icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नाली विवाद पर भाभी ने देवर को लोहे की रॉड से पिटवाया; वीडियो वायरल

Maharajganj, Uttar Pradesh:महामाजगंज जनपद में नाली के विवाद में महिला ने देवर को पिटवाया हालत गंभीर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, भिटौली थाना क्षेत्र के बभनौली चौराहे का मामला एंकर- महाराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र के बभनौली चौराहे पर भाभी ने अपने मायके के लोगों को बुलाकर देवर को लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटवाने का मामला सामने आया है गंभीर रूप से घायल युवक को पहले जिला अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गया गया जहां पर उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया गया है । मारपीट का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है । जानकारी के मुताबिक बभनौली निवासी रघुवीर सोमवार की शाम अपने घर में नाली निर्माण कर रहा था इसी बात से नाराज उसकी भाभी मनीषा ने गोरखपुर स्थित अपने मायके में फोन कर दिया सूचना पर मनीषा के भाई समेत चार युवक बभनौली चौराहे पर पहुंच गए हैं जहाँ उन्हें अकेला रघुवीर मिल गया । आरोप है कि चारों युवको ने रघुवीर पर लोहे की राड और लाठी डंडों से जानलेवा हमला कर दिया इस हमले में रघुवीर जमीन पर गिर पड़ा बावजूद लोग उसे पीटते रहे । शोर सुनकर जब उसकी पत्नी पति को बचाने लगी तो आरोपियों ने उसे भी लात घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिए । भीड़ जुटते देख चारों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए वही पूरी वारदात पास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । घायल रघुवीर को पहले जिला अस्पताल और वहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए लखनऊ रेफर कर दिया है । भिटौली थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रघुवीर के पिता अमरजीत की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है ।
0
0
Report

उत्तराखंड में अग्नि वीरों के लिए 6 पदों का अग्निवीर सेल गठन, 10% आरक्षण

Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने अग्नि वीरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. रिटायर्ड होने वाले अग्नि वीरों को नौकरी देने के लिए उत्तराखंड में अग्नि वीर सेल का गठन का फैसला लिया गया है. कैबिनेट ने इस फैसले पर मोहर लगाई है. अग्निवीर का पहला बैच इसी साल अंत में रिटायर होने जा रहा है. ऐसे में उनको मुख्य धारा से जोड़ने और रोजगार से जोड़े रखने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अग्नि वीर सेल बनाने की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अग्नि वीरों के कार्यक्रम में प्रदेश में एक अग्नि वीर सेल के जल्द गठन की बात कही थी. मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला ले लिया गया है. अग्निवीर सेल में 6 पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है. इन 6 पदों में एक उपनिदेशक दो सहायक निदेशक, दो कनिष्ठ सहायक और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर का पद मंजूर किया गया है. अग्निवीर सेल सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय के अधीन कार्य करेगा. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कई बार सार्वजनिक मंच में यह कहा है की अग्नि वीर जो रिटायर होकर आएंगे उनका कहां सरकारी विभागों में या अन्य जगहों पर रोजगार के लिए प्रयोग किया जा सकता है उनको समायोजित किया जा सकता है इस पर सरकार काम कर रही है. अब मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने जानकारी दी है की अग्नि वीर साल के लिए 6 पदों की स्वीकृति दी गई है. अग्निवीर जो रिटायर होकर आएंगे उनको प्रदेश में किस तरह से रोजगार और सेवाओं से जोड़ा जाएगा इसको लेकर पूरा खाका तैयार किया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि उत्तराखंड में अग्नि वीरों को 10% सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण भी दिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

नोनेरा ऐबरा बांध से 32 हजार क्यूसेक पानी कालीसिंध में छोड़ा गया: आपातकालीन डिस्चार्ज जारी

Kota, Rajasthan:इटावा, कोटा बांध से 32 हजार क्यूसेक पानी कालीसिंध नदी में छोड़ा गया। राम जल सेतु परियोजना के पहले नोनेरा ऐबरा नवनिर्मित बांध में 214 मीटर के स्तर पर पानी पहुंचने के बाद बांध के तीन गेट पांच मीटर तक खोलकर 32 हजार क्यूसेक पानी कालीसिंध नदी में छोड़ा गया। नोनेरा ऐबरा बांध परियोजना के कनिष्ठ अभियंता मनोज चौधरी ने बताया कि बांध के केजमेंट एरिया में हो रही बारिश के बाद बांध में आवक लगातार हो रही है। बांध की भराव क्षमता 217 मीटर है लेकिन 214 मीटर का स्तर बना रखा है। बांध के तीन गेट पांच मीटर तक खोलकर 32 हजार क्यूसेक पानी कालीसिंध नदी में छोड़ा गया है। जल संसाधन विभाग और प्रशासन ने कालीसिंध और चम्बल नदी क्षेत्र के गांवों को नदियों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही केजमेंट में हो रही आवक के चलते पानी का डिस्चार्ज और बढ़ सकता है।
0
0
Report
Advertisement

गुड़गांव के जलभराव को रोकने के लिए सख्त फैसलों की मांग, IIT से योजना जरूरी

Chandigarh, Chandigarh:राव इंद्रजीत सिंह ने कहा जलभराव गुड़गांव की हर साल की समस्या बन गई है वहां पर साल दर साल पानी भरता रहता है आज इसी विषय पर मैं मुख्यमंत्री से मिलने आया था जो वहां के अधिकारी हैं उनसे जवाब तलब किया जाएगा जब तक कड़े फैसले नहीं किए जाएंगे तब तक गुड़गांव की यह समस्या हल नहीं हो पाएगी मैंने सरकार को सुझाव दिया है गुड़गांव के अंदर पिछले 20 साल से जल भराव की समस्या सामने आ रही है जो नदी नाले गुड़गांव में पहले थे उनके ऊपर कॉलोनी काट दी गई है उनके ऊपर सड़के बन गई है और कब्जे भी हो गए हैं प्रजातंत्र में हम उनको हटा नहीं सकते हैं लेकिन मैंने कहा है कि आप इतना पैसा दे दीजिए जैसे हम मेट्रो ग्राउंड के अंदर से लेकर जाते हैं उसी तरीके से नदी नालों के पानी निकालने के रास्ते जमीन के नीचे से बनाए जाएं हैं उस पर हम आज काम कर रहे हैं और जो काम नहीं हुए उसे पर हम अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांग रहे हैं पानी अगर एक जगह से हम रोकेंगे तो दूसरी तरफ से निकल जाएगा इस मामले में हमें IIT के लोगों से बात करके कोई योजना बनानी पड़ेगी तभी यह समस्या हल होगी
0
0
Report

सीतामढ़ी के सदर अस्पताल में सुधार के लिए 15 सितम्बर तक डेडलाइन घोषित

Sitamarhi, Bihar:बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्वारा सीतामढ़ी सदर अस्पताल के निरीक्षण के बाद सीतामढ़ी के स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है अस्पताल की कुव्यवस्था के मद्देनजर मंत्री निशांत कुमार ने जिलाधिकारी को स्वास्थ्य महकमे को लेकर दिशा निर्देश दिया जिसके बाद जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल को पूरी तरह व्यवस्थित करने का डेडलाइन फिक्स कर दिया है। 15 सितंबर तक अस्पताल के सभी सेक्शन पूरी तरह व्यवस्थित कर लेने का निर्देश जारी कर दिया गया है ताकि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। आपसे बता दे कि मंत्री निशांत कुमार ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया था जिसमें अस्पताल में कई खामिया पाई गई थी।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड में एमएमडीआर विरोध-समर्थन के बीच सत्ता पक्ष व विपक्ष आमने सामने

Ranchi, Jharkhand:झारखंड में एमएमड्र पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने है। वार और पलटवार जारी है। राज्य सरकार और सत्ता धारी दल केंद्र सरकार और बीजेपी की खामियों को उजागर करने के जुटी है तो वहीं बीजेपी भी इसको लेकर बुकलेट के जरिए जनजागरण की तैयारी में जुट रही है। दोनों अपने अपने तर्कों के साथ एक दूसरे को जनता की अदालत में घसीटने की तैयारी में हैं。 पूरी तरह से छात्र आंदोलन को दिशा विहीन करने के लिए जनता का ध्यान बांटने और बंटवाने के लिए इस तरह एमएमड्र के बारे में गलत बयानबाजी कर रहे हैं। सच ये है कि इस एक्ट से राज्य को काफी लाभ मिलेगा, जो खनिज संपदा देश की होती है उसका 96% हिस्सा राज्य के राजस्व में जाता है लेकिन ये झारखंड में कई ऐसे खनिज है जिसको रेयर अर्थ मिनरल है उस पर भी राज्य सरकार का इतना अधिक सेस लगाने का इरादा है कि खोजा नहीं जा सकता है, आज क्रिटिकल मिनरल की देश जो जरूरत है। राज्य सरकार के पास हो खनिज संपदा है उसे खोल नहीं पा रही है।झारखंड की सरकार सुपर फ्लॉप साबित हुई है, खनिज संपदा से राज्य का राजस्व बढ़ाने का काम नहीं किया बल्कि तस्करी से अपने नेताओं के खजाने को बढ़ाने का काम किया है。 बाइट ...दीपक प्रकाश, नेता, बीजेपी झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा केंद्र की तानाशाही सरकार से यही उनकी की जा सकती है, संघीय ढांचे को अस्त व्यस्त कर दिया, राज्य के अधिकारों पर कुठाराघात करने का प्रयास है काला कानून। झारखंड के आदिवासी मूल वासी इसको लेकर घुटनों पर लाने का काम करेगें। राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को बंद करवाना चाहते हैं ताकि हमारे नेता की लोकप्रियत में गिरावट हो। इनके मंसूबे सफल नहीं होंगे। जो अधिकार छीनना चाहते हैं उसकी लड़ाई, हर मोर्चे हर स्तर पर लड़ी जाएगी। गांव से लेकर खेत खलिहान और जिले से लेकर कानूनी लड़ाई लड़ने के संभावना पर भी हम आगे बढ़ेंगे, चारों तरफ से घेरेंगे और हर हाल में अपना अधिकार लेकर रहेगें। एक और उलगुलान की तरफ हमारी पार्टी बढ़ चुकी है。 बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने कहा, कांग्रेस इस बिल पर पूरी ताकत से बीजेपी का खिलाफत करेगी। हम लोग मान कर चल रहे हैं यहां बीजेपी के जितने सांसद विधायक हैं जनता तो उनका हुक्का पानी बंद करेगी ही, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी उनका हुक्का पानी बंद करने के निर्णय के साथ आगे बढ़ेंगे। बाइट ...कमल ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस
0
0
Report

पंचकूला के बाजारों में रक्षाबंधन की राखी खरीदारी पर डोरेमोन से ब्रेसलेट तक आकर्षक विकल्प

Panchkula, Haryana:पंचकूला। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। बाजारों में राखियों की दुकानें सज चुकी हैं और खरीदारी के लिए बहनों की भीड़ दिखाई देने लगी है। कई महिलाएं और युवतियां दूरदराज क्षेत्रों में काम करने वाले अपने भाइयों के लिए डाक और कुरिअर के माध्यम से राखियाँ भेजने की तैयारी में जुट गई हैं। बहनें रक्षाबंधन से करीब 15 दिन पहले ही राखियों की खरीदारी शुरू कर देती हैं। जानकारी के अनुसार इस वर्ष 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पावन त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनका मुंह मीठा करवाती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं। इस बार बाजार में बच्चों के लिए डोरेमोन, शिनचैन, छोटा भीम और पोकेमोन जैसे लोकप्रिय कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं युवाओं और बड़ों के लिए स्टोन वर्क, फैंसी डिजाइन और आकर्षक ब्रेसलेट वाली राखियां उपलब्ध हैं। इनकी खरीदारी को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राखियों की कीमत की बात करें तो बाजार में करीब 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। लाइट वाली राखियाँ 20 से 150 रुपये, फैंसी धागों वाली राखियाँ 10 से 50 रुपये, फैंसी राखियाँ 10 से 120 रुपये, कड़ा राखी 60 से 170 रुपये और ब्रेसलेट राखी 30 से 110 रुपये तक में मिल रही हैं। इसके अलावा बाजारों में विभिन्न डिजाइन और रेंज की राखियाँ भी उपलब्ध हैं। पंचकूला के सेक्टर-7, सेक्टर-9 और सेक्टर-15 की मार्केट सहित शहर के अन्य प्रमुख बाजारों में राखियों की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। बाजारों में बहनें अपने भाइयों के लिए पसंद की राखियाँ खरीदती नजर आ रही हैं, वहीं बच्चे भी अपनी मनपसंद कार्टून वाली राखियाँ लेने को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर दुकानदारों को हर वर्ष अच्छे कारोबार की उम्मीद रहती है। इस बार भी राखियों के साथ-साथ मिठाई और अन्य त्योहार से जुड़े सामान की दुकानों पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद जताई जा रही है। दुकानदारों ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी के बजाय स्थानीय बाजारों से राखियाँ और अन्य सामान खरीदें। इससे स्थानीय दुकानदारों और बाजारों को मजबूती मिलेगी। साथ ही ग्राहकों को सामान की गुणवत्ता और गारंटी से संबंधित सुविधा भी मिल सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद साहिबाबाद के पेपर मार्ट में भीषण आग, फायरकर्मियों ने काबू पाया

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके के कड़कड़ मॉडल साइट-4 स्थित यक्षित पेपर मार्ट में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में रखे पेपर रोल धू-धूकर जलने लगे और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही साहिबाबाद फायर स्टेशन से तीन फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। फायरकर्मियों ने पहुंचते ही आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए वैशाली फायर स्टेशन से अतिरिक्त वाटर बाउजर भी बुलाया गया। पेपर रोल के अंदर आग गहराई तक पहुंच जाने के कारण फायरकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद जेसीबी की मदद से पेपर रोल को उलट-पलट कर अंदर दबी आग पर पानी की बौछार की गई। कड़ी मशक्कत और अदम्य साहस के बाद फायर सर्विस की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग आसपास की फैक्ट्रियों तक पहुंचने का खतरा था, लेकिन फायरकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top