Back
बिरसा मुंडा जयंती पर MP जेल से 32 कैदी रिहा, योगेंद्र सिंह की शिक्षा सफर ने सुर्खियां बटोरी
SLSanjay Lohani
Nov 15, 2025 10:19:28
Satna, Madhya Pradesh
बिरसा मुंडा जयंती एवं जनजाति गौरव दिवस पर मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश की जेलों से 32 आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों को रिहा किया। इनमें सतना केंद्रीय जेल से तीन कैदी शामिल हैं, जिनमें योगेंद्र सिंह उर्फ सिंटू (सतना), अरुण केसरवानी (मैहर) और कल्लू उर्फ कलुआ चौधरी (पन्ना) को अच्छे आचरण के आधार पर सजा माफी मिली। खास बात यह कि योगेंद्र सिंह ने जेल में रहते हुए शिक्षा जारी रखी और शिक्षक बन गए। वर्ष 2017 में इग्नू से हिंदी एवं इतिहास में एमए पूरा किया, 2024 में भोज यूनिवर्सिटी से रामचरितमानस में सामाजिक विकास डिप्लोमा हासिल किया। साथ ही हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग और कंप्यूटर डिप्लोमा भी जेल में ही प्राप्त किया। खुली जेल के निवासी योगेंद्र सतना के निजी कोचिंग संस्थान में बच्चों को पढ़ाते थे, जहां से पारिश्रमिक मिलता था, जिससे परिवार का भरण-पोषण होता था। योगेंद्र ने बताया कि 20 जून 2010 को भाभी मीना सिंह की जलने से मौत के मामले में परिवार पर हत्या का आरोप लगा। 1 सितंबर 2012 को उन्हें, भाई राजेंद्र, माता सरस्वती, पिता लक्ष्मण और बहन अंजू को आजीवन कारावास मिला। 25 मई 2011 को सरेंडर कर जेल पहुंचे। माता का निधन हो चुका, पिता दो माह बाद रिहा होंगे, भाई-बहन अपील में बरी हो चुके। जेल अधीक्षक लीना कोष्टा ने रिहाई की पुष्टि की。
180
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADArvind Dubey
FollowNov 15, 2025 12:16:260
Report
AKAlok Kumar
FollowNov 15, 2025 12:16:11Sithmara, Uttar Pradesh:हमीरपुर में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की लोगों ने पिटाई कर दी। प्रेमी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
0
Report
ASAVNISH SINGH
FollowNov 15, 2025 12:16:010
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowNov 15, 2025 12:15:490
Report
NJNEENA JAIN
FollowNov 15, 2025 12:15:140
Report
0
Report
RVRaunak Vyas
FollowNov 15, 2025 12:08:400
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowNov 15, 2025 12:08:160
Report
0
Report
ATAnuj Tomar
FollowNov 15, 2025 12:08:050
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowNov 15, 2025 12:07:570
Report
ACAshish Chauhan
FollowNov 15, 2025 12:07:440
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowNov 15, 2025 12:07:360
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 15, 2025 12:07:010
Report
IKIsateyak Khan
FollowNov 15, 2025 12:06:480
Report