Back
जंगल से भालू ने बुजुर्ग किसान पर हमला कर गंभीर रूप से घायल
SLSanjay Lohani
Feb 11, 2026 05:45:16
Satna, Madhya Pradesh
सतना। जिले के चित्रकूट स्थित बरौंधा वन परिक्षेत्र अंतर्गत केल्हौरा गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग किसान पर अचानक जंगली भालू ने हमला कर दिया। भालू के इस अचानक हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मझगवां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केल्हौरा गांव निवासी रामकिशोर मवासी पिता दद्दी मवासी 50 वर्ष, सुबह करीब 10 बजे अपने खेत में रोजमर्रा का कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पास के जंगल से निकलकर आए एक जंगली भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते भालू ने अपने नुकीले पंजों और दांतों से उनके हाथ और पैर पर वार कर दिया। भालू के हमले से रामकिशोर जमीन पर गिर पड़े और बुरी तरह लहूलुहान हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। लोगों की आवाज और हलचल देखकर भालू कुछ देर बाद जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने तत्काल घायल किसान को मझगवां अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि रामकिशोर के हाथ और पैर में गहरे कटे-फटे घाव हैं। कई स्थानों पर टांके लगाए गए हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, हालांकि फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना के बाद केल्हौरा सहित आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ समय से जंगल के आसपास भालुओं की आवाजाही बढ़ गई है, लेकिन इस तरह का जानलेवा हमला पहली बार हुआ है। घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर क्षेत्र में एकटीम भेजकर भालू की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAmit Singh
FollowFeb 11, 2026 07:18:130
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 11, 2026 07:17:440
Report
PVPankaj Verma
FollowFeb 11, 2026 07:17:350
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 11, 2026 07:17:110
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 11, 2026 07:16:560
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 11, 2026 07:16:350
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 11, 2026 07:16:220
Report
VKVijay1 Kumar
FollowFeb 11, 2026 07:16:080
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 11, 2026 07:15:320
Report
MKMANISH KUMAR
FollowFeb 11, 2026 07:15:150
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowFeb 11, 2026 07:07:220
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 11, 2026 07:07:110
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 11, 2026 07:05:45Noida, Uttar Pradesh:Ravi Kishan and Sanjay jha On vande matram BJP mp Kangana Ranaut byte on vande mataram Afzal Ansari byte on Vande matram
0
Report
73
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 11, 2026 07:05:330
Report