदोई में हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर मतनी गांव में बुद्ध कथा के चंदे को लेकर हुए विवाद में रिश्तों का कत्ल कर दिया गया। आरोप है कि चंदे की रकम को लेकर नाराज भतीजे ने अपने पारिवारिक चाचा की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद वह कुछ दूरी पर स्थित रतीराम के घर पहुंचा और वहां भी चंदा मांगने को लेकर हुए विवाद में फावड़े से हमला कर दें उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। लगातार दो हमलों से गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने आरोपी को घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल रतीराम को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक,जयपाल (55) पुत्र राजाराम शनिवार night करीब 10 बजे अपने घर के बरामदे में तख्त पर सो रहे थे। इसी दौरान उनका भतीजा छत्रपाल चंदा मांगने पहुंचा। गांव में 23 से 27 नवंबर तक बुद्ध कथा का आयोजन हुआ था। मृतक के पुत्र प्रवेश कुमार के मुताबिक, छत्रपाल को पहले ही 4000 रुपये चंदा दिया जा चुका था, लेकिन वह 10 हजार रुपये मांग रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोप है कि छत्रपाल ने सोते समय जयपाल पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद वह कुछ दूर स्थित रतीराम (65) पुत्र भोला के घर पहुंचा और उन पर भी फावड़े से हमला कर दिया। जयपाल की wife का करीब 15 वर्ष पहले निधन हो चुका है। family में उनके तीन पुत्र संजय, राजू और प्रवेश तथा दो पुत्रियां लक्ष्मी और अनुराधा हैं। पिता की हत्या से परिवार में कोहराम मचा है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।बताया गया कि बुद्ध कथा के आयोजन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। वहीं, हत्या के बाद आरोपी द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, भगवान बुद्ध और संत गुरु रविदास की फोटो पर तिलक किए जाने की बात भी सामने आई है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बाइट -- प्रवेश कुमार मृतक का बेटा बाइट -- अखिलेश सिंह एएसपी पश्चिमी हरदोई0
0
Report
फिट इंडिया के 100वें संस्करण की साइकिल रैली से सुजानगढ़ में नशामुक्त जीवन का संदेश
Churu, Rajasthan:चूरू。 सुजानगढ़。 फिट इंडिया के 100वें संस्करण पर कोतवाली पुलिस द्वारा निकाली गई साइकिल रैली दिया 'फिट रहने और नशे से दूर रहने' का संदेश सुजानगढ़। 'माय भारत' और सुजानगढ़ पुलिस थाना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को 'फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल' के 100 वें संस्करण के उपलक्ष्य में कोतवाली पुलिस द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। थाना परिसर से शुरू हुई इस रैली के माध्यम से युवाओं और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने व नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। सीआई मुकेश कुमार ने कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं व नागरिकों को शारीरिक रूप से फिट रहने के साथ-साथ नशे की लत से दूर रहने का संदेश देना है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे इस संदेश को अपने परिवार, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और परिचितों तक भी पहुंचाएं। सीआई मुकेश कुमार ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी नशे से जुड़ी कोई अवैध गतिविधि दिखाई दे, तो बिना किसी डर या झिझक के तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सीआई ने सभी नागरिकों से सुजानगढ़ को नशामुक्त बनाने के इस अभियान में सक्रिय सहयोग निभाने की उम्मीद जताई गई। गांधी चौक में संपन्न हुई रैली के दौरान जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक शामिल हुए। बाइट मुकेश कुमार, सीआई0
0
Report
Advertisement
हापुड़ में नकली पनीर का जखीरा पकड़ा, जेसीबी चलाकर दफन किया
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में आपकी थाली में जहर परोसने की तैयारी चल रही थी, लेकिन खाद्य विभाग की टीम ने वक्त रहते खेल बिगाड़ दिया। मामला सिंभावली के गांव दतियाना का है, जहां 28 नवंबर की शाम छापा मारा गया। मौके पर मिलावटी पनीर बनाने की फैक्ट्री चलती मिली। टीम ने वहां से करीब 7 क्विंटल तैयार पनीर और रिफाइंड के 4 टिन बरामद किए। पनीर और रिफाइंड के नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। इसके बाद करीब 1 लाख 75 हजार रुपये का पनीर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। बाइट - चंद्रशेखर मिश्र, सहायक खाद्य आयुक्त, हापुड़0
0
Report
रायगढ़ में गांजे के अवैध कारोबार का पर्दाफाश: 5.435 किलो गांजा और नकद जब्त
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले में गांजे के अवैध कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जूटमिल पुलिस ने राजीव गांधी नगर वार्ड क्रमांक 36 में दबिश देकर गांजा बिक्री के मामले में महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के मकान से 5 किलो 435 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा गांजा बिक्री से प्राप्त 950 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार,जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजीव गांधी नगर निवासी मारकंडे यादव और उसकी चचेरी बहन रीतु यादव अपने मकान में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर उसकी अवैध बिक्री कर रहे हैं। पुलिस टीम ने गवाहों के साथ संदिग्ध मकान में दबिश दी।पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो वहां से कुल 5 किलो 435 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से गांजा बिक्री की नकदी 950 रुपये भी मिली। इसके बाद पुलिस ने गांजा और नकदी जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जूटमिल में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की।0
0
Report
हरमू नदी की सफाई से शहर की सुंदरता और सुरक्षा में सुधार
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची की हरमू नदी की तस्वीर अब धीरे-धीरे बदलती नजर आ रही है। नदी की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम की ओर से लगातार काम किया जा रहा है। नदी की सफाई के लिए यहां ड्रेन मास्टर मशीन लगाई गई है, जो लगातार गंदगी हटाने का काम कर रही है। वहीं, नदी के आसपास के क्षेत्र को सुंदर बनाने के लिए दीवारों पर रंग-रोगन किया गया है, नदी के किनार पत्थर पर पेंट किया जा रहा है, और पौधे भी लगाए गए हैं। इसका उद्देश्य न सिर्फ हरमू नदी को स्वच्छ बनाना है, बल्कि आसपास के इलाके की खूबसूरती को भी बढ़ाना है। दरअसल, हरमू नदी में गंदगी बढ़ने के साथ-साथ आसपास नशाखोरी की गतिविधियां भी बढ़ गई थीं। ऐसे में नदी की सफाई और इलाके के सौंदर्यीकरण से इन गतिविधियों पर भी लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
