485775
कलेक्टर रानी बाटड ने बंशीपुर में क्षतिग्रस्त डैम का किया निरीक्षण
Amarpatan, Madhya Pradesh:कलेक्टर रानी बाटड ने मैहर जिले की ग्राम पंचायत बंशीपुर में क्षतिग्रस्त डैम का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री संजना जैन, एसडीएम मैहर विकास सिंह, तहसीलदार मैहर जितेंद्र पटेल, और ईआरईएस अश्वनी जायसवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में भाग लिया; पीएम मोदी ने ऑनलाइन संबोधित किया
Noida, Uttar Pradesh:Ghaziabad (Uttar Pradesh): Defence Minister Rajnath Singh attend a Programme Under ‘Seva Sankalp Abhiyan’ PM Narendra Modi addresses virtually.0
0
Report
खूँटी में दुर्गा पूजा की तैयारी से प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा चाकचौबंद
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग : दुर्गा पूजा को लेकर खूँटी में तैयारी तेज, प्रशासन भी अलर्ट। खूँटी जिले में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियाँ जोर पकड़ने लगी हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पूजा समितियां पंडालों का निर्माण करने लगे हैं। जगह जगह माँ दुर्गा की प्रतिमा बनाने जाने लगे हैं। इसके लिए आयोजन समिति पूरे तन-मन से लगे हुए हैं। वहीं, दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस भी पूरी तरह सक्रिय है। खूँटी में दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समितियों में उत्साह का माहौल है। शहर के प्रमुख पूजा पंडालों में नेताजी चौक भगतसिंह चौक मिश्रा टोली तोरपा रोड , बाजार टाँड़ आदि हैं। इसके अलावे अनेक जगह पंडाल निर्माण करके पूजा अर्चना सार्वजनिक रूप से किया गया है। वहीं विभिन्न पूजा पंडालों में आकर्षक सजावट और विद्युत रोशनी की तैयारी की जा रही है। सम्भावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से पूजा समितियों को पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, विधि व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी, अग्निशमन यंत्र और प्रवेश-निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त जावेद हुसैन ने कहा कि पंडालों में अग्निशमन यंत्र लगाना आवश्यक है। साथ ही, आयोजन समिति वोलेंटियर को पहचान पत्र देकर लगाएंगे। वहीं पूजा के दौरान शांति भंग न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन अभी से ही एलर्ट है। इसके लिए संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावे सीसीटीवी कैमरे क्यूआरटी बनाने सहित सारे विधि व्यवस्था को एक्टीव किया जाने लगा है। एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि दुर्गा पूजा त्यौहार खूँटी में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। काफी दूर दूर से लोग आते हैं काफी भीड़-भाड़ होती है। इसलिए किसी प्रकार का समस्या जैसे ट्रेफिक, भगदड़ जैसी चीजों को पुलिस विशेष फोकस करेगी। साथ ही , महिला पुरूषों का अलग अलग द्वार हो साथ ही सभी पंडालों में कैमरे लगाने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने पूजा समितियों से निर्धारित नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की है। वहीं, पुलिस प्रशासन ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की बात कही है।0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर में बंद घर में दिनदहाड़े चोरी: सात लाख के आभूषण और नगद चोरी
Samastipur, Bihar:अमीन के बंद घर से तोड़कर करीब 7 लाख के जेवर और 1.35 लाख नगद की चोरी ।बच्चे कोचिंग से लौटे तो टूटा मिला घर का ताला । एंकर :समस्तीपुर जिले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही बारह पत्थर मुहल्ले मे चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। दिनदहाड़े चोरी की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। चोरों ने घर के अलमीरा में बने लॉकर को तोड़कर करीब सात लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 1 लाख 35 हजार रुपये नगद चोरी कर लिये। घटना उस समय हुई, जब गृहस्वामी और उनकी पत्नी अपने-अपने कार्यस्थल पर थे, जबकि उनके बच्चे कोचिंग पढ़ने गये हुए थे। पीड़ित गृहस्वामी की पहचान मुहल्ला निवासी मंजय कुमार के रूप में हुई है। वह अमीन का काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। मंगलवार को दोनों रोज की तरह सुबह अपने-अपने कार्यस्थल के लिए निकल गये थे। बच्चे भी पढ़ाई के लिए कोचिंग चले गये। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे बदमाशों ने घर को सुनसा़न पाकर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर प्रवेश कर गये। घर में प्रवेश करने के बाद चोरों ने कमरों को खंगाला। इसके बाद अलमीरा का लॉक तोड़कर उसमें रखे बैग और लॉकर से सोने के आभूषण तथा नगदी निकाल ली। पीड़ित के अनुसार चोरी किये गये आभूषणों में दो सोने की चेन, कान के टॉप्स, नाक की नथ, मंगलसूत्र समेत अन्य जेवर शामिल हैं। इन आभूषणों का कुल वजन करीब 50 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये है। इसके अलावा अलमीरा में रखे 1 लाख 35 हजार रुपये नगद भी चोर अपने साथ ले गये। घटना का पता तब चला, जब पीड़ित के बच्चे कोचिंग की पढ़ाई पूरी कर घर लौटे। घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। अंदर जाने पर कमरों का सामान अस्त-व्यस्त मिला और अलमीरा का लॉकर भी टूटा हुआ था। बच्चों ने तत्काल अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोनों अपने-अपने कार्यस्थल से घर पहुंचे और मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आसपास लगे कैमरों के फुटेज में दो नवयुवक संदिग्ध अवस्था में आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस इनकी पहचान करने में जुटी है।स्थानीय लोगों ने बताया कि मुहल्ले के आसपास अक्सर कुछ युवकों का जमावड़ा लगा रहता है। लोगों का आरोप है कि इनमें शामिल युवक सूखे नशे का सेवन करते हैं। इसी वजह से स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि आसपास सक्रिय नशेड़ी युवकों में से ही किसी ने रेकी कर घटना को अंजाम दिया हो। इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि बंद घर में चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फुटेज में कुछ संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। उनकी पहचान और गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। इधर दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना के बाद मुहल्ले के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में बाइक की गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है । बाइट : पीड़ित0
0
Report
जालौन में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, वीडियो हुआ वायरल ,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, लाठी-डंडों से हुई मारपीट में एक पक्ष के पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल, घायल पूर्व प्रधान को सीएचसी कोंच में कराया गया भर्ती, डॉक्टरों ने जिला अस्पताल किया रेफर, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व प्रधान ने गांव के ही सगे चार भाइयों पर विवाद के बाद मारपीट का लगाया आरोप, पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज का विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमले का आरोप, पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की मामले की जांच पड़ताल, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के बस्ती गांव का मामला।0
0
Report
मोदी: कर्म देश के लिए, सेवा ही मेरी साधना
Noida, Uttar Pradesh:पीएम मोदी ने कहा कि मेरा अधिकार मेरे कर्म पर है, इसलिए मैं कर्म को अपना कर्तव्य मानता हूं। और हर कर्म पूरी क्षमता से करता रहूं और निरन्तर कर्म करता रहूं। कर्म करो, काम रुकना नहीं चाहिए, प्रयास रुकना नहीं चाहिए। इसलिए, मेरे लिए कर्म सिर्फ जिम्मेदारी नहीं है, ये देश के प्रति मेरी साधना है। कर्म देश के लिए, कर्म देशवासियों के लिए। और इसमें भाव यही है - मा फलेषु कदाचन! फल की चिंता नहीं, श्रेय की भी चिंता नहीं। देश ने अवसर दिया, लोगों ने विश्वास दिया, परिस्थितियों ने सीख दी, जिसकी वजह से मुझे देशवासियों की अविरल सेवा का अवसर मिल रहा है। जब बात देश की होती है, तो पद, प्रतिष्ठा, अधिकार का कोई महत्व नहीं रहता। हमने इस अनादि राष्ट्र में जन्म लिया है, ये एहसास ही अमृत है। इसके सामने सत्ता सुख कुछ भी नहीं है। पद और प्रतिष्ठा तो दुनिया में कहीं भी मिल सकती है। लेकिन भारत जैसी पुण्य भूमि नहीं मिलेगी। वो भारत, जिसने अंधकार के युग में भी मानवता को ज्ञान दिया, मूल्यों का प्रकाश दिया। उस राष्ट्र की सेवा का अवसर मिलना ही अमूल्य है।0
0
Report
Advertisement
हरमाड़ा लोहा मंडी: नो पार्किंग ट्रक गिरफ्तार, ट्रैफिक सुधार की राह
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के हरमाड़ा से बड़ी खबर सर्विस रोड़ पर ट्रक खड़े करने वालो की खैर नहीं..! हरमाड़ा थानाधिकारी नरेंद्र भड़ाणा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई सर्विस रोड़ पर खड़े एक दर्जन ट्रक पुलिस ने किए जप्त लोहा मंडी इलाके में सर्विस रोड पर खड़े रहते हैं ट्रक खड़े ट्रकों की वजह से कई बार हो जाते हैं सड़क हादसे सर्विस रोड पर अक्सर बन जाते हैं जाम के हालात SHO ने लगातार कार्रवाई जारी रखने की कही बात0
0
Report
युवक की संदिग्ध मौत: शव सड़क पर मिला, पुलिस जांच में हादसा-हत्या दोनों पहलू
Obra, Uttar Pradesh:युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, सड़क पर मिला शव, पुलिस मान रही घटना और दुर्घटना दोनों पहलुओं को संदिग्ध। सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के चेरवाडीह में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। युवक का शव सड़क पर मिलने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित अपनी बहन और बहनोई के घर आया था, जहां किसी बात को लेकर उसका विवाद भी हुआ था। परिजनों द्वारा समझाने-बुझाने के बाद उसे वाहन से घर के लिए भेजा गया, लेकिन इसके बाद सड़क पर उसका शव मिला। पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए घटना और दुर्घटना दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। ग्राम पंचायत चेरवाडीह में उसकी बहन और बहनोई के घर के पास सड़क पर उसका शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कोन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के अनुसार, मृतक अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित अपनी बहन और बहनोई के यहां आया था। वहां किसी बात को लेकर उसका विवाद भी हुआ था। परिजनों ने उसे समझा-बुझाकर वाहन से घर के लिए भेज दिया था। इसके बाद सड़क पर युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के सिर और आंख के ऊपर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं, जिसके चलते मामला और भी संदिग्ध हो गया है। पुलिस घटना को दुर्घटना मानकर भी जांच कर रही है और अन्य संभावित पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। कोन पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई जारी है.0
0
Report
तेंदूखेड़ा में टेकापर-गगई के बीच सड़क किनारे 37 वर्षीय शव मिला
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम टेकापर और गगई के बीच सड़क किनारे एक 37 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो मृतक की पहचान गगई निवासी सुरेंद्र लोधी के रूप में हुई। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं मिले हैं और कोई संदिग्ध परिस्थिति नजर नहीं आ रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। अब सुरेंद्र की मौत कैसे हुई, इस रहस्य से पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उठ सकेगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
कोटगेट रेलवे फाटक पर आग, दमकल फाटक पर फंसी; स्थानीय लोगों ने नियंत्रण पाया
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर कोटगेट रेलवे फाटक बना एक बार फिर मुसीबत मुख्य बाजार की दुकान में लगी आग, मची अफरा-तफरी आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ी रेलवे फाटक पर लंबे समय तक फंसी मालगाड़ी के गुजरने के बाद मौके पर पहुंच सकी दमकल दमकल के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू दमकल के फाटक पर फंसने से व्यवस्था को लेकर उठे सवाल घटना के बाद व्यापारियों ने व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी कोटगेट रेलवे फाटक पर ट्रैफिक और आपातकालीन व्यवस्था को लेकर फिर उठे सवाल0
0
Report
मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान बारां शुरू
Baran, Rajasthan:पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत आज बुधवार को बारां के टाउन हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि मोदी जी के 25 वर्ष सिर्फ राजनीतिक जीवन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का तप है। उन्होंने सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ देश को नई दिशा दी है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके दिखाए मार्ग पर सेवा संकल्प के साथ काम कर रहा है। दिलावर ने अपने संबोधन में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 को हटाने सहित केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का भी जिक्र किया और कहा कि मोदी सरकार ने जो कहा, वो करके दिखाया है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इससे पहले सुबह कोटा से बारां आते समय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बटावदा गांव में रुककर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की。 बटावदा क्षेत्र से दिलावर का विशेष लगाव रहा है। वे पूर्व में इस क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। मंत्री ने ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर हालचाल जाना और बड़े चाव से देसी कड़ाके खाए। ग्रामीणों के साथ उनकी यह सादगी चर्चा का विषय बनी रही। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मंत्री से संवाद भी किया। ग्रामीणों ने कहा कि दिलावर जब भी इस क्षेत्र में आते हैं तो बिना भेदभाव के आम लोगों से मिलना नहीं भूलते。0
0
Report
विनोद कुमार के निधन पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी, अंतिम यात्रा में कंधा दिया
Ujjain, Madhya Pradesh:पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, आराधना भवन पहुंचकर शोक व्यक्त किया उज्जैन में दिवंगत समाजसेवी विनोद कुमार ( संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी)को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रद्धांजलि दी। बुधवार को मुख्यमंत्री सरदारपुरा स्थित आराधना भवन पहुंचे और विनोद कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अंतिम यात्रा के दौरान विनोद कुमार की अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी आराधना भवन पहुंचे और दिवंगत विनोद कुमार को श्रद्धांजलि दी।0
0
Report
Advertisement
खबर उपलब्ध नहीं है
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
उज्जैन में पार्षद माया त्रिवेदी के निधन पर CM ने जताया शोक
Ujjain, Madhya Pradesh:निवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए, परिजनों को बंधाया ढांढस उज्जैन में वार्ड क्रमांक-22 की पार्षद माया राजेश त्रिवेदी के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया। बुधवार को मुख्यमंत्री कार्तिक चौक स्थित उनके निवास पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत माया त्रिवेदी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी माया त्रिवेदी को श्रद्धांजलि दी और परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।0
0
Report
Doda में Chenab नदी Desilting Drive शुरू, अवैध खनन रोकथाम पर जोर
Doda, Chenab River desilting drive launched in Doda to improve water flow and curb illegal mining. The Doda district administration, in coordination with Baglihar Hydroelectric Power Project authorities, has launched a desilting drive in the Chenab River to improve water flow and curb illegal mining. Floating dredging equipment and daisy-pump pipelines supported by barrels are being used to remove accumulated sand, silt and debris from the river channel. The recovered sand is being stacked along the banks for sale through authorised procedures, ensuring regulated extraction and helping prevent unauthorised mining. Local resident Dav Thakur welcomed the initiative, saying the removal of accumulated material would help restore the river channel and improve its flow. Operator Shivam said the machinery is being used to remove sand, silt and debris, helping keep the river channel cleaner.0
0
Report
Advertisement
