470001
SAGAR- दो ठेकेदार आपस में भिड़े
Amet, Madhya Pradesh:सागर के एमआइजी कॉलोनी में दो ठेकेदारों के बीच में बड़ी वारदात ,एक ठेकेदार ने दूसरे की गाड़ी को अपनी गाड़ी से करीब 300 मीटर दूर खींचकर की तोड़फोड़ ,दोनों गाड़ियां पूरी तरीके से डैमेज . भारी पुलिस बल मौके पर. सिविल लाइन पुलिस ने क्रेन बुलाकर दोनों गाड़ियों को अलग करवाया. फिलहाल सीएसपी ने घटना पर कुछ बोलने की मुड में नहीं है…मुकदमा दर्ज होने के बाद जानकारी देने की बात कह रहे है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
काशी के सामने घाट पर नमामि गंगे ने भारत-रूस मित्रता के लिए आशीर्वाद मांगा
Varanasi, Uttar Pradesh:• काशी के सामने घाट पर नमामि गंगे टीम ने मां गंगा की आरती उतारकर भारत-रूस मित्रता का संदेश दिया। • बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से भारत और रूस के बीच व्यापारिक व रणनीतिक रिश्तों को और मजबूत करने की विशेष कामना की गई। • सामने घाट पर नमामि गंगे सदस्यों ने भारत-रूस के राष्ट्रीय ध्वज और दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के चित्रों के साथ पूजन किया। • आयोजन से काशी क्षेत्र के लोगों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक सुरक्षा, शांति और समावेशी विकास का संदेश दिया। • संयोजक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों काशीवासियों ने आरती में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय मैत्री के लिए आशीर्वाद मांगा। • काशी के पावन तट से दोनों देशों के बीच स्वच्छ ऊर्जा, व्यापार और सुरक्षा सहयोग में प्रगाढ़ता आने की प्रार्थना की गई。0
0
Report
फतेहपुर में 5G न मिलने पर ग्रामीणों ने टॉवर कर्मचारी को बंधक बनाया
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग फतेहपुर फतेहपुर में मोबाइल पर 5G नेटवर्क न आने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा. टॉवर कर्मचारी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक. 2 साल से नेटवर्क की समस्या से परेशान हैं ग्रामीण. बंधक बनाने का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी. बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव का बताया जा रहा वायरल वीडियो.0
0
Report
Advertisement
गोंडा में विनोद साहनी हत्याकांड के बाद भारी पुलिस बल तैनात, परिजनों से बातचीत जारी
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा में विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर मृतक के घर पर परसपुर, तरबगंज, नवाबगंज समेत कई थानों की पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। साथ ही साथ मृतक विनोद साहनी के घर पर आज शुक्रवार सुबह से ही भारी संख्या में लोगों की भीड़ लगी हु़ई है सोपा के पूर्व मंत्री करनैलगंज से पूर्व विधायक योगेश प्रताप सिंह भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। परिजन अभी अंतिम संस्कार करने के लिए कोई भी प्रक्रिया नहीं शुरू की है बल्कि शव को घर पर ही रखे हुए हैं। जिला प्रशासन द्वारा परिजनों से अंतिम संस्कार के लिए बातचीत की जा रही है परिजनों का कहना है कि उनके कोई रिश्तेदार है जो दूर के रहने वाले हैं वह आ रहे हैं इसलिए अंतिम संस्कार में देरी की जा रही है। मृतक विनोद साहनी के घर पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है बार-बार परिवार के लोग रो-रो करके बेहोश हो जा रहे हैं पूर्व सपा मंत्री योगेश प्रताप सिंह समेत जिला प्रशासन के लोगों द्वारा परिजनों को बार-बार समझाने का प्रयास किया जा रहा है कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। तमाम निषाद समाज और अन्य समाज के नेताओं के गोंडा आने की सूचना को लेकर के गांव में भारी संख्या में फोर्स की भीतर राशि की गई है लगातार सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है करनैलगंज से मृतक विनोद साहनी के घर जाने वाले मार्गों पर जगह-जगह पुलिस तैनाती किया गया है बैरिकेडिंग की गई है। कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद विनोद साहनी हत्याकांड को लेकर के कलेक्ट्रेट घेराव करने के लिए लखनऊ से फिलहाल रवाना हो चुके हैं। गोंडा बॉर्डर से कुछ ही दूरी पर है करनैलगंज चौराहे पर कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी समेत पांच स्थानों की पुलिस फोर्स लगाई गई है। वहीं दूसरी तरफ गोंडा सर्किट हाउस में भी फोर्स तैनात की गई है गोंडा कलेक्ट्रेट गोंडा पुलिस ऑफिस के पास भी भारी संख्या फोर्स लगी हुई है।0
0
Report
BRICS सम्मेलन 2026: दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, एडवाइजरी जारी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | ब्रिक्स सम्मेलन 2026 पर अपर पुलिस आयुक्त, यातायात, दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया, "आज 11 तारीख से ब्रिक्स समिट की शुरूआत हो चुकी है। हमारी आवाजाही एयरपोर्ट से होटल और होटल से भारत मंडपम तक होगी। इसके तहत हमारा ट्रैफिक अरेंजमेंट प्लान तैयार है... हमारे 22 डायवर्जन प्वाइंट्स हैं, जहां से हम जनता को डायवर्ट करेंगे। जनता के लिए हमाने अपनी एडवाइजरी, सोशल मीडिया के जरिए जारी कर दी गई है। हमारी अपील है कि एडवाइजरी को देखने के बाद ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं..."0
0
Report
उन्नाव में एंबुलेंस को धक्का: मरीज के तीमारदारों का वीडियो वायरल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव एंबुलेंस को धक्का लगाने का वीडियो वायरल। बताया जा हैं मरीज को लेकर जा रही थी एंबुलेंस हो गई खराब। खराब एंबुलेंस को धक्का लगा रहे हैं मरीज के तीमारदार। उन्नाव के आजाद मार्ग तिराहे के पास का बताया जा रहा है वीडियो।0
0
Report
Advertisement
महिला किसान खुशहाली योजना से झारखंड में आय वृद्धि और समेकित खेती का दौर
Ranchi, Jharkhand:समेकित खेती को बढ़ावा देने के साथ महिला किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार की बड़ी पहल रांची में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की महत्वाकांक्षी ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ विभाग के सचिव, विशेष सचिव एवं सभी निदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में योजना के स्वरूप, लाभार्थियों के चयन, समेकित खेती के मॉडल, सरकारी सहायता, लाभुक अंशदान तथा योजना को आगामी दिनों में मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत करने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ राज्य की महिला किसानों के लिए एक फ्लैगशिप योजना बनने जा रही है। कुछ दिनों पूर्व राज्य स्तर पर विभिन्न संस्थाओं, विशेषज्ञों एवं महिला किसानों के साथ बैठक कर उनके सुझाव और अनुभव लिए गए थे। उन्हीं सुझावों के आधार पर समेकित खेती को केंद्र में रखते हुए इस योजना को तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैठक में इसी प्रक्रिया की अगली महत्वपूर्ण कड़ी है। विभागीय स्तर पर योजना के विभिन्न पहलुओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही इसे मंत्रिपरिषद के समक्ष स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्पष्ट उद्देश्य है कि राज्य में समेकित खेती को बढ़ावा दिया जाए और किसानों की आय एवं आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जाए। महिला किसानों को इस अभियान से जोड़ते हुए उन्हें खेती के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन एवं बागवानी जैसी गतिविधियों से जोड़ना योजना का प्रमुख उद्देश्य है। एक एकड़ में समेकित खेती का पूरा मॉडल ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ के तहत फिलहाल एक एकड़ भूमि को आधार बनाकर समेकित कृषि प्रणाली (Integrated Farming System) विकसित करने की योजना है। इसके अंतर्गत आवश्यकता एवं स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार बकरी पालन, सूकर पालन, बत्तख पालन, गाय पालन, मछली पालन तथा हॉर्टिकल्चर जैसे विभिन्न घटकों को एक ही मॉडल में शामिल किया जा सकेगा। वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग के साथ ऐसा मॉडल विकसित करने की तैयारी है, जिसमें एक एकड़ भूमि पर कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी और अन्य संबद्ध गतिविधियों का बेहतर समन्वय हो। इससे महिला किसान को एक ही इकाई से वर्षभर आय के विभिन्न स्रोत उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा फिलहाल तीन-चार अलग-अलग प्रकार के आईएफएस मॉडल तैयार किए जा रहे हैं। मॉडल को अंतिम रूप दिए जाने के बाद यह स्पष्ट होगा कि प्रत्येक मॉडल में सरकार की ओर से कितनी सहायता दी जाएगी और लाभुक महिला किसान का अंशदान कितना होगा। उन्होंने कहा कि योजना में महिला किसानों की स्वामित्व भावना और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लाभुक का सीमित अंशदान रखा जाएगा। योजना के सफल संचालन की स्थिति में इस अंशदान को वापस किए जाने के प्रावधान पर भी विभाग विचार कर रहा है। शुरुआत में व्यक्तिगत महिला किसान होंगी लाभुक मंत्री ने बताया कि योजना के प्रथम चरण में व्यक्तिगत महिला किसानों को इसका लाभ देने का प्रस्ताव है। वर्तमान में एक लाभुक के लिए एक एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा, “हमारी कोशिश है कि महिला किसान केवल खेती करने वाली नहीं, बल्कि अपने खेत की पूरी आर्थिक इकाई की संचालक बनें। एक एकड़ भूमि पर समेकित खेती के माध्यम से उन्हें कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन और बागवानी से जोड़कर आय के कई स्रोत उपलब्ध कराए जाएं।” मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि विभाग इस योजना को धरातל पर उतारने के लिए पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को राज्य की महिला किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण और फ्लैगशिप योजना के रूप में विकसित किया जा रहा है। योजना के सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं को Final रूप देने के बाद इसे जल्द ही मंत्रिपरिषद के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।0
0
Report
चिराग पासवान ने राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की
Hajipur, Bihar:हाजीपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र राघोपुर पहुंचे जहाँ उन्होंने बाढ़ पीड़ितों का जाल जाना उसके बाद सैकड़ो बाढ़ पीड़ितों के बीच "चिराग का भरोसा" राहत किट का वितरण किया।बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगो के बीच पहुंचे चिराग पासवान का लोगो ने भी चिराग पासवान जिंदाबाद का नारा लगा कर जोरदार स्वागत किया।सबसे पहले चिराग पासवान ने प्रभावित इलाके के बाढ़ पीड़ितों से सीधी बातचीत की और फिर बाढ़ के कारण होने वाली परेशानियों को भी सुना और समझा।साथ ही चिराग पासवान ने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में वह पीड़ितों के साथ हर पल खड़े है।उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।बता दे कि एक सप्ताह के अंदर चिराग दूसरी बार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे जहां पहले भी उन्होंने पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया था और इस बार भी चिराग राहत किट के साथ पहुंचे जहां उन्होंने पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया।0
0
Report
बेगूसराय में डिजिटल जमीन सर्वे के दौरान कृषि सलाहकार को सांप डस गया
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में डिजिटल जमीन सर्वे के दौरान जहरीले सांप ने कृषि सलाहकार को डस लिया। सांप के डसने के बाद कृषि सलाहकार की हालत बिगड़ गई और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मुनियप्पा गांव की बताई जा रही है। तस्वीर बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के मुनियप्पा गांव की है, जहां कृषि सलाहकार विनोद कुमार राय डिजिटल जमीन का सर्वे कर रहे थे। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार राय कृषि विभाग में पदस्थापित हैं और अपने काम के सिलसिले में गांव में जमीन का डिजिटल सर्वे करने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक झाड़ियों के बीच से निकले एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सांप के डसते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश होकर मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, लोगों ने बिना देर किए उन्हें वहां से उठाया और इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सांप के डसने के बाद कृषि सलाहकार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।0
0
Report
Advertisement
Bandipora: Madumati नहर में गेंद पकड़ने के प्रयास में 13 वर्षीय बच्चा डूबा
Bandipora: 13-Year-Old Boy Drowns in Madumati Nallah While Trying to Retrieve Ball. A 13-year-old boy drowned in Nallah Madumati in north Kashmir’s Bandipora district on Thursday evening while attempting to retrieve a ball, officials said. The deceased has been identified as Momin Ahmad Ganaie, a resident of Kaloosa. Officials said the boy slipped into the stream near Kaloosa Bridge while trying to recover the ball and was swept away by the strong current. Following the incident, a rescue operation was launched by teams of the State Disaster Response Force (SDRF) and Jammu and Kashmir Police to trace the boy.0
0
Report
एनएच 343 बदहाली पर सवाल, वायरल ऑडियो-लिस्ट से हड़कंप
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर एनएच-343 की बदहाली पर फिर उठे सवाल वायरल ऑडियो और कथित सूची सोसल मीडिया में वायरल होने से मची हलचल सूची में अधिकारियो और पत्रकारों को मंथली कमीशन दिए जाने के दावों से जुड़ी चर्चा निर्माण गुणवत्ता और तकनीकी निगरानी पर भी सवाल वायरल ऑडियो-लिस्ट की जी मीडिया पुष्टि नहीं करता है जांच के बाद ही सामने आ पाएगी सच्चाई बलरामपुर रामानुजगंज निर्माणाधीन एनएच 343 का मामला0
0
Report
हमीरपुर में वृद्ध की गला रेतकर हत्या, इलाके में सनसनी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: वृद्ध की गला रेतकर निर्मम हत्या, घर में सो रहे वृद्ध का गला रेतकर उतारा गया मौत के घाट, वृद्ध की हत्या से इलाके में फैली सनसनी, देर रात घर में खून फैला देख हुई घटना की जानकारी, सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम मामले की जाँच में जुटी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पुलिस ने वृद्ध के गले में चोट होने की बात से किया इनकार, मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव की घटना।0
0
Report
Advertisement
बरेली पुलिस ने चाइनीज माझा पर छापा, 310 अवैध माझा बरामद, दो गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली ब्रेकिंग बरेली। बरेली पुलिस ने चलाया चाइनीज माझा के विरुद्ध तलाशी अभियान, पुलिस ने बरामद किया चाइनीज माझा का जखीरा, 310 अवैध चाइनीज माझा बरामद, दो अभियुक्तों को भी किया गिरफ्तार, आये दिन चाइनीज माझा से हो रहे हादसों पर अंकुश लगाने के लिए चलाया जा रहा है अभियान, किला थाना क्षेत्र में पकड़ा गया अवैध माझा0
0
Report
यूपी मंत्री नीम करौली साइटों के पुनर्विकास पर बोले, अखिलेश यादव पर तंज
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow (Uttar Pradesh): Jaiveer Singh (Minister, Uttar Pradesh) On Revamp Of Baba Neem Karoli Sites/ Akhilesh Yadav's Reservation Remarks/ Akhilesh Yadav's Bulandshahr Event And Aircraft Landing Permission यूपी के मंत्री जयवीर सिंह कहते हैं, "आध्यात्मिक और धार्मिक लोगों की महाराज में आस्था का सम्मान करने, उनके प्रभाव को समर्थन देने और अपनी सनातन संस्कृति को और विकसित करने के लिए, हम राज्य भर में नीम करौली महाराज से जुड़े आस्था के विभिन्न केंद्रों को जोड़ने वाला एक सर्किट बनाने पर काम कर रहे हैं... हम इन खास जगहों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, कनेक्टिविटी और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर तेज़ी से काम कर रहे हैं और भविष्य में इनके लिए एक बड़ी योजना बनाने पर भी विचार कर रहे हैं..." उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, "मुझे लगता है कि आरक्षण की संवैधानिक व्यवस्था है। चाहें वो अखिलेश यादव हों या कोई अन्य हो, हमारी सरकार ही क्यों न हो, उनके लिए इससे छेड़खानी नहीं की जा सकती। ये एक संवैधानिक व्यवस्था है..." सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बुलंदशहर दौरे पर उन्होंने कहा, "सही बात ये है कि पश्चिम में जिस प्रकार की जातिगत टिप्पणी अखिलेश यादव के द्वारा की गई है, उसे लेकर इतना आक्रोश है कि पश्चिम में वे किसी भी जनसभा को संबोधित करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।"0
0
Report
यूरिन हत्या: सड़क पर रोक से कारोबारी अमित कुमार की मौत, तीन आरोपी नहीं पकड़े
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग। यूरिन हत्या कांड में तीन आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल。 सड़क पर यूरिन करने से रोकने को लेकर कारोबारी अमित कुमार पर हुआ था जानलेवा हमला。 ईंट-पत्थरों से बेरहमी से पीटने के बाद कारोबारी की इलाज के दौरान हुई थी मौत! सीसीटीवी फुटेज घटना का पहले ही सामने आ चुका है。 तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक आरोपियों को नही पकड़ पाई मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
