icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

NH 30 कांगेर घाटी सड़क चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, जगदलपुर-सुकमा को बेहतर जोड़ा जाएगा

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर से सुकमा को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण NH 30 कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान से गुजरने वाले करीब 6 किलोमीटर हिस्से की बदहाली अब खत्म होने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से जर्जर हो चुकी इस सड़क के चौड़ीकरण को अब मंजूरी मिल गई है। खराब सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर लगातार आंदोलन और विरोध भी हुए। अब लंबे इंतजार के बाद विभाग से सशर्त अनुमति मिलने पर इस महत्वपूर्ण सड़क के चौड़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि जगदलपुर-सुकमा की कनेक्टिविटी के लिए यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में अब तेजी से काम किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

नालंदा में प्रसूति के बाद मौत के विरोध में NH-20 पर झड़प, आगजनी

Pariaunna, Bihar:नालंदा, बिहार। आक्रोशित परिजनों ने सोहसराय थाना क्षेत्र के निजी क्लीनिक में प्रसूति के बाद मौत के विरोध में NH-20 आशानगर के पास जाम कर दिया और सड़क पर आगजनी की। इससे बख्तियारपुर-रजौली NH-20 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी और हजारों वाहन फंस गए। चंडी थाना क्षेत्र के अफजलबीघा गांव निवासी सरिफा देवी को 25 अगस्त को प्रसव के लिए आशानगर स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के कुछ घंटों बाद ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक में ही रोककर रखा गया और बेहतर इलाज के लिए बाहर नहीं ले जाया गया, साथ ही इलाज के लिए करीब 1 लाख 70 हजार रुपये भी जमा थे। परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही के कारण प्रसूति मौत का आरोप लगाया। आक्रोशित परिजनों ने दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजे की मांग की। सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझाने-बुझाने में जुट गए.
0
0
Report

जयपुर: फर्जी ताइक्वांडो प्रमाणपत्र मामले में SOG ने दलाल ओमप्रकाश कस्वां को गिरफ्तार

Jaipur, Rajasthan:जयपुर vishnu फर्जी ताइक्वांडो प्रमाण-पत्र मामले में SOG ने की और गिरफ्तारी फर्जी खेल प्रमाण-पत्र मामले में दलाल ओमप्रकाश कस्वां को किया गिरफ्तार 2022 तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती से जुड़ा है मामला खेल कोटे से 38 अभ्यर्थियों ने हासिल की थी चयन सूची में जगह जांच में फर्जी ताइक्वандो प्रमाण-पत्र के इस्तेमाल का खुलासा बबीता जाखड़ से पूछताछ में ओमप्रकाश कस्वां का नाम आया था सामने 7 लाख रुपए लेकर फर्जी ताइक्वांडो प्रमाण-पत्र दिलाने का आरोप 5 लाख रुपए प्रमाण-पत्र तैयार करवाने के लिए दिए जाने की बात पहले ही 21 अभ्यर्थी, 3 सहयोगी और 3 दलाल हो चुके हैं गिरफ्तार
0
0
Report
Advertisement

फिरोजाबाद में युवाओं ने बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा पर सरकार से सवाल किए

Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद को काँच की चूड़ियों के नाम से जाना जाता है और इसी कारण इसे सुहाग नगरी भी कहा जाता है। यह जिला आजादी के समय से ही आगरा और कानपुर के बीच एजुकेशन को लेकर बड़ा हब रहा है, और शायद यही वजह है कि आज जिन युवाओं से हमने बात की वह सभी बेरोजगारी का मुद्दा सबसे पहले उठा रहे हैं। उनका मानना है कि सरकार लाइन ऑर्डर बहुत अच्छा है, कई लोगों का मानना है कि विकास भी बहुत हुआ है, कई का कहना है कि मंदिर निर्माण अच्छी बातें हैं लेकिन एजुकेशन और बेरोजगारी और महंगाई के लिए आने वाली सरकारों को सोचना पड़ेगा।
0
0
Report

बिलासपुर में H1N1 के 7 मरीज, 5 स्वस्थ होकर घर लौटे; इलाज जारी

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के 7 मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। संक्रमित मरीजों में 5 उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 2 मरीजों का इलाज अपोलो अस्पताल में जारी है। भर्ती मरीजों में 75 वर्षीय महिला भी शामिल हैं, जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उन्हें ICU से बाहर लाया गया है। वहीं 30 वर्षीय एक मरीज की रायपुर की यात्रा की जानकारी भी सामने आई है।स्वाइन फ्लू के मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में संदिग्ध मरीजों की निगरानी बढ़ा दी है। CIMS, जिला अस्पताल के साथ PHC और CHC स्तर पर H1N1 जैसे लक्षण वाले मरीजों की पहचान और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बिलासपुर में अब तक सामने आए 7 संक्रमित मरीजों में से 5 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि अपोलो अस्पताल में भर्ती दो मरीजों का इलाज जारी है। इनमें 75 वर्षीय महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है और उन्हें ICU से बाहर लाया गया है। वहीं 30 वर्षीय मरीज की रायपुर ट्रैवल हिस्ट्री भी सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग संभावित संक्रमण के स्रोत और मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
0
0
Report

दमोह में मोबाइल जिद पर युवक नदी में कूदा, पिता ने कूदकर बचाई जान

Damoh, Madhya Pradesh:दमोह छतरपुर स्टेट हाइवे पर नरसिंहगढ़ के पास सुनार नदी के पुल से 20 वर्षीय अंकित यादव ने मोबाइल फोन की जिद के कारण छलांग लगा दी। उसका पिता द्वारका यादव भी उसे रोकने के लिए कूद पड़े, जबकि राहगीर ने ट्रक रोका और पुल से रस्सी लेकर दोनों को सहारा दिया। कुछ मिनट में नदी के किनारे मौजूद मछली पालक लोगों की नाव ने दोनों को पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू किया। हादसा समय रहते रोका गया तो वजह मोबाइल फोन की जिद ही रही। अंकित और उसका परिवार नरसिंहगढ़ के पास रानगिर में रहते हैं; आर्थिक परेशानी के कारण मोबाइल फोन के लिए वह जिद कर रहा था। घटना के बाददमोह पुलिस ने लोगों से संवेदनशील रहने की अपील की है और यह सोचा गया कि बच्चों को बचपन से ही परिस्थिति के अनुसार व्यवहार सीखना चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
0
0
Report
Advertisement

विदिशा में ABVP का कलेक्ट्रेट घेराव, महाविद्यालयों की सुविधाओं के लिए उग्र आंदोलन

Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर: मध्य प्रदेश के विदिशा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने 'विद्यार्थीयों के हुंकार' आंदोलन के तहत कलेक्ट्रेट का घेराव किया और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जहां छात्रों की पुलिस से तीखी झड़प और गहमागहमी हुई। बाद में छात्रों ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर ही बैठकर उग्र प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। छात्र नेताओं ने बताया कि विदिशा जिले के कई शासकीय महाविद्यालयों की स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है। कई कॉलेज जीर्ण-शीर्ण भवनों में या मात्र दो-तीन कमरों में चल रहे हैं। बाउंड्री वॉल न होने के कारण परिसर में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके अलावा महाविद्यालयों में पीने का साफ पानी, बैठने के लिए बेंच-कुर्सी, खेल मैदान, सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरे जैसी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। कार्यकर्ताओं ने चेताया कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाइट : गोविंद रघुवंशी – जिला संयोजक, अभाविप। बाइट : सूर्यांश दांगी – नगर मंत्री, अभाविप। बाइट : वंदना यादव – विभाग प्रमुख, अभाविप。
0
0
Report

बैंककर्मियों के समान वेतन-न्याय और 5 दिन काम के विरोध पर देशव्यापी आंदोलन

JPJai Pal11m ago
Varanasi, Uttar Pradesh: वाराणसी में बैंककर्मियों का प्रदर्शन SBI मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शनकारियों ने किया सांकेतिक धरना। PLI में भेदभाव खत्म करने की मांग बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच असमानता समाप्त करने की अपील। हफ्ते में केवल 5 दिन काम की व्यवस्था जल्द लागू करने पर जोर। फूट डालो और राज करो की नीति के खिलाफ बैंककर्मियों ने उठाई आवाज। बैंकिंग में सभी का योगदान समान, इसलिए मिले एक जैसा न्याय और अधिकार। मांगें न मानने पर बड़ी चेतावनी सकारात्मक फैसला न होने पर आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने का ऐलान। अपनी मांगों को लेकर 11 सितंबर को देशभर में काम ठप करने की घोषणा। सितंबर के अंत में 3 दिन की हड़ताल 28 से 30 सितंबर तक लगातार तीन दिनों तक हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी। सरकार की अनदेखी पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान। WKT- प्रदर्शन करते बैंक कर्मियों से बातचीत करते हुए.
0
0
Report
Advertisement

24 घंटे में चोरी का खुलासा: कालपी में आरोपी रोहित गिरफ्तार

Jalaun, Uttar Pradesh:स्लग- 24 घंटे में चोरी का खुलासा, पुलिस ने एक चोर को किया गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और 18,080 रुपये कैश बरामद कालपी पुलिस ने ग्राम छौंक में मकान चोरी का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा 18,080 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। क्षेत्र में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की चर्चा थी। कालपी सीओ राजेश कमल ने बताया कि ग्राम छौंक निवासी राजेश कुमार के मकान में 26 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में टीम ने 27 अगस्त को ग्राम छौंक के पास रोहित कुमार (24) पुत्र कैलाश कुमार अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से सोने के हार, चार चूड़ियां, अंगूठी, जंजीर, मंगलसूत्र और कान के टॉप्स बरामद हुए। चांदी के कमरबंद, पायल, बिछिया, लच्छा, तोड़ियां और चूड़ियां समेत अन्य आभूषण भी मिले, साथ ही 18,080 रुपये नकद बरामद हुए। सीओ ने कहा कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
0
0
Report

कतर्नियाघाट के घाघरा बैराज पर घड़ियाल-उदबिलाव के रेस्क्यू ने सबका ध्यान खींचा

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर चहलकदमी करता दिखा घड़ियाल और उदबिलाव, वन विभाग ने किया रेस्क्यू. खबर बहराइच से है, जहाँ कतर्नियाघाट क्षेत्र में स्थित चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर एक विशाल घड़ियाल चहलकदमी करता हुआ दिखाई दिया। उससे कुछ ही दूरी पर एक उदबिलाव भी घूमता हुआ नजर आया। अचानक दो दुर्लभ जलीय वन्य जीवों को एक साथ देखकर वहां ग्रामीणों और सिंचाई कर्मचारियों की भीड़ एकत्र हो गयी। ग्रामीणों के अनुसार सुबह के समय कुछ लोग बैराज पर टहल रहे थे, तभी उनकी नजर घड़ियाल पर पड़ी। कुछ देर बाद ही उसके पास ही एक उदबिलाव भी अठखेलियां करता हुआ दिखा। दोनों वन्य जीवों को देखकर लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची, और टीम ने बिना देर किए दोनों वन्य जीवों का सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने घड़ियाल और उदबिलाव दोनों को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया और उन्हें उनके प्राकृतिक वास में सुरक्षित छोड़ दिया। आप को बता दें कि इस समय गेरुआ नदी में पानी का बहाव बहुत तेज है और जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। तेज बहाव के कारण अक्सर घड़ियाल, मगरमच्छ और उदबिलाव जैसे जलीय वन्य जीव बहकर बैराज के गेटों के पास आ जाते हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों और बैराज पर आने-जाने वाले लोगों से अपील की है कि वे नदी और बैराज के किनारे सतर्क रहें, अकेले न जाएं और किसी भी वन्य जीव को दिखने पर छेड़छाड़ न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें। गौरतलब है कि कतर्नियाघाट क्षेत्र में घड़ियाल संरक्षण का विशेष अभियान चलाया जा रहा है और यहां घड़ियालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top