Back
बेलगाम कार ने सागर बाजार में सेना के दो जवान कुचले; चालक फरार
MDMahendra Dubey
Dec 12, 2025 07:09:04
Sagar, Madhya Pradesh
बेलगाम कार ने बीच बाजार सेना के दो जवानों को कुचला, अस्पताल में दाखिल कराए गए जवान.. एंकर/ सागर में बीच बाजार बेलगाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जब एक स्कॉर्पियो कार ने सेना के दो जवानों को कुचल दिया और घटना को अंजाम देने के बाद कार लेकर चालक फरार हो गया। मामला सागर शहर के सदर बाजार इलाके का है जहां सेना के दो जवान महार रेजिमेंट के नायब सूबेदार अम्मीलाल,और नायक संतोष कुमार सदर बाजार काम से आए थे और पैदल बाजार में चल रहे थे तभी एक बेलगाम कार ने दोनों को टक्कर मारी और कुचलती हुई भाग खड़ी हुई। सेना के जवानों को देख लोगों का हुजूम यहां लग गया और कैंट थाना पुलिस ने दोनों जवानों को अस्पताल पहुंचाया है जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल कैंट पुलिस कार के नंबर के आधार पर कार और उसके ड्राइवर की तलाश कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
91
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
Cohal Chak Ramwapur, Uttar Pradesh:मकर संक्रांति के पावन पर्व प्रशासन द्वारा आज खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किए सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणगप्पा जीएन ने मकर संक्रांति पर लोगो को बधाई भी दिया और कहा कि खिचड़ी मेला के शुभ अवसर पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया है
0
Report